Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ghaziabad201012

इंदिरापुरम में स्कूटी पूल वायरल, स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चों पर सुरक्षा की चर्चा

VSVaibhav Sharma
Feb 19, 2026 04:51:59
Ghaziabad, Uttar Pradesh
एक स्कूटी पर कई छात्र सवार हैं, वायरल वीडियो गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का है जहाँ स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्र स्कूटी पर बैठे हैं। स्कूटी के पीछे चल रही एक कार के सवार ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग कमेंट कर रहे हैं कि यह कार पूल की तरह स्कूटी पूल है, या बचपन की याद ताज़ा हो गई, जबकि कुछ सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Singh
Feb 19, 2026 06:17:52
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव की है, जहां 40 वर्षीय बुधराम जो गढ़हनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का रहने वाला था। दरियापुर चिमनी भट्ठा से इट लेकर पियनिया गांव आया था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया जिसमें दब जाने के कारण ट्रैक्टर चालक की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लड़के किसी तरह से अपना जान बचाकर वहां से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया है। वहीं परीजनों के बयान पर उदवंतनगर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने तत्काल इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 19, 2026 06:17:09
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई। रातों-रात वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने डंडा खींचकर किया था अतिक्रमण। नीमकाथाना रेंजर जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में की गई करवाई। जेसीबी मशीन से हटाया अतिक्रमण हुआ। सीकर जिले के नीमकाथाना में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया। नीमकाथाना रेंजर जोगिंदर सिंह ने बताया कि भूदोली गांव में अतिक्रमणकारियों द्वारा रातों-रात वन विभाग की जमीन पर डंडा खींचकर अतिक्रमण किया गया था जिसकी सूचना मिलने के बाद जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाया उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वन क्षेत्र में किसी भी तरीके का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 06:17:04
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 19, 2026 06:16:52
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- एसआरएमयू गरीबों तक पहुंचाएगी सरकारी योजनाओं का लाभ, योगी सरकार से हुआ एमओयू, -बाराबंकी की श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (एसआरएमयू) ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभों ko प्रदेश के सबसे गरीब और वंचित वर्गों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा। एसआरएमयू इस प्रकार की सरकारी साझेदारी में शामिल होने वाला उत्तर प्रदेश का एकमात्र निजी विश्वविद्यालय बन गया है। -एमओयू पर हस्ताक्षर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल और उत्तर प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार द्वारा किए गए। इस अवसर पर कुलपति कर्नल (डॉ.) विजय कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। -कुलपति कर्नल (डॉ.) विजय कुमार तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल छात्रों के लिए नए अवसर पैदा करने के साथ ही समुदाय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। यह समझौता सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और गरीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास जैसी सरकारी योजनाओं के लाभ ग्रामीण एवं शहरी गरीब परिवारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सहयोग करेगा। बाइट- कर्नल (डॉ.) विजय कुमार तिवारी, कुलपति, श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Feb 19, 2026 06:16:35
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में पैमाइश के दौरान हिस्ट्रीशीटर का हंगामा, राजस्व टीम को दी धमकी वीडियो वायरल जौनपुर जिले के बदापुर थाना क्षेत्र के भटेहरा गांव में पैमाइश के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर की दबंगई सामने आई है। राजस्व कर्मियों को खुलेआम धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, एक काश्तकार की शिकायत पर तहसीलदार के आदेश से राजस्व टीम भूमि पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान जिले के टॉप-टेन अपराधियों में शामिल एक हिस्ट्रीशीटर वहां पहुंच गया और पैमाइश का विरोध करते हुए राजस्व कर्मचारियों को धमकाने लगा। बताया जा रहा है कि उसने सरकारी टीम के साथ गाली-गलौज भी की। सूत्रों के मुताबिक, उक्त आरोपी पहले भी जिला बदर किया जा चुका है और पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल (हाफ एनकाउंटर) भी हो चुका है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी बताई जा रही है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 19, 2026 06:16:16
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। अपोलो अस्पताल क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सटीक सूचना पर रायपुर से पहुंची विशेष टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों के कब्जे से अलेक्जेंड्राइन प्रजाति के दो संरक्षित तोते बरामद किए हैं। वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत इस प्रजाति की खरीद-फरोख्त पूरी तरह प्रतिबंधित है, बावजूद इसके शहर के बीचों-बीच इसकी तस्करी की जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों को आगे की पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई के लिए बिलासपुर वन मंडल के सुपुर्द कर दिया गया है। विभाग अब इस बात की तफ्तीश कर रहा है कि इन पक्षियों को कहाँ से लाया गया था और इस रैकेट के तार किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई ने स्थानीय वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि शहर में गश्ती टीम और उड़नदस्ता होने के बावजूद कार्रवाई के लिए राजधानी से टीम बुलानी पड़ी....
