233001
गोविंदपुर कीरत गांव में महिलाओं ने ली रिश्वत न देने की शपथ
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के मरदह ब्लॉक के गोविंदपुर कीरत गांव में समूह की महिलाओं के साथ एक बैठक हुई। बैठक में गांव को भ्रष्टाचार मुक्त करने पर चर्चा की गई। पिछले हफ्ते से यह संस्था "भ्रष्टाचार मुक्त गांव" के स्लोगन पर काम कर रही है। आज, रविवार को संत रविदास मंदिर पर महिलाओं का जमावड़ा हुआ। इस दौरान सभी महिलाओं ने शपथ ली कि गांव के किसी भी गरीब या असहाय व्यक्ति से रिश्वत नहीं ली जाएगी। अगर किसी को परेशानी होती है, तो उनकी मदद के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मध्यप्रदेश के कुख्यात डकैत भवानी केवट गिरफ्तार, जंगल में चार घंटे की घेराबंदी
Karauli, Rajasthan:राजस्थान–मध्यप्रदेश सीमा से लगे उटगिरी और हसनपुर की पहाड़ियों में करौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के कुख्यात डकैत भवानी केवट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। कार्रवाई राजस्थान पुलिस के अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई। डकैत भवानी केवट की गिरफ्तारी जंगलों में हथियार लहराते हुए भगदड़ मचाने के साथ हुई; ग्रामीणों को डराने के लिए हवा में फायरिंग भी की गई। चार घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों ने जंगल में उसकी घेराबंदी की। भीषण गर्मी, प्यास और बीमारी से कमजोर पड़े आरोपी ने हथियार डाल दिए और गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में करणपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश का वांछित बदमाश सीमावर्ती जंगलों में छिपा है। थाना प्रभारी देवेश कुमार जाटव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उटगिरी किले और हसनपुर पहाड़ियों में दो दिन लगातार रेकी और सर्च ऑपरेशन चलाया। गिरफ्तारी के दौरान संदिग्ध युवक हाथ में पिस्टल लिए जंगल में भाग रहा था; ग्रामीणों ने उसे रोका, उसने हवा में दो फायर किए और जान से मारने की धमकी दी। समुदाय के सौ से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए और जंगल से बाहर निकलने के रास्ते बंद कर दिए। सूचना मिलते ही करणपुर थाना सहित आस-पास के थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी भवानी पुत्र रामसिंह केवट (40) कलरघटी, मध्यप्रदेश के निवासी हैं; कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। जंगल में भागते-हाथ में हथियार लिए उसने पानी भी मांगा और कमजोरी के चलते हथियार नीचे रख दिए, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भवानी केवट राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई थानों में हत्या, डकैती, लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामलों के दर्ज हैं; मुरैना, सबलगढ़ और धौलपुर समेत कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश में थीं। करणपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब उसके साथियों और संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
उदयपुर कोटड़ा में ग्राम रथ यात्रा मामेर का शुभारंभ; भाजपा नेताओं ने उपलब्धियाँ गिनाईं
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के कोटड़ा से खबर: ग्राम रथ यात्रा मामेर का हुआ शुभारंभ। जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी यात्रा को संबोधित कर रहे थे, जिसमें भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही थी। भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट हिम्मत तावड़, अध्यक्ष मामेर मालजीराम पारंगी, निवर्तमान प्रधान सुगनादेवी खैर, जिला परिषद सदस्य रणजीत पारंगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कुमार पारंगी, तहसीलदार लाला राम मीणा, विकास अधिकारी Shambhulal contoured Kotda, विस्तारक मुकेश माली व अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।0
0
Report
बीकानेर रेंज में महिला अपराधों पर बड़ी समीक्षा बैठक
