icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow23 Dec 2024, 07:11 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के विरोध में पुतला दहन कर हंगामा मचाया

Ratlam, Madhya Pradesh:रATLाम में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर शहर के डालू मोदी चौराहे पहुंचे, जहां पुतला दहन किया गया। पुतला जलते ही पुलिस ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छीनने को लेकर जमकर धक्का-मुक्की और छीना-झपटी हुई。 हालात ऐसे बने कि पूरे चौराहे पर पुतले के जलते टुकड़ों से धुआं फैल गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाली तख्तियां भी जलाईं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। खास बात यह रही कि इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के साथ ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे प्रदर्शन का आकार और माहौल दोनों काफी प्रभावी नजर आए। रतलाम.
0
0
Report

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती और परीक्षा सुधार के लिए छात्रों की बड़ी चेतावनी

Ranchi, Jharkhand:रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में पारदर्शिता, नियमित भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। छात्रों ने आरोप लगाया कि आंदोलन स्थगित कराने के दौरान अमिताभ कौशल के नेतृत्व में रिफॉर्म कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब दो महीने बाद भी कमेटी का गठन नहीं हुआ। छात्रों ने JPSC अध्यक्ष और बोर्ड सदस्यों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति, वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने, प्री-लिम्स में ई-ऑप्शन और नेगेटिव मार्किंग, श्रेणीवार कटऑफ व मार्कशीट जारी करने समेत कई मांगें रखीं। छात्रों ने कहा कि परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों के बाद 22 से अधिक परीक्षाएं रद्द हुई हैं और नियमित भर्ती नहीं होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कि 7 अक्टूबर तक रिफॉर्म कमेटी का गठन और JPSC के रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं हुई, तो पूरे झारखंड से छात्रों का विशाल 'छात्र महाजुटान' आयोजित किया जाएगा।
0
0
Report

हमीरपुर से जम्मूतवी के लिए ट्रेन संचालन के लिए ज्ञापन सौपा गया

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-मैहर से जम्मूतवी के लिए ट्रेन का संचालन करने की माँग को लेकर अधिवक्ताओं ने सौपा ज्ञापन, रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, ट्रेन के संचालन से श्रद्धालुओं, व्यापारियों और आमलोगों का सुगम होगा आवागमन, जिल ेके लोगों को दिल्ली या जम्मू जाने के लिए कानपुर या झांसी से पकड़नी पड़ती है ट्रेन, अधिवक्ताओं ने हमीरपुर जिला मुख्यालय को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने की भी माँग, 200 वर्ष से अधिक पुराना जिला होने के बावजूद भी जिला मुख्यालय को नही मिली रेलवे कनेक्टिविटी, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला。
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली: दंपती के घर से 216 किलो पटाखे, गिरफ्तारी और जांच आगे

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: रायबरेली पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे किये बरामद बिना लाइसेंस पटाखे बनाने वाले दंपती पर पुलिस ने की कार्रवाई घर में छापेमारी कर 216 किलो पटाखे हुए बरामद बरामद पटाखों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही दिवाली पर पटाखे बेचने की तैयारी में था दंपती 19 बोरों में भरकर रखा गया था पटाखों का जखीरा नफीस और उसकी पत्नी मेहरून निशा को पुलिस ने किया गिरफ्तार विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजोरा गांव का मामला
0
0
Report

बेगूं स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण, तीनों कर्मियों को नोटिस

Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौरगढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के चेची ग्राम पंचायत स्थित स्वास्थ्य केंद्र का तहसीलदार गोपाल जीनगर ने आकस्मिक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया के निर्देश पर किया गई। निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय पर चिकित्सा अधिकारी हरेन्द्र कुमार जाट, एएनएम आशा जैन और सहायक रेडियोग्राफर खुशीराम चौधरी कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले। ड्यूटी के दौरान कार्मिकों का अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही मानते हुए तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित कार्मिकों से उनकी अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्मिकों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी बढ़ने की बात सामने आई है।
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज की 54 लाख की सड़क योजना में दरार, घटिया सामग्री और ठेकेदार पर आरोप

