271003
गोंडा में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा कलेक्ट्रेट सभागार में नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना-2024 की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने 22 लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान डीजीपी मालिनी अग्रवाल ने अजमेर में ट्रैफिक व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया
Ajmer, Rajasthan:प्रदेश की यातायात पुलिस महानिदेशक मालानी अग्रवाल आज एक दिन से दौरे पर अजमेर पहुंची; यहां उनकी जिला पुलिस के अधिकारियों ने अगुवानी की. बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों से उन्होंने यातायात व्यवस्था और आने वाली परेशानियों को लेकर फीडबैक प्राप्त किया; वहीं अधिकारियों को सुगम यातायात और सुरक्षित यातायात के लिए दिशा निर्देश दिए. इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब हुई डीजी मालिनी अग्रवाल ने कहा कि अब ट्रैफिक प्रबंधन में भी आधुनिक तकनीक का उपयोग होने लगा है, जो सभी के लिए सुरक्षित और सहूलियत भरा है. उन्होंने अजमेर ट्रैफिक पुलिस की तारीफ की कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस चालान बनती है लेकिन नियमित रूप से यातायात नियमों का पालन करने वालों को पुरस्कृत करने का काम भी अजमेर पुलिस कर रही है.0
0
Report
जया किशोरी ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन से भरे उत्साह मचा
Una, Himachal Pradesh:शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दूसरे दिन प्रसिद्ध कथा वाचिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी और विधि-विधान के साथ दर्शन किये। मंदिर पहुंचने पर पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करवाकर पूजा-अर्चना संपन्न करवाई और हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं, जिसमें जया किशोरी ने पूर्ण श्रद्धा के साथ भाग लिया। माता के दरबार में दर्शन के पश्चात जया किशोरी ने कहा कि वह पहली बार माता चिंतपूर्णी के दरबार में आई हैं और यहां आकर उन्हें आनंद व अलौकिक शांति की अनुभूति हुई है। उन्होंने पुजारी रविंद्र शिंदा को पिता कहकर संबोधित किया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया कि उन्होंने माता के दरबार को और उसके ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दोबारा इस पवित्र दरबार में परिवार के साथ hाजिरी लगाने आएंगी। नवरात्रि के दूसरे दिन शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह था。0
0
Report
पटियाला में बारिश के बाद मंडी समिति के चेयरमैन ने मीडिया दौरा; अफवाहें
Patiala, Punjab:Patiala ਕੱਲ ਪਟਿਆਲਾ ਪਏ ਮੀਂਹ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਤੇ ਸੈਕਟਰੀ ਵਲੋਂ ਮੰਡੀਆ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਦੌਰਾ ਕਿਹਾ ਪਟਿਆਲਾ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆ ਚ ਝੋਨੇ ਦਾ ਬਿਲਕੁਲ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ, ਵਿਰੋਧੀ ਝੂਠੀਆ ਅਫਵਾਹਾਂ ਫੈਲਾਕੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਬਦਨਾਮੀ ਕਰ ਕਰਨ ਚ ਲਗੇ ਹੋਏ ਹਨ ਆੜਤੀਆ ਨੇ ਵੀ ਕਿਹਾ ਝੋਨਾਂ ਬਿਲੱਕਲ safe ਹੈ ਸੱਡਕ ਤੇ ਪਿਆ ਫੂਸ ਜਰੂਰ ਪਾਣੀ ਚ ਡੱਬਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਉਸਦੀ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾਕੇ ਵਾਇਰਲ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਅਸੀਂ ਧਨਵਾਦ ਹਾਂ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਵਧੀਆ ਬੰਦੋਬਸਤ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ 121 With Chairman ,aadti0
0
Report
Advertisement
विभा पाल की बीजेपी वापसी से गाजीपुर की राजनीति में हलचल तेज
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nसपा को झटका, महिला सभा की जिलाध्यक्ष रही विभा पाल ने थामा बीजेपी का दामन\n\nसपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने पार्टी और पद से दिया इस्तीफा दे कर बीजेपी का थमा हाथ\n\nसरजू पाण्डेय पार्क में धरना-प्रदर्शन के मंच से की बीजेपी में वापसी\n\nबीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पट्टा पहनाकर कराया पार्टी में शामिल\n\nविभा पाल बोलीं—आज मैं अपने पुराने घर बीजेपी में वापस आई हूं\n\nमोदी और योगी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया ऐलान\n\nकार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, सपना सिंह और सरिता अग्रवाल रहीं मौजूद\n\nविभा पाल के बीजेपी में आने से गाजीपुर की सियासत में बढ़ी हलचल\n\nगाजीपुर की सियासत में आज एक नया राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला! सरजू पाण्डेय पार्क में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी के धरना-प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष विभा पाल ने पार्टी और पद से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पट्टा पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका पार्टी में स्वागत किया। बीजेपी के मंच से पार्टी में वापसी के बाद विभा पाल ने अपने संबोधन में कहा कि वह अपने पुराने घर बीजेपी में वापस आई हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में वह हमेशा ईमानदारी से काम करने का प्रयास करेंगी। विभा पाल ने मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि वह बीजेपी में रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी उनके लिए पुराना घर है और वह अपने घर वापस लौटी हैं।\n\nइस राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल, सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष विभा पाल का बीजेपी में शामिल होना गाजीपुर की स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि उनके इस फैसले का जिले की राजनीतिक गतिविधियों पर क्या असर पड़ता है।\n\nमंच बाइट- विभा पाल- बीजेपी में शामिल, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष0
