271202
गोंडाः निर्माणाधीन स्वास्थ्य कल्याण केंद्र में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप
Itia Thok, Uttar Pradesh:स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन स्वास्थ्य कल्याण केंद्र में व्यापक स्तर पर धांधली का आरोप प्रधान पति सहित ग्रामीणों ने लगाया है। आरोप है कि भवन के निर्माण में पीली ईंट और घटिया सामग्री का जमकर इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल, प्रकरण संज्ञान में आते ही इटियाथोक सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर सुनील कुमार ने जांच कराने की बात कही है। मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर राजा (जानकीनगर) में निर्माण कराए जा रहे हेल्थ वेलनेस सेंटर से जुड़ा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोन पुलिस ने 25 गोवंश बरामद कर तस्करों के मंसूबे ध्वस्त किये
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में गोवंश तस्करी के खिलाफ कोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल तक गोवंश पहुंचाने के लिए तस्करों ने जंगलों और पहाड़ी रास्तों को अपना ठिकाना बना रखा था। गोवंशों को वाहनों से नहीं, बल्कि पैदल hांककर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर 25 गोवंशों को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान चार अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में तस्करी के पूरे तरीके और गोवंश जुटाने से लेकर बिहार पहुंचाने तक के नेटवर्क को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। दरअसल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में गो-तस्करी और गोवंशों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 नवंबर की सुबह करीब 4 बजकर 50 मिनट पर कोन थाना पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर भारी संख्या में गोवंशों को मारते-पीटते हुए पैदल बिहार की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और अमिलाधाम गरवान मार्ग के पास बहदौरा झरिया में घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कुल 25 गोवंश सकुशल बरामद किए गए। इनमें 8 बैल, 3 बछड़े, 8 गाय और 6 बछिया शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गाँव निवासी करीब 45 वर्षीय Ram Vichar के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में गोवंश तस्करी के तरीके को लेकर अहम खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज और घोरावल थाना क्षेत्र के साथ ही मिर्जापुर जनपद की सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों से कम कीमत पर गोवंश खरीदे जाते थे। इसके बाद इन्हें चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गाँव में एकत्रित किया जाता था। फिर जंगलों और पहाड़ी रास्तों के सहारे गोवंशों को पैदल हांकते हुए बिहार पहुंचाने की तैयारी की जाती थी। इसके लिए चेरुईगरवान, अमिलाधाम के नीचे से मुहअना जंगल और बैजनाथे के रास्ते का इस्तेमाल किया जाता था। आरोपी के कथनानुसार, बिहार के व्यापारियों को गोवंश बेचने के बाद उन्हें वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। तस्करी के इस पूरे तरीके में वाहनों का इस्तेमाल न करके दुर्गम जंगल और पहाड़ी रास्तों को चुना जाता था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। फिलहाल कोन थाने में मुकदमा अपराध संख्या 182/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/8 में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार चार आरोपियों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के साथ चकरिया चौकी प्रभारी शिवप्रकाश यादव और रानीडीह चौकी प्रभारी मूरली यादव पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।0
0
Report
जालौन में ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत, सिर पर सरिया लगने से युवक घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से निकली सरिया युवक के सिर में लगी, ट्रैक्टर ट्रॉली से निकली सरिया सिर में लगने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी में कराया गया भर्ती, ट्रैक्टर चालक द्वारा ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, सिलेंडर लेकर लौट रहा था बाइक सवार युवक, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसे का लाइव वीडियो, घायल युवक ने पुलिस को शिकायत देकर ट्रैक्टर चालक पर की कार्रवाई की मांग, कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड स्तिथ मंडी गेट नम्बर 2 के पास का हादसा。0
0
Report
दीवाली से पहले रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 835 किलो सामग्री सीज
Raebareli, Uttar Pradesh:दीवाली से पहले रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। ऊंचाहार के किशुनपुर में चेतन किराना स्टोर से जीरा और मटर दाल के नमूने लेकर कुल 835 किलो खाद्य सामग्री सीज की गई, जिसकी कीमत 84 हजार 110 रुपये बताई गई है। वहीं अघौरा गांव में दो मिठाई प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा खोया और पनीर मिला। टीम ने दोनों के नमूने लेने के बाद करीब 173 किलो खोया-पनीर, जिसकी कीमत 53 हजार 100 रुपये है, नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठानों में मिली कमियों पर सुधार नोटिस जारी करने की संस्तुति भी की है। यह अभियान सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के निर्देशन में चलाया गया।0
