Back
अफजाल अंसारी ने सरकार पर तीखे सवाल; गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग
ATALOK TRIPATHI
Jan 22, 2026 16:02:57
Ghazipur, Uttar Pradesh
सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कई मुद्दों पर दिया बड़ा बयान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में दोषी अफसरों को माफी मांगनी चाहिए – अफजाल
संत हैं शंकराचार्य, किसी को श्राप नहीं दे सकते – अफजाल अंसारी
गाय को राष्ट्र माता घोषित करने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए – अफजाल
शेर राष्ट्रीय पशु, मोर राष्ट्रीय पक्षी तो गाय राष्ट्र माता क्यों नहीं – अफजाल
हलाल पर दोहरा रवैया, पीएम ओमान से हलाल प्रोफार्मा लाए – अफजाल
बीफ एक्सपोर्ट में भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ा – अफजाल
देश में संविधान की धज्जियां उड़ रहीं, सनातन का अपमान हो रहा – अफजाल
मणिकर्णिका घाट मामले में वाराणसी के अफसरों ने सीएम को गुमराह किया – अफजाल
वीडियो को एआई जनरेटेड बताकर सच्चाई छुपाई गई – अफजाल
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर पलटवार, मुद्दाविहीन राजनीति – अफजाल
पाठक जी जन सरोकारों और विभाग के काम पर बात करें – अफजाल
सपा सांसद अफजाल अंसारी ने जान को खतरे की जताई आशंका
लगातार घेरने की कोशिश, कई स्रोतों से खतरे की सूचना – अफजाल
जान को खतरे की जानकारी पीएम मोदी को दी – अफजाल अंसारी
गाजीपुर के राइफल क्लब में आयोजित दिशा समिति की बैठक के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने आज एक साथ कई अहम और संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले से लेकर गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, हलाल उत्पाद, मणिकर्णिका घाट प्रकरण और यहां तक कि अपनी जान को खतरे की आशंका तक -अफजाल अंसारी ने सरकार और प्रशासन पर तीखे सवाल खड़े किए। सबसे पहले बात शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले में अफजाल अंसारी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में जो भी अधिकारी दोषी हैं, उन्हें शंकराचार्य से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अफजाल अंसारी ने यह भी याद दिलाया कि जब उनके शासनकाल में शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार हुआ था, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वयं माफी मांगी थी, जिसे शंकराचार्य ने क्षमा कर दिया था। अंसारी ने कहा कि शंकराचार्य संत हैं, वे किसी को श्राप नहीं दे सकते और उनके बारे में गलत धारणाएं फैलाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग पर भी अफजाल अंसारी ने खुलकर समर्थन किया।
उन्होंने सवाल किया कि जब शेर को राष्ट्रीय पशु और मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया जा सकता है, तो फिर गाय को राष्ट्र माता क्यों नहीं बनाया जा सकता। उनके मुताबिक, इस मांग पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘हलाल’ लिखे खाद्य पदार्थों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि एक तरफ हलाल पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान से हलाल का प्रोफार्मा लेकर आते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि आज भारत बीफ एक्सपोर्ट में ब्राजील को पीछे छोड़ चुका है और खुद को ‘विश्वगुरु’ कह रहा है। अफजाल अंसारी ने कहा कि देश में एक तरफ संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं, तो दूसरी तरफ सनातन धर्म का भी अपमान हो रहा है। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुई तोड़फोड़ के मामले में भी अफजाल अंसारी ने बड़ा आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि वाराणसी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गुमराह किया है और उन्हीं अफसरों की वजह से मुख्यमंत्री से यह कहलवाया गया कि वायरल वीडियो एआई-जनरेटेड हैं, जबकि सच्चाई कुछ और है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के उस बयान पर भी अफजाल अंसारी ने पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि अगर सपा से मुसलमानों को अलग कर दिया जाए तो पार्टी प्रधान की भी एक सीट नहीं जीत सकती। इस पर अफजाल अंसारी ने कहा कि उन लोगों के पास बोलने के लिए कोई और मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने सलाह दी कि पाठक जी को जन सरोकारों और अपने विभाग के कामकाज पर बात करनी चाहिए।
सबसे अहम और चिंताजनक बयान देते हुए सपा सांसद अफजाल अंसारी ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार घेरने की कोशिश की जा रही है और कई विश्वसनीय स्रोतों से उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी जान को खतरा है। अफजाल अंसारी ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से दी है। फिलहाल, अफजाल अंसारी के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। दिखना होगा कि सरकार और प्रशासन इन आरोपों और आशंकाओं पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowJan 22, 2026 17:17:41Noida, Uttar Pradesh:Indonesia FLOOD Cipulir Mall in Kebayoran Lama is flooded. South Jakarta, Indonesia.
0
Report
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowJan 22, 2026 17:17:17Noida, Uttar Pradesh:Snow in northern Syria (Afrin)
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowJan 22, 2026 17:17:080
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 22, 2026 17:16:44Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा रजवाहे के पानी में मिला अज्ञात महिला का शव,सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,महिला के शरीर पर चोट के निशान,हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका,पुलिस शिनाख्त में जुटी,दनकौर थाना क्षेत्र के मुतैना की घटना।
0
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowJan 22, 2026 17:16:290
Report
SKSumit Kumar
FollowJan 22, 2026 17:16:080
Report
RSRahul shukla
FollowJan 22, 2026 17:15:560
Report
AKAjay Kashyap
FollowJan 22, 2026 17:15:430
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 17:15:28Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर
दो पक्षों में जमकर मारपीट
बीच सड़क होती रही मारपीट, लोग बने तमाशबीन
मामूली विवाद को लेकर मारपीट
लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
पनकी थाना क्षेत्र की घटना
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 17:15:190
Report
0
Report
0
Report