icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233001
ATAlok TripathiFollow21 Dec 2024, 01:06 pm

गाजीपुरः डीएम कार्यालय पर सपा का प्रदर्शन, शाह को बर्खास्तगी का राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपा पत्रक

Ghazipur, Uttar Pradesh:

गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व और सपा के दो विधायक जैकिशन शाहू और डॉ वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में सैकड़ों सपाइयों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाबा साहब डॉ. बी.आर अंबेडकर पर अमित शाह के दिए गए बयान से भड़के सपाइयों ने जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय से निकले और डीएम कैंपस में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग की। राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक डीएम के प्रतिनिध एसडीएम को को सौंपा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

योगी सरकार ने दावा किया: 10 लाख से अधिक रोजगार, पूर्व सरकार पर आरोप

Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, "मुख्यमंत्री जो कह रहे हैं, वह शत प्रतिशत सत्य है। सपा की सरकार में नौकरियों के लिए कोई भी विज्ञापन निकलता था तो शिवपाल यादव और उनकी 'कंपनी' पूरी तरह से सक्रिय हो जाती थी और पूरे प्रदेश में घूमकर वे नौकरियों का दाम निर्धारित करते थे। पैसे के दम पर अयोग्य लोगों को नौकरी दी जाती थी, योग्य लोग बच जाते थे। योगी आदित्यनाथ की सरकार में 10 लाख से भी ज्यादा लोगों को रोजगार दिया गया है। कोई भी व्यक्ति आज तक नहीं कह सकता है कि उनसे पैसा लिया गया है।"
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा–बदनोर की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच चुनाव शुरू

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा-बदनोर की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 136 प्रत्याशी मैदान में, मतदान शुरू 182 वार्ड पंचों के लिए 464 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, 56,761 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान बदनोर, 16 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को ब्यावर जिले के बदनोर क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारम्भ हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। क्षेत्र में कुल 56,761 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंचायत समिति बदनोर की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 214 नामांकन प्राप्त हुए थे। जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 136 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें सबसे अधिक 12 उम्मीदवार भोजपुरा ग्राम पंचायत में तथा सबसे कम 4 उम्मीदवार सापोला ग्राम पंचायत में मैदान में हैं। वहीं, 182 वार्ड पंच पदों के लिए कुल 464 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार, 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा。 इधर, सुबह मतदान शुरू होते ही बदनोर सहित परा, बाजुंदा, नई पंचायत बलेव और जेतगढ़ में कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। कुछ मतदान केंद्रों पर सुबह-सुबह मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली, जबकि सर्दी के चलते कुछ स्थानों पर शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने की उम्मीद है।
0
0
Report

खेड़ली बाईपास पर थार व बाइक संघर्ष, राहगीर घायल, ताऊ को हार्ट अटैक

Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली बाईपास रोड पर रविवार देर शाम युवराज पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद की शुरुआत थार गाड़ी में सवार एक युवक द्वारा राह चलते युवक को थप्पड़ मारने से हुई। इससे नाराज युवक और उसके साथियों ने मोटरसाइकिलों से थार सवारों का पीछा शुरू कर दिया। बाईपास पर दोनों पक्षों का आमना-sामना होने पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक सवार युवाओं ने डंडे से थार गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उसमें बैठे युवकों के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। पीछा कर रहे युवकों से बचने के प्रयास में राहगीर को मारी टक्कर बताया जा रहा है कि पीछा कर रहे युवकों से बचने के लिए थार चालक ने तेज गति से गाड़ी भगाई। इसी दौरान रास्ते में अखेगढ़, जिला भरतपुर निवासी सौरभ पुत्र मदनलाल को थार ने टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। भतीजे को घायल देख ताऊ को आया हार्ट अटैक हादसे में घायल सौरभ की हालत देखकर उसके ताऊ धारा सिंह पुत्र चंदन जाटव की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें भी गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टायर फटने से पेट्रोल पंप पर रुकी थार, आग लगाने का भी प्रयास पीछा और मारपीट के दौरान थार गाड़ी का टायर फट गया, जिसके चलते गाड़ी पेट्रोल पंप के पास जाकर रुक गई। इसके बाद थार में सवार युवक मौके से भाग निकले। वहीं, पीछा कर रहे युवाओं ने गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ उसमें आग लगाने का प्रयास भी किया। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने के कारण वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके और वहां से युवक फरार हो गए। पुलिस ने थार और बाइक की जब्त, अभी किसी पक्ष ने नहीं दी रिपोर्ट थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त थार गाड़ी के साथ एक मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले आई। थार में सवार खेड़ली निवासी नरेंद्र मीणा पुत्र रतनलाल से पूछताछ की जा रही है। नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके साथी ने रास्ते में किसी युवक को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद विवाद हुआ। थार गाड़ी नरेंद्र के चचेरे भाई मनीष पुत्र मोहनलाल मीणा की बताई जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बिसरख में मोटरसाइकिल पार्किंग विवाद से मारपीट, महिला-युवक का VIDEO वायरल