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 19, 2026 06:15:55
Noida, Uttar Pradesh:महर्षि प्रीमियर लीग सीजन–5 का भव्य समापन रोमांचक फाइनल में महर्षि यूनिवर्सिटी बनी चैंपियन दिल्ली-एनसीआर के 16 विश्वविद्यालय और कॉलेज हुए शामिल फाइनल में बैनेट यूनिवर्सिटी ने दिया 156 रन का लक्ष्य महर्षि यूनिवर्सिटी ने 7 गेंद शेष रहते 3 विकेट से दर्ज की जीत महर्षि यूनिवर्सिटी के मोहित की 54 रन की शानदार पारी एक विकेट भी झटका, बने “मैन ऑफ द मैच” पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनिंदर सिंह रहे मुख्य अतिथि बोले ये लीग इन खिलाडियों के लिए वर्ल्ड कप के समान दोनों टीमों के खेल की जमकर की तारीफ कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव बोले – “अगले सीजन में 24 टीमों का लक्ष्य” दिल्ली–एनसीआर का सबसे बड़ा यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट रहा हाई-वोल्टेज
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 19, 2026 06:15:16
Noida, Uttar Pradesh:एंकर सीकर शहर में सफाई कर्मी राधेश्याम सरवन की दो बेतिया निशा और निकिता की शादी आज पूरे धूमधाम से हो रही है सेठ अनंतराम सिंघानिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने इस शादी को शहर का एक उत्सव बना दिया है जो सामाजिक एकता की विशाल पेश करता है राधेश्याम जो करीब 20 25 वर्षों से सीकर शहर की गलियों में सफाई करते आ रहे हैं आज पूरा सीकर शहर उनकी बेटी की शादी में एक परिवार बनकर सामने आ रहा है ट्रस्ट अध्यक्ष प्रमोद सिंघानिया ने राधेश्याम की मजबूरी सुनते ही सारी जिम्मेदारी खुद पर ले ली शहर के आरटीओ रोड स्थित दयालबाग मैरिज गार्डन बुक कर और पूरे शहर में 5000 शादी के कार्ड बांटे गए इसके बाद ट्रस्ट द्वारा 4000 से अधिक मेहमानों के लिए हलवाई गुलाब जामुन काजू कतली हवा दही बड़ा पुलाव जैसे व्यंजन तैयार कर रहे हैं वही अयोध्या से साधु संत सीकर आ रहे हैं जो मंडप के संस्कार करेंगे विनीता सिंघानिया मेहंदी लगवाते हुए बोली की है समरसता का प्रतीक है जहां हर वर्ग सुख-दुख साझा करता है ट्रस्ट द्वारा राधेश्याम का घर चुनरी से सजाया गया है राधेश्याम की बेटी निशा हाथों में मेहंदी लिए मुस्कुरा रही है राधेश्याम बताते हैं कि सीमित कमाई से दो बेटियों व छोटे बेटों का खर्च चलाना कठिन था निशाने दसवीं निकिता ने पांचवीं तक पढ़ाई की मां भागों को होकर कहती है पूरा शहर आशीर्वाद दे रहा है ट्रस्ट द्वारा दोनों को शादी में बेड फ्रिज टीवी और बाइक समेत कई उपहार दिए जाएंगे विवाह सम्मेलन में जगद्गुरु अर्जुन द्वाराचार्य प्रतापपुरी जैसे संत शामिल होंगे
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 06:08:37
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर बसारथपुर में दोपहर एक के पास बुधवार को दोपहर एक बजे दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रेलर में भीषण आग लग गई, जिससे चालक की ट्रेलर के अंदर फंसकर जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी 26 वर्षीय ट्रेलर चालक संदीप राना बुधवार को हल्दिया बंगाल से गोरखपुर की ओर कोयला लादकर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही उसका ट्रेलर बसारथपुर गांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कोयला लदे ट्रेलर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से ट्रेलर धूं-धूं कर जलने लगा। इस दौरान चालक संदीप राना वाहन के अंदर ही फंस गया और झुलसने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह तथा दोहरीघाट थानाध्यक्ष दोहरीघाट संजय कुमार त्रिपाठी और घोसी कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 06:06:44
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15-15 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पूर्व में दर्ज जानलेवा फायरिंग के मामलों में थे और इन पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इनाम घोषित किया गया था। चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाश ईख के खेत में छिपकर लगातार गोलीबारी करने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तमंचे, जिंदा ,खोका कारतूस 315 बोर और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top