271504
Gonda - फल विक्रेता से लेकर 20 हजार, दिनदहाड़े बाइक सवार फरार
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर चौराहा पर बुधवार को दिन दहाड़े फल विक्रेता से 20 हजार रुपये लेकर बाइक सवार एक व्यक्ति फरार हो गया। जिस से स्थानीय दुकानदारों में दहशत बढ़ गया।अफसर नामक फल दुकान पर बाइक सवार दो लोगों ने आकर फल खरीदकर पैकिंग करवाया। ग्राहक की बाइक लेकर दुकानदार अपने घर से टोकरी लेकर दुकान पर वापस आया। ग्राहक ने फल विक्रेता से पाँच पाँच सौ नोट के बदले बीस हजार रुपए सौ सौ के खुदरा नोट मांगा। मोबाइल से बात करने में व्यस्त दिखा ग्राहक बीस हजार रुपये हाथ में पकड़ते ही बाइक लेकर पल भर में आँखों से ओझल हो गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस चालक-परिचालक की लापरवाही पर मामला दर्ज; आग की बदबू पर नहीं की परवाह
Greater Noida, Uttar Pradesh:हादसे में बस चालक की पाई गई लापरवाही चालक और परिचालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा किया गया दर्ज, बताया जा रहा है कि केबिन में बैठकर सिगरेट पी रहे थे चालक और परिचालक बदबू आने पर सवारी ने दोनों को बताया कि बस में आग लगने की बदबू आ रही है लेकिन दोनों ने किसी चीज की परवाह नहीं की।0
0
Report
सीतामढ़ी पहुंचे संदीप दास महाराज: अयोध्या-सीतामढ़ी का संगम मिथिला क्षेत्र में उत्साह
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी उजैनिया पट्टी मठ के पीठाधीश संदीप दास महाराज महाराज बनने के बाद पहली बार अपने जन्म स्थान सीतामढ़ी पहुंचे। सीतामढ़ी के बेलसंड प्रखंड के मरार गाँव में आगमन पर स्थानीय लोगों और साधु-संतों द्वारा उनका फूल-मालाओं के साथ अत्यंत भव्य स्वागत किया गया। महाराज के आगमन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। वे बाल्यावस्था में ही घर-द्वार त्यागकर संतों के सानिध्य में चले गए थे। माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में बन रहे भव्य मंदिर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अब अयोध्या और सीतामढ़ी का संगम हो गया है, जिससे संपूर्ण मिथिला क्षेत्र धन्य हो रहा है।0
0
Report
फतेहाबाद की बेटी के साथ अमरोहा में सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस अधिकारी आरोपी, कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के फतेहाबाद की बेटी के साथ उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने भीतर तक झकझोर दिया है। इसके जघन्य अपराध में कोई सामान्य अपराधी नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा और सिपाही तथा CRPF के 2 कर्मी आरोपी हैं पीड़िता ने रात में ही स्वयं पुलिस अधिकारियों को फोन कर अपने साथ हुई घटना की सूचना दी और सहायता मांगी। इसके बावजूद रिपोर्ट के अनुसार पुलिस दिनभर मामले को दबाए बैठी रही और जब दबाव बढ़ा, तब कार्रवाई करनी पड़ी। सवाल है कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? आखिर किसे बचाने की कोशिश की जा रही थी? एक महिला के रूप में मैं सोचती हूं कि उस बेटी पर क्या बीती होगी, जब सुरक्षा का भरोसा देने वाली वर्दी से ही उसे स्वयं को बचाना पड़ा। और यह कोई अकेली घटना नहीं है। कल दिल्ली में Lady Shri Ram College की छात्राएं सड़कों पर उतरकर पूछ रही थीं कि महिलाएं सुरक्षित कहां हैं? एक नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद करीब 200 छात्राओं और विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज के आसपास लंबे समय से सुरक्षा संबंधी समस्याओं की बात भी उठाई। एक तरफ देश की बेटियां अपनी सुरक्षा के लिए सड़कों पर आवाज उठा रही हैं, दूसरी तरफ वर्दीधारियों पर ही बेटी के साथ जघन्य अपराध के आरोप लग रहे हैं। भाजपा राज में बेटियां आखिर सुरक्षित कहां हैं? क्या अपराधियों में कानून और शासन का भय समाप्त होता जा रहा है? केवल निलंबन और गिरफ्तारी की औपचारिकता पर्याप्त नहीं है। फतेहाबाद की बेटी के मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के साथ कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई हो। व्यवस्था की जवाबदेही भी तय हो ताकि भविष्य में कोई वर्दी या पद की ताकत का दुरुपयोग कर किसी बेटी के साथ ऐसा अपराध करने का दुस्साहस न कर सके। बेटियों को सुरक्षा मांगनी नहीं चाहिए, सुरक्षा उनका अधिकार है।0
