245101
हापुड़ DM ऑफिस पर ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर दिया धरना
Hapur, Uttar Pradesh:मुरादपुर गांव के लोगों ने गांव से जुड़ी हुई समस्याओं को लेकर DM कार्यालय पर धरना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़कों की हालत बेहद खराब है, पानी की टंकी से ठीक ढंग से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। गांव में कूड़े का ढेर लगे हुए हैं। गांव में तालाबों की सफाई नहीं है। वहीं अन्य कई समस्याओं को लेकर आज मुरादपुर के लोग डीएम ऑफिस पर धरने बैठे हैं। साथ ही ग्रामीणों का कहना है जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक वह धरने पर ही बैठे रहेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुप्रीम कोर्ट में भोजशाला मामले की आज फिर सुनवाई; नमाज के लिए जगह क्या?
Dhar, Madhya Pradesh:धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़े बहुचर्चित विवाद में आज सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष की ओर से इंदौर हाईकोर्ट के 15 मई 2026 के फैसले को चुनौती देने वाली चार याचिकाओं पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई निर्धारित है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार करते हुए मुस्लिम समाज को भोजशाला के निकट खुले स्थान पर जुमे की नमाज अदा करने की अंतरिम राहत दी थी। आज की सुनवाई पर सभी पक्षों की नजरें टिकी हुई हैं। मुस्लिम पक्ष द्वारा दायर चार याचिकाओं पर आज, 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई होगी। मामला कोर्ट की सूची में क्रमांक 177 पर सूचीबद्ध है। याचिकाएं इंदौर हाईकोर्ट के 15 मई 2026 के उस फैसले के खिलाफ दायर की गई हैं, जिसमें भोजशाला को मंदिर माना गया था। हिंदू पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन, अधिवक्ता विनय जोशी तथा हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष गोयल सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखेंगे। इस मामले में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस को मुख्य प्रतिवादी बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रंजना अग्निहोत्री, आशीष गोयल, आशीष जनक, मोहित गर्ग, सुनील सारस्वत सहित अन्य लोगों को भी प्रतिवादी बनाया गया है। गौरतलब है कि 14 जुलाई 2026 को मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। उन्होंने हाईकोर्ट के 15 मई के फैसले पर रोक लगाने और शुक्रवार को भोजशाला परिसर में नमाज की अनुमति देने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि मुस्लिम समाज को भोजशाला के निकट खुले आसमान के नीचे नमाज अदा करने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और अंततः भोजशाला के समीप स्थित सर्वे नंबर 612 की भूमि पर नमाज की व्यवस्था कराई, जहां बीते जुमे को शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई थी। अब आज होने वाली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट इस मामले में आगे क्या निर्देश देता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।0
0
Report
कानपुर में नकली हल्दी बनाने के मामले में छापेमारी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में हल्दी में मिलावट कर नकली हल्दी बनाने का बड़ा घोटाला सामने आया है. चावल में रंग मिलाकर नकली हल्दी तैयार की जा रही थी. मौके से 5.86 लाख रुपये के स्टॉक को सीज किया गया. एंकर-खाद्य विभाग ने पनकी स्थित एक मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में नकली हल्दी पाउडर का बड़ा जखीरा मिला. production में साबुत हल्दी का एक टुकड़ा भी नहीं मिला. इसके बजाय चावल में हल्दी जैसे रंग मिलाकर पाउडर बनाया जा रहा था. जांच में मौके से मिर्च और धनिया पाउडर, चावल के टुकड़े, मिर्च में मिलाने वाला रंग और हल्दी में इस्तेमाल होने वाला लिक्विड कलर समेत कई सामग्री मिलीं. नमूनों में हल्दी पाउडर, लिक्विड कलर, चावल के टुकड़े, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए. मौके से 77 बोरी चावल के टुकड़े, 42 बोरी हल्दी पाउडर, 30-30 किलो धनिया और मिर्च पाउडर और 20 किलो मिलावटी हल्दी जब्त की गई. कुल कीमत 5,86,200 रुपये बताई गई है.0