0
Report
महाराजगंज बाढ़ पीड़ित 1399 किसानों को 56 लाख की राहत, 275 हेक्टेयर फसल बर्बाद
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज बाढ़ प्रभावित 1399 किसानों को 56 लाख की राहत, नेपाल से बाढ़ के कारण 275 हेक्टेयर फसल हुई थी बर्बाद. नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बीते दिनों मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ ने महराजगंज के सीमावर्ती गांवों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया था. अब प्रशासन ने प्रभावित किसानों को राहत देने की पहल की है. निचलौल तहसील क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित 1399 किसानों को करीब 56 लाख रुपए की फसल क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई. सर्वे के बाद किसानों को मिली इस आर्थिक मदद से उन्हें नुकसान की भरपाई और अगली फसल की तैयारी में राहत मिलने की उम्मीद है. खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. राजस्व विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का सर्वे कराया. सर्वे के दौरान करीब 275 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया गया. इसके बाद मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिसवा के भाजपा विधायक प्रेमसागर पटेल की मौजूदगी में 1399 किसानों को करीब 56 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई. SDM अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ के बाद प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई थी. अब फसल क्षतिपूर्ति की राशि मिलने से किसानों को आर्थिक सहारा मिलेगा और वे अगली फसल की तैयारी कर सकेंगे.0
0
Report
मैनपुरी में पुलिस मुठभेड़: इनामिया बदमाश घायल, गिरफ्तार—इतिहास के दो दर्जन मुकदमे
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी 25 हजार के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़ पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ़्तार बीते 3 अक्टूबर को सरेराह बाइक सवारों ने महिला से चैन स्नेचिंग की घटना को दिया था अंजाम आरोपी से पुलिस ने 10600 रूपये नकद और पिस्टल कारतूस किया बरामद पकड़े गए बदमाश राहुल का बड़ा आपराधिक इतिहास आरोपी राहुल पर 2 दर्जन अधिक मुकद्दमें हैं दर्ज घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती चैन स्नाचिंग करने वाला 1 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पहले ही जा चुका जेल शहर कोतवाली पुलिस और SOG की बदमाश से हुई मुठभेड़ शहर कोतवाली क्षेत्र के करहल रोड स्थित नहर पुल के पास हुई पुलिस बदमाश मुठभेड़0
0
Report
Advertisement
जालौन में नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप, सौतेला पिता गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल, पेट दर्द की शिकायत पर दवा लेने मां के साथ अस्पताल पहुंची नाबालिग के गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा, पीड़िताओं की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनोद दोहरे के खिलाफ की कार्रवाई, रामपुरा सीएचसी में जांच के दौरान सामने आई नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर भेजा जेल, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग पर कासगंज में प्रदर्शन किया
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज जिले की पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं एवं संगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से नियमित वेतन बढ़ाने, निश्चित मासिक मानदेय देने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए 24 घंटे अपनी सेवाएं देती हैं। इसके बावजूद उन्हें स्वयंसेवक मानकर बेहद कम प्रोत्साहन राशि और नाममात्र का मानदेय दिया जाता है। महंगाई के दौर में इतने कम मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। आशा कार्यकर्ताओं एवं संगिनियों ने मांग की कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्थायी कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। साथ ही नियमित वेतन वृद्धि और निश्चित मासिक मानदेय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सरकार से अपनी अन्य समस्याओं का समाधान करने की भी मांग की और साथ में हड़ताल की चेतावनी दी है।0
0
Report
चंदौली में पसंद से शादी पर पिता ने जीते जी पिंडदान, रिश्ते टूटना उचित?
