Back
गाज़ीपुर में यूपी बोर्ड: 196 केंद्र, नकल रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई तय
ATALOK TRIPATHI
Feb 17, 2026 11:18:42
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर\n\nकल से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण,ADM दिनेश कुमार ने कहा-नकल करने व कराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई\n\nजिला के 196 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, अति संवेदनशील,संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा\n\nजिला के 196 परीक्षा केंद्र में 29 केंद्र अति संवेदनशील, 62 संवेदनशील घोषित\n\nपरीक्षा में हाईस्कूल के 66,498 व इंटरमीडिएट के 70,958 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा\n\nसभी केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी, 25 कंप्यूटर से 8-8 केंद्रों पर रखी जाएगी नजर\n\nप्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात, साथ ही 12 जोन, 32 सेक्टर और 8 सचल दस्ता गठित\n\nउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और सुचिता पूर्ण कराने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं। इस बात की पुष्टि गाजीपुर एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद में इस वर्ष कुल 196 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 29 केंद्र अति संवेदनशील और 62 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी हाल में परीक्षा की पवित्रता से समझौता नहीं किया जाएगा। एडीएम दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी केंद्रों की लाइव सीसीटीवी निगरानी की जाएगी। 196 परीक्षा केंद्रों को 25 कंप्यूटरों से जोड़ा गया है, जहां से 8-8 केंद्रों पर एक साथ नजर रखी जाएगी। यदि कहीं भी कोई अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि हाईस्कूल में 66 हजार 498 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि इंटरमेडिएट में 70 हजार 958 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।\n\nजनपद को 12 जोन और 32 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 12 जोनल मजिस्ट्रेट और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 8 सचल दस्ते भी गठित किए गए हैं, जो लगातार भ्रमणशील रहेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर एडीएम दिनेश कुमार ने उम्मीद जताई है कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ संपन्न होगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी परीक्षार्थी या अन्य व्यक्ति नकल या अवैध गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और दावा कर रहा है कि गाज़ीपुर में इस बार भी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराई जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 17, 2026 13:06:350
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 17, 2026 13:06:220
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 13:05:430
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 17, 2026 13:05:280
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 17, 2026 13:05:140
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 17, 2026 13:05:040
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 13:04:530
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 13:04:380
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 13:03:440
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 17, 2026 13:03:320
Report
CSCharan Singh
FollowFeb 17, 2026 13:03:200
Report