icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भूपेंद्र चौधरी ने सहारनपुर में शाकम्भरी देवी मेले का उद्घाटन किया

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मंदिर में आयोजित मेले का उद्घाटन किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां शाकम्भरी देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा मेले का उद्घाटन किए जाने के साथ ही नवरात्रि मेले की शुरुआत हो गई। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना मेले के दौरान प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण रहता है।
0
0
Report

हल्द्वानी में महिला पुलिसकर्मी के साथ शराबी की अभद्रता का वीडियो वायरल

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड के हल्द्वानी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने शख्स की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसकी चेकिंग की। आरोप है कि शख्स शराब के नशे में धुत था। पुलिसकर्मी द्वारा चेकिंग किए जाने से वह भड़क उठा और नाराजगी जाहिर करते हुए महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ बेगूं में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. हादसा नेशनल हाईवे-27 पर बेगूं थाना क्षेत्र के मांडना के पास हुआ था. यहां सवारियां उतारते समय खड़ी कमांडर जीप को पीछे से आ रही क्रेटा कार ने टक्कर मार दी थी. हादसे में जीप में सवार सभी लोग घायल हो गए थे. घायलों को काटूंदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायल 44 वर्षीय लीला पत्नी किशनलाल रेगर, निवासी धनोरा को उदयपुर रेफर किया गया था. महिला की मौत के बाद बेगूं उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया.
0
0
Report
Advertisement

भरतपुर में अतिक्रमण हटाकर रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड बनने को आगे बढ़ेगा

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर... हीरादास चौराहे से कुम्हेर गेट तक हटाए गए अतिक्रमण... एलिवेटेड रोड और ओवरब्रिज निर्माण के लिए हुई कार्रवाई। भरतपुर शहर में सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गई है... हीरादास चौराहे से कुम्हेर गेट तक नगर निगम ने अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया... इस दौरान सड़क की जद में आ रहे दुकानों और मकानों के हिस्सों को ध्वस्त किया गया। दरअसल, हीरादास चौराहे से कुम्हेर गेट तक एलिवेटेड रोड और ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है... इसी को लेकर करीब चार महीने पहले नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए थे... कार्रवाई से पहले करीब 90 प्रतिशत लोगों ने अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटा लिए थे... लेकिन कुछ लोगों ने निर्माण नहीं हटाए... जिसके बाद आज नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से शेष अतिक्रमणों को ध्वस्त किया... नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क चौड़ीकरण और प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए रास्ता साफ करना है। फिलहाल नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद हीरादास से कुम्हेर गेट तक एलिवेटेड रोड और ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है... अब देखना होगा कि शहरवासियों को इस परियोजना का लाभ कब तक मिल पाता है।
0
0
Report

बाय सरपंच पर जानलेवा हमला: 20 हजार इनामी बदमाश कपिल गिरफ्तार

Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाणा, झुंझुनूं बाय सरपंच पर जानलेवा हमलेका 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार मुख्य आरोपी कपिल उर्फ कपिल पंडित के साथ साथी मनीष पंडित भी पकड़ा ईश्कपुरा से रोजड़ा मार्ग पर बालाजी मंदिर के पास दी दबिश आरोपियों से एक देशी पिस्तौल, दो कट्टे और दो मैगजीन बरामद पुलिस ने 13 जिंदा कारतूस भी किए जब्त, कपिल पर दर्ज हैं 11 मामले सिंघाना पुलिस और डीएसटी ने कार्रवाई को दिया अंजाम झुंझुनूं जिले में सिंघाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाय सरपंच पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश कपिल उर्फ कपिल पंडित को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्तौल, दो देशी कट्टे, दो मैगजीन और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कपिल पंडित के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में बदमाशों की निगरानी, गश्त और मतदान केंद्रों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान जिला स्पेशल टीम प्रभारी हेमराज मीणा को सूचना मिली कि नवलगढ़ क्षेत्र में बाय सरपंच पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित इनामी बदमाश कपिल उर्फ कपिल पंडित अपने साथियों के साथ ईश्कपुरा से रोजड़ा जाने वाले रास्ते पर बालाजी मंदिर के पास मौजूद है। सूचना के अनुसार, आरोपियों के पास हथियार थे और वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके बाद सिंघाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दो संदिग्ध भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम कपिल उर्फ कपिल पंडित पुत्र हरिराम निवासी बाय तथा दूसरे ने मनीष पंडित पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी इकलेहरा, जिला डीग बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, दो देशी कट्टे, दो मैगजीन और कुल 13 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, कपिल उर्फ कपिल पंडित नवलगढ़ क्षेत्र में बाय सरपंच पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य वांछित आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ 11 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों से हथियारों की बरामदगी और उनके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

झांसी के डगरवाहा में आवारा सांड ने किसान की दर्दनाक मौत

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाहा गांव में अन्ना जानवरों के हमले से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान खेत में फसल खराब कर रहे अन्ना पशुओं को भगाने गया था, तभी एक आवारा सांड ने किसान के ऊपर हमला कर दिया। सांड ने किसान को सींगों में फंसाकर चार बार जमीन पर पटका और उसे बुरी तरह रौंद दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह सांड को भगाया और आनन फानन में घायल किसान को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।झांसी के डगरवाहा गांव का रहने वाला मृतक राजकुमार का चचेरे भाई सुरेश ने बताया राजकुमार खेती किसानी का काम करता था। आज जब वह खेत पर गया तो वहां आवारा जानवर फसल में घुसे हुए थे। इस दौरान किसान रामकुमार अन्ना जानवरों को भगाने चला गया। उसके हाथ में डंडा भी नहीं था। तभी एक सांड़ ने उस पर अटैक कर दिया। राजकुमार को उठाकर 4 बार जमीन पर पटककर रौंद दिया। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आए और उन्होंने किसी तरह सांड को भगाया। इसके बाद घायल राजकुमार को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。
0
0
Report
Advertisement

नवरात्र महोत्सव के अवसर पर विठ्ठल-रुक्मिणी की पारंपारिक अलंकरण शोभायमान

Pandharpur, Maharashtra:घटस्थापनेपासून नवरात्र महोत्सवास सुरवात होत आहे. या निमित्त दरवर्षी प्रथा परंपरेप्रमाणे श्री विठ्ठल व माता रुक्मिणीला पारंपारिक पोषाखासह अलंकार परिधान करण्यात आले. रुक्मिणी मातेस सोन्याचा मुकुट, वाक्या जोड, तोडे जोड, तानवड जोड, चिंचपेटी तांबडी, जवमणी पदक, जवेच्या माळा, लक्ष्मीहार, मोहरांची माळ, पुतळ्यांची माळ, हायकोल, सरी, कंबरपट्टा इत्यादी प्रकारचे अलंकार परिधान करण्यात आलेले आहेत. तसेच श्री विठ्ठलास देखील नेहमी प्रमाणे सोने मुकुट, कौस्तुक मणी, मोत्याचा तुरा, नाम, दंडपेठ्या मोठा जोड, हि-यांचा कंगण जोड, एक पदरी मोत्याची कंठी, लहान-मोठा शिरपेच, मत्सजोड, मारवाडी पेठ्यांचा मोत्याचा हार इत्यादी पारंपारिक अलंकार परिधान करण्यात आले आहेत. प्रतिवर्षी प्रमाणे श्री. विठ्ठल व रूक्मिणी मातेस पारंपारिक पोषाखासह अलंकार परिधान करण्यात आले आहेत. सदरचे अलंकार पाहण्यासाठी व दर्शन घेण्यासाठी महिला भाविकांची मोठ्या प्रमाणात गर्दी होत आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top