icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिसार NRआई मनोज अग्रवाल की जमीन पर फर्जी दस्तावेज़ से कब्जे की कोशिश

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:हिसार के रहने वाले एक एनआरआई मनोज अग्रवाल की जमीन पर फर्जी दस्तावेज़ से कब्जे की कोशिश मामला सामने आया है। मनोज अग्रवाल के वकील मनप्रीत सिंह ने बताया कि हिसार के रहने वाले दीपक नाम के शख्स ने फर्जी कागज बनवा कर जमीन हड़पने की कोशिश की है। हमारे पर इसके सारे सबूत मौजूद है और फॉरेंसिक रिपोर्ट भी है। दीपक पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने हमारी ओर से हरियाणा पुलिस के की सीनियर अधिकारियों के सामने इस मामले को रखा और न्याय दिलाने की मांग की। लेकिन अभी तक इस मामले में न्याय नहीं मिल सका है हम आज भी यही मांग करते हैं कि प्रदेश में प्रदेश के रहने वाले एनआरआई व्यक्ति के साथ अन्याय हो रहा है पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच करें और पीड़ित को न्याय दिलवाएं।
0
0
Report

एसआईआर में फॉर्म वितरण में लापरवाही, 17 बीएलओ को नोटिस

G1GULSHAN 1Just now
Jhanj Kalan, Haryana:एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण में लापरवाही, 17 बीएलओ को एसडीएम का नोटिस एंकर - विधानसभा क्षेत्र उचाना कलां में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 17 बीएलओ को निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम उचाना रमित यादव ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।विधानसभा क्षेत्र-37 उचाना कलां में कुल 2,21,711 मतदाता हैं, जिनमें 1,18,207 पुरुष और 1,03,504 महिला मतदाता शामिल हैं। क्षेत्र में 223 मतदान केंद्र बनाए गए हैं तथा प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की नियुक्ति की गई है。 वीओ - एसडीएम रमित यादव ने बताया कि 15 जून से शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया के तहत सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि कई बीएलओ द्वारा अब तक बहुत कम फॉर्म वितरित किए गए हैं, जिससे प्रक्रिया की रफ्तार धीमी बनी हुई है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं लेंगे, उनके against एफआईआर दर्ज करने का भी प्रावधान है। एन्यूमरेशन फॉर्म भरने के बाद मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाए जा सकें और केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही सूची में दर्ज रहें। बीएलओ को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने तथा मतदाताओं से सहयोग की अपील की। बाइट - उचाना एसडीएम रमित यादव जींद गुलशन चावला रिपोर्टर
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को मंजूरी, 900 करोड़ लागत और 5 स्टेशन

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना ने मंजूरी की प्रक्रिया में और आगे बढ़ी है। रेलवे बोर्ड ने प्रस्तावित परियोजना को स्वीकृति के साथ एनओसी दे दी है। अब आगे पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) फिर केंद्र की कैबिनेट की मंजूरी शेष है। पीआईबी की बैठक इसी महीने होनी प्रस्तावित है। इसके लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के एमडी को परियोजना प्रस्तुतिकरण के लिए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में बुलाया जाएगा। सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 (किसान चौक) तक मेट्रो परियोजना की लागत 900 करोड़ रुपये अनुमानित हुई है। ग्रेनो वेस्ट म metro में एनएमआरसी ने किसान चौक तक 5 स्टेशन का कॉरीडोर बनाने का निर्णय लिया है। इस लिहाज से इस प्रस्ताव को अलग से मंत्रालय में भेजा गया है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि अगर आरआरटीएस के प्रस्तावित रूट को भी मंजूरी मिल जाती है तो इस 5 स्टेशन वाले सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 तक के मेट्रो रूट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये रूट आरआरटीएस से अलग होगा और नोएडा-ग्रेनो वेस्ट को जोड़ेगा। 7.5 किलोमीटर के इस रूट पर 5 मेट्रो स्टेशन सेक्टर-61, 70,122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक के पास) शामिल हैं। एनएमआरसी के एमडी कृष्ण करुणेश ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। वहीं मंत्रालय में परियोजना के प्रस्तुतिकरण की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।
0
0
Report
Advertisement

कटनी में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द के विरोध में प्रदर्शन

Katni, Madhya Pradesh:कटनी 18/06/26 मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा सीट के नामांकन रद्द को लेकर कटनी महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन एंकर कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा चुनाव में नामांकन होने के चलते लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है आज कटनी जिला महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता ने चुनाव आयोग व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की ओर पुतला दहन करने का प्रयास किया.. मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतला छुड़ा लिया वही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन किया कटनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में जिस तरह से मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को षड्यंत्र रच के रद्द किया गया है जिसका विरोध जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार करते आ रहे है बाइट रजनी वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी
0
0
Report
Advertisement

