Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271003

कोटेदार पर फर्जी मार्कशीट का आरोप, जांच की मांग

Nov 16, 2024 01:46:24
Gonda, Uttar Pradesh

गोंडा जिले के कटरा बाजार ब्लॉक के कोटिया मदारा गांव निवासी दीपक शुक्ल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कोटेदार मंजू देवी पर फर्जी मार्कशीट के जरिए कोटे की दुकान का चयन करवाने का आरोप लगाया है। दीपक ने बताया कि मंजू देवी ने मध्यप्रदेश से हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट बनवाकर दुकान हासिल की। शिकायत के बाद कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है लेकिन अब तक फर्जी मार्कशीट की जांच पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। दीपक शुक्ल ने जिलाधिकारी से मामले की गहन जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 20, 2026 04:25:29
Moradabad, Uttar Pradesh:निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत जायद-2026 में गन्ना अन्तः फसली-उर्द खेती हेतु उर्द बीज मिनीकिट हेतु प्राप्त ऑनलाइन बुकिंग के सापेक्ष लाभार्थी का ई-लाटरी के माध्यम से चयन... उ0प्र0 शासन कृषि अनुभाग-3 के शासनादेश के अनुसार निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत जायद-2026 में गन्ना अन्तः फसली-उर्द खेती के लिए उर्द बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु जिन कृषकों द्वारा विभागीय पोर्टल पर बुकिंग की गयी थी,उन लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से जनपद स्तरीय समिति के समक्ष जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में विकास भवन सभागार मुरादाबाद में लाभार्थियों का चयन किया गया,जनपद के समस्त किसान भाई जिन्होंने उपरोक्त योजनान्तर्गत उर्द बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु बुकिंग कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल पर किया था वो विकास भवन सभागार मुरादाबाद में उपस्थित हुए जिसक़े बाद ई-लाटरी की प्रक्रिया की गई... उप क़ृषि निदेशक संतोष कुमार दृवेदी ने कहा कि समस्त किसान भाईयो को सूचित किया जाता है कि जायद फसल 2026 मे गन्ने की अंत:फसली के रुप मे मूंग फसल के लिए agridarsan.up.gov.in. पर नि: शुल्क मूंग बीज हेतु बुकिंग चल रही है, जिसके लक्ष्य पोर्टल पर विकासखण्डवार / जनपदवार दिखाई देगें। किसान भाईयो द्वारा अपने लैपटॉप, डैस्कटॉप अथवा किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल agridarsan.up.gov.in. पर जाने पर किसान कार्नर के पास बीज मिनिकीट / गन्ना अंत: फसली बुकिंग प्रारम्भ पर जाने के बाद जिला या ब्लाक स्लेक्ट करें, इसके पश्चात बुकिंग प्रकार में जाकर लॉटरी पर क्लिक करके मूंग बीज को स्लेक्ट कर बुकिंग कर लाभ उठा सकते है। > लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा > उक्त योजनाओं के अन्तर्गत जनपद में इच्छुक कृषकगण उपरोक्त बीजों की बुकिंग दिनांक 24-02-2026 को रात्रि 12.00 बजे से पूर्व ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संतोष कुमार द्विवेदी, उप कृषि निदेशक, मुरादाबाद द्वारा जनपद के कृषकों से आह्वान किया गया कि इच्छुक किसान अन्तिम समय की प्रतीक्षा न करते हुए समय से कृषि विभाग के पोर्टल से गन्ने की अत:फसली के रुप मे मूंग के बीजों की बुकिंग करने का कष्ट करें।
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 04:20:15
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में स्टेशन रोड पर बाइक सवार युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी, रील बनाने के चक्कर में बाइक सवार युवकों ने बीच सड़क पर किया जानलेवा स्टंट, स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार बाइक के साथ स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल, राहगीरों और खुद की जान जोखिम में डालकर उड़ाई जा रही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, खुले साइड स्टैंड के साथ एक पहिया पर हवा में उठाकर बाइक दौड़ा रहे स्टंटबाज, स्टंटबाजों का करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो हो रहा वायरल, सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्टंटबाजों पर कब कसेगा कानूनी शिकंजा, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के टाउन हॉल के पास का मामला।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 20, 2026 04:19:05
