Back
गाज़ीपुर में मिशन शक्ति: महिला पुलिस ने बाइक रैली से सुरक्षा की गारंटी दी
ATALOK TRIPATHI
Mar 26, 2026 13:32:02
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
चैत नवरात्रि में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला policeकर्मियों ने निकली जागरूकता बाइक रैली
एसपी ग्रामीण ने कहा- एंटी रोमियो स्क्वायड भी मनबढ़ शोहदों पर रख रही कड़ी नजर
एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया महिलाओं में सुरक्षा की भावना जगाना उद्देश्य
महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्रों पर काउंसलिंग की भी व्यवस्था
28 मार्च को होने वाले रन पावर एम्पावरमेंट कार्यक्रम की तैयारी पूरी
एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने हरीझंडी दिखाकर
सदर कोतवाली से रवाना किया बाइक रैली
महिला कांस्टेबलों की बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन पहुंची
मिश्र बाजार, महुआबाग, कचहरी और विकास भवन चौराहे से होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई
गाज़ीपुर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। मिशन शक्ति फेज–5 के तहत गाज़ीपुर की महिला पुलिस ने शहर में एक भव्य बाइक रैली निकालकर महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और समाज में जागरूकता का संदेश दिया। इस रैली को एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर कोतवाली से रवाना किया। दरअसल
गाज़ीपुर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सदर कोतवाली की ओर से महिला कांस्टेबलों ने एक जागरूकता बाइक रैली निकाली। यह रैली मिश्र बाजार, महुआबाग, कचहरी, सिंचाई विभाग चौराहा और विकास भवन चौराहा होते हुए पुलिस लाइन में जाकर समाप्त हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा करना और यह संदेश देना था कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। इस दौरान एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि गांव–गांव और शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस द्वारा पंपलेट बांटकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अगर कहीं से शिकायत मिलती है तो तत्काल संबंधित थाने के माध्यम से कार्रवाई की जाती है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मनबढ़ और शरारती तत्वों पर लगाम लगाने के लिए हर थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र सक्रिय हैं, जहाँ महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। साथ ही पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए काउंसलिंग की भी व्यवस्था शुरू की गई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि 28 मार्च को प्रस्तावित “रन पावर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम के लिए भी पुलिस ने रूट तय कर लिया है और सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था के साथ कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।
बाइट –अतुल सोनकर- एसपी ग्रामीण , गाज़ीपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:21:130
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 26, 2026 14:20:460
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:20:34Noida, Uttar Pradesh:The Martial Eagle tries to snatch the electric stingray
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 14:20:15Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- बताया जा रहा है कि परीक्षा खत्म होने के बाद छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहीं थी...तभी विवाद हुआ और गाली गलौज मारपीट होने लगी
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 26, 2026 14:20:050
Report
KNKumar Nitesh
FollowMar 26, 2026 14:19:430
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 26, 2026 14:19:180
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:18:43Noida, Uttar Pradesh:Industrial egg cracking machine
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 14:18:330
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:18:19Noida, Uttar Pradesh:बाहुबली पेट्रोल लेने पहुँचे हैं! संकल्प लिया है जब तक युद्ध खत्म नहीं.
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 26, 2026 14:18:050
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:17:51Noida, Uttar Pradesh:Friendly bear says hi and catches a piece of bread like a pro.
0
Report