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर रेंज से खबर बीकानेर रेंज में महिला अपराधों पर बड़ी समीक्षा बैठक रेंज आईजी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में रेंज स्तरीय अहम मीटिंग जारी, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों की SIUCAW इकाइयों के अधिकारियों के साथ हो रही समीक्षा बैठक, महिला अपराधों की रोकथाम, अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई को लेकर दिए जा रहे दिशा-निर्देश, संवेदनशील मामलों की मॉनिटरिंग और जांच की गुणवत्ता पर विशेष फोकस, महिला सुरक्षा को लेकर बीकानेर रेंज पुलिस लगातार एक्टिव मोड में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखविंदर पाल,नीलम,राजकंवर,संजीव चौहान मीटिंग में मौजूद0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या, शादी की खुशी मातम में बदली
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के मेवाड़ा गांव में एक युवक ने घर के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर युवक की चचेरी बहिन की 13 मई को शादी थी। युवक की मौत के बाद शादी की खुशियाँ मातम में बदल गईं है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले के अनुसार मेवाड़ा निवासी 25 वर्षीय मगन कलासुआ बीती रात को दुकान से सामान लाने की बात कहकर घर से निकला था, जो देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी मां और दो बहनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल की घंटी बजती रही। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों को पेड़ पर युवक का शव लटका दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक अविवाहित था और गुजरात में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में उसकी पांच बहनें हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहनें और मां उसके साथ रहती थीं। इधर परिवार में चाचा के घर चचेरी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। आगामी 13 मई को बारात आने वाली थी, लेकिन युवक की मौत के बाद परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गईं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
हरियाणा में सफाईकर्मचारियों की हड़ताल 8वें दिन भी जारी, सफाई व्यवस्था ठप
Rohtak, Haryana:हरियाणा में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 8 मई 2026 को लगातार 8वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण पूरे राज्य में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और शहरों में कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है वही रोहतक की बात करे तो सहर मे कूड़े के ढेर लगे है कल भी पूर्व मुख्यमंत्री के घर के बाहर भी सफाई कर्मचारियां ने कूड़े का ढेर लगा कर प्रोटेस्ट किया है जिला प्रधान का कहना है कि जब तक मांग पूरी नही होती हड़ताल जारी रहैगी0
0
Report
गुरुग्राम में राहुल गांधी की सदभाव यात्रा: 2–3 किमी पैदल यात्रा
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम में राहुल गांधी का दौरा शाम 4 बजे सदभाव यात्रा में होंगे शामिल खांडसा रोड से एसडी स्कूल तक राहुल गांधी पैदल चलेंगे, लगभग 2 से 3 किलोमीटर पैदल यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ चलेंगे पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह कर रहे है हरियाणा में सदभाव यात्रा पूरे हरियाणा में इस यात्रा को बृजेन्द्र सिंह ने पैदल चलकर पूरा कर रहे है, लगभग 90 विधानसभाओ में 83 विधानसभा को पूरा कर चुके है इस यात्रा के दौरान बीच बीच में कई बड़े कांग्रेस नेता शामिल हुए है लेकिन कई नेताओं ने इससे दूरी भी बनाई थी राहुल गांधी इस यात्रा में शामिल हो रहे है तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के कई बड़े नेता इस यात्रा में शामिल हो रहे है एसडी स्कूल में राहुल गांधी एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के विनायक प्लाजा में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi Breaking वाराणसी के विनायक प्लाजा में शव मिलने से सनसनी. मलदहिया चौराहा स्थित प्लाजा में शव मिलने से मचा हड़कंप. शव पर चोट के निशान, हत्या की आशंका. अधेढ़ के शव की शिनाख्त में जुटी सिगरा पुलिस. सिगरा थाना क्षेत्र के प्लाजा की घटना0
0
Report
रेखा शर्मा पर अभद्र टिप्पणी का मानहानि दावा, कोर्ट ने नोटिस जारी