0
Report
Advertisement
11 हजार वोल्ट तार की चपेट में झिटकिया के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया पंचायत के बैलोंखरी बुद्धनगर गांव के वार्ड नंबर-3 में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई.दोनों युवक नहर की तरफ टहलने निकले थे.इसी दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है मृतकों की पहचान बैलोखरी बुद्धनगर गांव निवासी सिंटू कुमार (19 वर्ष), पिता सुधीर यादव, तथा रौशन कुमार (17 वर्ष), पिता गुलाब यादव के रूप में हुई है. दोनों आपस में अच्छे दोस्त थ. रोजमर्रा की तरह दोनों युवकों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह साबित होगी. हालांकि इस मामले में पीड़ित परिवार कुछ भी बोलने में असमर्थ है।पीड़ित परिवार ने राहत की मांग किया है।0
0
Report
अयोध्या कोतवाली नगर चोरी: मां-बेटा गिरफ्तार, लगभग 18 लाख के गहने बरामद
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में बरेली निवासी मां-बेटे को गिरफ्तार कर करीब 18 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के बरामद किए हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर 2026 को महाजनी टोला निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 1 नवंबर को मर्चरी हाउस के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय प्रभात दुआ और उसकी 42 वर्षीय मां मीना दुआ के रूप में हुई है। दोनों बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की वीर सावरकर कॉलोनी के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार, सात जोड़ी कान के टॉप्स, दो जोड़ी बालियां, चार कंगन, दो सोने की चेन, 30 चांदी के सिक्के और एक चांदी की नाक की कील बरामद की है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
संत कबीरनगर में 60 वर्षीय पूर्व प्रधान का शव कठिनइयां नदी में मिला; जांच शुरू
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में 60 वर्षीय पूर्व प्रधान का शव कठिनइयां नदी में उतराता मिला। मामला महुली थाना क्षेत्र गुमानारी बहराई गांव का है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूर्व प्रधान चार दिन से घर से लापता थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार गुमानरी उर्फ बहराई गांव निवासी पूर्व प्रधान रामचेत यादव चार दिन अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने महुली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को कठिनइयां नदी के पास उनका शव बरामद हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर तालाब डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियाँ मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत 11 और 9 वर्ष बच्चियों की मौत से मचा हड़कंप दो मासूम जिंदगियों के असमय बुझने से गांव में मचा कोहराम परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बच्चियों की मौत से पूरे गांव में पसरा मातम पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा सेवरही थाना क्षेत्र के सुमही संतपट्टी की घटना0
0
Report
झांसी वकीलों–पुलिस संघर्ष मुकदमेबाजी तक, क्या कैमरे ने सच दिखाया?
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में वकीलों और पुलिस के बीच टकराव अब मुकदमेबाजी तक पहुंच गया है... पुलिस ने चार अधिवक्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.. कोतवाल पर अभद्रता के आरोप लगे, लेकिन CCTV जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई... ऐसे में सवाल है की, आरोपों की हवा निकली या कैमरे ने पूरे विवाद की हकीकत सामने रख दी।0
0
Report
कड़े दावे: 2027 में BJP 300 सीटों का लक्ष्य, 2029 तक केंद्र सरकार बनेगी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज संगम नगरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने दिया बयान, कहा भारतीय जनता पार्टी यूपी में 300 सीटों का आंकड़ा पार करेगी, 2029 में भी बीजेपी की केंद्र में सरकार बनने का दावा किया, डिप्टी सीएम ने दावा किया है कि अगले तीस सालों तक देश और प्रदेश में बीजेपी रहेगी, डिप्टी सीएम ने कहा तीस साल तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली को बताया फ्लॉप, कहा रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली को जनता ने नहीं दिया समर्थन, डिप्टी सीएम ने कहा वह अब रिजिम चेंज और वोट चोरी की बात करते रहेंगे, डिप्टी सीएम ने कहा सरदार पटेल का वोट चोरी कांग्रेस पार्टी ने नेहरू जी को प्रधानमंत्री बनाकर किया, रायबरेली में राजनारायण जी का वोट चोरी इंदिरा गांधी ने किया, वहीं अखिलेश यादव के बीजेपी की जमीन खिसकने वाले बयान पर भी डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी, डिप्टी सीएम ने कहा हमारे पास 2014, 17, 19, 22 और 2024 का उदाहरण है, अखिलेश यादव 2027 में फिर से वोट चोरी और ईवीएम को दोष देंगे, डिप्टी सीएम ने कहा न वोट चोरी होगा और न ईवीएम धोखा देगी, जनता कमल का बटन दबाएगी और इस लिए सुशासन देने वाली बीजेपी की सरकार बनेगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आजम खान की गिरफ्तारी पर भी दी प्रतिक्रिया, कहा यूनिवर्सिटी बनाने में कोई गड़बड़ी मिली होगी तभी ईडी ने गिरफ्तार किया, अगर वह निर्दोष हैं तो कोर्ट जाएं उन्हें कौन रोक रहा है, वहीं एक बार फिर से डिप्टी सीएम ने दावा किया कि बीजेपी जाने वाली नहीं है और सपा आने वाली नहीं है。0