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के छत्तरगाछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गरीब मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है. इस सरकारी अस्पताल में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी मरीजों को इंजेक्शन और ड्रेसिंग करते नजर आते हैं, तो वही अस्पताल से गरीबों को मुफ्त में मिलनेवाली जीवन रक्षक दवाओं को अस्पताल के कर्मियों के द्वारा अस्पताल परिसर में जलाकर फेंक दिया गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में तीन डॉक्टरों की नियुक्ति होने के बावजूद ड्यूटी से डॉक्टर गायब रहते हैं, जिससे गार्ड और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी इलाज संभाल रहे हैं. चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी श्याम लाल मरांडी और महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उनकी बहाली चतुर्थ वर्गीय कर्मी पीयून के पद पर हुई है, लेकिन कंपाउंडर न होने और प्रभारी चिकित्सक के आदेश पर वे मरीजों को इंजेक्शन लगाते हैं. इस अस्पताल में सबसे चौकाने वाली बात ये है कि मुफ्त में मिलने वाली जीवन रक्षक दवाओं को अस्पताल परिसर में जलाकर जमीन में फेंक दिया गया. वही किशनगंज सांसद डॉ. मुहम्मद जावेद आजाद ने इसे गरीब मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ बताया और तत्काल जांच की मांग की है. वही जिला पदाधिकारी विशाल राज से पूछने पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद सम्बंधित पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 20, 2026 04:18:46
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत माफिया का ट्रैक्टर राजस्थान बॉर्डर तक पीछा कर जब्त एंकर- चंबल अंचल में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्ती जारी है। मुरैना वन मंडल की टीम ने राजघाट चंबल क्षेत्र से अवैध रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने की बड़ी कार्रवाई की। वन विभाग की टीम को देखते ही रेत माफिया ट्रैक्टर लेकर भाग निकलला और राष्ट्रीय राजमार्ग–44 पर बेकाबू तरीके से वाहन दौड़ाने लगा। जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में समस्त गेम रेंजर एवं वनमंडल स्टाफ ने दबिश देकर स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर में भरी लगभग 2 घनमीटर अवैध चंबल नदी की रेत को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से भगाते हुए मध्य प्रदेश की सीमा पार कर राजस्थान की ओर निकल गया। पीछा करते हुए टीम राजस्थान के धौलपुर जिले की सागरपाड़ा चौकी तक पहुंची। वहां चालक ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया। संयुक्त कार्रवाई में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान पुलिस की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सागरपाड़ा चौकी, धौलपुर के सुपुर्द सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और वाहन राजसात (जब्ती) की कार्रवाई की जाएगी। जब्त ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। गौरतलब है कि चंबल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वन विभाग और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कंप की स्थिति
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 04:18:10
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर देर रात शादी क रिसेप्शन पार्टी उस वक्त मातम में बदल गई जब हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई, थाना मंडी क्षेत्र में पार्टी के बीच चली गोली से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। फायरिंग करने वाले की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जारी है, मृतक के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रख दिया गया है, सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में पहुंचे एसएसपी अभिनंदन सिंह और एसपी सिटी कई थाने की फोर्स,एक बार फिर हर्ष फायरिंग पर खड़े हुए बड़े सवाल, जांच में जुटी पुलिस थाना मंडी क्षेत्र का पूरा मामला।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 20, 2026 04:17:22
