Back
12 फरवरी: देशव्यापी मजदूर हड़ताल, लेबर कोड के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी
ATALOK TRIPATHI
Feb 10, 2026 14:05:17
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
12 फरवरी को देशव्यापी मजदूर हड़ताल, लेबर कोड के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
देशभर में एकदिवसीय मजदूर हड़ताल का ऐलान,
मजदूर संगठनों ने लेबर कोड के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
हड़ताल को सफल बनाकर अनिश्चितकालीन आम हड़ताल की ओर बढ़ने का एलान
संगठनों का आरोप, नए श्रम कानून मजदूरों के अधिकारों पर हमला
बिजली, रेल, बैंक, बीमा व औद्योगिक क्षेत्रों में हड़ताल के असर की आशंका
नौजवान भारत सभा और भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी का समर्थन
मजदूर नेताओं ने सरकार से श्रम कानून वापस लेने की मांग की
12 फरवरी को देशभर में बड़े आंदोलन के संकेत
देशभर में 12 फरवरी को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी मजदूर हड़ताल का आह्वान किया गया है。
यह हड़ताल मजदूर-विरोधी और कर्मचारी-विरोधी लेबर कोड के खिलाफ की जा रही है। इस बात की जानकारी नौजवान भारत सभा के सदस्य प्रसेन, रमेश और राजकुमार ने दी है। इस दौरान गाजीपुर के विकास भवन में तख्ती लगाकर सभी विभागों के अधिकारियों से मिलकर इस आंदोलन के लिए समर्थन मांग रहे है। इस दौरान प्रसेन ने बताया कि 12 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल में सभी कर्मचारी यूनियन का सहयोग मिलेगा। साथ उम्मीद जताई की सभी संगठनों के लोग एक दिवसीय हड़ताल में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो यह आंदोलन आगे चलकर अनिश्चितकालीन आम हड़ताल में तब्दील किया जाएगा। मजदूर नेताओं का आरोप है कि नए श्रम कानूनों के जरिए मजदूरों के ऐतिहासिक अधिकार छीने जा रहे हैं। न्यूनतम वेतन, स्थायी रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, और हड़ताल करने के अधिकार पर सीधा हमला किया गया है। नौजवान भारत सभा, बिजली मजदूर दस्ता और भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी ने संयुक्त रूप से इस हड़ताल का समर्थन किया है। संगठनों का दावा है कि रेल, बिजली, बैंक, बीमा, कोयला, स्टील, और औद्योगिक क्षेत्रों के लाखों मजदूर इस हड़ताल में शामिल होंगे। मजदूर संगठनों ने साफ कहा है कि अब सिर्फ एक दिन की हड़ताल काफी नहीं है, जब तक सरकार श्रम कानून वापस नहीं लेती और मजदूरों के हितों की रक्षा सुनिश्चित नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं प्रशासन की ओर से हड़ताल के मद्दज नजर आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखने की तैयारी की जा रही है। हालांकि हड़ताल का असर आवागमन, बिजली आपूर्ति और सरकारी दफ्तरों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल नजरें 12 फरवरी पर टिकी हैं, जब देशभर में मजदूर सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
बाइट- प्रसेन- सदस्य नौजवान भारत सभा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 10, 2026 15:32:090
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 10, 2026 15:31:520
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 15:31:410
Report
BSBidhan Sarkar
FollowFeb 10, 2026 15:31:240
Report
ADAnup Das
FollowFeb 10, 2026 15:30:590
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowFeb 10, 2026 15:30:420
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 10, 2026 15:30:190
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 15:20:540
Report
0
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 10, 2026 15:20:160
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 10, 2026 15:19:570
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 10, 2026 15:19:430
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 10, 2026 15:19:250
Report