icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233001
Anil KumarAnil KumarFollow25 Dec 2024, 05:17 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, CISF और ITBP ने जीते ट्रॉफी

Ranchi, Jharkhand:रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया。 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में आयोजित इस समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को सम्मानित किया गया। 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस इकाइयों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया。 प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। वहीं, समापन समारोह में स्कूली बच्चों और आम लोगों की भी मौजूदगी रही。 महिला वर्ग में CISF ने 37 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश पुलिस 34 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि असम राइफल्स और BSF ने 23 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया。 वहीं पुरुष वर्ग में ITBP ने 53 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश पुलिस 22 अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान पुलिस 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का 15वां आयोजन है और इसकी शुरुआत झारखंड में उनके कार्यकाल के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और करीब 37 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को इस प्रतियोगिता की तीन बार मेजबानी करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्य में इस तरह के आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि देश और राज्य के निर्माण में खिलाड़ियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है。 बाइट: हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
0
0
Report

किच्छा SBI बैंक वीडियो वायरल: लंच टाइम के बहाने पैसे नहीं जमा करने के आरोप

Bahara Boj, Uttarakhand:ऊधम सिंह नगर के किच्छा में एसबीआई बैंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बैंक कर्मचारी लLunch टाइम का हवाला देकर ग्राहक के पैसे जमा करने से इंकार करते नजर आ रहे हैं। ग्राहक ने आरबीआई से ऑनलाइन शिकायत करने की बात कही तो कर्मचारियों ने कथित तौर पर जवाब दिया कि कहीं भी शिकायत कर दो। ग्राहक का दावा है कि उस समय लंच टाइम नहीं हुआ था। अब वायरल वीडियो ने बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं किच्छा शाखा प्रबंधक नेहा चतुर्वेदी से बैंक का पक्ष जानने का प्रयास किया, तो उन्होंने मीडिया के सामने पक्ष रखने से मना कर दिया।
0
0
Report

कश्मीर विलय की 79वीं वर्षगांठ पर BJP ने उत्सव का माहौल बना दिया

Chaka, 'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक: BJP ने विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला। दशकों तक, अलगाववादियों, आतंकवादियों और उनके वैचारिक सहयोगियों ने 26 अक्टूबर को कश्मीर में एक "ब्लैक डे" (काला दिन) के रूप में मनाया, एक ऐसा दिन जब 'इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन' (विलय पत्र) पर शोक मनाया जाता था। लेकिन आज ने पूरी तरह से पासा पलट दिया और जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय की 79वीं वर्षगांठ को पूरे केंद्र शासित प्रदेश में जीत, गर्व और राष्ट्रीय उत्सव के दिन के रूप में मनाया। 1947 में इसी दिन, महाराजा हरि सिंह ने 'इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन' पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे यह रियासत औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बन गई। इसके अगले दिन, 27 अक्टूबर को, पाकिस्तान की ओर से हुए कबायली हमले को रोकने के लिए भारतीय सेना श्रीनगर पहुंची। जिसे अलगाववादी लंबे समय से एक त्रासदी के रूप में पेश करते रहे, उसे अब BJP कश्मीर और भारत के बीच एक अटूट बंधन की शुरुआत के रूप में पेश कर रहे हैं।एक ऐसा बंधन जो अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद पूरी तरह से मजबूत हो गया। पूरे जम्मू-कश्मीर में BJP के दफ्तरों में जोरदार जश्न मनाया गया। श्रीनगर स्थित BJP मुख्यालय में, नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने तिरंगा और पार्टी के झंडे फहराए, पूरे जोश के साथ "भारत माता की जय" के नारे लगाए और मिठाइयां बांटीं। केंद्र शासित प्रदेश भर में पार्टी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए गए।
0
0
Report
Advertisement

तेजस्वी यादव का आरोप: डबल इंजन सरकार नाकाम, बिहार में गद्दारी जारी

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा सरकार में बैठे हुए लोग दवाई करवाई सनी कार्रवाई में विश्वास नहीं है। बाढ़ सुखाड़ या विशेष पैकेज का कोई उपाय डबल इंजन की सरकार ने नहीं की। दो नंबरी सरकार है 10 नंबरी मुख्यमंत्री हैं। अनंत सिंह प्रकरण को लेकर कहा जब बिहार में विश्वास मत चल रहा था तो हमारे तीन विधायक एक नीलम देवी की थी एक प्रहलाद यादव और दूसरा आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद थे और देखिए तीनों लोगों का क्या हाल है। इन तीनों लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की थी। हमने तीनों लोगों को चेताया था। हमने उसे समय ही भविष्यवाणी कर दी थी 5 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और वही हुआ। जनता दल यूनाइटेड में आपस में ही लड़ाई हो रहा है। हमने जितनी बातें पूर्व में कही थी वह सारी बातें सच हो रही है। सम्राट चौधरी के चेहरे पर बिहार में 10 सीट भी नहीं मिलने वाली है। कुछ नेता बीजेपी से निकले हुए हैं जिन्होंने जदयू को बेच दिया अपने स्वार्थ के लिए। आनंद सिंह के साथ जो होना है वह हो रहा है हमारे तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है। बाइट — तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा
0
0
Report