Chandigarh, Chandigarh:प्रेस नोट 99 रेख़ा शर्मा अभद्र टिप्पणी मामला : विधायक चंद्रमोहन ने रेखा शर्मा के खिलाफ डाला मानहानि का दावा, मानहानि करने के लिए आपराधिक शिकायत भी कोर्ट में करवाई दर्ज -- कोर्ट ने मानहानि की आपराधिक शिकायत में रेखा शर्मा को किया प्री कॉग्निजेंस नोटिस,चंद्रमोहन समेत 4 अन्य ने कोर्ट में दी गवाही -- मानहानि के दावे में कोर्ट ने सांसद रेखा शर्मा को 7 मई के लिए किया नोटिस -- पूर्व मुख्यमंत्री स्व भजनलाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन पर सांसद रेखा शर्मा ने की थी अभद्र टिप्पणी, 7 दिनों के भीतर नहीं मांगी माफी तो न्यायलय पहुंचे विधायक चंद्रमोहन (पंचकुला न्यूज 4 मई 2026) नगर निकाय चुनावों में भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व भजनलाल और हरियाणा विधानसभा में 5वी बार के विधायक एवं उप मुख्यमंत्री रह चुके चंद्रमोहन पर अभद्र टिप्पणी की थी,जिसको लेकर चंद्रमोहन ने अपने एडवोकेट दीपांशु बंसल एडवोकेट में मार्फत लीगल नोटिस भेजा था और 7 दिनों के भीतर माफी मांगने के लिए कहा था।अब जब रेखा शर्मा ने माफी नहीं मांगी तो विधायक चंद्रमोहन ने न्यायलय का दरवाजा खटखटा दिया है। चंद्रमोहन ने मानहानि का दावा और एक अपराधिक शिकायत न्यायलय में दायर कर दी है। जानकारी देते हुए चंद्रमोहन के वकील दीपांशु बंसल एडवोकेट ने बताया कि आपराधिक शिकायत में माननीय अभिधा गुप्ता की अदालत में विधायक श्री चंद्रमोहन ने अपनी गवाही दर्ज करवाई जिनके साथ 4 अन्य ने भी न्यायालय में गवाही दर्ज करवाई। माननीय अभिधा गुप्ता की अदालत ने गवाही और तथ्यों को सुनने के बाद 20 मई के लिए प्री कॉग्निजेंस सुनवाई का नोटिस किया है। दीपांशु बंसल ने बताया कि इसी प्रकार से माननीय अरुणिमा चौहान सिविल जज की अदालत ने भी चंद्रमोहन द्वारा दायर मानहानि के दावे की सुनवाई करते हुए 7 मई के लिए सांसद रेखा शर्मा को नोटिस किया है। गौरतलब है कि सांसद रेखा ने एक चुनावी सभा में स्व भजनलाल और चंद्रमोहन को बदमाश बताते हुए बदमाशी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर पूरे हरियाणा, राजस्थान,पंजाब,दिल्ली समेत उत्तरी हरियाणा में लोगों में नाराजगी है। जगह जगह लोगो द्वारा शिकायतें दर्ज करवाकर रोष प्रकट किया जा रहा है। चंद्रमोहन ने कहा कि राजनीति में पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते है,परंतु लोकतंत्र में झूठे आरोप लगाना गलत है। उनके पिता स्व भजनलाल हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे, हरियाणा को बनाने से लेकर विकसित करने में उनका योगदान है। पंचकूला को बनाने और बसाने वाले भजन लाल जी ही है और वह अब दुनिया में भी नहीं है।वह स्वयं 5 बार के विधायक है और उप मुख्यमंत्री रहे है।पंचकुला और हरियाणा के विकास के लिए सदैव तत्पर है।उनके द्वारा कभी भी किसी दूसरे दल के नेता के विरुद्ध कोई गलत टिप्पणी नहीं की गई।बावजूद इसके सांसद रेखा ने चुनावी सभा में चंद्रमोहन और उनके परिवार की छवि को जानबूझकर धूमिल करने के लिए अभद्र टिप्पणी की है जोकि लोकतंत्र और सामाजिक स्थिति के विरुद्ध है। चंद्रमोहन ने यह भी कहा है कि बदमाशी से कोई चुनाव जीता होता तो जनता 5 बार उन्हें क्यों चुनती? इसके साथ ही बदमाशी से कोई चुनाव जीता होता तब भी कोई शिकायत या कोई कार्यवाही होती। उन्होंने जब 2000, 2005,2019 और 2024 का चुनाव लड़ा,उस समय हरियाणा में कांग्रेस सरकार नहीं थी। यदि कोई बदमाशी होती तो कोई शिकायत और उसके ऊपर कोई कार्यवाही न होना इस बात का साक्ष्य है कि सांसद रेखा का बयान केवल छवि धूमिल करने की नियत से दिया गया है। गौरतलब है कि चंद्रमोहन 1993 से 2009 तक कालका से लगातार चार बार विधायक रहे है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री रहे और 2024 में 5 वी बार विधायक बने और स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को हाराया।इसके साथ ही भजनलाल हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे,केंद्र में मंत्री रहे और अनेकों लोकसभा क्षेत्रों से सांसद रहे। हरियाणा की राजनीति में सबसे बड़ा नाम भजनलाल रहा। दूसरी तरफ रेखा शर्मा 2003 में नगर परिषद पंचकुला चुनावों में वार्ड नंबर 10 से भाजपा सिंबल पर पार्षद का चुनाव लड़ी और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जलमेघा दहिया से बुरी तरह से चुनाव हारी।इसके अलावा कभी कोई डायरेक्ट चुनाव नहीं लड़ा और केवल राज्यसभा में भाजपा की वजह से सांसद बनी। हरियाणा क्या ,पंचकुला में भी रेखा शर्मा की कोई खास लोकप्रियता नहीं है।0
