icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233002
Anil KumarAnil KumarFollow19 Nov 2024, 10:28 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहरसा के गौतम नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, शव दो दिन पड़ा रहा

Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ एक बंद घर मे युवक की गोली मारकर हत्या कर देने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर बम्फर चौक के समीप की है. मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय अभिजीत सिंह के रूप में की गई है. जिसकी हत्या अपराधियों ने उसके ही घर कर दी और बाहर से ताला मारकर फरार हो गए. जिसके बाद दो दिनों तक युवक शव घर मे पड़ा हुआ था. आसपास में जब दुर्गंध फैलने लगी तो लोगों को अनहोनी की आशंका लगी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश की तो अंदर का नजारा ही कुछ और ही था युवक अभिजीत का शव उसके बेड पर पड़ा हुआ था और उसके चेहरे पर तकिया रखा हुआ था जबकि मृतक के सिर में गोली के निशान थे. घटना के सम्बंध में बताया जाता कि मृतक युवक अपने घर मे अकेला रहता था इस बीच दो दिन पूर्व वो अपने साथियों के साथ पार्टी किया था. आरोप है कि रुपये पैसे के लेनदेन में उसके दोस्तों ने ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.
0
0
Report

पटना एयरपोर्ट सुरक्षा समीक्षा: बर्ड हिट रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई

Patna, Bihar:पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय क्षेत्र पटना जितेंद्र राणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में पटना एयरपोर्ट निदेशक चंद्र प्रताप द्विवेदी, CISF के वरीय समादेष्टा नरपत सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त समेत पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एयरपोर्ट के रनवे के आसपास पक्षियों के झुंड से होने वाली बर्ड हिट की घटनाओं को रोकने पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025 में पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट के 32 मामले सामने आए थे, जबकि 2026 में अब तक 16 मामले दर्ज किए गए हैं। IG ने एयरपोर्ट के आसपास कूड़ा डंपिंग, खुले में मांस-मछली की बिक्री और जलजमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पेड़-पौधों और घास की नियमित कटाई-छंटाई के साथ आधुनिक तकनीक वाले उपकरण लगाने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा शादी-विवाह और मूर्ति विसर्जन के दौरान इस्तेमाल होने वाली लेजर लाइट पर निगरानी, स्थानीय पुलिस पिकेट बनाने, रेलवे लाइन के किनारे सफाई, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और एयरपोर्ट के आसपास नो-पार्किंग बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

सिविल अस्पताल में मोबाइल चोरी के आरोपी युवक की मौत तीसरी मंजिल से गिरकर

Sonipat, Haryana:सोनीपत सिविल अस्पताल में मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक की मौत हो गई। तीसरी मंजिल से उतरते समय उसका पैर फिसला और वह मौके पर ही मृत्यु को प्राप्त हो गया। महिला मरीज का मोबाइल चोरी करने का आरोप है, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है। सिविल अस्पताल की सीएमओ ने भरोसा दिया कि भविष्य में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी; मेडिकल वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चौकसी कठोर करने के निर्देश दिए जाएंगे। इससे पहले भी अस्पताल के वार्डों से मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर में सहकारी विचार गोष्ठी: किसानों की मजबूती के लिए सहकारिता को बढ़ावा

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में हरियाणा राज्य सहकारी प्रसंघ की ओर से जगाधरी के गुप्ता पैलेस में जिला स्तरीय सहकारिता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि और पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने देश और प्रदेश की आर्थिक मजबूती के लिए सहकारिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को शॉल व भगवान गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सहकारिता को अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सहकारिता से समृद्धि, समृद्धि से आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भरता से सशक्त किसान व मजबूत देश का निर्माण होगा। कृषि मंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि महंगी दवाइयों और रासायनिक खादों का प्रयोग कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने से किसानों की लागत घट सकती है और आमदनी बढ़ सकती है। सरकार किसानों को कृषि यंत्रों और कृषि ऋणों पर विभिन्न सुविधाएं और अनुदान दे रही है। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि अकेला किसान बाजार में कमजोर पड़ सकता है, लेकिन सहकारी समिति से जुड़ने पर उसकी ताकत बढ़ती है और उसे बेहतर बाजार, समय पर ऋण जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वयं सहायता समूह भी सहकारिता का उदाहरण हैं। उन्होंने आधुनिक तकनीक और नवाचार को सहकारिता से जोड़ने की जरूरत बताई।
0
0
Report

