Back
गाजीपुर में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान शुरू, विधिक सहायता शिविर का व्यापक प्रचार
ATALOK TRIPATHI
Feb 06, 2026 13:05:44
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का शुभारंभ, जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर हुआ कार्यक्रम मध्यस्थता से वैवाहिक विवाद व घरेलू हिंसा मामलों के समाधान पर जोर दुर्घटना दावा, ऋण वसूली व संपत्ति बंटवारे के मामलों का भी होगा निस्तारण 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता शिविर सभी सरकारी विभागों के अधिकारी रहेंगे शिविर में मौजूद आमजन से विधिक सहायता योजनाओं का लाभ उठाने की अपील गाजीपुर में आज राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान और बृहद विधिक सहायता सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश ने बताया कि मध्यस्थता के जरिए आम लोग अपने मामलों का सरल और त्वरित समाधान कर सकते हैं। अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, संपत्ति बंटवारा और शमनीय आपराधिक मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते से किया जा सकेगा।कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि 22 फरवरी 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने कहा कि शिविर में सभी सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच सके। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना ने लोगों से अपील की कि किसी भी सहायता के लिए कार्यालय से संपर्क करें। इस अवसर पर सिविल बार के पदाधिकारी, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता और पराविधिक स्वयंसेवक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 06, 2026 14:36:310
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 06, 2026 14:35:540
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 06, 2026 14:35:280
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 06, 2026 14:35:010
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 06, 2026 14:34:400
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 06, 2026 14:34:210
Report
Barabanki:साईं पीजी कॉलेज में रोजगार मेलाः नांदी फाउंडेशन के सहयोग से छात्राओं को मिले नौकरी के अवसर
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 06, 2026 14:33:470
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 06, 2026 14:33:180
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 06, 2026 14:33:040
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 06, 2026 14:32:460
Report
STSharad Tak
FollowFeb 06, 2026 14:30:460
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 06, 2026 14:30:280
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 14:30:160
Report