Back
गहमर ट्रिपल मर्डर: इनामियों को मुठभेड़ में गोली लगी, गिरफ्तार
ATALOK TRIPATHI
Jan 01, 2026 07:57:45
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
गहमर ट्रिपल मर्डर के 50-50 हजार के 2 इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार
गहमर थाना क्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में इनामिया बदमाश अमन सिंह और अरबिंद सिंह पुलिस की गोली से घायल
भटपुरवा बगीचे में मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्त दबोचे गए
मुठभेड़ में दो अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद
घायल अभियुक्त अमन सिंह और अरविन्द सिंह सीएचसी भदौरा में भर्ती
गहमर ट्रिपल मर्डर केस में वांछित थे दोनों अभियुक्त, पुलिस की बड़ी सफलता
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गहमर पुलिस की कार्रवाई
सीओ जमानिया अनिल कुमार ने की पुष्टि
गाजीपुर के गहमर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गहमर ट्रिपल मर्डर केस में वांछित ₹50-50 हजार के 2 इनामी अभियुक्तों को पुलिस की गोली से घायल हो गए। जिन्हें मौके से घायल अवस्था मे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इस बात की पुष्टि सीओ जमानिया अनिल कुमार ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गहमर ट्रिपल मर्डर में वांछित इनामी अभियुक्त भटपुरवा के बगीचे में छिपे हुए हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अभियुक्त के दाहिने पैर में जबकि दूसरे अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लग गई। जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
मुठभेड़ में घायल अभियुक्तों की पहचान अमन सिंह और अरविन्द सिंह निवासी ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त गहमर ट्रिपल मर्डर केस में वांछित थे और उन पर ₹50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा दो अदद खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं। घायल अभियुक्तों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल सीएचसी भदौरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुठभड़ और बरामदगी के संबंध में थाना गहमर में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAkash Sharma
FollowJan 01, 2026 09:44:22Moradabad, Uttar Pradesh:कल से भेजी हुई खबर से सम्बंधित सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, वह भेज रहे हैं।
0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowJan 01, 2026 09:44:090
Report
0
Report
0
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowJan 01, 2026 09:41:470
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowJan 01, 2026 09:41:290
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 01, 2026 09:38:26Noida, Uttar Pradesh:नए साल की राम-श्यामा के मौके पर PCC नेता डोटासरा से मुलाकात; PCC वॉर रूम में नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद; नए साल की शुभकामनाएं दी जा रहीं हैं
0
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 01, 2026 09:38:110
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowJan 01, 2026 09:37:490
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowJan 01, 2026 09:37:060
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowJan 01, 2026 09:36:300
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowJan 01, 2026 09:34:480
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowJan 01, 2026 09:34:300
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 01, 2026 09:33:490
Report