245101
हापुड़ में दिव्यांग युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का लगा आरोप, तीन में से एक आरोपी गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:खबर हापुड़ से है जहां दिव्यांग नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपियों में से एक आरोपी को बहादुरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार अन्य दो आरोपियों के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बहादुरगढ़ के एक गांव में तीन युवकों पर एक दिव्यांग नाबालिक को जबरन बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फिलहाल अभिषेक नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागौर के खींवसर- माडपुरा मार्ग दुर्घटना: 3 की मौत, डंपर चालक फरार, धरना
Nagaur, Rajasthan:नागौर सड़क हादसे के 3 की मौत के बाद धरना शुरू: खींवसर-माडपुरा सड़क मार्ग पर कल देर शाम हुआ था हादसा, चालक की गिरफ्तारी और 9 सूत्री मांग, पति-पत्नी समेत 3 की हुई थी मौत खींवसर-माडपुरा सड़क मार्ग पर कल देर शाम पांचौड़ी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक कार चालक गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। जहाँ कार चालक एक्स आर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है परिजनों के अनुसार धन्नाराम डूडी के दोनों फेफड़े और सीर में अन्दरूनी गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब 6:20 बजे हुआ। खाली डंपर खींवसर से माडपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान माडपुरा से खींवसर की तरफ आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सुगनाराम डूडी (45), उनकी पत्नी सुवा देवी (43) और मानी देवी (40) पत्नी धन्नाराम की मौत हो गई। वहीं धन्नाराम गंभीर घायल हुए हैं। सैनिक पद से 7 साल पहले रिटायर्ड हुए थे धन्नाराम हादसे में गंभीर घायल हुए धन्नाराम डूडी 7 साल पहले सेना से रिटायरमेंट लेकर गांव आए थे जिसके बाद गांव में ही खेती बाड़ी का काम देख रहे थे और 5 दिन पहले ही नई कार खरीदी थी जिसमें कल देर शाम हादसे में 3 की मौत और धन्नाराम गंभीर घायल हो गए जिनका इलाज जोधपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पांचौड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। थानाधिकारी ऊर्जाराम ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इधर, हादसे की सूचना के बाद खींवसर जिला अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक सुगनाराम खींवसर कस्बे में कपड़े की दुकान चलाता था और आज सभी कार सवार रिश्तेदारी में मिलने गये हुए थे और वापस अपने घर माडपुरा लौट रहे थे वही माडपुरा कस्बे के पास ही सामने से आ तेज गति से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। मृतक सुगनाराम के 1 लड़का और 1 लड़की है दोनों नाबालिग है वही घायल धन्नाराम के 1 लकड़ा और 1 लड़की है लड़का सरकारी टीचर लगा हुआ है वही लड़की की शादी हो चुकी है。 घटना को लेकर व्यापारियों ने रखा बाजार बंद हादसे में कपड़ा व्यापारी सुगनाराम की मौत के बाद खींवसर कस्बे में आज पूरा बाजार बंद रखा गया व्यापारियों का कहना है कि एक ही परिवार में 3 लोगो की एक साथ मौत होने से व्यापारी वर्ग भी शोक में है। 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना शुरू 9 सूत्री मांगों को लेकर बड़ी संख्या में परिजनों और ग्रामीणों ने खींवसर जिला अस्पताल के परिसर में धरना शुरू कर दिया है ग्रामीणों का आरोप है कि डंपर मालिक के पास डंपर के कागजात नहीं है और नियमों की अवेहलना करते हुए डंपर से अवैध लाइम स्टोन का भी परिवहन करता है ग्रामीणों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। मांगे 1 मृतक सुगनाराम के दोनों बच्चो को सविंदा की नोकरी दी जाये 2. दोनों बच्चो का भरण पोषण, शिक्षा व पालनहार का खर्चा दिया जाये 3. दोनों बच्चो का अनाथ केटेगरी का दर्जा व प्रमाण पत्र जारी करावें और उससे सम्बन्धित योजनाओं को लागु कराना 5. ड्राईवर की नशे की स्थति में व भारी लापरवाही से बच्चो के माता पिता सुगनाराम व सुआ देवी की उम्र के अनुसार सरकारी सहायता राशी का भुगतान किया जावे वे कार चालक धनाराम के उपचार का खर्चा व पत्नी मानी देवी की मृत्यु पर मुआवजा दिलवाया जाए 6. परिवार को कानून प्रक्रिया के अन्तर्गत उचित न्याय दिलावे 7. इस तरह की घटना दुबारे ना हो तो माडपुरा चौराहे से लेकर बैराथल तक स्पीड ब्रेकर एवं पुलिस बेरिकेट की व्यवस्था तुरंत प्रभाव से किया जावें। 8. यातायात नियमो के अनुसार भारी वाहनो का अवैध खनन एवं ओवर लोडिंग डम्परो का तेज गति से चलाते समय यातायात नियमों के अनुसार उचित कार्यवाही करें 9. दोनों बच्चों को कम से कम 50-50 लाख कि आर्थिक सहायता दी जाए ।0
0
Report