0
Report
Advertisement
दानापुर पश्चिमी क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; 7 गिरफ्तार
Danapur, Bihar:खबर दानापुर से है जहाँ पटना पुलिस के पश्चिमी क्षेत्र में वाहन चोरी और चोरी के वाहनों को चेचीस नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। रानीतालाब और फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 चक्का और 12 चक्का ट्रक के अलावा ट्रक काटने और मोडिफाई करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। ASP दानापुर अजीत कुमार के मुताबिक, पश्चिमी क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देशन में छापामारी दल का गठन किया गया था। इसी दौरान रानीतालाब थाना पुलिस को सूचना मिली कि निसरपुरा पेट्रोल पंप के पास एक गैराज में चोरी के ट्रक की कटिंग की जा रही है。 सूचना के आधार पर पुलिस ने गैराज में छापेमारी की। मौके से एक 14 चक्का टाटा ट्रक को काटकर मोडिफाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ट्रक के कटे हुए पार्ट्स, ट्रेलर, वेल्डिंग मशीन, दो ग्राइंडर, गैस कटर, दो गैस सिलेंडर, एक मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गैराज मालिक झारखंड से चोरी किए गए ट्रकों को लाकर उनका पंचिंग और मोडिफिकेशन कर बेचता था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में फुलवारीशरीफ में भी चोरी का ट्रक बेचे जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने नकटी भवानी के पास संचालित कबाड़खाने में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने 12 चक्का ट्रक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05DF4208 बताया है। रानीतालाब थाना मामले में गिरफ्तार आरोपियों में मो. सागीर, मो. सलाउद्दीन, चंदन कुमार उर्फ चंदु, मो. राजा और उस्मान गनी शामिल हैं। वहीं फुलवारीशरीफ थाना मामले में दिलीप कुमार और मो. जिसान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने चोरी के वाहनों का कूटकरण कर उन्हें बेचा है और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
सोनीपत शिक्षा विभाग के अधिकारियों के रिश्वतखोरी मामले में ACB ने गिरफ्तार किया
Sonipat, Haryana:सोनीपत शिक्षा विभाग के अधिकारी रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवार्इ की है। एसीबी ने शिक्षा विभाग के एसडीओ और जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों को 2 लाख 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया है। यह रिश्वत एक ठेकेदार से बिल पास करवाने की एवज में मांगी गई थी। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, टीम के पास सूचना थी कि शिक्षा विभाग में तैनात जेई और एसडीओ ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहे हैं। ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य के बिल पास करवाने के एवाज में यह रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने जेई आशीष और एसडीओ विष्णु को 2 लाख 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। मामले में दोनों से गहनता से पूछताछ जारी है।0
0
Report
झारखंड ने 2025-26 में रिकॉर्ड राजस्व, 2026-27 के लिए 5,000 करोड़ का लक्ष्य
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4,013.53 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व संग्रह किया है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभाग ने 5 हजार करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है। उत्पाद विभाग ऑटो मॉड में दौड़ रहा है, यह जानकारी झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध तथा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने धनबाद में दी। राज्य सरकार के उत्पाद और पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद बिनोद बिहारी महतो की जयंती समारोह में धनबाद पहुंचे थे। मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार पेयजल योजनाओं को गति देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ कथित तौर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। जल जीवन मिशन योजना के तहत झारखंड सरकार का करीब 6,500 करोड़ रुपये बकाया है; इस राशि के भुगतान के लिए राज्य सरकार केंद्र और प्रधानमंत्री स्तर पर अपनी मांग रख रही है। नल-जल योजना की धीमी गति को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है और योजना के काम में लापरवाही बरतने वाली एजेंसी श्रीराम ईपीसी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर NH दुर्घटना: राज्य मंत्री की बहन की बेटी समेत कई लोगों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। अपने संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।0
