233001
Ghazipur - सोनियां गांधी के 79वें जन्मदिन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गरीबों के लिए किया रक्तदान
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर के मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में सोमवार की शाम 4 बजे जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपीए की चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के 79 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान किया। इस दौरान महिला विंग की कांग्रेस जिलाध्यक्ष महबूब निशा ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर खुद गरीबो के लिए रक्तदान किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाथद्वारा में दीपावली से पहले ऑटो-रिक्शा-टैक्सी स्टैंड शिफ्ट, जाम घटेगा
Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा, राजसमंद नाथद्वारा में दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए नाथद्वारा में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और शहरवासियों सहित पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने एक अहम कदम उठाया है। पालिकाध्यक्ष परेश सोनी की विशेष पहल पर शहर के मुख्य मार्गों से ऑटोरिक्शा और टैक्सी स्टैंड को हटाकर नई जगह शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्य सड़क पर ऑटोरिक्शा और टैक्सियों के खड़े रहने से शहर में अक्सर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। दीपावली पर श्रीनाथजी के दर्शनों के लिए आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर यातायात को संभालना एक बड़ी चुनौती थी। इस समस्या के समाधान के लिए पालिका अध्यक्ष परेश सोनी ने मंदिर मंडल प्रशासन के साथ चर्चा की। सहमति बनने के बाद, रिसाला चौक के समीप स्थित मंदिर मंडल की खाली जगह पर इन ऑटोरिक्शा और टैक्सियों के लिए एक अस्थाई स्टैंड का निर्माण करवाया गया है। अब सभी वाहन इसी स्टैंड पर खड़े होंगे। इस नई व्यवस्था के लागू होने से मुख्य सड़क पूरी तरह खाली हो जाएगी और वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी। पालिकाध्यक्ष की यह पहल त्योहारों के इस सीजन में आमजन, स्थानीय व्यापारियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी, जिससे नाथद्वारा में त्योहार का उल्लास बिना किसी यातायात बाधा के संपन्न हो सकेगा।0
0
Report
दुद्धी में बालू लदे टीपर की टक्कर: मिनी ट्रक चालक की मौत, चार घायल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में रफ्तार का कहर दिखाई दिया है, जहां बालू लदे तेज रफ्तार टीपर ने सामने से आ रहे आटा लदे मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टीपर ने पीछे से आ रही बोलेरो को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मिनी ट्रक चालक राजकुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि ठाकुर प्रसाद केशरी घायल हो गए। टीपर चालक प्रदीप कुमार और बोलेरो चालक दौलत मौर्य समेत बोलेरो सवार सोनू अहमद घायल हुए। ग्रामीणों ने मदद कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव के पास विद्युत सब स्टेशन से 200 मीटर दूरी पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से जा रहा टीपर टर्निंग के पास मिनी ट्रक से टकरा गया। पीछे से आई बोलेरो भी उसकी चपेट में आ गई। घायलावस्था में अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने आगाह किया कि बालू लदे वाहनों के परमिट और कागजात की जांच जरूरी है ताकि तेज रफ्तार और नियम उल्लंघन रोक सकें।0
0
Report
महोबा में डेढ़ वर्षीय आराध्या की हत्या, आरोपी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में ममता का गला घोंटने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ डेढ़ वर्ष की बच्ची आराध्या की हत्या कर मां जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया गया है। घटना के बाद हत्यारी मां घंटों तक बेटी के शव के पास बैठी रही। दिनदहाड़े रिश्तों के कत्ल की इस वारदात से इलाके में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मासूम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। चरखारी कोतवाली क्षेत्र के चिंतेपुरा मुहाल में डेढ़ वर्षीय आराध्या के शव की बरामदगी से सनसनी फैल गई। घर के अंदर बेटी के शव देख मामा दीपक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर शव पड़ा मिला और कमरे में माँ पूजा बैठी मिली। माँ पर अपनी मासूम बेटी को मारने का आरोप है। पूछताछ के बाद भी मां एक शब्द नहीं बोली। मृतक के मामा ने बताया कि वे मजदूरी कर शाम को घर लौटे तो बच्ची मृत पाई गई और शरीर पर चोट के निशान भी देखे। दीपक ने बताया कि बहन की शादी अजनर थानाक्षेत्र के बघारी गांव में हुई थी, जिसमें पांच लड़कियां थीं; सबसे बड़ी 13 वर्षीय परी की मौत हो चुकी थी। वर्तमान में मां के साथ डेढ़ वर्षीय आराध्या मामा के घर में रह रही थी, जबकि अन्य बच्चे अपने पिता के घर में थे। बेटी की हत्या की आरोपी का पति दिल्ली में प्लंबर है और छह माह पहले ही पूजा को मायके में छोड़ गया था। बताया जा रहा है कि पति के साथ न रखने से महिला डिप्रेशन का शिकार थी, जिसके चलते उसने डेढ़ वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए; प्रथम दृष्टया बेटी रो रही थी तो मां ने मार डाला। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू है。0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर बोला हमला, बीजेपी का दावा—अगला चुनाव जनता देगा जवाब
