Back
गाजीपुर: जमीन विवाद पर दिनदहाड़े लाठी-डंडों से हमला, 17 लोग घायल
ATALOK TRIPATHI
Dec 16, 2025 18:20:18
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों के दिनदहाड़े हमले में एक ही परिवार के 17 लोग घायल, वीडियो वायरल。
घायलों ने पुलिस से दो दिन पहले जान माल के सुरक्षा की लगाई थी गुहार, दबंगों का लाठी डंडे से लैस वीडियो भी है वायरल。
अस्पताल में भर्ती घायलों में महिलाएं, बच्चे, किशोर और पुरुष भी शामिल, घर में घुस कर बेरहमी से की मारपीट。
पीड़ित पक्ष के अनुसार न्यायालय के स्टे के बावजूद दबंग जमीन पर करना चाहते थे जबरी कब्जा。
दो दिन पहले घायल पक्ष कोतवाली शिकायत लेकर गया था, लेकिन वहां मौजूद इंस्पेक्टर ने अपशब्द कह कर बात को हल्के में ले लिया,
जिससे मनबढ़ दबंगों ने दिनदहाड़े अपने पड़ोसी और स्वजातीय परिवार पर कर दिया लाठी डंडों से हमला, बेरहमी से पीटा, भाग कर लोगों ने बचाई जान。
एसपी सिटी राकेश कुमार ने की घटना की पुष्टि, कहा मामले में 4 हिरासत में लिए गए है, जांच कर होगी निष्पक्ष कार्यवाही。
गाजीपुर, शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पाकड़पुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने दिनदहाड़े अपने ही पड़ोसियों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, बच्चे, किशोर और पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना का लाठी-डंडों से हमला करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。
पीड़ित पक्ष के अनुसार, जमीनी विवाद न्यायालय में लंबित है और मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का स्पष्ट स्टे ऑर्डर भी पारित है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन कब्जा करना चाहता था। आरोप है कि 16 दिसंबर 2025 की सुबह दबंगों ने संगठित होकर अवैध असलहे, फरसा, रम्मा, दाव, टांगी और लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसकर हमला कर दिया। महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ का भी आरोप है, जिससे परिवार की महिलाएं किसी तरह कमरों में बंद होकर अपनी जान और इज्जत बचा सकीं。
अस्पताल में इलाज कर रहे पीड़ित परिवार का आरोप है कि दो दिन पहले गाजीपुर कोतवाली पुलिस को जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रार्थना-पत्र दिया गया था, लेकिन वहां मौजूद ड्यूटी इंस्पेक्टर ने मामले को हल्के में लेते हुए अपशब्द कहे। इसी लापरवाही से दबंगों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दिनदहाड़े हमला कर दिया。
इमरजेंसी में भर्ती घायल आरती यादव ने घटना को याद करते हुए बताया, हम लोग घर के अंदर थे, तभी दर्जनों लोग लाठी-डंडा लेकर घुस आए। सिर पर वार किया गया, खून बहने लगा। बच्चों तक को नहीं छोड़ा。
अभिषेक यादव (घायल) ने कहा, जम स्टूडेंट हैं कोतवाली में पहले ही शिकायत की थी, अगर पुलिस समय पर सुन लेती तो आज ये हालत नहीं होती। हमें जान से मारने की नीयत थी। सबको पीटा किसी को नहीं छोड़े, हमलोगों की कोई नहीं सुन रहा。
घायल शुभम सिंह यादव ने बताया कि खतरे का आभास था हम लोग कोतवाली गए थे लेकिन वहां दारोगा जी ने कहा कि डर लग रहा है तो कोतवाली में ही रहो, हमने काफी कहा लेकिन कुछ हेल्प नहीं किए, और आज विपक्षी लोग बड़ी संख्या में हथियार बंद होकर आए और हमला कर दिए, घसीट-घसीট कर पीटा। किसी तरह दरवाजा बंद कर जान बचाई。
ड्यूटी डॉक्टर शुभम शर्मा ने बताया, कोतवाली थाना क्षेत्र के पाकड़पुर गांव से मारपीट में कुल 17 घायल जिला अस्पताल लाए गए हैं। सभी का इलाज चल रहा है, फिलहाल सभी स्टेबल हैं और निगरानी में रखा गया है。
मामले पर एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्र ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, थाना कोतवाली क्षेत्र के पाकड़पुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। दो दिन पूर्व भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच कर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी。
फिलहाल पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस तैनात की गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 16, 2025 18:31:440
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowDec 16, 2025 18:31:190
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 16, 2025 18:31:050
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowDec 16, 2025 18:30:540
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 16, 2025 18:30:400
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 16, 2025 18:30:150
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 16, 2025 18:20:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 16, 2025 18:19:440
Report