पिंड भरकर न्याय की गुहार, भूमि विवाद पर एक्शन देने का आश्वासन

Vidisha, Madhya Pradesh:पिंड भरकर युवक ने लगाई न्याय की गुहार विदिशा एसपी कार्यालय पहुंचा फरियादी जमीन विवाद को लेकर अनोखा प्रदर्शन कुरवाई तहसील का निवासी है गजेंद्र दांगी एडिशनल एसपी ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन पिंड भरकर एसपी कार्यालय पहुंचे गजेंद्र दांगी ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि उन्हें उनकी जमीन पर खेती नहीं करने दी जा रही और विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। फरियादी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने की मांग की है। मामले को लेकर एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि दोनों पक्षों से जुड़े प्रकरण सामने आए हैं, जिनकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

भिवंडी मनपा में भाजपा गटनेता कार्यालय का उद्घाटन; मंत्री-उपस्थित विधायक

Thane, Maharashtra:भिवंडी मनपात भाजप गटनेता कार्यालयाचे उद्घाटन संपन्न... वनमंत्री गणेश नाईक यांच्या हस्ते उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील उपस्थित.. भिवंडीत भाजपचे शक्तिप्रदर्शन... महापौर, ३ आमदार, जिल्हाध्यक्ष एकाच मंचावर ... भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिकेत आज भाजपने आपली ताकद दाखवली. मुख्य प्रशासकीय कार्यालयातील भाजप गटनेता कार्यालयाचं उद्घाटन आज दुपारी ३ वाजता थाटात पार पडलं. वनमंत्री गणेश नाईक यांच्या हस्ते हा सोहळा संपन्न झाला. केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटील, भिवंडी पश्चिमचे आमदार महेश चौघुले, कोकण पदवीधर मतदारसंघाचे आमदार निरंजन डावखरे, विधान परिषद आमदार माधवीताई नाईक आणि भाजप भिवंडी शहर जिल्हाध्यक्ष रविकांत सावंत हे प्रमुख अतिथी म्हणून उपस्थित होते. प्रभाग समिती ३ च्या सभापती रजित कोंडा आणि प्र.स. ५ चे सभापती अॅड. वैभव भोईर हेही यावेळी उपस्थित झाले. भाजपा गटनेते संतोष मंजय्या शेट्टी हे या कार्यक्रमाचे निमंत्रक होते. भिवंडी मनपात भाजप हा प्रमुख विरोधी पक्ष आहे. आगामी महापालिका निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर प्रशासकीय कामकाजावर पकड मजबूत करण्यासाठी हे कार्यालय महत्त्वाचे ठरणार आहे. बाईट ०१: गणेश नाईक, वनमंत्री - मुख्य बाईट - महानगरपालिकेचे भाजपा गटनेते संतोषजी शेट्टी यांच्या कार्यालयाचं आज उद्घाटन झालं. पाण्याचा प्रश्न, शहरातले रस्ते, आरोग्याचा प्रश्न, शिक्षणाचा प्रश्न... या सर्व समस्या सोडवण्यासाठी लवकरच मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस यांच्या बरोबर बैठक घेऊन त्याचा निपटारा करू. बाईट ०२: गणेश नाईक - विकासाची गॅरंटी - भिवंडी शहरामध्ये गरजेचं असेल तिथे रस्ते होतील, गटारे होतील. जिथे पोलीस चौकी पाहिजे, पोलीस स्टेशन पाहिजे यासाठी मुख्यमंत्र्यांचं लक्ष वेधलं जाईल. शासनाकडून महानगरपालिकेला निधी उपलब्ध करून दिला जाईल. बाईट ०३: गणेश नाईक - पालकमंत्री म्हणून आश्वासन - पूर्वी रविंद्रजी चव्हाण या समस्या बघत होते. आता पक्षाचा पसारा लक्षात घेता महेशजींनी मला आवाहन केलं की पालघर जिल्ह्याचे पालकमंत्री असले तरी भिवंडीकडे जास्त लक्ष द्या. त्यांच्या आव्हानाला मी प्रतिसाद दिला आहे. भविष्यात सर्व समस्या सोडवण्यासाठी प्रामाणिक प्रयत्न केला जाईल. बाईट ०४: गणेश नाईक - निधीवर - आजच्या परिस्थितीमध्ये महानगरपालिकांना केंद्र सरकारचा निधी पण येतो, राज्य सरकारचा निधी पण येतो. इथे काही कमतरता असेल तर तो निधी देण्यासाठी आम्ही त्यांच्याबरोबर राहू. बाईट ०५: गणेश नाईक - राजकीय प्रश्न टाळला - हे बघा... त्या प्रश्नाचं उत्तर आमच्या पक्षाचं... मी थेट उत्तर देणार नाही. जे शहराच्या, जिल्ह्याच्या विकासाचं आहे ते आम्ही करू.
0
0
Report

