तटबंध मार्ग पर जानलेवा गड्ढा, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर बाइक सवार
Paraspur, Uttar Pradesh:भौरीगंज स्थित सरयू पुल के समीप एल्गिन चरसड़ी बांध पर जानलेवा गड्ढा बन गया है. जो राहगीरों को खतरे का दावत दे रहा है परसपुर क्षेत्र के बहुवन, चरसडी, शिवगढ़ रायपुर व दर्जनों गांव के राहगीर बाइक सवार व स्कूली बच्चे इस तटबंध से होकर नियमित आवागमन करते है.वहीं इसके जिम्मेदार विभागीय अफसर मौन हैं,राहगीर विक्रम सिंह ने कहा कि सरयू नदी पुल के समीप तटबंध चरसडी मार्ग पर बड़ा गड्डा बन गया है, अजय ने कहा कि गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है. ट्रैक्टर गाड़ी स्कूली बच्चे राहगीरों का प्रतिदिन आवागमन रहता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
BJP MLA ने मंच से कबूला, जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए खरीदे 10 सदस्य
Ashta, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के आष्टा से बीजेपी विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने मंच से ये कहकर कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए खरीदे 10 जिला पंचायत सदस्य खरीदे थे, ने खरीद फरोख्त की चर्चाओं को फिर से हवा देती है।
वीडियो में बीजेपी विधायक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के पुराने दिनों का जिक्र करते हुए खुलेआम यह स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने पद हासिल करने के लिए जिला पंचायत सदस्यों को खरीदा था।
वायरल वीडियो में विधायक गोपाल सिंह मंच से हंसते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि जब वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आशीर्वाद मांगने गए थे, तो उन्होंने 18 में से 10 सदस्यों को खरीद लिया था। उनके इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
बीजेपी विधायक का वीडियो
गोपाल सिंह पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और बाद में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनने के बाद उन्होंने वह पद छोड़ दिया था। अब उनका यह वीडियो सामने आने और खुद उनके मुंह से खरीद-फरोख्त की बात स्वीकार किए जाने से विपक्षी दलों को बड़ा सियासी हथियार मिल गया है।
खास तौर पर ऐसे समय में जब देश और प्रदेश में राजनीतिक दलों की कार्यप्रणाली और चुनावी शुचिता पर सवाल उठ रहे हैं, सत्ताधारी दल के विधायक का यह बयान पार्टी की किरकिरी करा रहा है।
सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती कहा कि आष्टा के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर पर उन्होंने यह आरोप लगाया है कि वे 10 वोट खरीदकर जिला पंचायत के अध्यक्ष बने थे। यह लोकतंत्र का चीरहरण है, और भाजपा अर्थ और पावर के दम पर वोट चोरी और सीनाजोरी कर रही है, जब शिवराज सिंह चौहान के जिले के यह हाल हैं, तो अन्य जिलों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
(भोपाल से जी न्यूज रिपोर्टर प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
