Back
गोरखपुर लूट: 24 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार
NTNagendra Tripathi
Feb 12, 2026 18:31:43
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए लूट की बड़ी वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पीपीगंज थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 32 हजार रुपये, बैग और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकाइल बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
गोरखपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कश्यप के निर्देश पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौरव कुमार हरिजन, रंजीत यादव, शशांक गौड़ और मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 32 हजार रुपये, बैग और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई हैं।
दरअसल, यह घटना 11 फरवरी 2026 की है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बैंक से रुपये निकालकर घर लौटते समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और सर्विलांस व मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
घटना के सफल अनावरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेन्द्र नाथ ने बताया कि महज 20 घण्टों के अंदर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लूट की घटना सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद कर लिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 12, 2026 19:01:020
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 12, 2026 19:00:230
Report
जांजगीर-चांपा के नेताजी चौक पर एक्टिवा में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची; डायल 112 की अनुपस्थिति पर सवा
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 12, 2026 18:46:320
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 12, 2026 18:46:040
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 12, 2026 18:45:500
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 18:45:29Noida, Uttar Pradesh:पंचायत चुनाव से पहले सरकार बनाएगी पिछड़ा वर्ग आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, सरकार ने हाईकोर्ट को अपने हलफनामों में जानकारी दी
0
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 12, 2026 18:45:210
Report
STSharad Tak
FollowFeb 12, 2026 18:32:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 18:31:540
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 12, 2026 18:31:220
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 12, 2026 18:31:090
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 12, 2026 18:30:430
Report