Back
मिशन शक्ति 5.0 से रामलीला में महिलाएं निभाने लगीं प्रमुख किरदार
PGPiyush Gaur
Oct 02, 2025 04:01:45
Ghaziabad, Uttar Pradesh
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 का सीधा असर गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक रामलीला में दिखाई दिया। इस बार की रामलीला में न केवल महिलाएं सुरक्षित माहौल में अपनी भागीदारी निभाती नजर आईं, बल्कि उन्होंने पुरुष प्रधान समझे जाने वाले रावण और अन्य प्रमुख किरदार भी बखूबी निभाए।
रामलीला मंचन में रावण का किरदार निभाने वाली महिला डिजाइनर संजू यादव ने कहा कि मिशन शक्ति ने उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा का एहसास कराया है। वहीं सरकारी अध्यापिका वही दीपशिखा भी मंच पर सक्रिय भूमिका में दिखीं। उन्होंने कहा कि पहले देर रात घर लौटने में डर लगता था, लेकिन अब महिला पुलिस की लगातार गश्त और सुरक्षा उपायों से वे निडर होकर घर लौट पाती हैं।
मंच के आसपास महिला पुलिसकर्मी हथियारों से लैस रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए थीं। साथ ही, दर्शकों में बैठी महिलाओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां भी दी जा रही थीं।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को न केवल सुरक्षित वातावरण दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें जागरूक और सशक्त भी बनाया जा रहा है। अब महिलाएं मंच पर भी उन किरदारों को निभा रही हैं जिन्हें पहले केवल पुरुष ही करते थे।
रामलीला में यह पहल दर्शाती है कि सरकार की कोशिशें अब सीधे समाज के सांस्कृतिक मंचों पर भी असर डाल रही हैं, जहां महिलाएं अब हर भूमिका को आत्मविश्वास के साथ निभा रही हैं।
बाइट संजू यादव,डिजाइनर रावण का किरदार निभा रही महिला
बाइट दीपशिखा,सरकारी अध्यापक, रामलीला में दरबान बनी महिला
बाइट प्रियाश्री पाल ए सी पी वेब सिटी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowOct 02, 2025 05:53:430
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 02, 2025 05:53:290
Report
DSDevendra Singh
FollowOct 02, 2025 05:53:180
Report
AKAjay Kashyap
FollowOct 02, 2025 05:53:030
Report
SKSwadesh Kapil
FollowOct 02, 2025 05:52:160
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 02, 2025 05:52:010
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 02, 2025 05:51:490
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowOct 02, 2025 05:51:430
Report
SKSwadesh Kapil
FollowOct 02, 2025 05:51:330
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 02, 2025 05:51:180
Report
0
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowOct 02, 2025 05:50:430
Report
SDSurendra Dasila
FollowOct 02, 2025 05:50:120
Report
NMNilesh Mahajan
FollowOct 02, 2025 05:50:030
Report