Gonda: साइबर क्राइम से बचाव के लिए छात्रों को दी गई जागरूकता
Gonda, Uttar Pradesh:रोजवुड इंटर कॉलेज, जानकी नगर में छात्रों और शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जनपदीय साइबर सेल की टीम ने छात्रों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मजबूत पासवर्ड का उपयोग और व्यक्तिगत जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक न करना साइबर अपराध से बचने में मदद कर सकता है। टीम ने व्हाट्सएप, ट्विटर (एक्स), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सतर्कता बरतने की सलाह दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
