Back
Gonda271504blurImage

Gonda: भूमि विवाद में लाठी-डंडों और फायरिंग से हमला, चार पर केस दर्ज

Rajan Kushwaha
Feb 23, 2025 14:02:13
Paraspur, Uttar Pradesh

ग्राम परेटा में भूमि विवाद और घूर लगाने को लेकर लाठी-डंडों, फरसा और तमंचे से हमला किया गया। पीड़ित चंद्र पाल उपाध्याय ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर में घुसकर उनके नाती गौतम, भतीजे राजकमल और बहू प्रियंका पर हमला किया। इसके अलावा, जय प्रकाश पर फायरिंग का भी आरोप है जिसका वीडियो होने का दावा किया जा रहा है। परसपुर थाना एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जय प्रकाश उर्फ पप्पू समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|