0
Report
महोबा में ट्रैक्टर चोर गैंग से मुठभेड़, 3 गिरफ्तार, 2 घायल
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग पुलिस और स्वाट टीम की ट्रैक्टर चोर गिरोह से हुई मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ के बाद ट्रेक्टर चोर अंतर्राज्यीय गैंग का हुआ पर्दाफाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल मुठभेड़ के दौरान कुल 03 शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा बदमाशों के पास से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली और 03 अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर बरामद आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे और कारतूस हुए बरामद गिरफ्तार सभी बदमाश मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले 30 अप्रैल को चरखारी से चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने की बरामद घायल बदमाशों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कराया गया भर्ती चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गौरहारी रोड का मामला।0
0
Report
Advertisement
अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, वापस लेने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, योजना वापस लेने की मांग एनकरे - नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैनिक प्रकोष्ठ के साथ गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पूर्व सैनिकों ने अग्निवीर योजना को समाप्त कर पूर्व की भर्ती व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सेना की भर्ती व्यवस्था में बदलाव करते हुए अग्निवीर योजना लागू की गई, जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए अग्निविर योजना से युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ बताया। पूर्व सूबेदार मेजर कुंदन सिंह मेहता ने कहा कि पहले सेना में भर्ती होने वाले जवान को छह वर्षों तक रंगरूट की श्रेणी में रखा जाता था और उसके बाद ही वह पूर्ण सैनिक माना जाता था। उन्होंने कहा कि अब चार साल की सेवा अवधि तय कर दी गई है, जिससे सैनिकों को पर्याप्त प्रशिक्षण और अनुभव नहीं मिल पाएगा। उनका कहना था कि अग्निवीरों को देश की सुरक्षा और हथियारों की पूरी जानकारी हासिल करने का पर्याप्त समय नहीं मिलेगा, इसलिए सरकार को इस योजना को जल्द वापस लेना चाहिए। बाइट - पूर्व कर्नल राम रतन नेगी प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रकोष्ठ। बाइट - पूर्व सूबेदार मेजर कुंदन सिंह0
0
Report
वाराणसी के मंदिर विस्तार से वैश्विक पर्यटन केंद्र बना
Varanasi, Uttar Pradesh:कॉरिडोर के सुगम रास्ते और भव्यता के कारण अब रोजाना लाखों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर के विस्तार से वाराणसी अब वैश्विक धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में उभरा है। दर्शन करने आए श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होटल, परिवहन और हस्तशिल्प उद्योग की आय में कई गुना वृद्धि हुई है。0
0
Report
कांग्रेस ने कोटा मेडिकल कॉलेज प्रसव प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर कांग्रेस जांच समिति का गठन पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने 4 सदस्यीय जांच समिति का किया गठन कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं से जुड़े प्रकरण की जांच के लिए समिति का गठन समिति 3 दिन में पीसीसी चीफ को देगी रिपोर्ट पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा, विधायक डूंगरराम गेदर, विधायक पुष्पेंद्र भारद्वाज, डॉ. विकास महला समिति में शामिल समिति डोटासरा को देगी रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
तेंदुआ रेस्क्यू उलट गया; ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर बचाई अपनी जिंदगी
