245101
हापुड़ के दो गांवों में मिले अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के दो गांवों में अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। होशियारपुर गढ़ी गांव में एक अजगर गांव के अंदर दिखा, जबकि दूसरा ग्राम गोरा के मूंजी खेत में पाया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर अजगरों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, लेकिन वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PMO के निर्देश: MAHAGENCO भूमि खरीद मामले की जाँच शुरू
Begun, Rajasthan:रायपुर PMO के निर्देश पर महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (MAHAGENCO) की 110 करोड़ की जमीन खरीद की होगी जांच प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने महाराष्ट्र सरकार को जांच के दिए निर्देश छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के गारे पालमा सेक्टर-II कोल ब्लॉक से जुड़ा मामला प्रतिपूरक वनीकरण (CA) के लिए खरीदी गई जमीन पर अनियमितता के आरोप शिकायत में करीब 214.869 हेक्टेयर निजी जमीन खरीद में गड़बड़ी का दावा आरोप है कि जमीन खरीद में करीब 110 करोड़ रुपये खर्च किए गए शिकायतकर्ता नरेश चंद्र गुप्ता ने जमीन के दस्तावेज, मूल्यांकन और स्वामित्व सत्यापन पर उठाए सवाल EOI प्रक्रिया और पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए हुए सौदों पर भी सवाल महाराष्ट्र सरकार ने MAHAGENCO से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई0
0
Report
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: गोह तस्करी में 5 गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ,वन्य प्राणी बेंगल मॉनिटर यानी गोह के अवैध शिकार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम गोविंदा में छापेमार कार्रवाई कर वन विभाग ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी गोह का शिकार कर उसके नाखून निकालते थे, जिन्हें ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी थी। तस्करी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हुआ था, वन विभाग ने वायरल वीडियो के आधार सभी आरोपी के ऊपर एक्शन लिए और सभी 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से शिकार में इस्तेमाल किए गए औजार भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वन विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।0
0
Report
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर में 1047.09 करोड़ के परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर मे 1,047.09 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत बुडको और स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से कुल 982 विकास योजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी, इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर में सड़कों, नालों, पार्कों, घाटों, स्ट्रीट लाइटों और अन्य शहरी सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा मुख्यमंत्री सबसे पहले मुजफ्फरपुर पहुंचकर सिकंदरपुर लेक फ्रंट मरीन ड्राइव का उद्घाटन करेंगे और इसे आम लोगों के लिए समर्पित करेंगे। करीब 213.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शहर की नई पहचान माना जा रहा है। लेक फ्रंट परियोजना में आधुनिक शहरी सुविधाओं को शामिल किया गया है। यहां मरीन ड्राइव के साथ-साथ बोटिंग क्लब, फूड कोर्ट, कम्युनिटी हॉल, स्विमिंग पूल और मनोरंजन से जुड़ी अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं। माना जा रहा है कि यह परियोजना पर्यटन और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगी0
0
Report
Advertisement
प्रमोद तिवारी: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में हेरा-फेरी, असली अपराधी पकड़े जाएं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, "मुझे ये लगता है कि नए CEO आदि के शोर में असली अपराधियों को बचाया जा रहा है। असली अपराधी अयोध्या में नहीं हैं, वो कहां हैं ये भी सब जानते हैं। प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया था कि अभी मंडप नहीं बना है, ध्वज नहीं है, (श्री राम जन्मभूमि मंदिर का) उद्घाटन मत कीजिए लेकिन उन्होंने फिर भी उद्घाटन किया... ये भी कहा गया कि ये धार्मिक कार्य है, शंकराचार्यों से इसका उद्घाटन करवाएं लेकिन इसे भी नहीं माना गया। नतीजतन, ये(भाजापा) लोग अयोध्या हारे... मैं अभी भी कहता हूं कि वास्तविक अपराधियों को पकड़ा जाना चाहिए..."0
0
Report
कोटा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से 3,87,600 पौधारोपण लक्ष्य
