Gonda - घाघरा नदी नाव से पार करके 25 अप्रैल को बहुवन पहुंचेंगे अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमार्थी
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर के ग्राम बहुवन मदार माझा पहुँचकर 25 अप्रैल की सुबह विहिप हनुमान मण्डल के तत्वावधान में अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा में शामिल तकरीबन 600 साधु-संत, संन्यासी, गृहस्थों का जत्था दुलारे बाग पहुंचेगा। वहीं धर्मार्थ सेवा संस्थान महंत गया दास व ओंकार दास के अगुवाई में संचालित अयोध्या की चौरासी कोसी परिक्रमा यात्रा में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुँचने का अनुमान है। यह परिक्रमा यात्रा बाराबंकी गोण्डा सीमा के घाघरा नदी में नाव से पार करके 27 अप्रैल को बहुवन मदार माझा पहुंचेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