जागृति मिश्रा के एनिमल शेल्टर तोड़े जाने पर CM ने मदद का आदेश दिया

New Delhi, Delhi:दिल्ली में जागृति मिश्रा के निर्माणाधीन एनिमल शेल्टर को तोड़े जाने पर विवाद। 70 लाख रुपये के नुकसान का दावा, रिश्वत के आरोप और फिर MCD की कार्रवाई पर उठे सवाल। सीएम रेखा गुप्ता ने जागृति मिश्रा से मुलाकात की है मामले की जाँच कर कारवाई के आदेश दिए, इससे पहले जागृति ने आप के पार्षद पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे जिसके बाद आप के विधायक ने जागृति से मुलाकात की थी, और फिर जागृति ने अपने आरोप को ख़ारिज किया था। जागृति मिश्रा की मदद के लिए अब लोग वहाँ पहुँच रहे हैं अलख पांडे ने 10 लाख की रुपये की सहायता दी। दिल्‍ली में बेसहारा और घायल पशुओं की देखभाल के लिए एनिमल शेल्टर और गौशाला बना रहीं जागृति मिश्रा से बातचीत की गई है। जागृति मिश्रा ने बताए की निजामपुर गाव में एनिमल शेल्टर तैयारी कर रहे हैं बेसहारा जानवरो का यहाँ इलाज भी होगा और यहाँ उनके लिए सारी व्यवस्था होगी। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति आया जिसने अपने आप का आम आदमी पार्टी का बताया था, और पैसे की डिमांड की थी हालाकि बाद में आप के विधायक आए और कहा हमारे यहाँ से कोई नहीं आया है। एमसीडी से JE आए कोई नोटिस नहीं दिया उसके बाद बिना जानकारी के यहाँ पर तोड़फोड़ की गई। सीएम रेखा गुप्ता की और से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया 5 लाख रुपए की मदद की घोषणा की गई है। जाँच के आदेश भी दिए गए है। यहाँ पर पशुओं के लिए शेल्टर बना रहे है, मेरी माँ का सपना रहा जिसको में पूरा कर रही हूँ। मैं पायलट बनना चाहती थी, अब माँ का सपना पूरा कर रही हूँ। अलख पांडे ने जागृति मिश्रा के स्पोर्ट में आए, अलख पांडे जागृति मिश्रा द्वारा बनाए जा रहे एनिमल शेल्टर पहुँचे और 10 लाख रुपये की मदद दी है, वही अलग अलग जगहों से लोग पहुँचकर जागृति की मदद कर रहे है।
0
0
Report
Advertisement

संगरिया के दो क्लिनिक्स में दवाइयों और स्टाफ की औचक जाँच

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumanगढ़ जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नवनीत शर्मा ने सोमवार को संगरिया ब्लॉक के दो साइक्रेटिक क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री रूद्रा साइक्रेटिक क्लिनिक और न्यू आदर्श क्लिनिक में दवाइयों के स्टॉक, कार्यरत स्टाफ के सत्यापन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की गई। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनों क्लिनिक में दवाइयों के स्टॉक का मिलान किया गया तथा कार्यरत स्टाफ की जानकारी का सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त, दोनों चिकित्सा संस्थानों से दवाइयां लेकर उपचार करवाने वाले मरीजों से फोन पर संपर्क कर उनके उपचार, उपलब्ध करवाई जा रही दवाइयों तथा नियमित रूप से दवाइयां लेने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
0
0
Report

बाल्मीकि जयंती पर पूरनपुर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा।

FKFirasat KhanFollow45m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को पूरनपुर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।बाल्मीकि समाज के तत्वाधान में निकली इस शोभा यात्रा में महर्षि बाल्मीकि जी की सजी-धजी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में बैंड-बाजों के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे और जय बाल्मीकि के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया।शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी साथ रहा।यात्रा के समापन पर एक सभा का आयोजन कर महर्षि बाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में 19.83 लाख की लूट की झूठी कहानी तीन घंटे में खुली