0
Report
Advertisement
JTET 2026: 5.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी रांची में शांतिपूर्ण परीक्षा
Ranchi, Jharkhand:आज झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET 2026 आयोजित की गई। लंबे अंतराल के बाद हुई इस परीक्षा में 5.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए。 वहीं, राजधानी रांची में परीक्षा के लिए 101 केंद्र बनाए गए थे। कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे。 परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा काफी बेहतर रही। अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर आसान था और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे परीक्षा में सफल होंगे。 इस परीक्षा में शामिल होने के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों और देश के अन्य राज्यों से भी अभ्यर्थी रांची पहुंचे थे。 परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष देखने को मिला। वहीं, रांची जिला प्रशासन की मुस्तैदी के चलते सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई。0
0
Report
दुमका में दुष्कर्म विरोध प्रदर्शन: बीजेपी ने मुख्यमंत्री सोरेन का पुतला दहन किया
Dumka, Jharkhand:दुमका में झारखण्ड के सरायकेला खरसावां थाना के अंदर महिला के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के विरोध में भाजपा द्वारा पोखरा चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया । इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कानून व्यवस्था की लचर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देने की मांग किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा हेमंत सोरेन के राज में कोई सुरक्षित नहीं है. आज उनके राज में एक महिला की न्याय देने की जगह उनकी थाने में दुष्कर्म होना चिंता का विषय है. इस दौराम भाजपा कार्यकर्त्ता ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया0
0
Report
CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, एनर्जी समिट-EXPO 2026 में शामिल
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हुए। भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026 में शामिल होंगे। शाम 7:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे सीएम। दिल्ली पहुंचने के बाद बिहार भवन जाएंगे सम्राट चौधरी। बिहार भवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली रैली फ्लॉप: 10 लाख के वादे खोखले, सोरेन नहीं पहुँचे
Ranchi, Jharkhand:झारखंड BJP के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि विपक्ष की 1 नवंबर को दिल्ली की रैली पूरे तरीके से फ्लॉप हो गई। कहां 10 लाख लोगों को लाने का वादा था। जबकि रामलीला ग्राउंड के उस हिस्से की कैपेसिटी ही 30,000 से 40,000 थी। प्रतुल ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद भी रैली में उपस्थित नहीं हुए।0
0
Report
पाली शहर में खुले नाले और जाम सीवरेज से जनता परेशान
Pali, Rajasthan:पाली शहर के आम रास्तो पर खुले पड़े नालों से आमजन परेशान है वहीं दूसरी ओर सीवरेज लाइनें जाम होने से गंदा पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में फैलने की समस्या भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन भरने के बाद उसकी सफाई और निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। शहरवासियों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार नगर निगम प्रशासन को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों की मांग है कि खुले नालों को सुरक्षित ढका जाए वही जाम सीवरेज लाइनों की नियमित सफाई के साथ निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं。0
0
Report
8 माह की बच्ची हत्या: पिता गिरफ्तार, परिवार के आरोपों पर खुलासा
Karauli, Rajasthan:8 माह की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बच्ची की हत्या का आरोप उसके पिता रामदेव जाटव पर लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी ही बच्ची को पत्थर पर पटककर मार डाला और खुद को बचाने के लिए अपने सगे भाई के तीन बेटों और उनकी दो पत्नियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 28 अक्टूबर की सुबह खेड़े का पुरा गांव में हुई थी। रामदेव अपनी 8 माह की बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर अपने बड़े भाई के बेटों और उनकी बहुओं पर मारपीट के दौरान बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से एक रात पहले रामदेव और उसकी पत्नी रेशमा के बीच विवाद हुआ था। अगले दिन सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। इस दौरान रामदेव के भतीजे रामवीर ने उन्हें झगड़ा करने से रोका था। इसी बात पर रामदेव और रामवीर के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर शिकायतकर्ता रामदेव की भूमिका संदिग्ध पाई। जांच में बच्ची की हत्या और झूठी शिकायत देने के आरोप प्रमाणित होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले के आगे की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक लोकश सोनवाल के निर्देश पर नई मंडी थाना पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।0
0
Report
Advertisement
