Back
गाजीपुर में सपा का प्रदर्शन: मतदाता नाम कटने के आरोप, एसआईआर पर सवाल
ATALOK TRIPATHI
Feb 03, 2026 10:47:42
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
मतदाता सूची से विशेषकर मुस्लिम मतदाताओं का नाम काटने का आरोप, भड़के सपा विधायकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विधायकों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पर नारेबाजी कर दी आंदोलन की चेतावनी
सपा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटने की साजिश का आरोप लगाया
सदर विधायक जै किशुन साहू, विधायक डॉ. बीरेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने गाजीपुर डीएम को ज्ञापन सौंपा
सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से काटा गया तो पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी
डीएम अविनाश कुमार ने भरोसा दिलाया कि एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी होगी और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटेगा
गाजीपुर में आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सदर विधायक जै किशुन साहू, जंगीपुर विधायक डॉ. बीरेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाने की साजिश की जा रही है। नेताओं ने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया और चेतावनी दी कि यदि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से काटा गया तो पार्टी सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी।
जंगीपुर विधायक डॉ. बीरेंद्र यादव ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के बहाने चिन्हित वोटर्स का मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ से मतदाताओं के नाम काटने के निर्देश दिए गए हैं। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है, जिसे समाजवादी पार्टी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।
सदर विधायक जै किशुन साहू ने चेतावनी देते हुए कहा, एसआईआर के नाम पर चिन्हित वर्गों के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। अगर एक भी वोट गलत तरीके से काटा गया तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा किए जा रहे आंदोलन का भी समर्थन किया।
सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन के माध्यम से हमने प्रशासन का ध्यान फॉर्म-7 के दुरुपयोग की ओर दिलाया है। बिना समुचित जांच-पड़ताल के मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है, जिससे एक खास वर्ग को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया अपारदर्शी है, जिसके निष्पक्ष जांच जरूरी है।
सपा जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा ज्ञापन लेने के बाद गाजीपुर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सपा नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है। यदि कहीं कोई त्रुटि होती है तो उसे नियमानुसार ठीक कराया जाएगा। कोई भी पात्र मतदाता छूटेगा नहीं और मतदाता सूची नियमानुसार, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से ही तैयार की जाएगी।
बता दें कि चुनाव आयोग और सरकार पर हमलावर सपा नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान मतदाता अधिकारों के रक्षा की मांग करते हुए प्रशासन से पुनरीक्षण प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करने की अपील करते हुए चेतावनी दी।
बाइट : जयकिशन साहू, सदर विधायक सपा
बाइट : डॉ बीरेंद्र यादव, सपा विधायक, जंगीपुर
बाइट : गोपाल यादव, जिलाध्यक्ष सपा गाजीपुर
बाइट : अविनाश कुमार, डीएम गाजीपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 03, 2026 13:20:000
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:19:350
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:18:520
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:18:38Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन किया: उधमपुर के रामनगर के जोफर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ जारी। जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने आतंकियों को घेरा
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowFeb 03, 2026 13:18:260
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 03, 2026 13:17:380
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 03, 2026 13:17:270
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 03, 2026 13:17:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:08:580
Report