Chandauli, Uttar Pradesh:अगली खबर चंदौली से है...जहां एक युवती ने अपनी पसंद से शादी की...तो उसके पिता ने जीते-जी उसका पिंडदान कर दिया..ये मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है... सवाल ये है कि क्या अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनना इतना बड़ा अपराध है कि रिश्तों को ही खत्म कर दिया जाए...शादी पर असहमति हो सकती है... नाराजगी भी हो सकती है... लेकिन क्या एक फैसले की सजा उम्रभर का रिश्त्ता0
0
Report
Advertisement
बबीना में पिस्टल से हवाई फायरिंग, दबदबा बनवाने के लिए वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बबीना थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खुलेआम पिस्टल से हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। इलाके में दबदबा बनाने के लिए युवक ने यह वीडियो खुद बनवाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। बबीना थाना क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित सनगीलो स्कूल के पास का मामला है। इस इलाके का रहने वाला एक युवक पहले पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाता है, फिर उसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करता है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले युवक ने किसी दूसरे शख्स से अपना वीडियो बनवाया है। वीडियो में वह पहले पिस्टल से पोज देता है और फिर फायर करता है। युवक ने 11 सेकंड का यह वीडियो वायरल कर दिया ताकि इलाके में उसका दबदबा कायम रहे और लोग उसे गुंडा मानें। वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पूरे मामले में हरकत में आई है।0
0
Report
डिजिटल अरेस्ट मामले में बुजुर्ग दंपती से 2 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार दंपती से 2 करोड़ की ठगी की गई डिजिटल अरेस्ट कर 20 दिन तक वीडियो कॉल पर रखा पुलिस, ATS, NIA और RBI अधिकारी बनकर दिया ठगी को अंजाम गिरफ्तारी और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का दिखाया डर पश्चिम बंगाल से आरोपी ललित विश्वास गिरफ्तार डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार फर्जी सरकारी दस्तावेज भेजकर बुजुर्ग दंपती को डराया अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई 2 करोड़ की रकम आरोपी के उपलब्ध करवाए HDFC खाते में आए 7 लाख रुपये ठगी की रकम के बदले 70 हजार रुपये कमीशन लेने का आरोप बैंक खातों और साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
मैनपुरी। पुलिस की इनामिया बदमाश से मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को पैर में लगी गोली गिरफ्तार
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। पुलिस की इनामिया बदमाश से मुठभेड़ 25 हजार के इनामी को पैर में लगी गोली गिरफ्तार पिस्टल कारतूस बाइक व नकदी बरामद पकड़े गए बदमाश का नाम राहुल वर्मा उर्फ कबूतर है जनपद इटावा रहने बाला है बदमाश बदमाश के ऊपर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं मैनपुरी में चेन स्नेचिंग की घटना को दिया था अंजाम महिला से चेन स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी में हो गई थी कैद चेन स्नैचर एक बदमाश को पुलिस इससे पहले भेज चुकी है जेल मैनपुरी सदर कोतवाली के अंगौथा रोड पर हुई मुठभेड़0
0
Report
Advertisement
मनिपुर मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग
Saiki, Bihar:स्लग: महिला सम्मान पर सियासत या सच में न्याय की मांग? भाजपा महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन。 एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़। मणिपुर की छात्राओं से जुड़े मामले को लेकर सारंगढ़ में सियासत गरमा गई है। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम सारंगढ़ को ज्ञापन सौंपा है। महिला सम्मान के मुद्दे पर कार्रवाई की मांग के साथ अब निष्पक्ष जांच और राजनीतिक जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। लेकिन सवाल यह भी है कि क्या महिला सम्मान का मुद्दा राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रह जाएगा, या फिर मामले की निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने लाई जाएगी? क्या महिला सम्मान के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों का रुख एक समान रहेगा? क्या जांच की मांग राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर की जाएगी? और सबसे बड़ा सवाल—क्या ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपा महिला मोर्चा मामले में होने वाली कार्रवाई और जांच की प्रगति पर भी नजर रखेगा? फिलहाल भाजपा महिला मोर्चा ने एसडीएम सारंगढ़ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग प्रशासन के सामने रख दी है। अब सबकी नजर मामले की निष्पक्ष जांच, आधिकारिक तथ्यों और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी है।0
0
Report
मधेपुरा प्रशासन दुर्गा पूजा की शांतिपूर्ण तैयारी के लिए अलर्ट मोड में
Madanpur, Bihar:आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मधेपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह ने स्वयं मुरलीगंज और चौसा प्रखंड का दौरा कर पूजा की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारियों से पूजा समितियों, मेला आयोजन, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से दुर्गा पूजा का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या ऐसा कार्य नहीं करने का आग्रह किया, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सजग है। पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान शांति भंग करने, अफवाह फैलाने या किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से पूजा समितियों और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आपसी सद्भाव बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।0
0
Report
अलवर ट्रिपल मर्डर: 10 हजार इनामी आरोपी हिमांशु मीणा गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:अलवर ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, 10 हजार का इनामी आरोपी हिमांशु मीणा गिरफ्तार अलवर। बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर प्रकरण में अरावली विहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन युवकों की हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी हिमांशु मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रहे है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. दीपक कुमार और वृत्ताधिकारी उत्तर शहर राजेश कसाणा के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई थी। अरावली विहार थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक गुरुदत्त सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार सूचनाएं जुटाईं और तकनीकी सहायता के जरिए ट्रिपल मर्डर प्रकरण संख्या 368/2026 में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु मीणा पुत्र सुखराम मीणा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम बुटयाना, थाना बड़ौदा मेव, जिला अलवर का निवासी है। वर्तमान में वह अरावली विहार थाना क्षेत्र के मोती नगर में रह रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ट्रिपल मर्डर प्रकरण से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
