233227
मुहम्मदाबाद - छह दिवसीय 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन
Mohammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद नगर के कोट शैव टोला मोहल्ला स्थित बल्लभ दास अग्रवाल के अहाते में आयोजित छह दिवसीय 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ व विराट युवा उत्कर्ष महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा और गंगा सद्ज्ञान शोभा यात्रा के साथ हुआ। यात्रा से पूर्व टोली नायक उषा शर्मा व संगत ने गायत्री मंत्र व भजन प्रस्तुत की।इस मौके पर उषा शर्मा,अर्चना सिंह,गायक चंद्र प्रकाश दुबे व मिथलेश दुबे,गणेश प्रसाद पुरुषार्थ, समाजसेविका मीरा राय,मिथिलेश उपाध्याय,सदानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी में मामूली विवाद से हिंसा, दबंगों ने बीजेपी नेता पर हमला कर वाहनों को नुकसान
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, विवाद ने लिया विकराल रूप दबंगों ने बीजेपी नेता पर हमला करते हुए वाहनों को किया क्षतिग्रस्त, मारपीट में घायल हुए बीजेपी नेता व किटियावां गांव के प्रधान प्रतिनिधि के विजय कुमार मारपीट के बाद पुलिस से शिकायत के बावजूद मेडिकल को जाते समय दबंगों ने फिर से किया हमला, दबंगों द्वारा किए गए तंडाव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, पुलिस ने पूरे मामले मे आधा दर्जन से अधिक दबंगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न 10 धाराओं में मुकदमा किया दर्ज, बताया जा रहा है की बच्चों बच्चों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद, देर शाम विवाद ने विकराल रूप, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के किटियावां गांव का है मामला0
0
Report
अल्मोड़ा के देवली गांव में दिनदहाड़े तीन तेंदुए खेतों में घूमते दिखे, दहशत फैल गई
Almora, Uttarakhand:Devendra Singh Anchor - अल्मोड़ा के लोधिया के पास देवली गांव में दिनदहाड़े एक साथ तीन तेंदुए खेतों में घूमते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीनों तेंदुए खुले खेतों में चहलकदमी करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शाम होते ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।0
0
Report
झालावाड़-खानपुर मेगा हाईवे पर ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ घटना झालावाड़-खानपुर मेगा हाईवे पर बाघेर घाटी क्षेत्र में आज अलसुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना वह समय हुई जब एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बाघेर घाटी क्षेत्र में पलट गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक भी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और काफी मशक्कत कर ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से झालावाड़ के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद कमलपुरा निवासी बद्रीलाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक के परिजनों ने बताया कि कमलपुरा निवासी बद्री अपने गांव से ट्रैक्टर ट्राली लेकर पराली लेने कनवास जा रहा था। इस दौरान बाघेर घाटी क्षेत्र में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो पलट गया और दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई।0
0
Report
Advertisement
बेतिया में 15 करोड़ के जेवरात लूट: सायरन के बावजूद पुलिस देर, दुकानदार चूक
Bettiah, Bihar:20 मिनट तक बजता रहा सायरन लेकिन नहीं पहुंची पुलिस नहीं पहुंचे आस पास के दुकानदार सायरन बजने का मतलब नहीं समझ पाया कोई और लुट गया 15 करोड़ का जेवरात. बेतिया पुलिस ने क्राइम कंट्रोल के लिए सायरन बजने का मतलब क्या होता है इसकी जागरूकता आज तक नहीं फैलाई है . कल सुप्रिया रोड में हुआ लुट बिहार का सबसे बड़ा लुट बताया जा रहा है सेनको गोल्ड एंड डायमंड को 20 मिनट तक अपराधियों ने लूटा करीब 12 से 15 करोड़ का सोना चांदी हीरा लुट ले गए यह लुट सिर्फ बेतिया ही नहीं पूरे बिहार की बड़ी लूट बताई जा रही है इस लूट मामले में बेतिया पुलिस क्राइम कंट्रोल मामले में फेल नजर आई है _____ क्राइम कंट्रोल की जागरूकता मामले में पुलिस फेल नजर आई है उसका एक मामला आप सीसीटीवी फुटेज में देखते हैं लगभग अपराधी 20 मिनट तक ज्वेलरी शॉप को लूटते रहे सायरन बजता रहा लेकिन पुलिस नहीं पहुंची और ना ही आस पास के दुकानदार ही पहुंचे अगर पुलिस सायरन बजने का जागरूकता आम लोगों में फैलाई होती तो शायद सभी अपराधी कल ही पकड़ लिए गए होते0
0
Report
IT रेड सूरजपुर में आयकर छापेमारी: दो दिन की कार्रवाई
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर IT रेड का मामला. दूसरे दिन भी जांच की कार्रवाई जारी. कल सुबह 6 बजे शुरू हुई है इनकम टैक्स अधिकारियों की जांच. बर्बरीक प्रोजेक्ट ऑफिस और साकेत रूलिंग राइस मिल में कर रहे दस्तावेज की जांच. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के अधिकारियों की है संयुक्त टीम. सूरजपुर श्याम मंदिर रोड स्थित बर्बरीक ऑफ़िस और नयनपुर में चल रही जांच0
0
Report
काशीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने शहीद चौक पर लगाया जाम
Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के शहीद चौक पर मृतक का शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की। दरअसल, पूरा मामला काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है, जहां देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान काशीपुर के हरिनगर निवासी लगभग 38 वर्षीय चंद्रशेखर उर्फ भोला, पुत्र हरिश्चंद्र शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर कुंडेश्वरी स्थित अक्षय पात्रा कंपनी में पिछले करीब पांच वर्षों से सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था। सड़क हादसे में उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को शहीद चौक पर रखकर सड़क जाम कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हादसे के बाद भी पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उनकी मांग है कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाए।0
0
Report
Advertisement
पंकज चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- पश्चाताप यात्रा ही विकल्प
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज पंकज चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता से माफी मांगने के लिए निकालें पश्चाताप यात्रा उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है। महराजगंज पहुँचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पिछली समाजवादी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 2012 से 2017 के कार्यकाल को लेकर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को अब संवैधानिक या अधिकार यात्रा नहीं बल्कि पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए। पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि उस दौर में प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और भय का माहौल था। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शाम छह बजे से पहले ही घरों में कैद होने के लिए मजबूर होना पड़ता था। उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि उसे जनता के बीच जाकर अपने पुराने कार्यकाल के लिए माफी मांगनी चाहिए और पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि तमाम माफी के बावजूद प्रदेश की जनता उन्हें माफ करने वाली नहीं है。0
0
Report
भूदोली में सरकारी ट्यूबवेल केबल चोरी: पानी की सप्लाई तीन दिन बाधित
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा नीमकाथाना भूदोली में चोरों के हौसले बुलंद, सरकारी ट्यूबवेल चोरों के निशाने पर। आज फिर 2 ट्यूबवेल की केबल चोरी, मंगलवार को भी 3 ट्यूबवेल की केबल काट ले गए थे चोर। लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष और चिंता, आगामी 3 दिनों तक पानी की सप्लाई रहेगी बाधित。 सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के भूदोली गांव में चोरों के हौसले बुलंद हैं। गांव के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में सरकारी ट्यूबवेल की केबल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। चोरों ने आज फिर दो सरकारी ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए उनकी केबल चोरी कर ली। इससे पहले मंगलवार को भी चोर तीन ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ले गए थे।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। सरकारी ट्यूबवेल की केबल चोरी होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, केबल चोरी के चलते आगामी तीन दिनों तक गांव में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।लगातार हो रही इन घटनाओं ने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
प्रेम प्रसंग के विवाद में घर घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
Alwar, Rajasthan:अलवर। अखेपुरा थाना क्षेत्र के गालिब सैयद स्थित फूटी खेल इलाके में घर में घुसकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में ओमी कोली गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, गालिब सैयद निवासी ओमी कोली का क्षेत्र की ही एक विधवा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि तीन से चार लोग ओमी के घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। प्रारम्भिक तौर पर घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस में शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पंकज चौधरी के बयानों के साथ अखिलेश यादव की PDA यात्रा पर UP में भय-भ्रष्टाचार पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Maharajganj (Uttar Pradesh): Pankaj Chaudhary (BJP State President) On Akhilesh Yadav’s PDA Yatra / S/B पश्चाताप यात्रा निकालना चाहिए जो 12 से 17 तक जो उत्तर प्रदेश की जनता के साथ उन्होंने कुटाराघात किया था। हमारी माता बहनों को 6 बजे के पहले घर में बंद होने के लिए मजबूर किया था। गुंडागर्दी भ्रष्टाचार पूरे प्रदेश में कहीं ना कहीं भय का माहौल किया था। उसके लिए घर घर जाकर उनको पश्चाताप का लिए माफी मांगना चाहिए और मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता फिर भी माफ करने वाली नहीं है0