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में बीजेपी ने निकाली लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सहित कई मंत्री हुए शामिल, पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला, कहा आजादी के बाद से वोट चोरी करने वाले बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे, डिप्टी सीएम ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में जनता विपक्ष को जवाब देगी, अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर भी बोले डिप्टी सीएम, कहा गृहमंत्री अमित शाह के अंगद वाले बयान के बाद से सपा में सन्नाटा है, गृहमंत्री अमित शाह ने जब से कहा है कि बीजेपी सरकार अंगद के पांव की तरह है, तभी से समाजवादी पार्टी खेमे में पूरी तरह से सन्नाटे का माहौल है, डिप्टी सीएम ने कहा गृहमंत्री के बयान के बाद से सपा और कांग्रेस की धुकधुकी बढ़ गई है। प्रयागराज में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर कहा है कि जिस दिन गृहमंत्री अमित शाह ने कह दिया कि बीजेपी की सरकार अंगद के पांव की तरह है, तीस साल तक बीजेपी की सरकार जाने वाली नहीं है। उसी दिन से समाजवादी पार्टी खेमे में पूरी तरह से सन्नाटे का माहौल है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इसके पहले अखिलेश यादव भाषण देते थे कि डबल इंजन टकरा रहें हैं, लेकिन दोनों इंजन टकरा नहीं रहें हैं, बल्कि तेजी से आगे बढ़ रहें हैं, जिससे सपा और कांग्रेस की धुकधुकी बढ़ गई है। वहीं लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कुंभ की संज्ञा दी। कहा कि पदयात्रा इतनी सफल रही कि आज हमने दूसरा कुंभ देखा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। कहा जो लोग आजादी के बाद से लगातार वोट चोरी करने का काम किया। उन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी का घटिया और घिनौना आरोप लगाया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष के आरोपों का जवाब आगामी दिनों में यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव में जनता देने का काम करेगी। विधानसभा के बाद 2029 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस और इंडी गठबंधन को जनता सबक सिखाने का काम करेगी।0
0
Report
गोविंदगढ़ में खाद्य सुरक्षा ने 20 किलो खराब मिठाई नष्ट, तीन प्रतिष्ठानों के नमूने लिए
Alwar, Rajasthan:गोविंदगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 20 किलो खराब मिठाई कराई नष्ट; तीन प्रतिष्ठानों से लिए नमूने अलवर जिले के गोविंदगढ़ में राज्य सरकार के 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोविंदगढ़ में कार्रवाई करते हुए तीन प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए। वहीं, एक प्रतिष्ठान पर करीब 20 किलो पुरानी और खराब मिठाई मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेशभर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के नेतृत्व में अलवर जिले के विभिन्न कस्बों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम लगातार निरीक्षण और कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के दौरान शर्मा चाट एवं मिष्ठान भंडार से मिश्री मावा का नमूना लिया गया। इसी प्रतिष्ठान पर करीब 20 किलो पुरानी एवं खराब मिठाई मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं, जोधपुर स्वीट्स होम से रसगुल्ले का नमूना लिया गया। इसके अलावा राकेश मिष्ठान भंडार के कारखाने से मावा और पनीर के नमूने जांच के लिए संकलित किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल ने बताया कि अभियान के तहत व्यापारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। दुकानदारों को खाद्य सामग्री ढककर रखने, परोसने में अखबार के कागज का इस्तेमाल नहीं करने और मिठाइयों में कृत्रिम रंगों का कम से कम उपयोग करने की हिदायत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मिलावट की आशंका होने पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच कराई जाती है। साथ ही नियमानुसार मौके पर ही खाद्य लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया भी की जाती है। बाइट:केशव गोयल खाद्य निरीक्षक अलवर इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयसिंह यादव, अशोक लखेरा, विश्व बंधु गुप्ता और केशव गोयल मौजूद रहे।0
0
Report
मसौढ़ी में युवक की हत्या, जांच जारी
Masaurhi, Bihar:युवक की हत्या। बीते देर शाम घर से बाजार के लिए निकला था युवक। पुलिस जांच में जुटी मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना डीह गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक बीते मंगलवार की देर शाम घर से मसौढ़ी बजार के लिए निकला था। बुधवार को उसका शव खून से लथपथ मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक निशांत कुमार तारेगणा डीह का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वह घर से बाजार के लिए निकला था। जब रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस को भी सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने उसके शव को बरामद किया। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। आशंका है कि उसकी हत्या से पूर्व उसके साथ मारपीट की गई थीं। सूचना पर पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। फिलहाल पुलिस मामले में हर बिंदु पर छानबीन में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में CM भजनलाल शर्मा के दौरे पर भाजपा नेताओं का स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:डूंगरपुर - सीएम भजनलाल शर्मा का दौरे ओबरी तहसील के विराट गांव पहुंचे सीएम अंधेरी माता मंदिर क्षेत्र के बने हेलीपेड पर उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने किया सीएम का स्वागत0