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत पारासराय के पास आज सुबह 3.40 बजे तेज रफ्तार का कहर देखा है। जहां बलरामपुर से बारात में शामिल होकर के स्कॉर्पियो में سवार होकर आ रहे बारातियों की स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से जोरदार टकरा गई। पेड़ से हुए इस भीषण टक्कर के कारण तुलसीपुर नवाबगंज के रहने वाले मुन्नालाल, दिनेश, सोनू, कृष्ण बहादुर और तारामन गंभीर रूप से हुए है। जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की सूचना पर महत्वपूर्ण पहुंची इटियाथोक थाने की पुलिस द्वारा दो अलग-अलग एंबुलेंस के माध्यम से किसी तरीके से गोंडा मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। जहां पर घायल मुन्ना लाल,दिनेश, सोनू, कृष्ण और तारामन का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग एक ही स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर के बलरामपुर बारात गए थे और सुबह 3:40 के करीब यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चलाते समय ड्राइवर को नींद लग गई थी और इसी के कारण सड़क के किनारे लगे पेड़ से जाकर के स्कॉर्पियो टकरा गई है। फिलहाल सभी घायलों के परिजनों को इटियाथोक थाने की पुलिस द्वारा सूचना दी गई है सभी घायलों की परिजन भी गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं डॉक्टरों द्वारा गोंडा मेडिकल कॉलेज में घायल बारातियों का इलाज किया जा रहा है।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 20, 2026 04:16:52
Ranchi, Jharkhand:भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को सिल्ली अंचल कार्यालय में ₹8000 रिश्वत लेते अमीन गणेश महतो को गिरफ्तार किया. अमीन ने रिश्वत की राशि दिल्ली थाना क्षेत्र के लोआदाग निवासी वासुदेव महतो से ली थी. एसीबी अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता वासुदेव महतो ने गणेश महतो के खिलाफ एसीबी में लिखित शिकायत दर्ज की थी. उन्होंने 16 दिसंबर 2025 को जमीन की मापी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था. आवेदन के बाद 10 फरवरी को अमीन ने जमीन की मापी की लेकिन मापी के बाद रिपोर्ट और नक्शा देने के लिए रिश्वत की मांग करने लगा. शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसके बाद उन्होंने एसीबी से शिकायत की. पूरे मामले को गोपनीय जांच की गई जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया और गुरुवार को एसीबी की टीम ने योजना बनाकर छापेमारी की.
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Feb 20, 2026 04:16:37
Deoghar, Jharkhand:देवघर पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एसपी सौरभ के निर्देश पर जसीडीह थाना पुलिस ने अजय मार्डी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल के आसनसोल का निवासी बताया गया है, जो अवैध रूप से ब्राउन शुगर लाकर देवघर में बिक्री करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 317 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन करीब 130 ग्राम है, बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन, नशा सेवन की सामग्री तथा काली पहाड़ी से जसीडीह तक का रेलवे टिकट भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर स्थानीय खरीदारों और गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से नशा उन्मूलन अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 20, 2026 04:16:04
Chittorgarh, Rajasthan:आज से CGBSE 12 वीं बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है.. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में व्यापक तैयारियां की गई हैं.. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल और निगरानी के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दे सकें.. साथ ही परीक्षा में पहुंचे परीक्षार्थियों के तिलक लगाकर स्वागत किया गया.. प्रदेशभर में 2396 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 2,45,859 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया है. रायपुर जिले में 151 परिक्षा केंद्र बनाए गए है.. केंद्राध्यक्षों को परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों की विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है.. इसका उद्देश्य है कि पूरी प्रक्रिया सुचारू, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो. वही जिले में 6 उड़नदस्त टीम बनाए गए है, जो परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण करेंगे..