Kota, Rajasthan:जिला शिक्षा कार्यालय से होगा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का शुभारंभ, जिले के छह ब्लॉकों में 3,87,600 पौधारोपण का लक्ष्य राजस्थान सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय माध्यमिक), कोटा के कार्यालय परिसर से जिलेव्यापी पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा कोटा जिले के छहों ब्लॉकों के समस्त 1055 राजकीय विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री माननीय श्री मदन दिलावर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, कोटा श्री रामचरण मीणा करेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा कार्यालय परिसर के तीनों ओर 51 औषधीय, फलदार एवं फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग कर उसके संरक्षण, नियमित अनुश्रवण एवं दीर्घकालीन देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक शिक्षा श्रीमती आशा मंडावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री रूप सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री रूप नारायण मालव सहायक निदेशक श्री रूपेश कुमार सिंह, सीबीईओ कोटा श्रीमती नवीन कुमारी, सीबीईओ लाड़पुरा श्रीमती ममता चौधरी, एडीपीसी श्री नवल कुमार महावर सहित शिक्षा विभाग के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यालयीन कार्मिक उपस्थित रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामचरण मीणा ने बताया कि शिक्षा विभाग को कोटा जिले के छह ब्लॉकों इटावा 51100 खैराबाद 71100 कोटा शहर 109100 लाड़पुरा 51100 सांगोद 55100 सुल्तानपुर 51100 में कुल 3,87,600 पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए सभी विद्यालयों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराया जाएगा तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग कर उसके संरक्षण एवं नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि पौधे सुरक्षित रहकर भविष्य में विशाल वृक्ष बन सकें। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन से इस जनअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।0
0
Report
रींगस-श्रीमाधोपुर मार्ग पर स्कॉर्पियो की टक्कर, बाइक सवार की मौत
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस-श्रीमाधोपुर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भारणी मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महरोली निवासी लोकेंद्र सिंह शेखावत के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल रींगस की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो रींगस से श्रीमाधोपुर की ओर जा रही थी। इसी दौर भारणी मोड़ के समीप सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि भारणी मोड़ के समीप स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक Sवार की मृत्यु हुई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में तीन मिनट देरी से प्रवेश न मिलने पर वरिष्ठ शिक्षक भर्ती के सपने टूटे
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर RPSC वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा में समय की चूक ने तोड़े सपने ! महज 3 मिनट की देरी से पहुंची महिला अभ्यर्थी को नहीं मिला प्रवेश, गेट पर बैठकर रोती रही, हाथ जोड़कर लगाई परीक्षा देने की गुहार, आयोग के सख्त नियमों के चलते नहीं मिली एंट्री, मायूस होकर लौटी वापस, एक अन्य अभ्यर्थी फोटो लाना भूली, दस्तावेज अधूरे होने पर परीक्षा से रही वंचित, dेर से पहुंचीं दो अन्य महिला अभ्यर्थियों को भी प्रवेश नहीं मिला, बीकानेर में 37 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हो रही वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा0
0
Report
कैथून में युवक की संदिग्ध मौत: हत्या की आशंका, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
Kota, Rajasthan:कैथून इलाके में युवक की संदिग्ध मौत पुलिस करवा रही पोस्टमार्टम मर्तक के परिवार ने जताई हत्या की आशंका प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला कोटा कोटा जिले के कैथून थाना इलाके में भोजपुरा वह खेड़ा रामपुर के बीच में एक युवक अनिल सैनी पुत्र चंद्र प्रकाश सैनिक की संदीप अवस्था में मौत हो गई मृतक के पिता चंद्र प्रकाश ने रविवार सुबह 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें उनके पुत्र की हत्या का शक है पुलिस को रिपोर्ट दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है पिता ने बताया कि उनके पुत्र का गांव में ही किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था उनको सके की उसे परिवार द्वारा उसकी हत्या की जा सकती है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वही कोटा एमबीएस अस्पताल की मोजड़ी पर कैथून थाना हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार पोस्टमार्टम करवा रहे हैं उन्होंने बताया कि जांच में जो आएगा उसे पर आगे कार्रवाई होगी0
0
Report
कोटा में 67 केंद्रों पर वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा की सुरक्षा कड़ी, परीक्षार्थी प्रवेश शुरू
Kota, Rajasthan:कोटा में वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 67 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में आयोजित की जा रही है। रविवार सुबह 8 बजे से परिसर्थियों को पूरी चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है परीक्षा सुबह 10 से 12 व दोपहर 3 से 5.30 तक दो पारियों में होगी परीक्षा कोटा में 67 सेंटर्स पर 18168 परीक्षार्थियों का है नामांकन परीक्षा को लेकर अलर्ट पुलिस व प्रशासन,वही पुलिस द्वारा पूरी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है इसको लेकर पुलिस का अतिरिक्त जाता भी तैनात किया गया है0
0
Report
Advertisement
