राजकीय हाईस्कूल में आयोजित कैरियर मेला, युवाओं ने किया प्रतिभाग
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर क्षेत्र के ग्राम लव्वा टपरा में स्थित राजकीय हाईस्कूल में बुधवार को कैरियर मेला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एलबीएस महाविद्यालय के प्राध्यापक मनीष मिश्र ने कहा कि लक्ष्य बनाकर तैयारी करे, सफलता अवश्य मिलेगी, इंटर के बाद सभी अपनी दिशा तय करे प्रधानाध्यापक गजेंद्र सिंह ने कहा कि यह कैरियर मेला आपको दिशा तय करने में सहायक होता है। इस अवसर पर अधिवक्ता सोनू दुबे, कृषि विभाग के राघवेंद्र सिंह, आरक्षी पीएसी मदन मोहन उपाध्याय, हिरनमय मोहपात्रा शामिल रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
