201019
गाजियाबाद में करोड़ों की घड़ी चोरी का खुलासा, चादर गैंग के दो चोर गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन एरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इंदिरापुरम के साई क्रिएशन शोरूम से हुई करोड़ों रुपये की घड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चादर गैंग के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 46 लाख रुपये की घड़ियां बरामद की गई हैं। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-दो स्थित शोरूम से करीब तीन करोड़ रुपये की 671 घड़ियां चोरी हुई थीं। इस वारदात को बिहार के मोतिहारी जिले के घोडासहन के चादर गैंग ने अंजाम दिया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोई समाचार उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
हिंदी: hingoli दशहरा महोत्सव में भारी भीड़, 170 वर्षों की परंपरा के साथ रावण दहन
Hingoli, Maharashtra:अँकर -देशातील दुसऱ्या क्रमांकाचा दसरा महोत्सव म्हणून ओळखल्या जाणाऱ्या हिंगोलीच्या ऐतिहासिक दसरा महोत्सवात शेकडो भाविकांची गर्दी पाहायला मिळाली आहे हिंगोलीच्या दसरा महोत्सवाला तब्बल 170 वर्षांची परंपरा आहे. रामलीला मैदानावर दहा दिवस चालणाऱ्या या महोत्सवाची सांगता दसऱ्याच्या दिवशी रावण दहनाने होते. रात्रीच्या वेळी लखलखत्या विद्युत रोषणाईत आणि फटाक्यांच्या आतषबाजीत 51 फुटी रावणाचे दहन करण्यात आले. हा भव्य सोहळा पाहण्यासाठी हिंगोलीसह संपूर्ण मराठवाड्यातून शेकडो भाविक रामליला मैदानावर दाखल झाले होते. रावण दहनाच्या वेळी मैदानावर मोठी गर्दी उसळली होती. हा सोहळा शांततेत आणि सुरक्षित वातावरणात पार पडावा यासाठी प्रशासनाच्या वतीने चोख पोलीस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला होता...0
0
Report
इन सरल जीवन हैक्स से आपका दिन बनेगा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
सोने की ब्रेसलेट फँस गया, बचाव टीम मौके पर पहुँची
Noida, Uttar Pradesh:Gold Bracelet Stuck Gold Bracelet0
0
Report
एमपी में खाकी का खौफ खत्म, थाने में वर्दी पर बदमाश हावी
Bhopal, Madhya Pradesh:- राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने के भीतर पुलिस से मारपीट! - राजधानी में खत्म होता खाकी का खौफ? - भोपाल के हबीबगंज थाने परिसर में पुलिसकर्मियों और कुछ युवकों के बीच झूमाझटकी व मारपीट का वीडियो सामने आया है। - वीडियो में युवक, हवलदार और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से उलझते नजर आ रहे हैं। - थाने के भीतर ही खाकी के साथ इस तरह का बर्ताव कई सवाल खड़े करता है। आखिर बदमाशों में कानून का डर कितना बचा है? जब थाने का परिसर ही सुरक्षित नहीं, तो शहर की कानून-व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। (भोपाल से जी ब्यूरो प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)0
0
Report
छत की सफाई की प्रक्रिया: नोट सोशल मीडिया के लिए नहीं
Noida, Uttar Pradesh:PROCESS OF ROOF CLEANING NOTE - NOT FOR SOCIAL MEDIA0
0
Report
Advertisement
3D जेली केक आर्ट से दिखे नए ट्रेंड: देखें कैसे बनता है शानदार डिज़ाइन
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
स्टार KEYCHAIN बनाने की कला: जानिए सरल तरीका
Noida, Uttar Pradesh:MAKING OF STAR KEYCHAIN0
0
Report
Advertisement
BJYM के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति पर युवा शक्ति को नई दिशा
Noida, Uttar Pradesh:सशक्त युवा, सशक्त संगठन, सशक्त राष्ट्र! भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री NitinNabin जी के निर्देशानुसार BJYM में राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं विभिन्न दायित्व सौंपे जाने पर नियुक्त सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं。 मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी ऊर्जा, समर्पण एवं आयोजनात्मक कौशल से युवा शक्ति को नई दिशा देने तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे。0
0
Report
महराजगंज: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन सुरक्षा के लिए घाटों पर कड़ी तैयारी
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम स्टोरी फीड स्लग-2110zup_mghj_ghat_alert_r स्टोरी लोकेशन-महराजगंज रिपोर्टर का नाम-अमित त्रिपाठी एंकर:उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा बिजली प्रकाश बैरिकेडिंग नाव और गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों کا जायजा लिया। वहीं नौतनवा तहसील क्षेत्र के डंडा नदी विसर्जन स्थल समेत अन्य घाटों पर भी अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देशन दिए。 वी/ओ- महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। घाटों पर साफ-सफाई से लेकर रोशनी, बैरिकेडिंग और आपातकालीन सेवाओं तक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की तैयारी सिर्फ निरीक्षण तक सीमित नहीं है बल्कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था,बैरिकेडिंग,नाव और गोताखोरों की उपलब्धता के साथ प्राथमिक चिकित्सा एंबुलेंस और सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं。 वहीं बिजली व्यवस्था निर्बाध बनाए रखने के लिए जनरेटर उपलब्ध रखने और घाटों पर फिसलन रोकने के लिए भी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। पुलिस को पर्याप्त बल तैनात करने पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने और निर्धारित मार्गों से ही प्रतिमाओं का क्रमबद्ध विसर्जन कराने के निर्देश दिए गए हैं。 । महराजगंज जिला प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं。 प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें धैर्य और अनुशासन बनाए रखें तथा पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। अब प्रशासन की प्राथमिकता है कि आस्था के इस पर्व पर प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। वन टू वन विथ कुणाल एसडीएम ऑन विसर्जन0