EPFO की वेतन सीमा 15k से बढ़कर 25k; 51 लाख कर्मचारियों को सुरक्षा

Noida, Uttar Pradesh:EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार, गौतम बुद्ध नगर के 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद EPFO की वैधानिक वेतन सीमा को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। इस संबंध में 17 सितंबर 2026 को राजपत्र अधिसूचना जारी की गई है। सरकार के मुताबिक, इस बदलाव से देशभर में 51 लाख से अधिक कर्मचारी अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे। रिजनल पीएफ कमिश्नर का कहना है कि अकेले गौतम बुद्ध नगर में 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने का दावा किया गया है। नई व्यवस्था के तहत 15,000 से 25,000 रुपए मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को EPF, EPS (पेंशन) और EDLI (जीवन बीमा) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अनिवार्य लाभ मिलेगा। यह प्रावधान कवर किए गए प्रतिष्ठानों में इस वेतन श्रेणी के कर्मचारियों पर लागू होगा। EPFO की वैधानिक वेतन सीमा में आखिरी संशोधन सितंबर 2014 में किया गया था। इसके बाद पिछले एक दशक में वेतन, महंगाई और राज्यों में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी हुई है। सरकार का कहना है कि नई 25,000 रुपए की सीमा से सामाजिक सुरक्षा को मौजूदा वेतन व्यवस्था के अनुरूप लाने में मदद मिलेगी। पहले 15,000 रुपए से अधिक वेतन पर नियुक्त होने वाले कई नए कर्मचारियों EPFO के अनिवार्य कवरेज से बाहर रह जाते थे। अब 15,000 से 25,000 रुपए तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों का एक बड़ा वर्ग वैधानिक सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएगा। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को तीन स्तर पर सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। EPF में जमा राशि पर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर लागू है। वहीं, EPS के तहत बढ़ी हुई वेतन सीमा से पेंशन कवरेज का दायरा बढ़ेगा। इसके अलावा EDLI योजना के तहत अधिकतम 7 लाख तक का जीवन बीमा लाभ उपलब्ध है। सरकार के अनुसार, कर्मचारियों को जरूरत के समय PF से आंशिक ऑनलाइन निकासी की सुविधा भी मिलती है। इससे आपात स्थिति में कर्मचारियों को आर्थिक मदद मिल सकेगी। वेतन सीमा बढ़ने के बाद नियोक्ताओं पर अतिरिक्त अंशदान का भार पड़ सकता है। सरकार ने इसके लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के तहत प्रोत्साहन का प्रावधान किया है। योजना के तहत पात्र नई नियुक्तियों पर नियोक्ताओं को प्रति कर्मचारी अधिकतम 3,000 प्रति माह तक प्रोत्साहन मिलने की बात कही गई है। EPFO की सेवाओं को डिजिटल बनाने पर भी जोर दिया गया है। CITES तकनीक के माध्यम से 5 लाख तक के कुछ दावों का स्वतः निपटान तीन दिनों के भीतर किए जाने की व्यवस्था बताई गई है। इससे कर्मचारियों को PF संबंधी सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। सरकार के मुताबिक, इस सामाजिक सुरक्षा विस्तार के लिए पांच वर्षों में कुल अनुमानित केंद्रीय बजटीय सहायता 56,696 करोड़ रुपए है। EPFO यूपी जोन ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों से नई व्यवस्था का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है。
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद के भीम में भारी बारिश से NH-58 पर जलभराव, यातायात ठप

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के भीम क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे 58 पर बड़ी आफत, भीम में सर्विस रोड बनी जलभराव का दरिया NH-58 पर फ्लाइओवर के नीचे सर्विस रोड जलमग्न, पानी में तैरती और फंसी नजर आईं दर्जनों कारें घुटनों तक पानी भरने से दुपहिया वाहनों और राहगीरों की आवाजाही पूरी तरह हुई प्रभावित, यातायात घंटों रहा ठप मूसलाधार बारिश से नेशनल हाईवे 58 के ड्रेनेज सिस्टम के दावों की पोल खुली, परेशान लोगों का फूटा ग़ुस्सा ग्रामीणों का आरोप—NH-58 के इस सर्विस रोड पर बार-बार जलभराव की शिकायत के बाद भी नहीं हुआ कोई समाधान, ग्रामीणों की माँग जल निकासी का स्थायी समाधान की मांग
0
0
Report

बेमिशाल बारिश के कारण बेणेश्वर धाम टापू बना; तीनों पुलों पर 2-5 फीट पानी, आवागमन बंद

Dungarpur, Rajasthan:بارش से बेणेश्वर धाम बना टापू, तीनों पुलों पर बही 2 से 5 फीट चादर, आवागमन पूरी तरह बंद एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के आसपुर व आसपास के क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण प्रसिद्ध तीर्थस्थल बेणेश्वर धाम टापू में तब्दील हो गया है। सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम में जलस्तर बढ़ने से धाम का संपर्क आसपास के इलाकों से पूरी तरह कट गया है। बॉडी - बेणेश्वर धाम को जोड़ने वाले साबला, वलाई और बांसवाड़ा मार्ग स्थित तीनों पुलों पर पानी की चादर चल रही है। पुलों के ऊपर करीब 2 से 5 फीट तक पानी बहने के कारण सुरक्षा के लिहाज से बेणेश्वर धाम पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क है और साबला थाना पुलिस के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु मौक़े पर तैनात किया गया है। नए पुल के निर्माण में देरी बनी मुसीबत स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि नए पुल के निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण यह समस्या बार-बार पैदा हो रही है। यदि समय रहते नए पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाता, तो बारिश के दिनों में धाम पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। बाइट - जुगनू जानी श्रद्धालु
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं चिड़ावा बाईपास पर हादसा: कार ने बाइक सवारों को उछाला—सीसीटीवी फुटेज वायरल