हनुमानगढ़ के मसीतांवाली हैड पर किसानों का प्रदर्शन, पानी की आपूर्ति मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : मसीतांवाली हैड पर सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, किसानों का आरोप- राजस्थान कैनाल में 13 हजार क्यूसेक पानी, किसान फिर भी प्यासे, रावतसर-नौरंगदेसर वितरिकाओं में सिंचाई पानी की भारी कमी, बोले- नहरी पानी नहीं मिलने से फसलें सूखने के कगार पर, हिस्से का बैलेंस पानी छोड़ने की मांग पर अड़े किसान। किसानों ने कुछ समय के लिए पुल पर लगाया सड़क जाम, कमरेड जगजीत सिंह जग्गी व मनीष बुरड़क सहित सैंकड़ों किसान मौजूद0
0
Report
रिटायर्ड कर्नल जेएस सोधी के Defence Expert बयान पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे, प्रशासन युद्धस्तर पर राहत इंतजाम कर रहा
Noida, Uttar Pradesh:पटना से सटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संभावित समाधान पर त्वरित कदम उठाएं।बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति तक राहत एवं आवश्यक सहायता पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत, बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।0
0
Report
साल भर पहले मरम्मत हुई सड़क पर अनगिनत गड्ढे, बारिश में बढी परेशानी
Parsia Bahoripur, Uttar Pradesh:इटियाथोक। क्षेत्र के परसिया गांव से गोसेंद्रपुर तक जाने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग बदहाल है।जबकि साल भर पहले सड़क मार्ग की मरम्मत की गई थी।अब यह मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी विजय मौर्य, रक्षाराम, पंकज, मनोज आदि ने बताया कि पिछले साल लोक निर्माण विभाग ने सड़क के मरम्मत के नाम पर लाखों रुपया खर्च किया, लेकिन स्थिति में कोई स्थाई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी के कारण सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और पूरा मार्ग गड्ढों से तब्दील हो गया। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से मार्ग पर चलना बेहद जोखिम भरा हो गया है। अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो किसी बड़े सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है।0
0
Report
निंबी खुर्द-विजयनगर में अवैध हड्डी-चमड़ा फैक्टरी बंद करवाने को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
Didwana, Rajasthan:डीडवाना उपखंड क्षेत्र की निंबी खुर्द ग्राम पंचायत के गांव विजयनगर की सरहद में संचालित अवैध हड्डी व चमड़ा प्रसंस्करण फैक्टरी को तुरंत बंद करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। फैक्टरी से उठने वाली भीषण दुर्गंध और बढ़ते प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीणों व काश्तकारों ने एकजुट होकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और प्रशासन तथा फैक्टरी संचालक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके पश्चात ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, उपखंड अधिकारी (एसडीएम) तथा तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपकर त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई की गुहार लगाई। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि खसरा संख्या 324/81 में संचालित यह फैक्टरी विजयनगर आबादी क्षेत्र और आसपास स्थित ढाणियों से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। फैक्टरी से दिन-रात निकलने वाली असहनीय दुर्गंध और विषैले धुएं के कारण क्षेत्र के निवासियों, विशेषकर छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अत्यधिक दुर्गंध के कारण आसपास के किसान अपने खेतों में काम करने में असमर्थ हैं, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा संकट आ खड़ा हुआ है। इसके अलावा फैक्टरी के पास से गुजरने वाले आम रास्तों और मनरेगा सड़कों पर बदबू के कारण ग्रामीणों व राहगीरों का पैदल या वाहनों से आवागमन पूरी तरह दूभर हो चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया कि इस समस्या को लेकर निंबी खुर्द व विजयनगर गांव की आम सभा में फैक्टरी को तुरंत बंद करवाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। ग्रामीणों व काश्तकारों ने मांग की है कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर फैक्टरी के भूमि उपयोग, प्रदूषण नियंत्रण स्वीकृति व अन्य वैध अनुमतियों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। नियमों के विपरीत पाए जाने पर फैक्टरी को तत्काल सील कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरने के लिए मजबूर होंगे。