Kishanganj, Bihar:किशनगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या-8 में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत लगभग 54 लाख रुपये की लागत से बन रही पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. ढलाई के महज 24 घंटे के भीतर सड़क में दरारें पड़ गईं, जिससे सरकारी विकास दावों की जमीनी हकीकत एक बार फिर उजागर हो गई. स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग के अधिकारियों ने जांच का हवाला देते हुए गिट्टी उखाड़कर पुनः निर्माण का आदेश दिया. लेकिन इंजीनियर और ठेकेदार ने इस आदेश को भी दरकिनार कर दिया. लापरवाही इतनी कि निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सड़क निर्माण की शुरुआत 15 दिसंबर 2025 को होनी थी और इसे 15 सितंबर 2026 तक, यानी नौ महीने के अंदर पूरा करना था. निर्धारित अवधि समाप्त हो चुकी है, फिर भी काम अधूरा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया. निर्माधिन नाले से सड़क को नीचा कर दिया गया है जिसके कारण वर्षात का पानी नाले के बजाय घर आंगन में घुस रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि घटिया निर्माण की शिकायत करने पर समस्या दूर करने के बजाय ठेकेदार के द्वारा ग्रामीणों को डराया-धमकाया जा रहा है. ग्रामीणों ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है. वही कार्यस्थल पर समय सीमा बीतने के बावजूद योजना संबंधी बोर्ड भी नहीं लगाया गया. वही सहायक अभियंता कृष्णानंद ठाकुर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब बोर्ड लग जाएगा. जबकि नियम के अनुसार कार्य आरंभ से पहले योजना बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है. समय सीमा समाप्त होने के सवाल पर सहायक अभियंता बहाने बनाकर पल्ला झाड़ लिया. जबकि नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता से पूछने पर उन्होंने दोबारा जांच का आदेश दिया है.
0
0
Report

राजेंद्र गौतम: कांग्रेस 150 सीटों के दावे के साथ मैदान INDIA ब्लॉक पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "जिस पार्टी ने भारत की आजादी का आंदोलन लड़ा हो, जिस पार्टी ने आइडिया ऑफ इंडिया दिया, जिस पार्टी ने मॉडर्न इंडिया का निर्माण किया हो अब उस पार्टी से ये कहना पड़ेगा कि कैसे चुनाव लड़ेगी?... कुछ लोग परेशान हैं उनका कोई इलाज नहीं है...हम दावा(150 सीटों पर चुनाव लड़ने का) कर रहे हैं क्योंकि जमीन पर मेहनत की है। अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। कांग्रेस पार्टी कोई क्षेत्रीय पार्टी है क्या? कोई अगर कांग्रेस पार्टी को कम आंक रहा है तो वे अपनी जानकारी दुरुस्त करे।" अखिलेश यादव के बैठक में शामिल ना होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "ये उनकी इच्छा है कि वे खुद आएं या किसी को भेजे। उनको INDIA ब्लॉक का महत्व लगता है या नहीं ये वे तय करेंगे।"
0
0
Report
Advertisement

कुलगाम के दब्दबन नंडी मरग में 37 वर्षीय बशीर गोरसी की लाश culvert के नीचे मिली

Kulgam, کولگام ۔۔۔ اینکر ۔۔ دبدبن نندی مرگ میں 37 سالہ بشیر احمد گورسی ولد قرمدین گورسی کی لاش برآمد علاقے میں خوف و دہشت جنوبی ضلع کولگام کے دبدبن نندی مرگ میں بشیر احمد گورسی جو کہ پیشہ سے ایک کسان تھے مقتول کے افراد خانہ کے مطابق بشیر احمد کل اپنے گھر سے کسی کام کے لئے نکلا تھا لیکن جب وہ گھر نہی پہنچا تو انہوں نے فون پر رابطے کرنے کی کوشش کی لیکن اس علاقے میں موبائل سگنل نہ آنے کی وجہ سے رابط نہ ہوسکا اور بعد میں افراد خانہ نے تلاش شروع کی تو اسی اثنا میں مقتول کی لاش نملن میں ایک کلوٹ کے نیچے دیکھی گئی افراد خانہ نے پولیس اسٹیشن دمحال ہانجی پورہ کو مطلع کیا۔ اور بعد میں پولیس نے لاش کو اپنی تحویل میں لی اور پوسٹ مارٹم شروع کا کام شروع کروایا جبکہ ایس ڈی پی او ڈی ایچ پورہ اور ایس ایچ او کی سربراہی میں پولیس پارٹی ٹیم جائیں وقوع پہنچی........ بائٹ۔۔۔ برادران
0
0
Report