0
Report
राजापुरी से एयरपोर्ट जाते समय सड़कों की हालत खस्ताकाह है: रात में हादसों की आशंका बढ़ी
New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, राजापुरी से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिसकी वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय इन गड्ढों की वजह से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के चलते आए दिन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं और कई बार वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। लोगों के मुताबिक, इसी सड़क पर एक व्यक्ति की हादसे में मौत भी हो चुकी है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।0
0
Report
खदान में डूबने की आशंका, 13 वर्षीय किशोर का शव 36 घंटे बाद बरामद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ककलपुर गाँव में मंगलवार शाम प्रभात स्टोन क्रेशर की खुली खदान में 13 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। किशोर की पहचान लल्लू उर्फ अखिलेश साहू, पिता चंद्रभान साहू, निवासी ककलपुर के रूप में हुई है। बुधवार सुबह SDRF और पुलिस की टीम ने खदान में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे बताय जा रहा है कि अखिलेश मंगलवार शाम लगभग 6 बजे साइकिल से सामान लेने घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खदान के पास उसकी साइकिल और सामान मिला। साइकिल खदान की बाउंड्री से सटी थी, जबकि उसकी चप्पल पानी में तैरती दिखाई दी। इसके बाद परिजनों ने उसके खदान में डूबने की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेल चौकी और रामपुर बाघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण मंगलवार रात खदान में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। बुधवार सुबह SDRF की टीम मौके पर पहुंची और पानी में किशोर की तलाश शुरू की। लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। लेकिन गुरुवार सुबह SDRF टीम ने किशोर का 36 घंटे बाद खदान से शव को बरामद किया।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में जुआ पकड़े जाने पर थाने के बाहर हंगामा, कांग्रेस नेता के बेटे आरोपी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में जुआ पकड़े जाने पर थाने के बाहर हंगामा हो गया. जब कांग्रेस नेता के जुआरि बेतो क़ो पेशी के दौरान मीडिया कवरेज कर रही थी तब कांग्रेस नेता आशीष डेनियल ने मीडियाकर्मियों पर गलत टिप्पणी कि, औऱ मीडियाकर्मियों से विवाद भी किया. दरअसल, देर रात पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर 68 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी भी बरामद की. पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस नेता आशिश डेनियल के दो बेटे भी शामिल हैं. जब सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी थी, और जुआरियो को पुलिस वाहन में बिठाया गया था इसी दौरान थाने के बाहर उस वक्त विवाद बढ़ गया, जब कांग्रेस नेता आशीष डेनियल ने मीडिया के सामने अपने बेटों से पत्रकारों के लिये कहा कि ये दो हजार रुपये में बिकने वाले लोग हैं. इस बात पर मौजूद मीडियाकर्मी नवीन टांक और आशीष डेनियल के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते गहमागहमी बढ़ी और थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मामले को शांत कराया.0
0
Report
खैरागढ़ के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बदहाली, बच्चों से बर्तन धोवाने की तस्वीरें सामने