0
Report
तमन्ना मलिक की हरिद्वार कांवड़ यात्रा पर प्रशासन ने नोटिस जारी किया, सुरक्षा बढ़ी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल तम्मना मलिक हरिद्वार कांवड़ लेने निकली ..तम्मना मलिक के पति अमन त्यागी ने प्रशासन के नोटिस के बावजूद तमन्ना मलिक के हरिद्वार जाकर कांवड़ लाने का ऐलान किया था । तम्मना मलिक का दावा .. प्रशासन ने इच्छानुसार पहनावे में कावंड़ लाने की परमिशन दी .. तम्मना मलिक ने परमिशन मिलने पर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल कर प्रसाशन का आभार जताया ... प्रशासन की जमकर तारीफ की । महाराष्ट्र से तम्मना को मिली एसिड अटैक की धमकी ,तम्मना के पति अमन ने पुलिस सुरक्षा माँगी कल तम्मना मलिक के पति अमन त्यागी ने sdm कोर्ट पहुंचकर दाखिल किया मुचलका । sdm कोर्ट ने तमन्ना मलिक के कांवड़ लाने पर शांति भंग की आशंका के मद्देनजर तमन्ना मलिक और उनके पति को नोटिस जारी किया था । तम्मना मलिक के बुर्के में कांवड़ लाने पर मुस्लिमों ने जताया एतराज .. असमोली थाना क्षेत्र के वदनपुर वसई गाँव के रहने वाली है तम्मना मालिक।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार (उत्तराखंड): भारी बारिश के बाद शहर के बाजारों में जलभराव की रिपोर्ट
Noida, Uttar Pradesh:Haridwar (Uttarakhand): Waterlogging Reported In City Markets Following Heavy Rainfall0
0
Report
आकोला के सातपुड़ा क्षेत्र की सड़कों की दयनीय हालत: ग्रामीणों ने तेज किया आंदोलन
Akola, Maharashtra:अकोला जिल्ह्यातील आकोट तालुक्यातील सातपुडा परिसरातील आदिवासीबहुल जनुना, रुधाडी, गाजीपूर ते पोपटखेड या गावांना जोडणाऱ्या रस्त्याची अत्यंत दयनीय अवस्था झाली आहे. रस्त्यावर एवढे मोठमोठे खड्डे पडले आहेत की, रस्त्यात खड्डा की खड्ड्यात रस्ता? असा प्रश्न वाहनधारकांना पडत आहे. ग्रामस्थांनी वारंवार तक्रारी आणि निवेदने देऊनही प्रशासनाकडून अद्याप ठोस कारवाई झालेली नसल्याचा आरोप केला आहे. चार ते पाच गावांना जोडणारा हा महत्त्वाचा मार्ग वर्षानुवर्षे दुर्बक्षित राहिल्यामुळे नागरिकांना मोठा त्रास सहन करावा लागत आहे. शेतकरी, विद्यार्थी, महिला तसेच रुग्णांना जीव मुठीत धरून प्रवास करावा लागत आहे. विशेष म्हणजे गाझीपूर व रुधाडी परिसरात मोठ्या प्रमाणात गौण खनिजाचे क्रेशर सुरू असून, या मार्गावरून सतत होणाऱ्या जड वाहनांच्या वाहतुकीमुळे रस्त्याची अधिकच दुरवस्था झाल्याचे ग्रामस्थांचे म्हणणे आहे. रस्त्याच्या दुरुस्तीसाठी ग्रामस्थांनी अनेकदा प्रशासनाकडे निवेदने दिली. तसेच रस्ता रोको आणि ठिय्या आंदोलनही केले. मात्र, अद्यापही या समस्येकडे संबंधित विभागाने दुर्लक्ष केल्याचा आरोप ग्रामस्थांनी केला आहे. दररोज वाहनांचे नुकसान होत असून अपघाताचा धोका वाढला आहे. त्यामुळे या रस्त्याचे काम तातडीने हाती घेण्याची मागणी ग्रामस्थांकडून केली जात आहे.0
0
Report
Go Back फ्लेक्स विवाद: कांग्रेस ने SSP को शिकायत दर्ज कराई
Sri Muktsar Sahib, Punjab:बघेल गो बैक" के फ्लेक्स वाले विवाद में कांग्रेस ने एसएसपी से की शिकायत जिला प्रधान ने कहा-प्रिंटिंग प्रेस के संचालक, प्रयुक्त वाहन के मालिक और वाहन चालक की भूमिका की जांच की जाए पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले 'भूपेश बघेल गो बैक' फ्लेक्स का विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभदीप सिंह बिट्टू ने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर फ्लेक्स लगाने वालों और इस घटनाक्रम से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ जांच करवाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने शिकायत में एक पूर्व पार्षद, एक प्रिंटिंग प्रेस संचालक, फ्लेक्स लगाने में प्रयुक्त वाहन के मालिक और चालक की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की तुलना जनरल डायर से करना उनकी छवि को धूमिल करने और समाज में नफरत फैलाने का प्रयास है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल के शहर पहुंचने से पहले विभिन्न स्थानों पर 'गो बैक' फ्लेक्स लगाए गए थे, जिन्हें बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हटा दिया।इस विवाद से जुड़े एक और मामले में फ्लेक्स लगाने वाले कुछ व्यक्तियों के साथ कथित मारपीट की चर्चा है। घायल व्यक्तियों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है और उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की है。0