खनन विभाग के सॉफ्टवेयर खामियों से लीज होल्डर और ट्रक चालक परेशान

Jaipur, Rajasthan:सर्वर में खामी, आज फिर लीज होल्डर्स परेशान। खान विभाग के सॉफ्टवेयर में खामी से नहीं कट रहे टीपी-रवन्ना। प्रदेशभर में परेशान हो रहे लीज होल्डर, वाहन मालिक। टोंक में सुबह से नहीं कटे बजरी लीज से टीपी। टोडारायसिंह में बजरी लीज पर 2 किमी तक लम्बी हुई कतार। इस कारण ट्रक चालक सुबह से हो रहे परेशान। ट्रक चालकों को पीने के लिए चाय-पानी भी उपलब्ध नहीं। केवल यही लीज नहीं, प्रदेशभर में खनन लीजों पर यही हाल। आए दिन रहती है खनन विभाग के सॉफ्टवेयर में खामी। रात में अपडेशन के बजाय दिन में किया जाता है तकनीकी कार्य। निजी कम्पनी पर खान विभाग के अफसरों की मेहरबानी की इंतिहा।
0
0
Report
Advertisement

खाटूश्यामजी दशहरा महोत्सव में 60 फुट रावण दहन की तैयारी पूरी गई

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में नवीन दशहरा महोत्सव समिति की बैठक समाजसेवी देवकीनंदन पुजारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति की ओर से गत वर्ष आयोजित दशहरा महोत्सव के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही इस वर्ष 20 अक्टूबर को 60 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में नवीन दशहरा समिति के अध्यक्ष पप्पू शर्मा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति के मीडिया प्रभारी सीताराम मीना ने बताया कि दशहरा महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति की ओर से आगामी दिनों में महोत्सव से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
0
0
Report

करौली में 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद शुरू, 86 छात्रा टीमों की भिड़ंत

Karauli, Rajasthan:सपोटरा(करौली) कल से शुरू होगा 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, चेयरमैन सपना देवी,SDM अनूप सिंह सहित CDEO सुनील कुमार शर्मा सुबह 10 बजे करेंगे शुभारंभ, 17 व 19 वर्ष छात्रा वर्ग खो खो खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी जिलों से कुल 86 टीमें लेगी भाग, कुल 1032 बालिका खिलाड़ियों के साथ 258 दल प्रभारी भी आएंगे साथ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गज्जूपुरा के खेल स्टेडियम में पहली बार आयोजित हो रहा है राज्य स्तरीय टूर्नामेंट, संयोजक बबलू मीणा और पर्यवेक्षक हरकेश मीणा सहित खेल प्रभारी रूपलाल खटीक के नेतृत्व में तैयारियों को दिया अंतिम रूप, करौली पुलिस के महिला व पुरुष पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था, 7 अक्टूबर को होगा प्रतियोगिता का समापन。
0
0
Report

दिनदहाड़े बस स्टैंड पर गोली चली: नगर परिषद अध्यक्ष के पति सत्येंद्र साहू पर हमला

Shivpuri, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग दिनदहाड़े बस स्टैंड पर फायरिंग से सनसनी, नगर परिषद अध्यक्ष के पति सत्येंद्र साहू पर बदमाश ने चलाई गोली शिवपुरी। जिले के खनियांधाना में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। नगर परिषद अध्यक्ष छाया साहू के पति सत्येंद्र साहू घर से दुकान की ओर जा रहे थे, तभी बस स्टैंड के पास एक बदमाश ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके पर पहुंचा और फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है और फायरिंग की घटना के कारणों तथा आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है। दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top