Back
गाजीपुर में मनरेगा के नाम गांधी हटाने के विरोध में कांग्रेस का तेज प्रदर्शन
ATALOK TRIPATHI
Dec 22, 2025 16:01:04
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, गांधी नाम हटाने की साजिश का आरोप
सरजू पाण्डेय पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकाला गया विरोध मार्च
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
मनरेगा से गांधी नाम हटाने की साजिश का कांग्रेस ने लगाया आरोप
प्रदर्शनकारियों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
सुनील राम बोले– गांधी का नाम हटाना गरीबों के अधिकार पर हमला
कांग्रेस ने सड़क से सदन तक संघर्ष का किया ऐलान
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे बोले– नाम बदलना योजना खत्म करने की साजिश
मनरेगा में फंड और रोजगार गारंटी कमजोर करने का आरोप
कांग्रेस ने चेताया– फैसला वापस नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज
गाजीपुर में मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के पास जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजू पाण्डेय पार्क से जुलूस निकालते हुए डीएम कार्यालय तक मार्च किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के नाम से गांधी जी का नाम हटाने की कोशिश एक सोची-समझी साजिश है। कांग्रेस नेताओं ने इसे न सिर्फ एक कल्याणकारी योजना पर हमला बताया, बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान से भी जोड़कर देखा। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि मनरेगा योजना में महात्मा गांधी का नाम यथावत रखा जाए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में लागू हुई थी, जिसने गरीब, वंचित और मजदूर वर्ग को रोजगार की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी यह योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हुई।
सुनील राम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गांधी जी के नाम को योजनाओं से हटाकर देश के इतिहास और मूल्यों को मिटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हिटलर अपने नाम को स्थापित करना चाहता था, उसी तरह आज महात्मा गांधी के नाम को योजनाओं और प्रतीकों से हटाने की कोशिश की जा रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने साफ कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक इस फैसले का विरोध करेगी।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई योजनाओं को या तो बंद किया जा रहा है या उनके नाम बदले जा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान और कानून में बदलाव कर गरीबों के अधिकारों को कमजोर करने का काम कर रही है।
अमिताभ दुबे ने कहा कि मनरेगा में पहले केंद्र सरकार की 90 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिससे गरीबों को रोजगार की गारंटी मिलती थी, लेकिन अब 60-40 के अनुपात में बदलाव कर डेमोग्राफी और फंड वितरण से छेड़छाड़ की जा रही है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का फैसला वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस इसे देशव्यापी आंदोलन का रूप देगी।
साथ ही यह भी कहा गया कि भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा को फिर से उसी नाम और भावना के साथ लागू किया जाएगा।
कुल मिलाकर गाजीपूर में आज कांग्रेस का यह प्रदर्शन साफ संकेत है कि मनरेगा का नाम बदलने का मुद्दा अब सियासी रूप से और तेज़ होने वाला है।
बाइट- सुनील राम- कांग्रेस जिलाध्यक्ष, गाजीपुर
बाइट- अमिताभ अनिल दुबे- पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNivedita Shukla
FollowDec 22, 2025 17:33:02Noida, Uttar Pradesh:A woman slips in front of an elephant and he immediately helps her. Elephants are highly empathetic. They often comfort distressed humans and animals. Gentle giants aren’t a myth.
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 22, 2025 17:32:51Noida, Uttar Pradesh:POLICE OFFICER STOP A CHILD ON QUAD BIKE Bro ran and never looked back
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 22, 2025 17:32:37Noida, Uttar Pradesh:Man Falls in Water & Girl Falls in Water Compilation
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 22, 2025 17:32:26Noida, Uttar Pradesh:Tool thief won't be returning anytime soon.
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 22, 2025 17:32:110
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 22, 2025 17:31:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 17:31:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 17:31:130
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 22, 2025 17:30:590
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 22, 2025 17:30:470
Report
0
Report
0
Report
1
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 22, 2025 17:17:020
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 22, 2025 17:16:42Noida, Uttar Pradesh:A woman slips in front of an elephant and he immediately helps her. Elephants are highly empathetic. They often comfort distressed humans and animals. Gentle giants aren’t a myth.
0
Report