0
Report
यूपी बन गया समृद्धि का प्रदेश, दानिश अंसारी ने सरकार के विकास की बात कही
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, \"उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, उन्नति और समृद्धि के लिए काम किया है। कल मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत सारे अहम फैसले लिए गए हैं। खासतौर पर जो पंचायत सहायक हैं उनकी अवधि को बढ़ाने का भी एक फैसला उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने लिया है...आज उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे का प्रदेश, समृद्धि का प्रदेश, उन्नति का प्रदेश बना है। जिस तरीके से उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किया, इससे एक विश्वास उत्तर प्रदेश के जन जन का हमारी डबल इंजन की सरकार पर बना है।\"0
0
Report
भीड़ाघाट दुर्घटना: ट्रक ने तीनों को कुचला, तीन की मौत, ढाबा संचालक घायल
Jabalpur, Madhya Pradesh:भीड़ाघाट में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, तीन की मौत, ढाबा संचालक गंभीर घायल राज फैमिली ढाबा के पास गुरुवार रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे-45 पर दुर्घटना घटित हो गई। मक्का से लोड तेज रफ्तार ट्रक ने ढाबे के पास खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए आग ताप रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ढाबा संचालक राज साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा के वक्त ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे और ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। ट्रक ने पास खड़ी बोलेरो, एक कार और एक पिकअप को टक्कर मार दी, फिर कुछ दूरी पर पलट गया। मृतक पहचान बलराम (भिंड-मुरैना) शराब दुकान में कर्मचारी, मोनू (शराब दुकान में ही कर्मचारी), और धर्मेंद्र (ढाबे में कर्मचारी) के रूप में की गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।0
0
Report
Advertisement
अनपरा एनसीएल ककरी खदान में सुरक्षा कर्मी की आग से मौत; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के अनपरा स्थित एनसीएल की ककरी खदान परियोजना में एक दर्दनाक और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ निजी कंपनी में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात एक पूर्व बीएसएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी गोपाल के रूप में हुई है। एक पूर्व सैनिक, जो देश की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दे चुका था, उसकी मौत ने खदान परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन इंतजामों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर आग किन परिस्थितियों में लगी? सुरक्षा कर्मियों के आग की चपेट में आने के बारे में क्या जानकारी है? यदि तत्काल सूचना और मदद उपलब्ध हो पाती, तो शायद एक अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती थी। जांच के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। भारतीय मजदूर संघ ने घटना पर शोक जताते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे और उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के आने का इंतजार किया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गंगोह के बूढ़नपुर में शादी में DJ पर डांस बनाम लाठी-डंडों की मारपीट, वीडियो वायरल
Saharanpur, Uttar Pradesh:गंगोह के गांव बूढ़नपुर में शादी समारोह बना जंग का मैदान, DJ पर डांस को लेकर चले लाठी-डंडे; वीडियो वायरल सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के गांव बूढ़नपुर में शादी समारोह के दौरान जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि लड़के की शादी में मढ़े की रस्म के दौरान डीजे पर गाना बजाने और डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी चर्चा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में गंगोह पुलिस की आधिकारिक जानकारी और कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
यूपी में 14 वर्षीय मौत पर हंगामा; आजम खान रिहाई और पंचायत कार्यकाल बढ़े
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (Uttar Pradesh Deputy Chief Minister) Akhilesh Yadav की PDA Rath Yatra के दौरान Gorakhpur में 14 वर्षीय छात्र की मौत पर चर्चा। SP नेता Azam Khan के Dasna जेल से अंतरिम जमानत पर रिहाई और उनका बयान। UP कैबिनेट ने पंचायत प्रशासनिकों के कार्यकाल को छह महीने बढ़ाने का निर्णय लिया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'सनातन संस्कृति का विरोध करने वाले लोग, मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाले लोग उत्तर प्रदेश में अब कभी सफल नहीं होंगे। कानून-व्यवस्था नंबर एक पर है...' आजम खान परिवर्तन का चुनाव होगा, उनके बेटे कह रहे हैं टाइगर इज बैक। अखिलेश यादव की कल यात्रा के दौरान एक चौदह वर्षीय बच्चे की मौत पर कहा गया कि यह बहुत दुखद है। पंचायती प्रशासनिक अधिकारियों के बजाय पंचायत प्रधानों का टेन्योर भी छह महीने बढ़ा दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