0
Report
मेरठ में कैंटर लूट: मुठभेड़ में 3 गिरफ्तार, 10 टन सरिया बरामद
मेरठ में सरिया लदा कैंटर लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 1 बदमाश घायल समेत 3 गिरफ्तार, 10 टन लूटा गया सरिया बरामद मेरठ। जनपद मेरठ के थाना जानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कैंटर और उसमें लदे सरिये की लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 1 बदमाश को घायल शामिल कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया 10 टन सरिया, 2 इसर कैंटर और 2 अवैध तमंचे बरामद किए हैं। क्या थी घटना? 19 अक्टूबर 2026 को थाना जानी क्षेत्र में जानी नहर पुल के पास वादी रंजीत कुमार निवासी दक्षिण दिल्ली के इसर कैंटर के चालक विकास कुमार निवासी अरवल, बिहार के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर तमंचे के बल पर वाहन और उसमें लदा करीब 10 टन सरिया लूट लिया था। इस संबंध में 20 अक्टूबर को थाना जानी पर मु0अ0सं0 501/2026 पंजीकृत किया गया था। घटना के खुलासे के लिए 3 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस मुठभेड़ में घिरे बदमाश 20 अक्टूबर को थाना प्रभारी गौरव कुमार बिश्नोई को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश शिवाल पुल से मोहिउद्दीनपुर जाने वाले रास्ते पर लूटे गए माल को वाहन में लोड कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अमनीत उर्फ धर्म सिंह पुत्र रामवीर निवासी ग्राम कुराली, थाना जानी, मेरठ के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। मौके से दो अन्य साथी रमन जाटव निवासी रामपुर पावटी और रोहित कश्यप निवासी तिमकिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं 2 अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। बरामदगी पुलिस ने मौके से लूटा गया सरिया, 2 आईसर कैंटर, 2 अवैध तमंचे.315 बोर, 2 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
Advertisement
मेरठ के बुलंदशहर हाईवे पर टक्कर, चाचा-भतीजी समेत तीन की मौत
मेरठ सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हादसे में चाचा भतीजी समेत तीन लोगों की मौत दो गाड़ियों की टक्कर लगने से हुआ हादसा अनियंत्रित कार की eco कार से टक्कर होने के बाद हुआ पूरा हादसा हादसे में कार चालक अनस भी हुआ गंभीर रूप से घायल मेरठ के बुलंदशहर हाईवे का है मामला0
0
Report
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के चिरमिरी-डोमनहिल में रावण दहन से अहंकार का अंत
बुराई पर अच्छाई की जीत और अहंकार के अंत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में धूमधाम से मनाया गया। दशहरे के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी के कोरिया कॉलरी और डोमनहिल में रावण दहन किया। खास बात यह रही कि कोरिया कॉलरी में गहरे तालाब के बीच बने टापू पर रावण का दहन किया गया, जबकि डोमनहिल में मैदान पर रावण दहन का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों में उत्साह और उल्लास देखने को मिला। विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसी संदेश के साथ चिरमिरी के कोरिया कॉलरी और डोमनहिल में रावण दहन का आयोजन किया गया। कोरिया कॉलरी में रावण दहन का नजारा खास रहा। यहां गहरे तालाब के बीच बने टापू पर रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं, डोमनहिल के मैदान में भी रावण दहन कर बुराई के अंत और अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश और देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रावण के पास सोने की लंका और अपार शक्ति थी, लेकिन अहंकार और बुरे कर्मों के कारण उसका अंत हुआ। भगवान श्रीराम ने वनवासी समुदाय, वानरों और भालुओं के सहयोग से शक्तिशाली रावण का वध किया। यह प्रसंग सिखाता है कि शक्ति और संपत्ति से बड़ा इंसान का चरित्र होता है। सोने से महल बनाया जा सकता है, लेकिन चरित्र नहीं। मंत्री ने लोगों से अपील की कि विजयादशमी के अवसर पर हर व्यक्ति अपने भीतर की किसी एक बुराई को समाप्त करने का संकल्प ले। विचारों, वाणी और कर्मों में अच्छाई अपनाकर ही रावण दहन के वास्तविक उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है।0
0
Report
पिता की हत्या: कार खरीद मांग पूरी नहीं होने पर बेटे ने गला काटा, गिरफ्तार
Pali, Rajasthan:पाली जिले के देसूरी कस्बे के एक परिवार मुम्बई के पालघर में रहता है जहा पुत्र द्वारा पिता हत्या से जुड़ी एक वारदात सामने आई जिससे हर कोई स्तब्ध है, पुत्र द्वारा कार खरीदने की डिमांड पर पिता द्वारा रुपए देने से इनकार करने पर कलयुगी बेटे ने इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन से अपने ही पिता का गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गुजरात के भरूच से गिरफ्तार कर लिया। मृतक व्यापारी का शवमुम्बई से पैतृक गांव देसूरी लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया। देसूरी निवासी मोहनलाल परमार करीब 45 साल से मुंबई के दादर इलाके में बर्तन का कारोबार करते थे। और पालघर पूर्व के नवली रामनगर स्थित एक फ्लैट में अपने परिवार बेटे मुकेश-खेताराम व पत्नी पनीदेवी के साथ रहते थे। ऐसे में छोटे बेटे मुकेश द्वारा लगातार कार खरीदने की डिमांड की जा रही थी जिसको पूरा नहीं करने पर उसने अपने ही पिता की हत्या कर दी जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर दिया और पूछताछ कर रही है ।0
0
Report
Advertisement