0
Report
हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर विपक्ष की माफी मांग, राहुल गांधी को पागल कहने पर घेरा
Naya Chak, Bihar:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को पागल कहने का बयान दिया। उन्हें बांग्लादेश भेज देने की बात भी कही गई। पूर्णिया में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान उन्होंने यह बात कही। इस पर पूर्व सीएलपी लीडर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा ने कहा कि असम के सीएम का मानसिक संतुलन खराब है और उन्हें इलाज की जरूरत है. बीजेपी में आने से पहले वह कांग्रेस में थे और राहुल गांधी से मिलने के लिए घंटों बैठे रहते थे. वहीं भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए. वह सूर्य को आईना दिखाने का काम ना करें। इस बयान के लिए उन्हें राहुल गांधी और देश से माफी मांगनी चाहिए।0
0
Report
मुजफ्फरपुर फकूली चेकपोस्ट पर 60 किलो गांजा बरामद, गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, वैशाली और मुजफ्फरपुर के फकूली चेक पोस्ट एक थार गाड़ी से 60 किलो गांजा बरामद, थार सवार हुआ गिरफ्तार। मौके से थार सवार वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र निवासी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल हो रही महिंद्रा थार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं दूसरी कारवाही में फकुली थाना पुलिस ने एक तरफ जहां 4010 लीटर अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि फकुली थाना क्षेत्र के धोबी पुल के समीप लंबी गाछी में अवैध विदेशी शराब का भंडारण और परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर मौके से 4010 लीटर विदेशी शराब बरामद की. शराब की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक, पिकअप और कार को भी जब्त कर लिया गया। पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि सीनियर एसपी के आदेश पर शराब तस्करों और मादक पदार्थ तस्करी करने वालो के खिलाफ जिले में विषेश अभियान चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में फकूली थाना पुलिस ने गांजा और शराब को बरामद किया है।0
0
Report
Advertisement
NH-30A पर अनियंत्रित हाईवा से किसान की मौत, जाम लगा
Barh, Bihar:बेढ़ना गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित हाइवा से कुचलकर एक किसान की मौत के बाद हंगामा मच गया। उपेंद्र पांडे अपने खेत में काम करने के लिए गए थे। खेत से लौटने के दौरान वे तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही ग्रामीण नेशनल हाईवे पर जमा हो गए। नाराज ग्रामीणों ने NH-30A और बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन के बीच शव को रखकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही एसडीपीओ रामकृष्ण तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया, तब जाकर जाम खुला। ग्रामीणों का आरोप है कि फोर लेन और टू लेन पर भी बड़ी गाड़ियां तेज रफ्तार से गुजरती हैं,जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।0
0
Report
उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र बचाओ मार्च: डिप्टी सीएम समेत मंत्री-नेता जुटे
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य, मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता, कई दूसरे मिनिस्टर, लोकल MP, MLA, पार्टी के पदाधिकारी और समाज के अलग-अलग तबके के लोग BJP के "लोकतंत्र बचाओ-आराजकता हटाओ" मार्च में शामिल हुए。0
0
Report
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में फैलगी गंदगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सफाई कर्मचारी की हड़ताल के चलते शहर में फैली गंदगी चारो तरफ दिवाली से पहले नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर भोपाल में आज नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर न्यू मार्केट समेत कई बाजारों का कचरा नहीं उठा चारों तरफ कचरा ही कचरा फैल रहा है शहर के अधिकांश इलाकों में कल सफाई कर्मचारियों ने भोपाल में प्रदर्शन किया था अपनी प्रमुख मांगे को लेकर आज काम बंद हड़ताल पर सफाई कर्मचारी0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली पुल घोटाला: EOW ने FIR दर्ज की, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में म्यार नदी पुल निर्माण में घोटाला, EOW ने दर्ज की FIR..... 7.37 लाख के फाइनल बिल को फर्जी तरीके से बना कर 40.91 लाख का बिल..... 16.78 लाख की पेनाल्टी से बचने के लिए सरकारी माप पुस्तिका (MB) गायब की..... PWD के तत्कालीन SDO सुशील मिश्रा, सब-इंजीनियर चंद्रशेखर तिवारी और ठेकेदार विजय मिश्रा पर केस दर्ज..... EOW रीवा इकाई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और जालसाजी की गंभीर धाराओं में की कार्रवाई.....0
0
Report
बिहार परिषद चुनाव के बाद JDU में बड़ी समीक्षा बैठक, क्या आगे होगा?