धार में गंदे पानी के विरोध में कांग्रेस का नगर पालिका घेराव

Dhar, Madhya Pradesh:धार शहर में गंदे पानी और अनियमित जल सप्लाई को लेकर कांग्रेस का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय रहवासियों ने नगर पालिका का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने घड़े फोड़े, चूड़ियां भेंट करने का प्रयास किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर पालिका में ताला लगाओ आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन की शुरुआत घोड़ा चौपाटी स्थित लालबाग परिसर से हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और शहरवासी एकत्रित हुए। इसके बाद रैली के रूप में सभी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर में कई दिनों से बदबूदार, पीले रंग का और कीचड़ मिश्रित पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। नगर पालिका पहुंचते ही प्रदर्शन उग्र हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग पार कर परिसर में प्रवेश किया और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने नगर पालिका कार्यालय के सामने घड़े फोड़कर विरोध जताया। इस दौरान एक घड़ा नौगांव थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत के सिर पर भी फूट गया। प्रदर्शनकारियों ने सीएमओ के खिलाफ नारे लगाए और नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नगर पालिका की ओर से वाटर कैनन का उपयोग कर प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़ी गईं, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर डटे रहे। बाद में युवा कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सात दिन में स्वच्छ पेयजल और नियमित जल सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की। युवा कांग्रेस का आरोप है कि शहर में पांच से छह दिन के अंतराल पर केवल 15 से 20 मिनट पानी दिया जा रहा है, जबकि नगर पालिका नियमित रूप से पानी टैक्स वसूल रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो नगर पालिका में ताला लगाओ आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल नगर पालिका प्रशासन ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन शहरवासियों को अब सात दिन बाद प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार रहेगा। यदि हालात नहीं सुधरे तो यह विवाद और बड़ा रूप ले सकता है।
0
0
Report
Advertisement

बिजली दरें पांचवी बार बढ़ाने से जनता पर महंगाई बोझ; कांग्रेस ने विरोध

Rajnandgaon, Chhattisgarh:बिजली के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार कांग्रेस बिजली के दाम पांचवी बार बढ़ाये جانے का विरोध करती है। ताम्रध्वज साहू पूर्व मंत्री गृह मंत्री भाजपा सरकार ने इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे तथा गैर घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोतरी किया है। भाजपा सरकार ने किसानों को भी नहीं बख्शा कृषि के पंप की बिजली में भी 40 पैसे की बढ़ोतरी की गयी है। पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजनादगांव प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम पर राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाये गये है पहले से ही बिजली के बेतहाशा बिल जनता की परेशानी का कारण बने हुये है सरकार उसमें राहत देने के बजाय बिजली के दामो में बढ़ोतरी कर रही है। हाल ही में भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में 12 प्रतिशत विद्युत ईंधन अधि (एमपीपीएस) के रूप में बढ़ोतरी किया था। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में केवल 2 पैसे की बढ़ोतरी बिजली के दामों में किया था, उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी। भाजपा से सरकार नहीं संभल नहीं रही है। वह केवल जनता पर बोझ डालने का काम करती है। 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के बाद पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाया जाना जनता पर बोझ है। छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादक प्रदेश होने के बावजूद प्रदेश में बिजली की दरों में बढ़ोतरी क्यों की जा रही है उसकी वजह नहीं पता लेकिन आने वाले विधान सभा सत्र में इसका जवाब माँगा जायेगा। उन्होंने कहा कि बिजली बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश की जनता की हित में लगातार आवाज बुलंद कर रही है। सरकार का बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बिल के नाम पर लूटने में लगा है। कुछ महिनों से बिजली के बिल तीन से चार गुना आ रहे है। उपभोक्ताओं को एक ही माह में ऑनलाइन, ऑफलाइन में अलग बिल भेजा जा रहा है। बिजली के खपत का अनुबंध भार क्षमता बिना उपभोक्ता की सहमति के बढ़ाया जा रहा है। जबकि उपभोक्ता की सहमति के बिना उसका अनुबंध भार नहीं बढ़ाया जा सकता। स्मार्ट मीटर से खपत बढ़ा कर फिर खपत ज्यादा होने का हवाला देकर दाम बढ़ा दिया जा रहा है और एग्रीमेंट से अधिक खपत की बात कर बढ़े अनुबंध के आधार पर अर्थदंड जोड़कर बिजली के बिल भेजे जा रहे है। जून माह में 45 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल औसत से तीन गुना आया है। जनता बढ़े बिजली बिल से परेशान हो गयी है। भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय जनता को लूटने में लगी है। जनता बिजली कटौती से परेशान है। सरकार 24 घंटे बिजली नहीं दे पा रही ऊपर से अनाप-शनाप बिजली बिल भेज रही है। बिजली के बढ़े बिल से पिछले ढाई साल से जनता पर बोझ डाला जा रहा था लेकिन इस माह बढ़े हुए आए बिजली बिल के कारण जनता परेशान हो गई है। औसतन हर उपभोक्ता का बिजली बिल तीन गुना आया है।
0
0
Report