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले खाम्ही स्कूल में बच्चों के पानी भरने और बर्तन साफ करने की तस्वीरों ने सवाल खड़े किए थे। अब जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर राहुद प्राथमिक स्कूल से सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर शिक्षा विभाग की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है。 स्कूल में जिन नन्हे हाथों में किताबें, कॉपियां और पेंसिल होनी चाहिए, वही हाथ स्कूल के बर्तन साफ करते नजर आए। मध्यान्ह भोजन बनने से पहले बच्चे बर्तन धोते दिखाई दिए। यानी स्कूल पहुंचने के बाद पढ़ाई से पहले बच्चों के हिस्से में आया सफाई का काम。 सबसे बड़ा सवाल सिर्फ बच्चों के बर्तन साफ करने का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का है जहां स्कूल परिसर में यह सब होता रहा और जिम्मेदारों को इसकी जानकारी तक नहीं हुई。 मामला सामने आने पर संकुल प्रभारी का जवाब भी चर्चा में है। उनका कहना था कि बच्चे स्कूल समय से पहले आ जाते हैं और सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक की जिम्मेदारी ही उनकी है। अब सवाल यह है कि क्या स्कूल परिसर में बच्चे स्कूल समय से पहले पहुंच जाएं तो उनकी जिम्मेदारी खत्म हो जाती है? और अगर स्कूल खुलने से पहले ही बच्चे सफाई और दूसरे काम करने लगें, तो उन्हें रोकने वाला कौन है? खाम्ही के बाद राहुद एक के बाद एक तस्वीरें शिक्षा व्यवस्था की उस हकीकत को सामने ला रही हैं, जिसे कागजों में शायद सब कुछ व्यवस्थित बताया जाता है。 मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र कुमार देवांगन ने जांच के निर्देश दिए हैं और सभी स्कूलों को बच्चों से इस तरह का काम नहीं कराने की हिदायत दी है।0
0
Report
वाराणसी के अस्सी घाट पर शराब के नशे में युवक सिल्ट में फँसा, रेस्क्यू
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में देर रात अस्सी घाट पर शराब के नशे में सिल्ट में फसा युवक. सिल्ट में फंसे युवक को निकालने के लिए स्थानीय लोगों जी जद्दोजहद. युवक को निकाल कर नहालाया गया फिर भेजा गया अस्पताल. अभी युवक की हालत स्थिर.0
0
Report
Advertisement
Satna: करोड़ों रुपए की पैतृक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री तीन गिरफ्तार
Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए की बेशकीमती पैतृक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में खरीदार और गवाह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जमीन की वास्तविक मालकिन के बाहर रहने का फायदा उठाकर आरोपियों ने पहले राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कराया। इसके बाद असली मालकिन की जगह एक अज्ञात महिला को खड़ा कर उसकी फोटो लगाई और ई-पंजीयन के जरिए जमीन की रजिस्ट्री करा दी। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, जबलपुर निवासी निरूपमा गंगवानी पति टंडनदास उर्फ हरगुन दास ने 20 सितंबर को कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि तहसील रघुराजनगर के ग्राम कोलगवां में उनकी पैतृक जमीन है। जमीन का खसरा आराजी नंबर 290/1/16/1 और रकबा 0.027 हेक्टेयर है। शिकायत के अनुसार, फरियादिया के बाहर रहने का फायदा उठाकर जमीन هड़पने की साजिश रची गई। आरोपियों ने वर्ष 2006-07 के राजस्व रिकॉर्ड में कूटनीति से उनकी जगह निलयमा गंगवानी नाम दर्ज करा दिया। इसी बदले हुए रिकॉर्ड को आधार बनाकर जमीन की बिक्री की तैयारी की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक अज्ञात महिला को फर्जी भू-स्वामी के रूप में पेश किया। असली मालकिन की जगह उसकी फोटो का इस्तेमाल कर ई-पंजीयन के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री करा दी गई। शिकायत पर कोलगवां पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120बी के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने रजिस्ट्री और राजस्व रिकॉर्ड समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शैलेन्द्र सिंह परिहार (48), निवासी अयप्पानगर बांधवगढ़ कॉलोनी, सतना, सुरजीत सिंह (45), निवासी भटनवारा और प्रमोद पाण्डेय (43), निवासी भल्ला फार्म नईबस्ती को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और उनकी भूमिका की जांच जारी है।0
0
Report
Uri के सलामाबाद टीएफसी को सीमा पर्यटन हब में बदला जाएगा