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जगतरा में शुक्रवार को उस वक्त रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर देखा गया, जब एक तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह उल्टा पड़ गया। कुएं में गिरे तेंदुए को बाहर निकालने के लिए बुलाई गई जेसीबी जैसे ही उसे ऊपर लाई, तेंदुआ वन विभाग के जाल में फंसने के बजाय सीधे भीड़ की ओर दौड़ पड़ा। अचानक हुए इस हमले से बचने के लिए तालाब किनारे खड़ी महिलाओं ने अपने मासूम बच्चों के साथ गहरे पानी में छलाँग लगा दी। 5 घंटे की मेहनत पर फिरा पानी जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के एक कुएं में तेंदुआ गिरने की खबर से सुबह से ही हड़कंप मचा था। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 5 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जब पिंजरा काम नहीं आया, तो जेसीबी की मदद ली गई। लेकिन जैसे ही तेंदुआ जमीन पर आया, वह बेकाबू होकर भागने लगा。 भयावह मंजर: जान बचाने की जद्दोजहद तेंदुए को अपनी ओर आता देख गांव में भगदड़ मच गई। सबसे डरावनी स्थिति तालाब के पास बनी, जहाँ मौजूद महिलाएं और बच्चों तेंदुए के सीधे निशाने पर आ गए थे। तेंदुए के पंजों से बचने के लिए महिलाओं के पास कोई रास्ता नहीं बचा था, जिसके चलते उन्होंने बच्चों सहित तालाब में छलाँग लगा दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो दिल दहला देने वाला है。 घरों में कैद हुए ग्रामीण, छतों से रख रहे नजर तेंदुआ वर्तमान में गांव के रिहायशी इलाके या आसपास के खेतों में कहीं छिपा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग अपनी छतों पर बैठकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। पुलिस और वन विभाग की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ से बाहर है。 प्रशासन ने की मुनादी प्रशासन ने ग्राम जगतरा समेत आसपास के गांवों में मुनादी करवा दी है। ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे शाम के समय घरों से बाहर न निकलें और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधें। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और वन विभाग की टीम को सहयोग करने की अपील की है.0
0
Report
बंगाल विधानसभा भंग पर भाजपा-आरोप बनाम अकहिलेश यादव की राजनीति
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Danish Azad Anshari (Minister, UP Government) On Bengal Governor Rn Ravi dissolving assembly/ BJP accelerating cabinet formation in West Bengal/ Akhilesh Yadav alleging electoral manipulation in Bengal / BJP links murder of Adhikari aide to TMC / Uttar Pradesh Census 2027 (Digital and Caste Census) self-enumeration process ongoing from May 7-21/ UP leads in convicting criminals in women’s crime cases0
0
Report
भीनमाल के पीएमश्री विद्यालय में स्मार्ट क्लास और स्वच्छता से शिक्षण का नया मानक
Jalore, Rajasthan:भीनमाल जालोर भीनमाल राजस्थान स्टेट टेक्स्टबुक बोर्ड जयपुर के मुख्य लेखाधिकारी (सीएओ) एवं जालोर जिला प्रभारी अतुल खण्डेलवाल ने शुक्रवार को जिले के पीएमश्री विद्यालय जुँजानी का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनकी सराहना की。 खण्डेलवाल ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधनों, स्मार्ट शिक्षा प्रणाली, स्वच्छता और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, बालक-बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय, नियमित सफाई, हाथ धोने की व्यवस्था, प्रत्येक कक्षा कक्ष में ब्लैक बोर्ड एवं व्हाइट बोर्ड की उपलब्धता का अवलोकन किया। विद्यालय में नामांकन के अनुसार फर्नीचर और पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर भी मौजूद पाया गया। निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे, एलईडी लाइट, कचरा पृथक्करण के लिए डस्टबिन, किचन गार्डन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर पैनल जैसी सुविधाओं को भी देखा गया। आईसीटी एवं डिजिटल शिक्षा के तहत इंटरनेट कनेक्शन, आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास का सुचारू संचालन पाया गया, जहां ई-कंटेंट के माध्यम से आधुनिक शिक्षा दी जा रही है। शैक्षणिक गतिविधियों में समय पर पाठ्यक्रम, नोटबुक जांच और 21वीं सदी के कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है। व्यावसायिक शिक्षा लैब भी क्रियाशील मिली। सीएओ अतुल खण्डेलवाल ने विद्यालय की संपूर्ण व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