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 20, 2026 04:15:53
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में 12 लाख से ज्यादा लोगों का एचआईवी टेस्ट किए गए। इस जांच में 5,877 व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने दी जानकारी। हरियाणा ने एचआईवी/एड्स के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज़ी से बढ़ाते हुए चालू वित्तीय वर्ष में 12.40 लाख से अधिक लोगों का टेस्ट किया है। राज्य के हर कोने में मरीज़ों तक पहुँचने के लिए उपचार के बुनियादी ढ़ाचें का विस्तार किया है। अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच 12,40,205 लोगों की एचआईवी जांच की गई। राज्य में वर्तमान में 104 एकीकृत परामर्श एवं जांच केंद्र (ICTC) संचालित हैं जिनमें फरीदाबाद में एक मोबाइल इकाई भी शामिल है। इन सभी केंद्रों पर निःशुल्क एवं गोपनीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बिना किसी भेदभाव के जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस वित्त वर्ष में 5,65,830 गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच की गई, जिनमें से 613 महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव पाई गईं और उन्हें समय पर उपचार से जोड़ा गया--डॉ सुमिता मिश्रा। उपचार सुविधाओं के विस्तार के तहत राज्य में 24 एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) केंद्र रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, हिसार, अंबाला और मेवात सहित प्रमुख जिलों में संचालित हैं । इनमें से 13 नए केंद्र मेडिकल कॉलेजों में स्थापित किए गए हैं, जिससे मरीजों को उन्नत उपचार सुविधाएं अपने निकट ही उपलब्ध हो रही हैं और उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही--डॉ सुमिता मिश्रा। इसके अतिरिक्त 5 फैसलिटी इंटीग्रेटेड एआरटी केंद्र तथा 4 लिंक एआरटी केंद्र भी कार्यरत हैं। वर्तमान में राज्यभर में कुल 40,851 मरीज जीवन रक्षक उपचार प्राप्त कर रहे हैं--डॉ सुमिता मिश्रा। एचआईवी/एड्स के साथ जीवन यापन कर रहे व्यक्तियों (PLHIV) पर आर्थिक बोझ कम करने और उपचार अनुपालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने दिसंबर 2021 में मासिक वित्तीय सहायता योजना शुरू की थी, जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को 2,250 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते हैं। अब तक इस योजना के अंतर्गत 54.3 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं--डॉ सुमिता मिश्रा। पंजीकृत मरीजों को निःशुल्क फॉलो-अप देखभाल तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के माध्यम से अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी उन्नत जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं--डॉ सुमिता मिश्रा। एचआईवी के अतिरिक्त राज्य यौन संचारित संक्रमणों (STI) की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। इसके लिए 31 नामित क्लीनिकों में निःशुल्क परामर्श, सिफिलिस जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही, रेड क्रॉस सोसाइटी और गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से 42 लक्षित हस्तक्षेप परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो उच्च जोखिम समूहों—जैसे महिला यौन कर्मी, पुरुष-पुरुष यौन संबंध रखने वाले व्यक्ति, अंतःशिरा नशीली दवाओं का सेवन करने वाले, ट्रक चालक एवं प्रवासी मज़दूरों के साथ कार्य कर रही हैं--डॉ सुमिता मिश्रा। वर्तमान में 9,014 मरीज पंजीकृत हैं, जिनमें से 4,569 नियमित उपचार प्राप्त कर रहे हैं--डॉ सुमिता मिश्रा। जन जागरूकता के क्षेत्र में भी राज्य ने व्यापक अभियान चलाया है--डॉ सुमिता मिश्रा। 3,397 स्कूलों और 429 कॉलेजों में रैलियां, मैराथन और जागरूकता प्रश्नोत्तरी आयोजित कर संदेश पहुंचाया गया है--डॉ सुमिता मिश्रा। इसके अलावा परिवहन विभाग, कृषि विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), उत्तरी रेलवे तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों को भी इस मुहिम से जोड़ा गया है--डॉ सुमिता मिश्रा。
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Feb 20, 2026 04:15:10
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर फ़रीदाबाद के सेक्टर 80 में आवंटियों को आवंटित प्लॉट वापस नहीं ले सकेगा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण। हाईकोर्ट ने लगाई रोक। प्लाट आवंटन के खिलाफ ग्राम बड़ौली के ग्रामीण बैठे हैं धरने पर। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ,कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल , राज्य मंत्री राजेश नागर सहित गुर्जर समाज के अनेक प्रभावी नेताओं ने ग्रामीणों को इस आवंटन को रद कराने का आश्वासन दिया था। पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने धरना स्थल पर पहुँच कर ग्रामीणों की मदद करने का राजनीतिक संकल्प लिया था । ग्रामीण चाहते हैं कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण आवंटन रद कर आवंटियों के पैसे वापस कर दे और उनकी अधिग्रहित की गई जमीन उन्हे वापस दे दी जाए। याचिकाकर्ताओं के हाई कोर्ट में एडवोकेट आदिल सिंह बोपराई ने बताया कि उच्च न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि "याचिकाकर्ता आवंटियों के ख़िलाफ़ कोई ज़बरदस्ती कदम नहीं"....。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top