Srinagar, Uttarakhand:Uri: The Jammu and Kashmir Government has officially approved the transfer of the unused Trade Facilitation Centre (TFC) at Salamabad, Uri, to the J&K Tourism Department for its conversion into a border tourism hub. The move follows persistent efforts by local MLA Dr. Sajjad Shafi Uri, who had raised the issue in the Jammu and Kashmir Legislative Assembly and sought the government’s intervention to put the defunct facility to productive use. Following the intervention, the Chief Minister ordered that the TFC be repurposed as a tourist destination, paving the way for the development of the complex as a hub for border, eco- and heritage tourism. The proposed tourism hub is expected to include accommodation units, cafeterias, designated parks and viewing points, providing visitors with facilities to experience the border landscape and the region’s natural and cultural heritage. The Salamabad TFC had remained largely unused since the suspension of cross-LoC trade in April 2019. Its proposed conversion is aimed at giving the infrastructure a new purpose while strengthening Uri’s position on Jammu and Kashmir’s tourism map. The government order authorising the Director, Tourism, Kashmir, to take over the TFC complex. The development is expected to create a new tourism attraction in Uri and provide an opportunity to showcase the area’s border landscape, ecological assets and heritage to visitors.0
0
Report
PAC जवानों के रहन-सहन पर उठे सवाल, वीडियो के बाद जांच शुरू
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- PAC के जवान का वीडियो वायरल, ‘जवानों का रहन-सहन जानवरों से भी बदतर’ का दावा, CM से लगाई गुहार, कमांडेंट ने शुरू कराई जांच अनुशासन के लिए पहचानी जाने वाली पीएसी में तैनात एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में बाराबंकी की कंपनी में तैनात जवानों की कथित समस्याओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो में सिपाही ने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर समस्याओं के जल्द समाधान की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मौजूद सिपाही का नाम देवेन्द्र गुप्ता बताया जा रहा है। बाराबंकी पीएसी का यह सिपाही इस समय सुल्तानपुर जिले में ड्यूटी कर रहा है। वीडियो में वह कंपनी में ड्यूटी कर रहे जवानों की कथित दुश्वारियों का सिलसिलेवार जिक्र करता नजर आ रहा है। सिपाही का दावा है कि जवानों का रहन-सहन जानवरों से भी बदतर स्थिति में है और उन्हें जर्जर भवन में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। सिपाही के मुताबिक कंपनी में जवानों के सामने पीने के पानी और बिजली की समस्या बनी हुई है। साफ-सफाई की सामग्री से लेकर खान-पान तक की व्यवस्था जवानों को अपने स्तर से करनी पड़ रही है। वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि इन व्यवस्थाओं के लिए बजट आता है, लेकिन वह कहां खर्च होता है, इसकी जानकारी अधिकारियों को ही है। जवान ने दावा किया कि दिन में मच्छरों और रात में जानवरों से परेशानी होती है। खाने की गुणवत्ता को लेकर भी उसने गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि जवानों को ऐसा खाना दिया जा रहा है, जिसे फेंकने के बाद कुत्ते भी नहीं खाते। उसके मुताबिक ऐसी परिस्थितियों का जवानों के मनोबल पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वीडियो में सिपाही ने खुद को मुख्यमंत्री के क्षेत्र का निवासी बताते हुए मुख्यमंत्री से इन समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। उसने कहा कि समस्याओं का प्रभावी समाधान होने से जवान खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। मामले में दसवीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है और सिपाही देवेन्द्र गुप्ता से जवाब मांगा गया है। जवाब और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पीएसी जैसे अनुशासित बल के भीतर जवानों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर सामने आए इन आरोपों ने सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
