Back
मेघबरन सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय हॉकी का महाकुंभ, ओलंपिक नायकों के नाम होगा ऐतिहासिक टूर्नामेंट
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर में ओलंपिक नायकों की धरती कर्मपुर में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 2 फरवरी यानी कल से शुरू होगा। यह आयोजन न सिर्फ गाजीपुर, बल्कि देश की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बात की पुष्टि मेघबरन सिंह स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेघवरन सिंह स्टेडियम,करमपुर,गाजीपुर में 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक 29वीं अखिल भारतीय मेघवरन सिंह, ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।यह टूर्नामेंट ओलंपिक पदक विजेता और हॉकी के महान खिलाड़ियों में ललित कुमार उपाध्याय और राजकुमार पाल की प्रेरणा और उपलब्धियों को समर्पित होगा। दोनों खिलाड़ियों ने ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व कर गाजीपुर और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 2 फरवरी 2026 को
उत्तर प्रदेश सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में
मुख्य अतिथि के रूप में दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार और रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार शिरकत करेंगे। वहीं, 8 फरवरी 2026 को होने वाले समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में
मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चंद्र यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा और विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस प्रतियोगिता में देश की 12 शीर्ष हॉकी टीमें लीग-कम-नॉकआउट आधार पर
खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता में शामिल प्रमुख टीमें- आर्मी ग्रीन (जालंधर), CISF जालंधर, NCOE लखनऊ, यूपी पुलिस लखनऊ, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, अभिनव स्पोर्ट्स अकादमी मेरठ, मिजोरम हॉकी इंडिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी और झांसी, सैफर स्पोर्ट्स कॉलेज इटावा, बीएचयू वाराणसी समेत मेघवरन सिंह हॉकी अकादमी, कर्मपुर (मेज़बान) आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों, और क्षेत्रीय जनता से इस ऐतिहासिक खेल महाकुंभ में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Barabanki: फतेहपुर में गिरा पेड़ फिर हो गया खड़ाः अधकटे तने भी जुड़े, ग्रामीण का दावा- दैवीय चमत्कार
0
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 01, 2026 11:50:050
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 01, 2026 11:49:340
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 01, 2026 11:49:140
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 01, 2026 11:49:050
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 11:48:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 11:48:290
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowFeb 01, 2026 11:48:160
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 01, 2026 11:47:580
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 01, 2026 11:47:230
Report
Barabanki: बजट पर बरसे अरविंद सिंह गोप: बोले,महंगाई से रसोई का दम घोंटने वाली भाजपा का बजट एक खिलौना
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 11:47:140
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 01, 2026 11:46:530
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 01, 2026 11:46:320
Report