icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233001
Anil KumarAnil KumarFollow26 Nov 2024, 03:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर में 19 वर्षीय बाइक चोर ने नशे के लिए 14 मोटरसाइकिल चुराईं

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu शहर की चित्रकूट थाना पुलिस ने 19 साल के बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी करता था। खासबात यह है कि आरोपी बस से आता और मोटरसाइकिल चुराकर ले जाता। जयपुर शहर में वाहन चोरी के मामलों की जांच के दौरान चित्रकूट थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय रियाज के रूप में हुई है, जो दूदू की इंद्रा कॉलोनी का निवासी है। आरोपी रियाज दूदू से बस में जयपुर आता और मोटरसाइकिल चुराकर ले जाता था। आरोपी से चुराई गई 14 मोटरसाइकिलें अब तक जब्त की जा चुकी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी सहित अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई मोटरसाइकिलों की बरामदगी की। बरामद मोटरसाइकिलें चित्रकूट, करणी विहार, सेज, भांकरोटा, करधनी, नारायण विहार, फुलेरा, दूदू और अजमेर के किशनगढ़ क्षेत्र से जुड़ी बताई गई हैं। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी रियाज भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करता था। जब बाइक मालिक काफी देर तक वापस नहीं आता तो मौका देखकर मास्टर चाबी से लॉक खोलकर मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाता था। इसके बाद चोरी की बाइक को सुनसान या खंडहर जगह पर छिपा देता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी मोटरसाइकिलों के पार्ट्स निकालकर बेचने का प्रयास करता था और चोरी की गाड़ियों से जयपुर शहर तथा दूदू में घूमता था। रियाज आदतन वाहन चोर और स्मैक पीने का आदी है। जांच में पुलिस ने चोरी की वारदातों के पीछे नशे की पूर्ति को वजह बताया है। मामले की शुरुआत 29 सितंबर को हुई, जब चित्रकूट मार्ग पर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित कपिल सिंह ने 7 अक्टूबर को चित्रकूट थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान 200 फीट बाईपास के पास आरोपी रियाज को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की होने की पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी की सूचना पर पास के एक खंडहरनुमा स्थान से अन्य 13 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। कई थाना क्षेत्रों की वारदातों का खुलासा पुलिस के मुताबिक, बरामद मोटरसाइकिलें अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। इनमें जयपुर पश्चिम के कई इलाकों के अलावा जयपुर ग्रामीण के दूदू और अजमेर के किशनगढ़ क्षेत्र से जुड़ी मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ दूदू और मौखमपुरा थाना क्षेत्रों में भी प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों के मालिकों और संबंधित मुकदमों का मिलान कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अन्य कितनी वारदातों को अंजाम दिया और चोरी के वाहनों के पार्ट्स बेचने में कोई दूसरा व्यक्ति शामिल था या नहीं।
0
0
Report

जंतर मंतर प्रदर्शन से दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का रद्द होना यात्रियों की समस्या

New Delhi, Delhi:Anchor : राजधानी दिल्ली में कल 10 अक्टूबर शनिवार के दिन कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा SIR के खिलाफ और इलेक्शन कमीशन के चीफ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाना है जिसको लेकर दिल्ली में सरकार के द्वारा कई कड़े कदम उठाए गए हैं इसी कड़ी में दिल्ली के कई प्रमुख रेलवे स्टेशन से कई रेलगाड़ी को कैंसिल कर दिया गया है. इसी करी में दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भी कई गाड़ियों को आज 9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को कैंसिल किया गया है जिसकी वजह से यात्री परेशान होते दिखाई दिए. दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट के ऐलान किए जाने के बाद दिल्ली में सरकार के द्वारा कई रेलवे स्टेशन से ट्रेन रद्द कर दी गई वहीं जब ज़ी मीडिया की टीम दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यहां देखा गया कि आम दिनों से ज्यादा यहां पर चेकिंग यात्रियों की की जा रही है रेलवे पुलिस फोर्स स्टेशन के बाहर जगह पर दिखाई दे रहे हैं. वही इस दौरान यात्रियों ने बताया कि देखिए प्रोटेस्ट की वजह से किसी भी यात्रा को बंद नहीं किया जाना चाहिए था क्योंकि लोग बड़ी मुश्किल से रेलवे का टिकट कंफर्म कर पाते हैं ऐसे में उनकी यात्रा को महज एक प्रदर्शन के लिए रद्द कर दिया गया है जो बिल्कुल गलत है सरकार को इस पर विचार करना चाहिए.
0
0
Report

