271002
गोण्डाः टेढ़ी नदी के पुल पर पलटा टमाटर से भरा ट्रक, चालक और परिचालक सुरक्षित
Gonda, Uttar Pradesh:बालपुर स्थित टेढ़ी नदी के पुल पर आज रविवार की सुबह टमाटर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल नहीं हुए। स्थानीय लोगों ने मिलकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रक लखनऊ से टमाटर लेकर गोंडा की तरफ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक पलटने के बाद करीब 20 मीटर तक सड़क पर फिसलता रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CUK के नन्नर कैंपस में प्रोफेसर की शीलभंग आरोपों के खिलाफ छात्र प्रदर्शन
Aram Pora, Ganderbal, Students of the Central University of Kashmir (CUK) at the Nunnar campus in Ganderbal staged a protest over allegations of inappropriate conduct and harassment of female students by a faculty member. The protesting students alleged that the professor had made inappropriate and objectionable comments towards female students and used inappropriate language. They demanded strict action against the concerned faculty member and appealed to the university authorities to ensure a safe and conducive academic environment so that students can continue their studies without any hindrance. Meanwhile, CUK Registrar Dr. Nasir Ahmad Mir, while speaking to the media, addressed the allegations against the faculty member. He said that students had reported that the teacher allegedly used abusive and inappropriate language in the classroom. The Registrar said that the concerned teacher will be attached to the main campus if any such issue is found. He added that an inquiry committee is being constituted alongside the existing Internal Complaints Committee to investigate the allegations. He further said that if the allegations are found to be true, strict action will be taken against the faculty member in accordance with the applicable rules and regulations concerning sexual harassment.0
0
Report
आगर मालवा चूड़ी विवाद: CCTV में कैद मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा में चूड़ी खरीदने की बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मालीखेड़ी रोड स्थित चूड़ी की दुकान में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई मारपीट का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वीओ- एक पक्ष की रिपोर्ट में दुकानदार राहुल गुप्ता का आरोप है कि 1 अक्टूबर की रात एक महिला और पुरुष चूड़ी लेने पहुंचे थे। होलसेल दुकान होने की बात कहने के बावजूद चूड़ी लेने की जिद की गई। 300 रुपये कीमत बताने पर 200 रुपये में चूड़ी देने को कहा गया। बात नहीं बनी तो महिला ने चूड़ी और एक बॉक्स फेंककर तोड़ दिया। राहुल का आरोप है कि इसके बाद जाकिर डंडा लेकर दुकान में आया और दुकान के बाहर खड़े उसके साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए भाई रितेश और कर्मचारी जितेंद्र के साथ भी मारपीट तथा जितेंद्र को चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया गया है। वीओ- वहीं, दूसरे पक्ष की FIR में कहानी अलग है। फय्यूम के मुताबिक, जाकिर अपनी पत्नी रीना के साथ चूड़ी लेने गया था। रीना को चूड़ी पसंद नहीं आई और उसने चूड़ी दुकान में फेंक दी। आरोप है कि इसी बात पर राहुल गुप्ता ने जाकिर को गालियां दीं और लकड़ी से मारपीट की। जाकिर को बचाने पहुंचे फय्यूम के साथ कर्मचारी जितेंद्र द्वारा डंडे से मारपीट करने का आरोप है। दोनों ने चोट लगने की बात कही है। वीओ- दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब CCTV फुटेज और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।0
0
Report
ECI ने SIR के बाद युवाओं के लिए नामांकन अभियान शुरू करने को कहा
Noida, Uttar Pradesh:भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के बाद छूटे हुए, पहली बार मतदान करने वाले और युवा मतदाताओं को शामिल करने के लिए एक विशेष नामांकन अभियान शुरू करें। बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 'फॉर्म 6' का उपयोग करते हुए घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और नामांकन के लिए विशेष कैंप लगाएंगे。0
0
Report
Advertisement
इंदौर में स्मार्ट मीटर विरोध: बिजली बिल बढ़ोतरी पर कांग्रेस का घेराव
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा खबर स्लग - स्मार्ट मीटर कांग्रेस प्रदर्शन。 बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, इंदौरी बिजली कार्यालय का घेराव बिजली विभाग कार्यालय के सामने ग्रामीणों नें स्मार्ट मीटर फेक कर किया प्रदर्शन बढ़े हुए बिजली बिल, अतिरिक्त शुल्क और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों के विरोध में कांग्रेस ने इंदौरी बिजली कार्यालयों का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों नें घरों में लगे स्मार्ट मीटर को उखाड़कर बिजली विभाग के कार्यालय के सामने फेककर स्मार्ट मीटर औऱ बिजली बिल के बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि एक ओर सरकार ₹1000 देने का प्रचार कर रही है, वहीं दूसरी ओर बढ़े बिजली बिलों से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने बिजली बिलों में पारदर्शिता, स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के निराकरण और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।0