रामपुर स्वार में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण दहशत, वीडियो वायरल

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, नदी किनारे टहलते तेंदुए का वीडियो हुआ वायरल, स्वार थाना क्षेत्र के चोहद्दा गांव के जंगल का मामला, रामपुर के स्वार क्षेत्र के चोहद्दा जंगल में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है, बताया जा रहा है कि नदी किनारे एक तेंदुआ आराम से टहलता हुआ दिखाई दिया, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए, कुछ लोगों ने दूर से उसका वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, वीडियो वायरल होने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की चर्चा शुरू हो गई, ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के क्षेत्र में घूमने से खेतों पर जाने और पशुओं को चराने में डर लग रहा है, ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए की मौजूदगी की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, वहीं तेंदुए के देखे जाने की सूचना के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, ग्रामीण अपने बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और रात के समय जंगल तथा नदी किनारे जाने से बचने की बात कह रहे हैं,
0
0
Report

अयोध्या: पवन देव महाराज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, अभी तक फरार

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- अयोध्या में बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार चल रहे 15000 के इनामी कथित कथावाचक पवन देव महाराज की गिरफ्तारी को लेकर के आज गुरुवार को अयोध्या एसओजी की टीम ने गोंडा मनकापुर कोतवाली पुलिस की सहयोग से मनकापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरीपुर रामनाथ गांव में छापेमारी की है। यहाँ पर छापेमारी करके पवन देव महाराज की तलाश की लेकिन छापेमारी के बावजूद भी यहां पर फरार चल रहे कथावाचक पवन देव महाराज नहीं मिले है। यह छापेमारी इसलिए की गई है क्योंकि इसी गांव के रहने वाले इंद्र कुमार तिवारी उर्फ रामायण जो अपने आप को आचार्य रामायण शांडिल्य लिखते हैं। इन्होंने इस पूरे मुकदमे के बाद अपने फेसबुक पर पोस्ट करके कथावाचक पवन देव महाराज का समर्थन किया था और कुछ पोस्ट के बाद अब अयोध्या पुलिस को लग रहा है कि इंद्र कुमार तिवारी के यहां ही पवन देव महाराज छिपे हो सकते हैं इसको लेकर के यहां पर छापेमारी करके इंद्र कुमार कुमार तिवारी के पूरे घर की तलाशी ली गई है। लगातार इंद्र कुमार तिवारी की कॉल डिटेल को भी पुलिस टीम द्वारा खंगाला जा रहा है ताकि फरार चल रहे पवन देव महाराज की गिरफ्तारी इंद्र कुमार तिवारी के माध्यम से ही हो सके। पुलिस छापेमारी के दौरान अपने घर पर इंद्र कुमार तिवारी भी मौके पर नहीं मिले हैं इसके बाद यहाँ से पुलिस टीम छापेमारी के बाद अयोध्या रवाना हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा: राशन दुकान में 27 लोग फंसे, डीलर पर प्राथमिकी की मांग

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र से राशन वितरण व्यवस्था में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जहापुर लैंप्स भवन में राशन लेने पहुंचे करीब 27 महिला-पुरुषों को राशन डीलर कथित रूप से गोदाम के अंदर बंद कर कहीं चला गया। बताया जा रहा है कि लोग गेहूं लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला और वे घंटों तक अंदर ही फंसे रहे। घटना के दौरान बंद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लंबे समय तक गोदाम में बंद रहने के कारण एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गई। सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की परेशानी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top