यूडीएच मंत्री का अचानक निरीक्षण: श्रीमाधोपुर नगरपालिका में खामियों पर फटकार

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर नगरपालिका में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा अचानक पहुंचे और नगरपालिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में कई खामियाँ पाईं गईं—साफ-सफाई व्यवस्था और शिविर की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक नहीं थी, नाराजगी जताई गई और कर्मचारियों से जवाब मांगा गया। निराश्रित गोवंश के प्रबंधन पर भी रिपोर्ट तलब की गई। अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पूर्व कैंप की रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखें और अनुपस्थित कार्मिकों के विषय में कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। विकास अधिकारी सुनील ढाका को मौके पर बुलाकर शिविर में अनुपस्थित कार्मिकों की जांच के निर्देश दिए गए और उपस्थिति रजिस्टर कब्जे में लेने के निर्देश भी दिए गए। इसके पहले श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ नगरपालिका के अधिशासी अधिकारियों को administrative कारणों से एपीओ किया गया था। निरीक्षण से नगरपालिका की कार्यप्रणाली सामने आई खामियों पर कार्रवाई की उम्मीद बनी है। नगर परिषद के भाजपा पार्षद प्रतिनिधियों ने भी सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए और दावों के सत्यापन की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

साँचौर पंचायत चुनाव 2026: कल भादरुणा में प्रत्याशी नामांकन के निर्देश कार्यशाला

Jalore, Rajasthan:सांचौर पंचायतीराज संस्थाओ का आम चुनाव 2026,भादरुणा पंचायत समिति के प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला कल,दोपहर 3 बजे डॉ भीमराव अम्बेडकर सभा भवन पंचायत समिति चितलवाना में होगा कार्यशाला का आयोजन,कार्यशाला में पंचायत राज संस्थाओं के जिला परिषद व पंचायत समिति वार्डों के संभावित प्रत्याशी के नामांकन भरने संबंधी प्रक्रिया एवं दिशा निर्देशों से करवाया जाएगा अवगत,कार्यशाला में नॉमिनेशन के समय प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों एवं नॉमिनेशन फॉर्म निरस्त या अस्वीकृत होने के कारणों की भी दी जाएगी जानकारी,रिटर्निंग अधिकारी भादरुणा बुधाराम सोऊ देंगे जानकारी
0
0
Report

फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा अलर्ट, प्रदर्शन के मद्देनजर नाकाबंदी तेज

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। 10 अक्टूबर को CJP के ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। दिल्ली से सटी फरीदाबाद की सीमाओं पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बदरपुर बॉर्डर सहित दिल्ली जाने वाले प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। वही नाके पर जसवीर सिंह ने बताया कि नाके पर एक-एक वाहन को रोककर चेक कर रहे हैं और वाहन चालकों व अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। प्रदर्शन के मद्देनजर फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले मुख्य मार्गों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल, फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की सतर्कता और वाहनों की जांच के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी दिखाई दे रही है। फरीदाबाद में 8 से ज्यादा जगह पर नाके लगाए गए हैं जो दिल्ली से लगती सीमा ऊपर है और उन पर पुलिस की बैरिकेडिंग और पुलिस जवान तैनात हैं
0
0
Report
Advertisement

पुसौर में प्रोफेसर अपहरण-लूट: चार गिरफ्तारी, ₹99,100 के साथ मोबाइल बरामद

Darogapara, Chhattisgarh:पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जकेला में डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कपूर चंद गुप्ता के अपहरण और लूट के मामले में रायगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 5 अक्टूबर की शाम इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर को चाकू की नोक पर धमकाकर मोबाइल और UPI का पासवर्ड हासिल किया तथा खाते से रकम ट्रांसफर कराई। इसके बाद उन्हें भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी में बंधक बनाकर रखा था। परिजनों की सतर्कता से प्रोफेसर सकुशल मुक्त हुए। पुसौर पुलिस ने पहले सुनील सारथी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी राजेंद्र कुमार महंत उर्फ प्रदीप महंत, उसके भाई नरेंद्र उर्फ नंदू महंत और दिनेश सारथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 3 अक्टूबर को अपहरण कर रकम ऐंठने की योजना बनाई थी और 5 अक्टूबर को वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹99,100 नकद, चार मोबाइल फोन, एक चाकू और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। मुख्य आरोपी राजेंद्र उर्फ प्रदीप महंत का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 309(6), 142 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपहरण और लूट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी आरोपी सुनील सारथी, राजेंद्र उर्फ प्रदीप महंत और नरेंद्र उर्फ नंदू महंत तथा दिनेश सारथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report