0
Report
Advertisement
लालघाटी चौराहे पर तेज क्रेटा ने ऑटो और चाय दुकान को किया नुकसान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के लालघाटी चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा बेकाबू क्रेटा कार ने मचाई तबाही तेज रफ्तार क्रेटा ने ऑटो को मारी टक्कर, मंदिर के पास कालू यादव की चाय दुकान में घुसी कार भीषण टक्कर से दुकान के पिलर टूटे, दीवार भी हुई क्षतिग्रस्त देर रात 02:30 बजे जोरदार धमाके से उठे लोग, घटना के बाद चालक मौके से फरार कार सवार ईदगाह हिल्स के निवासी, दोनों के नशे में धुत होने की आशंका: सूत्र हादसे में होटल मालिक का लाखों का नुकसान, कोहेफिजा थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला0
0
Report
अलीगढ़ में किशोर गोली से घायल, दोस्त के खिलाफ पुलिस जांच शुरू
Aligarh, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली, घायल किशोर पहुँचा जिला अस्पताल, चिकिन खिलाने के बहाने बुलाकर ले गया था हर्ष कों उसका दोस्त - घायल की माँ, दोस्त, इसकी लोअर की कमर में लगा रहा था तमंचा, हो गया फायर, जांग को छूकर निकली गोली, घायल को अस्पताल लाया गया, पुलिस के मुताबिक, लोडेड तमंचा कमर पर लगाकर भागते समय हुआ फायर, पुलिस हर पहलू पर कर रही है जाँच पड़ताल, गाँधी पार्क थाना इलाके के मुकुंद नगर की घटना.0
0
Report
एटा GT रोड पर सरेआम गुंडागर्दी, युवक को बांस से पिटाई; वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग..... एटा में GT रोड़ पर सरेआम गुंडागर्दी, व्यक्ति ने युवक को बेरहमी से बीच सड़क पर बांस से की पिटाई, मारपीट की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, वायरल विडियो का पुलिस संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नुमाइश ग्राउंड के पास की घटना। रिपोर्ट - हर्ष द्विवेदी एटा。0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में नवविवाहिताकी मौत: दहेज प्रताड़ना के आरोप, हत्या की संभावना
Begusarai, Bihar:बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर नवविवाहिता कोमल कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने पति पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नौलखा गांव (भगवानपुर थाना क्षेत्र) निवासी के रूप में हुई है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में कोमल की शादी अंशु सिंह से बड़ी धूमधाम से कराई गई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास और ससुर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। परिजनों का कहना है कि कई बार रुपये देकर मामला शांत कराया गया, लेकिन प्रताड़ना खत्म नहीं हुई। परिजनों के अनुसार कोमल ने दो बेटियों को जन्म दिया था और बेटे के नहीं होने को लेकर ताने दिए जाते थे। इसके बाद सास ने पति-पत्नी को घर से निकाल दिया, जिसके बाद दोनों मोहम्मदपुर में किराये के मकान में रहने लगे। वहां भी पति द्वारा मारपीट और मानसिक प्रताड़ना जारी रही। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पति का किसी दूसरी महिला से संबंध था, जिसे कोमल विरोध करती थी। इसी विवाद और दहेज की मांग के कारण पति ने कथित तौर पर उसे ट्रेन के सामने धक्का देकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी और उसके परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मौत मानकर हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा आत्महत्या है या हत्या का मामला।0
0
Report
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत, पीएम के बाद शव जलाया गया