चाचा ब्रांड के अवैध जर्दा-सुपारी इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई, 13–14 करोड़ चोरी का खुलासा
Jaipur, Rajasthan:केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और सीजीएसटी अलवर की बडी कार्रवाई, चाचा ब्रांड की तीन अवैध जर्दा और सुपारी पैकिंग इकाइयों पर कार्रवाई, 13–14 करोड़ की केंद्रीय उत्पाद शुल्क चोरी और करोड़ों रूपये की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है, आरोपी भगवानदास,यशपाल यादव को गिरफ्तार किया, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 23 जुलाई तक रिमांड पर भेजा, राजस्थान ज़ोन में इस तरह का पहला मामला है, सीजीएसटी टीम ने चाचा ब्रांड नाम से अवैध रूप से जर्दा—सुपारी का निर्माण और आपूर्ति करने वाली तीन अघोषित पाउच पैकिंग इकाइयों पर कार्रवाई कर खुलासा किया, प्रारंभिक जांच में इस मामले में लगभग 13–14 करोड़ रूपये की केंद्रीय उत्पाद शुल्क चोरी और करोड़ों रूपये की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है, सीजीएसटी ने जांच के दौरान इस अवैध कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, दोनों आरोपियों को सीजीएसटी, अलवर के निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह द्वारा विशेष लोक अभियोजन बनवारी लाल ताखर के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया, आपको बता दे कि राजस्थान ज़ोन में इस तरह का यह अपने आप का पहला प्रमुख मामला है, जिसमें अवैध जर्दा और सुपारी निर्माण के माध्यम से केंद्रीय उत्पाद शुल्क और जीएसटी की बड़े पैमाने पर चोरी का खुलासा हुआ है, सीजीएसटी अलवर की एंटी-इवेज़न इकाई द्वारा विकसित खुफिया सूचना और जांच के आधार पर कार्रवाई की गई0
0
Report
खेत की डिग्गी में डूबकर एक व्यक्ति की मौत, लूणकरणसर में जांच शुरू
Bikaner, Rajasthan:लूणकरणसर/बीकानेर खेत की डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, लूणकरणसर क्षेत्र के चक 298 आरडी फुलदेसर की घटना, सुबह खेत की डिग्गी में मिला व्यक्ति का शव, सूचना पर लूणकरणसर पुलिस व टाइगर फोर्स टीम पहुंची मौके पर, टाइगर फोर्स के साहबराम सांसी व मंगेश बिश्नोई ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।0
0
Report
गाज़ीपुर में 35 करोड़ पौधे रोपण आज; राजभर जातीय आरक्षण पर बयान
Noida, Uttar Pradesh: गाज़ीपुर | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधों के रोपण का कार्यक्रम आज होने जा रहा है। उसी कड़ी में हमें गाज़ीपुर में जिम्मेदारी दी गई है... इसी वृक्षारोपण अभियान के तहत आज हम कार्य करने जा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "समाजवादी पार्टी के गुंडे अब सड़कों पर आ गए हैं। अब उन्हें हमारी बातें कड़वी लग रही हैं लेकिन जब आप पांच साल सत्ता में थे तो आपने नाई(जाति वर्ग) को (आरक्षण में)कुछ हिस्सा नहीं दिया, पाल, प्रजापति, विश्वकर्मा वर्ग को कोई भागीदारी नहीं दी, निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद को कोई हिस्सा नहीं दिया। अब सच उन्हें कड़वा लग रहा है... 1993 में 27% आरक्षण लागू हुआ, क्या पिछड़ी जातियों में केवल 12 जातियां हैं?...",0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
शेखपुरा में मद्य निषेध सिपाही भर्ती: आठ केंद्र, 500 गज दायरे में निषेधाज्ञा लागू
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में केन्द्रीय चयन पर्षद के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलन्त दस्ता सिपाही के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर जिले में परीक्षा हेतु आठ केंद्र बनाए गए हैं.इन केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा हैं।कदाचार मुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सजग है। पुलिस जवान और मजिस्ट्रेट परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर पेन ले जाने पर भी पाबंदी है।कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराए जाने को लेकर परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. इस दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति के हुजूम या संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखा जा रहा है।सभी आठ परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में 3000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।0
0
Report
मधुबनी के साहरघाट में चोरों ने घर से लाखों के आभूषण चुरा लिए
Madhubani, Bihar:मधुबनी के साहरघाट थाना के पहिपुरा गाँव के सलहा मोड़ की घटना में चोरों ने घर से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। चोरों ने छत के रास्ते भरत ठाकुर के घर दाखिल होकर घुसा और दरवाजे खुला छोड़कर भाग गए। पीड़िता चंद्रकला देवी ने बताया कि उनके पति गुवाहाटी में मजदूरी करते हैं और वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर में रहती हैं। रात खाने के बाद सभी सो गए थे और सुबह उठने पर देखा कि कमरे के दरवाजे खुले थे। चोरों ने पेटी-बक्से को खोलकर आभूषण और 15 हजार रुपये नकद ले लिए; घर का सामान बिखरा पड़ा था। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरी की घटना से इलाके में दहशत है और लोग पुलिस गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