गाजीपुर जमीन पैमाइश विवाद: युवक डूबा, दरोगा पर हमला वायरल वीडियो

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर दरोगा की पिटाई के बाद पुलिस के डर से भागे लापता युवक का शव मंगई नदी में मिला, गांव में मातम, परिजन पुलिस पर हत्या की FIR पर अड़े। मृतक की पहचार रामानंद उर्फ विक्की के नाम से हुई ग्रामीणों द्वारा लाठी-डंडे से पुलिस को पीटते-भगाते वीडियो वायरल, जिसमें पुलिसकर्मी गिरते-पड़ते भागते दिखे, उसी दौरान दारोगा रामानंद सिंह का सिर फटा। शव मिलने के बाद परिवार और गांव वाले मौके पर मौजूद पुलिस पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े। एडीएम वेद प्रकाश और एडिशनल एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने FIR से इनकार कर जांच का आश्वासन दिया। पुलिस ने 20 नामजद + 20 अज्ञात पर केस दर्ज कर कुछ को गिरफ्तार किया, एक मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और गांव में फोर्स तैनात। शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए और काफी देर तक शव उठाने नहीं दिया। मौके पर पहुंचे एडीएम वेदप्रकाश और एडिशनल एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने परिजनों को समझाया। अधिकारियों ने सीधे हत्या की FIR लिखने से मना किया और कहा कि शिकायत पर जांच कर जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों की कुछ मांगें मान ली हैं, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एडिशनल एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने गांव वालों से बातचीत के दौरान बताया कि आप सभी जानते हैं कि राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर हमला हुआ था। पकड़े जाने के डर से आरोपी भागे और नदी में कूद गए, जिसमें यह हादसा हुआ, जिसका हम सभी को दुख है। गौरतलब है कि पुलिस ने 7 अक्टूबर को राजस्व कर्मियों और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में नोनहरा थाने में 20 नामजद और 20 अज्ञात समेत 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। वहीं एक व्यक्ति की डूबकर मौत के बाद पुलिस इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है。 वायरल वीडियो ग्रामीणों से एडिशनल एसपी अतुल सोनकार और एडीएम वेदप्रकाश की बातचीत का वीडियो, मौके के वीडियो, घायल दरोगा का अस्पताल में इलाज का वीडियो फोटो, मृतक का पानी में उतराया शव को फोटो वीडियो。 बाइट : अतुल सोनकर , एडिशनल एसपी, ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर पुलिस ने दंगा-नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल में दिखायी ताकतवर तैयारी

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी उपद्रव या दंगे से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। इसी तैयारी को परखने के लिए आज जलालाबाद के कलेक्टरगंज मैदान में एक जोरदार मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में क्षेत्र के पांच थानों की भारी पुलिस फोर्स एक साथ मैदान में उतरी। ​मॉक ड्रिल के दौरान बिल्कुल असल दंगे जैसे हालात तैयार किए गए थे। अभ्यास के जरिए पुलिस जवानों को सिखाया गया कि अगर अचानक भीड़ बेकाबू हो जाए या दंगाई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करें, तो कम से कम समय में स्थिति पर कैसे काबू पाना है। सबसे पहले पुलिस ने लाउडस्पीकर से उपद्रवियों को पीछे हटने की सख्त चेतावनी दी। जब भीड़ नहीं मानी, तो पुलिस टीम ने मानक तरीकों का पालन करते हुए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज किया और उपद्रवियों को चारों तरफ खदेड़कर मैदान खाली करा लिया। ​वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को दंगा नियंत्रण से जुड़े साजो-सामान, शील्ड और हेलमेट के सही इस्तेमाल के गुर सिखाए। अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जिले का अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी अराजक तत्व को कतई बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा के लिए शाहजहांपुर पुलिस हर वक्त तैयार और मुस्तैद है।
0
0
Report

