Back
ए.के. शर्मा: गाजीपुर कैम्प से 9 दिन में 3 लाख उपभोक्ता राहत
ATALOK TRIPATHI
Dec 09, 2025 17:32:56
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गाजीपुर में समाधान कैम्प का किया निरीक्षण, कहा 9 दिन में 3 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
भारी बिजली बिल कम रकम में हुए निस्तारित, विभाग को मिला 200 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व
एकमुश्त समाधान योजना से पुराने बिल कम राशि में निस्तारित
उपभोक्ताओं को मिल रही बड़ी राहत, आज ही 40–42 उपभोक्ताओं की समस्याएँ हुईं दूर
13,915 का बकाया सिर्फ 2,600 में निपटा – ऊर्जा मंत्री
15,761 का बिल भी काफी कम रकम में निस्तारित
लाखों के बिल 20–22 हजार में निपट रहे – मंत्री
पुरानी सरकारों के समय के हैं भारी-भरकम बिल
गांवों में तब सप्ताह में कुछ ही घंटे आती थी बिजली – शर्मा
नई योजना में ब्याज माफी और मूलधन में छूट
ग्रामीण उपभोक्ता का बिल 650 रु. से अधिक नहीं होना चाहिए
शहरी उपभोक्ता का बिल 950 रु. से ज्यादा नहीं होना चाहिए, अधिक बिल मिलने पर होगा तत्काल सुधार
*SIR प्रक्रिया से देश की अखंडता होगी मजबूत – ऊर्जा मंत्री*
अवैध रूप से रह रहे लोगों को नहीं है देश में रहने का अधिकार
गैरकानूनी रूप से रहने वालों को चिन्हित कर भेजा जा रहा बाहर
चुनाव आयोग कर रहा है सराहनीय कार्य – ए.के. शर्मा
उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा आज गाजीपुर के सैदपुर और महाराजगंज में लगाए गए एकमुश्त समाधान योजना के कैम्पों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने प्रदेशभर में इस योजना से मिल रही बड़ी राहत की जानकारी साझा की। मंत्री ने बताया कि सिर्फ 9 दिनों में 3 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया है और विभाग को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व मिला है। एकमुश्त समाधान योजना के तहत वर्षों पुराने बिजली बिल अब बहुत कम राशि में निपटाए जा रहे हैं। जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी राहत मिल रही है। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि आज कैम्प में आए 40 से 42 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने कुछ उदाहरण भी साझा किए और कहा कि जैसे जितेंद्र रामजी का 13,915 रुपये का बकाया सिर्फ 2,600 रुपये में निपट गया। वहीं राजेश नामक उपभोक्ता का 15,761 रुपये का बिल भी काफी कम राशि में निस्तारित किया गया। मंत्री ने कहा कि कई उपभोक्ताओं के लाखों रुपये के बिल 20–22 हजार में ही निपट रहे हैं। इससे लोगों का वर्षों पुराना आर्थिक बोझ अब खत्म हो रहा है। ऊर्जा मंत्री ने पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि भारी-भरकम बिजली बिल मोदी और योगी सरकार के समय के नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि यह बिल पूर्व की सरकारों के समय के हैं, जब गांवों में हफ्ते में कुछ ही घंटे बिजली मिला करती थी, और उन पुराने बिलों पर ब्याज बढ़ता गया।
मंत्री ने बताया कि नई योजना में ब्याज माफी, मूलधन में छूट और पुराने बिलों की जांच जैसे अहम प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्र में 1 किलोवाट कनेक्शन वाले उपभोक्ता का बिल 650 रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए, और शहरी उपभोक्ता का बिल 950 रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
यदि इससे अधिक बिल आता है, तो वह चाहे कितना भी पुराना हो बिल को सुधारा जाएगा।
इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री ने SIR प्रक्रिया पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कार्य देश की सार्वभौमिकता और अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए है। चुनाव आयोग इस दिशा में जो भी कदम उठा रहा है, वह देश और नागरिकों की पवित्रता बनाए रखने के लिए है। मंत्री ने कहा कि जो भी लोग भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं, या बाहर से आकर बिना किसी कानूनी अधिकार के रह रहे हैं, उन्हें देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। और ऐसे लोगों को चिन्हित कर देश से बाहर भेजा जा रहा है।
बाइट- एके शर्मा- ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
ASAmit Singh
FollowMar 03, 2026 06:46:400
Report
0
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 03, 2026 06:46:270
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 03, 2026 06:46:160
Report
CSCharan Singh
FollowMar 03, 2026 06:46:100
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 06:45:580
Report
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 06:45:420
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 06:45:33Noida, Uttar Pradesh:इराकियों के हाथ जब एक क्रैश हुआ अमेरिकी LUCAS लगा! रिपोर्ट के मुताबिक़ इसमें स्टारलिंक लगा है।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 03, 2026 06:45:25Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे के संबंध में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 06:35:320
Report
SDShankar Dan
FollowMar 03, 2026 06:35:070
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 03, 2026 06:34:550
Report