0
Report
नर्मदा पुल से अधेड़ ने छलांग, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- छोटी कसरावद नर्मदा पुल से अधेड़ व्यक्ति ने लगाई नर्मदा में छलांग एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू कसरावद नर्मदा नदी पुल से फिर एक अधेड़ ने छलांग लगा दी हालाकि नगर पालिका द्वारा रखवाई गई लाइफ सपोर्ट रिंग फैक अधेड व्यक्ति की जान बचा ली गई वही एसडीआरएफ टीम ने नर्मदा में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का रेस्क्यू कर डायल 112 के सुरेंद्र डोडवे के सुपुर्द किया जहां से व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया नर्मदा में छलांग लगाने वाला व्यक्ति महेश पिता ओंकार निवासी मनवार बालीपुर का रहने वाला है फिलहाल कारण अज्ञात है0
0
Report
नशे में कार चलाता युवक पुलिस के सायरन पर स्टंट, वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नशे में धुत युवक का कार में पुलिस सायरन बजाकर स्टंट, वीडियो वायरल कानपुर। थाना पनकी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया चौकी के पास एलएमएल चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कार सवार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में कार में पुलिस सायरन बजाते हुए स्टंट/नाचता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और यातायात नियमों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में कार का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देने के कारण वाहन की नंबर प्लेट की पुष्टि नहीं हो सकी है।0
0
Report
Advertisement
हरदोई के मंगलापुर में रात में मगरमच्छ घुसा, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पकड़ा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रात के अंधेरे में गांव में घुसा मगरमच्छ, फैली दहशत,वन विभाग के पहुंचने में देरी, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा मगरमच्छ हरदोई में लोनार कोतवाली क्षेत्र के मुंगलापुर गांव में रिहायशी इलाके में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच मगरमच्छ के गांव में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर लोग परेशान नजर आए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक टीम मौके पर नहीं पहुंची। इंतजार के बाद ग्रामीणों ने खुद ही मगरमच्छ को काबू करने की कोशिश शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक, काफी देर तक वन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने पर गांव के लोगों ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांध दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। मगरमच्छ को काबू में लेने के बाद भी लोग लगातार सतर्क रहे और किसी को उसके ज्यादा करीब नहीं जाने दिया। गांव में मगरमच्छ मिलने की खबर से आसपास के इलाकों में भी हलचल मची रही। बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे में मौजूद मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। मगरमच्छ के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। माना जा रहा है कि गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ रास्ता भटककर आबादी में पहुंचा होगा। फिलहाल ग्रामीणों को नदी, नालों और जलभराव वाले इलाकों के आसपास सतर्क रहने तथा किसी जंगली जीव के दिखाई देने पर खुद पकड़ने के बजाय तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।0
0
Report
महाकाल के प्रसाद अब हर श्रद्धालु को: प्रसादी, फूल और बेलपत्र वितरण
Ujjain, Madhya Pradesh:बाबा महाकाल का प्रसाद अब हर श्रद्धालु तक, मंदिर समिति की नई पहल मंदिर से निकलते समय श्रद्धालुओं को मिलेगी बाबा महाकाल को अर्पित प्रसादी, फूल और बेलपत्र भी होंगे उपलब्ध उज्जैन। महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने नई पहल शुरू करने का फैसला लिया है। अब मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले हर श्रद्धालु को बाबा महाकाल को अर्पित की गई प्रसादी उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी महाकाल मंदिर के उप प्रशासक सेमी यादव ने दी。 मंदिर समिति की ओर से प्रसादी वितरण के लिए मंदिर के प्रमुख स्थानों पर विशेष काउंटर बनाए जाएंगे। पहले चरण में मंदिर परिसर और निर्गम चैनल के पास काउंटर लगाए जाएंगे, जहां से श्रद्धालु प्रसादी प्राप्त कर सकेंगे。 इस प्रसादी में बाबा महाकाल को अर्पित किए गए फूल और बेलपत्र भी श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे। यानी दर्शन के बाद श्रद्धालु अपने साथ बाबा महाकाल को अर्पित प्रसाद और फूल-बेलपत्र आशीर्वाद के रूप में लेकर जा सकेंगे। मंदिर समिति का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल का प्रसाद आसानी से उपलब्ध कराना और उनके दर्शन अनुभव को और अधिक भावनात्मक एवं यादगार बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है。 बाइट - उप प्रशासक सिम्मी यादव महाकाल मंदिर0
0
Report
कच्ची शराब के खिलाफ महराजगंज पुलिस का बड़ा अभियान, 64 ठिकानों पर छापेमारी