बाराबंकी में संजय सिंह: दिल्ली किसी के बाप की नहीं, युवाओं की आग

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में गरजे आप सांसद संजय सिंह, बोले- दिल्ली किसी के बाप की नहीं, युवाओं से टकराई भाजपा तो चुनाव में जब्त होंगी जमानतें, बोले- ट्रेनें बंद कर दें या टिकट न मिले, जंतर-मंतर जरूर पहुंचेंगे आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह आज बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में चीनी मस्जिद के पास गल्ला मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। संजय सिंह ने दिल्ली में युवाओं के आंदोलन को रोकने के लिए कथित तौर पर ट्रेनों की आवाजाही और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात तो आपातकाल के दौरान भी देखने को नहीं मिले। सरकार चाहे दिल्ली जाने वाली ट्रेनें बंद कर दे या टिकट न मिले, लेकिन युवा जंतर-मंतर जरूर पहुंचेंगे। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली किसी के बाप की नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को समझना चाहिए कि यदि देश के युवाओं से टकराव किया गया तो चुनाव में युवा सभी की जमानतें जब्त कराकर उन्हें घर बैठाने का काम करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आंदोलन के दौरान सरकार ने युवाओं पर लाठियां चलवाई थीं और बाद में मजबूरी में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा था। इस बार वोट चोरी के आरोपों से घिरे ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी ताकत लगा दी है। आप सांसद ने दावा किया कि दिल्ली के आसपास एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि 32 हजार का आंकड़ा तो केवल शुरुआती संख्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेन से दिल्ली पहुंचने वाले युवाओं को पुलिस उठा रही है, घरों में मौजूद लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है और कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे लोगों को भी रोका जा रहा है। संजय सिंह ने इसे भाजपा की तानाशाही और दादागीरी बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार वोट चोरी के जरिए भाजपा की सरकार बनवाने में मदद कर रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी उनके समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन युवाओं के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। लखनऊ में भी आप ने बड़ा प्रदर्शन किया है और पार्टी सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रही है। विपक्षी गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस को इस बारे में फैसला करना है। दोनों दल जितनी जल्दी निर्णय करेंगे, उतना बेहतर होगा। वहीं, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि ओवैसी की अपनी राजनीतिक पार्टी है और चुनाव लड़ना उनका अधिकार है। बाइट- संजय सिंह, सांसद, आप。
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर के सिविल लाइन में हथियारों की वायरल तस्वीरों से असली-नकली पिस्टल पर उठे सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुदंड इलाके के एक युवक की चाकू और पिस्टल के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई है। वायरल तस्वीरों में युवक अलग-अलग अंदाज में हथियारों का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का नाम पहले भी आपराधिक गतिविधियों से जोड़ा जाता रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तस्वीरें सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक के हाथ में दिखाई दे रही पिस्टल असली है या नकली। यदि हथियार असली है, तो उसके लाइसेंस और उसे रखने की वैधता की जांच भी महत्वपूर्ण होगी। इसके साथ ही तस्वीरें कब और कहां खींची गईं तथा सोशल मीडिया पर इन्हें पोस्ट करने के पीछे क्या मंशा थी, यह भी जांच का विषय है। सोशल मीडिया पर हथियारों का इस तरह प्रदर्शन युवाओं के बीच गलत संदेश देने के साथ आम लोगों में भय की स्थिति पैदा कर सकता है।
0
0
Report

नूंह रोजगार मेले में 707 युवाओं को जॉइनिंग लेटर; 564 नियमित पद, 145 अप्रेंटिस

Nuh, Haryana:नूंह के रोजगार मेले में 707 युवाओं को मिले जॉइनिंग लेटर। 52 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 145 युवाओं को अप्रेंटिसशिप और 564 को नियमित वेतन वाली नौकरियों के मिले अवसर नूंह जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नूंह के तत्वावधान में शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, नल्हड़ में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 52 कंपनियों ने भाग लिया और कुल 707 युवाओं को जॉइनिंग लेटर वितरित किए गए। इनमें 145 युवाओं को अप्रेंटिसशिप तथा 564 युवाओं को नियमित वेतन वाली नौकरियों के लिए जॉइनिंग लेटर मिले। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नूंह जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम सिंह और मंडलीय रोजगार अधिकारी योगेश कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने युवाओं की योग्यता और तकनीकी दक्षता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को मिला मंच रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप उनके कौशल का उपयोग सुनिश्चित करना रहा। विभिन्न कंपनियों की भागीदारी से युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार चुनने का अवसर मिला। अप्रेंटिसशिप के माध्यम से युवाओं को कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, वहीं नियमित वेतन वाली नौकरियों से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के बीच की दूरी कम करने का अवसर मिला। रोजगार प्राप्त करने वाले युवक अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी योगदान दे सकेंगे। ऐसे रोजगार मेले तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को कंपनियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को उचित अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
0
0
Report

दमोह-कटनी स्टेट हाइवे पर स्कॉर्पियो आग बन गया गोला, बड़ा हादसा टला

Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे पर आग का गोला बनी स्कॉर्पियो कार बड़ा हादसा टला. दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर आज एक बड़ा हादसा टल गया लेकिन इस हादसे में एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्टेट हाइवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र में अचानक एक कार में आग लगी और इसमें सवार लोग कुछ करते उसके पहले ही कार आग का गोला बन गई। इस कार में एक पूरा परिवार सवार था जो भोपाल में एक त्रयोदशी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद झारखंड वापस जा रहा था। इसमें 5 बच्चे 3 महिलाएं और 2 पुरुष सवार थे। कुम्हारी पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया वहीं इसके सवार परिवार को सुरक्षित पुलिस थाने लेकर गई जहां से उनके भोपाल जाने का इंतजाम पुलिस ने किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top