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के चिड़ावा से बड़ी खबर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो बाइक सवार युवकों को उड़ा ले गई कार चिड़ावा—ओजटू बाईपास पर हुआ हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ हादसे का भीषण मंजर तेज रफ्तार कार अपने साथ उड़ा ले गई बाइक सवारों को श्योराणों की ढाणी निवासी दो बाइक सवार हुए घायल दोनों की स्थिति गंभीर होने पर किया गया झुंझुनूं रैफर झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में ओजटू बाईपास पर शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एचआर नंबर की तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछलते हुए सड़क पर जा गिरे। हादसे के भीषण मंजर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार देती है। हादसे में बाइक सवार आदिल खान पुत्र अकरम व अख्तर पुत्र रज्जाक निवासीगण श्योराणों की ढाणी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार सवार बलराज पुत्र रामगोपाल को भी चोटें आई। तीनों घायलों को 108 चालक बंटी नूनियां एवं ईएमटी सतीश कुमार द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से चिड़ावा के राजकीय उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. निर्मला चौधरी, वार्ड बॉय कर्मवीर श्योराण ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवारों को झुंझुनूं रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि कार में मौजूद लोग हरियाणा से बगड़ की ओर जा रहे थे।
0
0
Report

मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की तबीयत बिगड़ी; डेंगू की आशंका

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की बिगड़ी तबीयत मंडला: बीजेपी के राष्ट्रीय आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की अचानक तबीयत बिगड़ गई। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर स्थानीय चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ。 बताया जा रहा है कि प्लेटलेट्स कम होने के बाद डेंगू की आशंका जताई गई है। बेहतर उपचार के लिए फग्गन सिंह कुलस्ते एम्स दिल्ली रवाना हो गए हैं。 हालांकि डेंगू की पुष्टि अभी नहीं हुई है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
0
0
Report

अमरोहा में 2000 से अधिक यूपीआई खरीद पर MDR शुल्क के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में 2000 से अधिक की खरीदारी पर यूपीआई भुगतान से जुड़े प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR शुल्क के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी हसनपुर, गजरौला और अमरोहा में भाजपा जनप्रतिनिधियों के आवास पर ज्ञापन देने के लिए निकले। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने हसनपुर जाते समय सैदनगली में कार्यकर्ताओं को रोक दिया, जिसके बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। गजरौला में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुंवर आसिम हुसैन साबरी समेत कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर ही रोक दिया गया। अमरोहा में जिला महासचिव राजकुमार अरुण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने MDR शुल्क तत्काल वापस लेने की मांग की और कहा कि 19 सितंबर को भाजपा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के आवास पर ज्ञापन दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

NH-39 पर पांच घंटे के जाम में राजेश पाल गुमशुदगी; SDRF नदी खोज जारी

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र में NH-39 पर लगे,पाँच घंटे लगे जाम के मामले में एडिशनल एसपी आदित्य पटले का बयान सामने आया है। मध्यांचल बैंक के चपरासी राजेश पाल उर्फ राजू पाल की गुमशुदगी को लेकर पुलिस और SDRF की सर्चिंग लगातार जारी है,दरअसल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मिसिंग रिपोर्ट पर BNS 140 / 3 के तहत FIR दर्ज की गई है। 16 तारीख की शाम से राजेश पाल के लापता होने की सूचना मिली थी। इसी दौरान नदी के ब्रिज पर उनकी मोटरसाइकिकल मिली थी, जिसके बाद पुलिस और SDRF की टीम द्वारा नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।,इसी मामले को लेकर आज परिजनों ने थाने में एक आवेदन दिया है और कुछ मांगे रखी हैं, जिसे पुलिस ने संज्ञान में लिया है। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई बॉडी बरामद नहीं हुई है। गांव में थाना प्रभारी द्वारा स्वयं नदी में देर तक सर्चिंग कराई गई। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द मामले में क्लैरिटी लाने का प्रयास किया जा रहा है और परिजनों के स्टेटमेंट लिए जा रहे हैं। FIR में जो भी लोग इन्वॉल्व होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जहानाबाद में मिशन चबूतरा के तहत गांजा तस्करी पकड़ी, पांच किलोग्राम जब्त

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से है जहां जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन चबूतरा के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान घोसी थाना क्षेत्र के देहुनी गांव में छापेमारी कर दो तस्करों को भारी मात्रा में गांजा के रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देहुनी गांव में अवैध गांजे की भारी खेप रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गांव में त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित दो घरों में एक साथ छापेमारी की। तलाशी के दौरान दोनों घरों से कुल पांच किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया, जिनकी पहचान देहुनी गांव निवासी राकेश चंद्र शर्मा उर्फ उल्ली शर्मा उर्फ साधुजी तथा जीतेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध घोसी थाने में कांड संख्या 472/26 दर्ज कर लिया है तथा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संपर्कों और सिंडिकेट का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top