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने एक साथ 64 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 17 कुंतल लहन और 770 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट कराया गया। वहीं अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लीटर कच्ची शराब बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। वी/ओ- अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिले में व्यापक अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संवेदनशील इलाकों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 17 कुंतल लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने करीब 770 लीटर अवैध कच्ची शराब भी नष्ट कराई। वहीं अभियान में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक, जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाइट : शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस अधीक्षक महराजगंज वी/ओ-फिलहाल महराजगंज पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध कच्ची शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों का सम्मान पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने किया
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों का सम्मान हमीरपुर यूपी के हमीरपुर जिला में गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में खास समारोह हुआ। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया और उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस लाइन हमीरपुर में आयोजित समारोह में एसपी मृगांक शेखर पाठक ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा का संदेश दिया गया। समारोह में निरीक्षक गोपनीय आशीष कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। वहीं उपनिरीक्षक नगेन्द्र सिंह समेत छह पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। एसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा और बेहतर जनसेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। समारोह में पुलिसकर्मियों ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।0
0
Report
दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु ने लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: President Droupadi Murmu Pays Tribute To Lal Bahadur Shastri On His Birth Anniversary At Vijay Ghat0
0
Report
पूर्वी चंपारण बाढ़ राहत: मंत्री श्रवण कुमार ने राहत सुविधाओं का निरीक्षण
Noida, Uttar Pradesh:पूर्वी चंपारण- बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री-सह-पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार शुक्रवार को अहले सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संग्रामपुर अंचल के डुमरिया पंचायत के बिश्रामपुर वार्ड नंबर 15 में पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। माननीय मंत्री ने लोगों से सरकार द्वारा उपल्ब्ध कराई जा रही व्यवस्था खासकर नाश्ता-भोजन, रहने, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराने को कहा। प्रभारी मंत्री ने यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिश्रामपुर भी गए। वहां बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था देखी ।इस स्कूल में लगाए गए मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इलाज कराने पहुंची महिलाओं से उन्होंने बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी कैंप में उपलब्ध दवाओं तथा इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने छात्रों के बीच किट का वितरण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए यहां बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन धन्यवाद का पात्र है, जिसने पूरी तत्परता के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय यहां की जनता, जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने मिलकर मानवता की मिसाल कायम की है। माननीय मंत्री ने कहा कि आपदा की स्थिति में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का समय नहीं होता। ऐसे समय में सभी को एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अरेराज क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम लोगों ने मिलकर जिस तरह बाढ़ की चुनौती का सामना किया है, वह सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्था और कर्मचारियों सत्यापन पर महंत दिनेश दास
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Mahant Dinesh Das (Trustee, Shri Ram Janmabhoomi Mandir) On Ram Janmabhoomi Mandir arrangements / verification of Ram Mandir employees by police महंत दिनेश दास (ٹ्रस्टी, श्री राम जन्मभूमि मंदिर) राम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्था/राम मंदिर के कर्मचारियों का पुलिस द्वारा सत्यापन0
0
Report
कालाडेरा में सड़क हादसे में मजदूर की मौत, अज्ञात वाहन चालक तलाश में पुलिस
Jaipur, Rajasthan:देर रात को कालाडेरा कॉलेज मोड़ पर सड़क हादसा। साइकिल पर सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। मजदूर की मौके पर हुई मौत, साइकिल हुई क्षतिग्रस्त। मृतक की बृजमोहन सिंह के रूप में हुई पहचान। पुलिस ने शव रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में। मूलतः लखनऊ का रहने वाला था मृतक। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।0
0
Report
मोरबी सिरामिक उद्योग में लागत बढ़ने से टाइलों के दाम बढ़े
Morbi, Gujarat:ब्रेकिंग મોરબી સિરામિક ઉદ્યોગમાં ઉત્પાદન ખર્ચ વધતા ટાઇલ્સના ભાવમાં વધારો ગેસ, કોલસા અને વીજળીના ભાવ વધતા સિરામિક ઉદ્યોગ પર વધ્યો ખર્ચનો બોજ વિટ્રીફાઈડ ટાઈલ્સમાં પ્રતિ સ્ક્વેર ફૂટે રૂપિયા 3.50નો ભાવ વધારેનો જાહેર વોલ ટાઈલ્સમાં બોક્સ દીઠ રૂપિયા 20નો વધારો સતત વધતા ઈંધણના ભાવ અને એક્સપોર્ટમાં ઘટાડાથી સિરામિક ઉદ્યોગ મુશ્કેલીમાં0
0
Report
Advertisement