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जनता दल यूनाइटेड में मंथन शुरू हो गया है चुनाव में जेडीयू को महज एक सीट पर जीत मिली, जबकि तीन सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. अब इस चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा के लिए जेडीयू ने 5 नवंबर को अहम बैठक बुलाई है वही एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि अध्यक्ष ने बैठक को बुलाया है चुनाव की समीक्षा के साथी कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी RJD के पूर्व विधायक और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा ये उनके आंतरिक विषय हैं. लेकिन जो हालात भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यू) के बीच में हैं. चुनाव में जो हार और जीत और हारने के बाद जदयू और भाजपा ने उन प्रत्याशियों को जो जीता, उसको लिया, तो मिर्ची तो लगना स्वाभाविक है. बैठक में क्या निर्णय लेगी जदयू, वो उसका फैसला, तो इतना कहेंगे कि जल्दबाजी में भाजपा है. जदयू को निगलना चाहती है. धीरे-धीरे जदयू का साइज अब समाप्त होते जा रहा है. तकनीकी तौर पर एक विधायक का समूह है मात्र जनता दल (यू). अब जनता दल (यू) की जगह पर जनता दल डी कह दीजिए, अब वो जनता दल (यू) बचा ही नहीं है. उनके आंतरिक मामलों हैं. बैठक कर लें, बैठक का फलाफल क्या होगा? नतमस्तक हैं. जदयू के तमाम वो नेता जो आयाती हैं. जिनका कोई समता पार्टी के समय से, जनता दल (यू) के समय से भी कोई वास्ता नहीं था, वो लोगों ने भाजपा के सामने अपना समर्पण कर रखा है. जदयू है कहां? शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी पूर्व विधायक पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता और ऋषि मिश्रा ने कहा ऐसे तो ये जो है ये जनता दल (यू) का इंटरनल मैटर है, लेकिन जिस बात पर वो समीक्षा कर रहे हैं, हम लोग उनको बता देते हैं क्या समीक्षा करें। जनता दल (यू) के लोग विधायक पहले इस बात की समीक्षा करें कि वो कौन व्यक्ति है जो जनता दल (यू) में रहकर भारतीय जनता पार्टी के काम कर रहा है। उसको पहले तय कर लें, उनको पार्टी से बाहर करें, उसके बाद जनता दल (यू) अपने आप मजबूत हो जाएगी, रास्ते पर आ जाएगी। फैसला उनको करना है कि कौन ऐसे लोग हैं जो जेडीयू में रहकर भारतीय जनता पार्टी के काम कर रहे हैं ऋषि मिश्रा पूर्व विधायक कांग्रेस नेता बीजेपी के एमएलसी जीवन कुमार ने विपक्ष के आरोपों पर कहा विपक्ष को तो निशाना साधने का काम ही है, उसके पास तो कोई काम है? नहीं, जनता ने कोई काम दिया नहीं, काम से मुक्त कर दिया क्योंकि घोटाला, भ्रष्टाचार और अपराध का जो माहौल बनाया, कॉकस बनाए हुए थे, अब उनके पास कोई काम नहीं है। मैंडेट इस बार आप देखिए मैंडेट बीजेपी को और जेडीयू को और हमारे गठबंधन को मिला। तो अब कोई पार्टी बैठक कर रही है, तो उसमें दिक्कत क्या है? भाई? कोई पार्टी बैठक करे तो उसमें हम लोग को क्या आपत्ति है? सब बैठक कोई भी कर सकते हैं। लेकिन एक बात मैं बता देता हूं, भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू में जो आपसी गठबंधन है, वो टूटने वाली नहीं है। वो अटूट है, आप जान लीजिए बात को, चाहे कोई कितना लार टपकाते रहे। वो लार टपकाते रहे, गलत, मिस वह भ्रम फैलाते रहे, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है。0
0
Report
भजनलाल सरकार की 3वीं वर्षगांठ पर बड़े कार्यक्रम, पीएम मोदी के आशीर्वाद की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर भजनलाल सरकार की तीसरी वर्षगांठ सरकार करेगी कई बड़े आयोजन सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को पहुंचाया जाएगा आम जनता तक पीएम नरेंद्र मोदी का भी बन सकता प्रदेश आने का कार्यक्रम। कई बड़े जलसे किए जाएँगे प्रदेशभर में आयोजित सीएम भजनलाल शर्मा ने आज तैयारियों पर की चर्चा0
0
Report
Advertisement