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के बिसरख गांव में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते-देखते मारपीट में बदल गया,आरोप है कि एक युवक ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए, इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया की किराएदारों के साथ मारपीट की गई और उनकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी गई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार शाम की है, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर महिला और युवक के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहा सुनी बढ़ गई आरोप है कि युवक ने गुस्से में आकर महिला पर थप्पड़ों की बौछार कर दी,महिला के साथ हुई मारपीट के बाद मामला और बिगड़ गया बीच बचाव में आए किरायेदारों के साथ भी मारपीट की गई, इतना ही नहीं उनकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया गया। थाना प्रभारी बिसरख रणजीत सिंह के मुताबिक घटना कल शाम की है,युवक को हिरासत में लिया गया है,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है,लोगों का कहना है की पार्किंग को लेकर शुरूआत मामूली विवाद किस तरह मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

अलवर में चौथे चरण के मतदान शांतिपूर्ण जारी, सुबह 11 बजे तक 30 फीसदी मतदान

Alwar, Rajasthan:अलवर में चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण जारी, सुबह 11 बजे तक 30 फीसदी वोटिंग अलवर जिले में चौथे चरण के तहत आज मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप, शौचालय और छाया सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, चुनाव प्रक्रिया में ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दोबारा प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। कलेक्टर के अनुसार, सुबह 11 बजे तक जिले में करीब 30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक मतदान को लेकर किसी भी स्थान से शिकायत सामने नहीं आई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी रख रही हैं और पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मतदान की प्रक्रिया इसी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी होगी। वहीं, पूर्व में चुनाव स्थगित होने के कारणों पर कलेक्टर ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम चरण में कोई भी वैध उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं बचा था। वैध पाए गए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे, जबकि कुछ नामांकन निरस्त हो गए थे। इसके बाद सरकार से मार्गदर्शन लेकर नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया और अब दोबारा मतदान कराया जा रहा है。
0
0
Report

जालौन में बिहार की युवती ने अधेड़ व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप, देवनगर चौराहे पर मचा हड़कंप,

AdityaAdityaFollow15m ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में बिहार की युवती ने अधेड़ व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप, देवनगर चौराहे पर मचा हड़कंप एंकर -जालौन नगर के देवनगर चौराहे पर उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब एक युवती ने अधेड़ व्यक्ति पर कई गंभीर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि युवती बिहार की रहने वाली है, जबकि संबंधित अधेड़ व्यक्ति मध्य प्रदेश के कटनी का निवासी बताया जा रहा है। युवती को रोता देख राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। युवती खुद को हिंदू बताते हुए अधेड़ व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगा रही थी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोबरा पुलिस दोनों को जालौन कोतवाली ले गई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। युवती द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और पूरे मामले की वास्तविकता क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है।
0
0
Report
Advertisement

बारोली हत्याकांड में धौलपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 10 डिटेन किया

Dholpur, Rajasthan:बरोली हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी सहित 10 डिटेन धौलपुर। सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरोली गांव में बीती शाम गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में धौलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रातभर चले सघन दबिश अभियान में मुख्य आरोपिे सहित 10 आरोपियों को डिटेन किया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में इस घटना के तुरंत बाद विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों ने पूरी रात जिले के अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। फिलहाल सभी डिटेन किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि घटना के बाद बरोली गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति नियंत्रण में है。 एसपी सांगवान ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है。 बाइट 1 विकास सांगवान एसपी धौलपुर
0
0
Report

हथुनिया पुलिस ने 6 पेटी अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की हथुनिया थाना पुलिस ने पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के दौरान कार्रवाई करते हुए 6 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में नाथुखेड़ी निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शराब के परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब चुनाव में लोगों को बांटने के लिए ले जाई जा रही थी। प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाने में यह कार्रवाई 14 नवंबर को की गई। पुलिस के अनुसार पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण में कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक सफेद होंडा अमेज कार में देशी व अंग्रेजी शराब की पेटियां थीं और चुनाव में बांटने की पूरी संभावना है. चालक पीयूष माली ने शराब के परिवहन का अनुज्ञापत्र नहीं दिखाया. आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आगे अनुसंधान जारी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top