Umaria, Madhya Pradesh:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत हो गई है घटना टाइगर रिजर्व के मानपुर बफ़र परिक्षेत्र अंतर्गत मानपुर बीट की है जहाँ गश्ती दल को बाघ का शव मिला है, घटना की जानकारी के बाद वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और विभागीय हाथियों का दल मौके पर पंहुचा है, बाघ का पीएम कराकर उसके शव को जला दिया गया है पार्क प्रबंधन ने बताया है की बाघ की उम्र चार से पांच वर्ष के बीच है और लिंग अज्ञात है घटना के कारणों की जाँच की जा रही है।0
0
Report
In Satna's Kotar area road accident kills man, wife seriously injured
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के कोटर थाना क्षेत्र में सतना-सेमरिया मार्ग पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी है。 पुलिस के मुताबिक सिजहटा निवासी योगेन्द्र आदिवासी अपनी पत्नी सरला के साथ मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे नउआ की अहरी के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि योगेन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सरला गंभीर रूप से घायल हो गई。 घटना की सूचना राहगीरों ने डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई。 पुलिस ने बताया कि फरार पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
यूपी पुलिस भर्ती घोटाला: वायरल वीडियो से खुला मामला, FIR दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा का मामला. रिजल्ट और चयन प्रक्रिया पर घोटाले का आरोप लगाकर वीडियो वायरल. भ्रामक वीडियो यू ट्यूब पर किया गया प्रसारित . बोर्ड की तरफ से हुसैनगंज कोतवाली में fir कराई गई दर्ज. मोहित सर गुरुकुल नामक यूट्यूब चैनल के खिलाफ fir कराई गई दर्ज. बोर्ड के निरीक्षक उपेंद्र सिंह की तरफ से कराई गई एफआईआर दर्ज . वीडियो में यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पर घोटाले का आरोप लगाया गया. फैली गई भ्रामक खबर.0
0
Report
दिलचस्प रिश्वत मामला: फायर ब्रिगेड कर्मी रंगे हाथ 6 हजार रुपये मांगे- गिरफ्तार
Jhajjar, Haryana:फायर ब्रिगेड का कर्मचारी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। हरियाणा स्टेट विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार। HKRN के तहत फायर ब्रिगेड कार्यालय में काम करने वाला श्रीभगवान नाम का कर्मचारी गिरफ्तार। चुकलाना निवासी अजीत ने विजिलेंस को दी थी शिकायत। 14 जुलाई को बादली के पास अजीत की आल्टो-800 गाड़ी में लग गई थी आग। एनओसी देने की एवज में श्रीभगवान ने अजीत से मांगे थे 10 हजार रुपये। 8 हजार में हुआ था सौदा तय, 6 हजार रुपये एडवान्स लेते हुए गिरफ्तार। जाल बिछाया गया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट व मौजूदगी में आरोपी को 3 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। विजिलेंस टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
बारिश से जलभराव में करंट, 44 वर्षीय ओम प्रकाश की मौत
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में करंट लगने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत। बरसात के कारण गली में भरा था पानी, ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की वजह से आया पानी में करंट। अपनी दुकान के बाहर बैठा था 44 वर्षीय ओम प्रकाश। बालौर चुंगी के पास वाल्मीकि बस्ती में हुआ हादसा। नॉन वेज शॉप चलता था ओम प्रकाश। पांच बहनों का इकलौता भाई था ओमप्रकाश। परिजन बोले 5 मिनट पहले ही झज्जर जिला उपायुक्त पहुंची थी जल भराव का जायजा लेने। प्रशासनिक अमला जाने के बाद हुआ हादसा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली के ऊपर से हाई टेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण जलभराव वाले पानी में करंट उतरा, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, करंट आने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मृतक ओमप्रकाश पांच बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे से करीब पांच मिनट पहले ही झज्जर की जिला उपायुक्त क्षेत्र में जलभराव का जायजा लेकर गई थीं। उनका कहना है कि प्रशासनिक अमले के वहां से जाने के तुरंत बाद यह हादसा हो गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली विभाग भी करंट आने के कारणों की जांच में जुट गया है।0
0
Report
Advertisement
