Back
भरतपुर में व्यापारी के पैर में गोली, मुख्यमंत्री आवास से 100 मीटर दूर
DSDevendra Singh
Oct 02, 2025 05:53:18
Shekhpur, Rajasthan
एंकर भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी के पैर में गोली मार दी। घटना मुख्यमंत्री के पैतृक निवास से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। व्यापारी अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। बदमाश बाइक से व्यापारी का पीछा कर रहे थे। व्यापारी बदमाशों को देख घबरा गया और उसकी स्कूटी एक मकान में जा घुसी। तभी बदमाशों ने व्यापारी के पैर में गोली मारी और फरार हो गए। व्यापारी अर्जुन मेघनानी निवासी जवाहर नगर पानी की टंकी के पास ने बताया की दुकान से आते समय मेरे पीछे दो बदमाश लग गए। उन्होंने मुझे जान से मारने की कोशिश की थी। बदमाशों ने मेरे पैर में गोली मारी। घटना जवाहर नगर की है। एडिशनल एसपी सतीश कुमार ने बताया की अर्जुन नाम का व्यापारी जवाहर नगर में रहता है। हीरादास चौराहे पर अर्जुन की परचून की दुकान है। अर्जुन अपनी दुकान बढ़ा कर कल रात करीब 10 बजे घर आ रहे थे। अर्जुन के घर से कुछ दुरी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश व्यापारी का काफी देर से पीछा कर रहे थे। रामा देवी के मकान के पास व्यापारी की स्कूटी गिर गई। तभी अर्जुन सड़क पर गिर गया। इतने में बदमाशों ने अर्जुन के पैर में गोली मारी और फरार हो गए। पड़ौसी उन्हें उठाकर घर छोड़ आये। दरअसल अर्जुन मेघनानी जब अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। तब से दो बदमाश उनका बाइक से पीछा कर रहे थे। अर्जुन को बदमाशों का पता लग गया। घर के पास आते ही अर्जुन बदमाशों के डर से घबरा गए और उनकी स्कूटी रामा देवी नाम की महिला के घर से जा टकराई। स्कूटी टकराने की आवाज सुन घर के अंदर मौजूद लोग बाहर आये। तभी बदमाशों ने हथियार निकालकर अर्जुन की तरफ एक फायर किया और फरार हो गए। मौके से खाली कारतूस भी बरामद किया गया है।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SASARWAR ALI
FollowOct 02, 2025 07:46:420
Report
KYKaniram yadav
FollowOct 02, 2025 07:46:343
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 02, 2025 07:46:180
Report
ADAbhijeet Dave
FollowOct 02, 2025 07:46:070
Report
MPManish Purohit
FollowOct 02, 2025 07:45:530
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 02, 2025 07:45:430
Report
MSMrinal Sinha
FollowOct 02, 2025 07:45:320
Report
ASAmit Singh
FollowOct 02, 2025 07:45:220
Report
SSandeep
FollowOct 02, 2025 07:39:542
Report
AMANIL MOHANIA
FollowOct 02, 2025 07:33:580
Report
ACAmit Chaudhary
FollowOct 02, 2025 07:33:330
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowOct 02, 2025 07:33:130
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 02, 2025 07:32:510
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowOct 02, 2025 07:32:400
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 02, 2025 07:32:270
Report