Back
गाजीपुर में छह साल की बच्ची के इलाज में देरी पर डॉक्टरों की भिड़ंत
ATALOK TRIPATHI
Mar 27, 2026 11:49:28
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
मासूम से दरिंदगी पर 'सिस्टम' में रार, डॉक्टर Vs डॉक्टर!
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का पलटवार, CMO के आरोप बेबुनियाद, ड्यूटी से गायब थे उनके डॉक्टर्स'
इलाज में देरी या लापरवाही, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने सबूतों के साथ खोली पोल
प्रिंसिपल ने मीडिया को दिखाया ड्यूटी चार्ट, कहा- ट्रॉमा सेंटर से गायब थे CMO के डॉक्टर
मेडिकोलीगल के लिए तैनात दोनों डॉक्टरों में डॉ मनोरमा यादव व डॉ पल्लवी राय की अनुपस्थिति के कारण जांच में हुई देरी
बिना मेडिकोलीगल इलाज शुरू करना सबूतों के साथ छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है- प्रिंसिपल
अगर 6 बार ऐसी लापरवाही होती तो शायद मैं आज यहाँ कुर्सी पर नहीं होता- डॉ आनंद मिश्रा
महिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया था ट्रॉमा सेंटर, जहाँ सिस्टम मिला फेल
आज दोपहर बाद शुरू हुई मासूम की मेडिकल जांच, आपसी खींचतान में घंटों फंसी रही पीड़िता
गाजीपुर में 6 साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत ने न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार किया है, बल्कि अब जिले के स्वास्थ्य महकमे में एक बड़ी जंग छेड़ दी है। मामला मासूम के इलाज और मेडिकोलीगल जांच में हुई देरी का है। जहाँ एक तरफ सीएमओ सुनील पाण्डेय ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, तो वहीं अब महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्रा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ऑन-कैमरा ड्यूटी चार्ट दिखाते हुए सीएमओ के दावों की धज्जियाँ उड़ा दी हैं।
बता दें कि गाजीपुर का स्वास्थ्य महकमा इस वक्त दो फाड़ नजर आ रहा है। मुद्दा है एक मासूम रेप पीड़िता का इलाज। सीएमओ सुनील पाण्डेय ने आरोप लगाया था कि मेडिकल कॉलेज की लापरवाही की वजह से पीड़िता को समय पर इलाज नहीं मिला। लेकिन आज प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्रा ने मीडिया के सामने आकर जो खुलासे किए, उसने पूरे मामले को पलट कर रख दिया है। प्रिंसिपल ने सीधे तौर पर सीएमओ के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि गलती मेडिकल कॉलेज की नहीं, बल्कि गोराबाजार ट्रॉमा सेंटर की है। प्रिंसपल ने मीडिया को आधिकारिक ड्यू्टी चार्ट दिखाते हुए पूछा कि जब डॉक्टर ही नहीं थे, तो मेडिकल कैसे होता? इस दौरान उन्होंने बताया कि बिना मेडिकोलीगल कराए इलाज शुरू करना 'सबूतों के साथ छेड़छाड़' की श्रेणी में आता है, जो अपराध है। दरअसल कल देर रात सीएमओ ने मीडिया के सामने कहा था कि ऐसी 6 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसे प्रिंसिपल ने सिरे से खारिज करते हुए इसे छवि धूमिल करने की कोशिश बताया।
इस दौरान उंन्होने बताया कि प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्रा ने स्पष्ट किया कि महिला अस्पताल में बच्ची का प्राथमिक उपचार कर उसे तुरंत मेडिकोलीगल के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था। लेकिन वहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण जांच में देरी हुई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात दो डॉक्टरों में डॉ मनोरमा यादव और डॉ पल्लवी राय अनुपस्थित रही। फिलहाल, आज दोपहर बाद मासूम का मेडिकल कराया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या जिम्मेदार अपनी गलती छुपाने के लिए एक-दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं? और इस 'सिस्टम की लड़ाई' में उस मासूम के इंसाफ का क्या? प्रिंसिपल के इस पलटवार के बाद अब गेंद सीएमओ के पाले में है। देखना होगा कि ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों पर क्या कार्रवाई होती है और मासूम को न्याय कब मिलता है।
बाइट- डॉ आनंद मिश्रा- प्रिंसिपल महर्षि विस्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर
बाइट- सुनील पाण्डेय- सीएमओ, गाजीपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 27, 2026 12:50:150
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 27, 2026 12:49:350
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 27, 2026 12:49:070
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowMar 27, 2026 12:48:530
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 27, 2026 12:48:150
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 27, 2026 12:47:550
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 27, 2026 12:47:340
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 27, 2026 12:47:200
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 27, 2026 12:47:070
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 12:46:15Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:जनता की राय इकबाल मैदान के नाम बदलने पर
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 27, 2026 12:46:060
Report
AKAMAR KANE
FollowMar 27, 2026 12:45:490
Report