Begun, Rajasthan:#चित्तौড়गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के सदर थाना क्षेत्र में 19 लाख 83 हजार रुपये की लूट की झूठी कहानी का पुलिस ने महज तीन घंटे में खुलासा किया है। सिंचाई विभाग के ठेकेदार के यहां मुनीम बालकिशन ने तीन बदमाशों द्वारा नकदी लूटने की सूचना दी थी। पुलिस जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पूछताछ में मुनीम ने साजिश रचने की बात कबूल की। दिवाली पर स्कॉर्पियो खरीदने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाई और रकम बोजुंदा पुलिया के पास झाड़ियों में छिपा दी। पुलिस ने पूरी नकदी, टूटा मोबाइल और बाइक बरामद कर आरोपी को डिटेन किया।
0
0
Report

खड़गे के बयान पर भाजपा का विरोध, जोधपुर में पुतला दहन

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में देशभर में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जोधपुर में शहर भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जालोरी गेट चौराहे पर खड़गे का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतले की शवयात्रा निकाली। इसके बाद जालोरी गेट चौराहे पर पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शहर विधायक अतुल भंसाली, शहर भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी व्यक्ति के दिवंगत पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है। इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक विरोध के नाम पर मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और प्रधानमंत्री की नीतियों का विरोध किया जा सकता है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि इस तरह की टिप्पणियों का पार्टी की ओर से लगातार विरोध किया जाएगा।
0
0
Report

सीएम धामी का बड़ा फैसला: मानसून के बाद सड़कों की गड्ढे भरने होंगे

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे आदि बद्री मंदिर। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी रुद्रप्रयाग से गैरसैण विधानसभा सड़क मार्ग से पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि मानसून के बाद खराब सड़कों को ठीक करने का काम शुरू किया जाए जिन सड़कों में गड्ढे हैं उनके गड्ढे भरने का काम कियाजाए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि सत्र में प्रतिभा करने के लिए उन्होंने रुद्रप्रयाग से सड़क मार्ग का रास्ता चुना ताकि सभी सड़कों की स्थिति को देखा जा सके। विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 5 सालों में विकास के कार्य किए हैं प्रदेश के हर क्षेत्र में आम आदमी को आगे बढ़ने से लेकर स्वरोजगार और विकास के कार्यों पर फोकस किया है। सदन में विपक्ष जो मुद्दे उठाएगी सरकार उन पर पूरी तरीके से जवाब देगी। विपक्ष के पास मुद्दे नहीं है विपक्ष सिर्फ सड़क से लेकर सदन तक हंगामा करना जानता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड के बेटों को लेकर दिए गए बयान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उत्तराखंड को लेकर दिए गए बयान और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री जी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खुलकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा की संस्कार और बुजुर्गों को सम्मान देना कांग्रेस के नेताओं को नहीं आता है। अनुपूरक बजट में नई योजनाएं भी लाई जाएगी और पुरानी योजनाओं का बजट भी बढ़ाया जाएगा कई बड़ी योजनाओं पर सरकार ने काम किया है टिक टैक पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
0
0
Report
Advertisement

नरवाना मंडी में धान आवक तेज, उठान धीमा से किसान परेशान

Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना अनाज मंडी में धान की आवक जोर पकड़ रही है। एक अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मंडी में 11 लाख 7 हजार 963 क्विंटल धान पहुंच चुका है, जबकि 8 लाख 19 हजार 921 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। करीब 2 लाख 33 हजार क्विंटल धान खरीद बाकी बताई जा रही है। मंडी में खरीद प्रक्रिया 15 नवंबर तक जारी रहेगी। धान की उठान की धीमी रफ्तार किसानों के लिए परेशानी बन रही है। किसान आरोप लगाते हैं कि उठान में देरी से मंडी में जगह कमी और जाम की स्थिति बन रही है। कुछ किसानों ने सरकारी खरीद और पोर्टल पर खरीद के आंकड़ों पर भी सवाल उठाए हैं। मार्केट कमेटी के सह सचिव दर्शन कुमार ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी में पानी सहित जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं और किसी भी समस्या को दूर किया जाएगा।
0
0
Report
0
0
Report

संभल : आडंबर और ढोंग से बदनाम हो रहा है सनातन धर्म : बाबा रामदेव

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow1h ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल ।। बबराला में आर्य समाज के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव का सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान आडंबर ,ढोंग और पाखंड से सनातन बदनाम हो रहा है . राम ,कृष्ण शिव का रूप धरकर और तीर्थों के नाम पर सनातन धर्म को बदनाम किया जा रहा है । जबकि सनातन का स्पष्ट संदेश है एक ईश्वर , कर्म ही धर्म है .. भेदभाव रहित समाज । योग गुरु बाबा रामदेव ने.. यूपी में 5000 आर्य समाज खोले जाने की घोषणा की .., 500 स्कूलों में गुरुकुल परंपरा शुरू किये जाने की भी बात कही । योग गुरु वावा रामदेव राजनीतिक सवालों से साफ बचते नजर आये ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top