0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं बगड़ में मतदाता सूची को लेकर वार्डवासियों का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं बगड़ में मतदाता सूची को लेकर वार्डवासियों का विरोध वार्ड नंबर 4 से नाम हटाने के नोटिस पर कलेक्ट्रेट पहुंचे वार्डवासी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग को सौंपा ज्ञापन नाम दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग प्रशासन से नाम यथावत रखने और कार्रवाई रोकने की मांग झुंझुनूं जिले की बगड़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 सावंतराम की ढाणी के वार्डवासियों ने मतदाता सूची से नाम हटाने के नोटिस जारी होने के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और नाम यथावत रखने की मांग की। वार्डवासियों का आरोप है कि वे पिछले 30 से 35 वर्षों से वार्ड नंबर 4 में स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। उनके पास निवास से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद हैं। इसके बावजूद उन्हें वार्ड नंबर 4 का निवासी नहीं होने का हवाला देते हुए मतदाता सूची से नाम हटाने अथवा दूसरे वार्ड में स्थानांतरित करने के नोटिस दिए गए हैं। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के बीच इस तरह के नोटिस जारी होने से उनमें असमंजस और नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दस्तावेजों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए जाएं। कलेक्ट्रेट पहुंचे वार्डवासियों ने कहा कि यदि वे लंबे समय से वार्ड नंबर 4 में निवास कर रहे हैं और उनके दस्तावेज भी इसी वार्ड के हैं तो उनका नाम दूसरे वार्ड में स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने वार्डवासियों की बात सुनी और मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। वार्डवासियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर मतदाता सूची को लेकर बनी स्थिति जल्द स्पष्ट करने की मांग की。0
0
Report
प्रयागराज में अतीक के गुर्गे कुर्क संपत्तियाँ बेचने की कोशिश में गिरफ्तार
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में माफिया अतीक के भाई अशरफ की कुर्क जमीन बेचने में जुटे गुर्गे, कुर्क जमीन बेचने की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन में मचा हड़कंप, माफिया के गुर्गे बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज। माफिया अतीक अहमद के खात्मे के बाद अब उसके गुर्गों की नज़र माफिया की संपत्तियों पर है। माफिया के गुर्गे अब उसकी कुर्क संपत्तियों को भी बेचने में जुटे हैं। ताजा मामला सदर तहसील के सहा ऊर्फ पीपल गांव इलाके का है, जहां पर माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की 2 साल पहले गैंगस्टर के तहत आराजी संख्या 0.4680 हेक्टेयर जमीन को कर्क हुई थी। जिसे अब माफिया के करीबी बिल्डर और उसके गुर्गे कुर्क संपत्ति को खुर्द बुर्द करके बेचना शुरू कर दिए हैं। माफिया के गुर्गों के दुस्साहस की जानकारी पुलिस और प्रशासन को हुई तो एक्शन शुरू हो गया। पुलिस ने कुर्क संपत्ति को बेचने वाले माफिया के गुर्गे मोहम्मद मुस्लिम, नसरत, आफताब और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि माफिया के गुर्गों ने जो दुस्साहस किया है। उन्हें बक्सा नहीं जाएगा, सख़्त और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी हिमाकत न कर सकें। दरअसल प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की अरबो की संपत्तियों को पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्ति मानकर कुर्क किया है। जिस पर माफिया के गुर्गों की नज़र है, माफिया के खात्मे के बाद अब उसके गुर्गे उसकी संपत्तियों को बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहते हैं。0
0
Report
नाबालिग से गुटखा मँगवाने पर चाकू से हत्या, बेगूसराय में आक्रोश
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक नाबालिक से गुटखा लाने के लिए कहा लेकिन युवक गुटका लाने से इनकार कर दिया जिससे बौखलाए अपराधियों ने नाबालिक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या से नाराज लोगों ने अपराधी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा किया। वही घंटे तक एग्जाम रखकर पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा किया। मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरौनी के शोकाहारा सब्ज़ी मंडी के पास की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही फूलवड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई और कार्रवाई व जाँच में जुट गई। मृतक नाबालिग बच्चे की पहचान शोकाहारा रौशन टोला वार्ड 16, नगर परिषद बरौनी निवासी मो अफ़ज़ल का करीब 13 वर्षीय पुत्र मो फैज़ान के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि गांव के ही रहने वाले अपराधियों ने मोहम्मद फैजान से गुटका लाने के लिए कहा था। लेकिन गुटका लाने से मोहम्मद फैजान इनकार कर। इसी से नाराज होकर अपराधियों ने मोहम्मद फैजान की चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। इस हत्या से गुसाई लोगों ने सड़क जाम कर दिया और अपराधी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख व पुकार से पूरा माहौल ग़मगीन बना रहा। वही शव को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही. मृतक के पिता मो अफ़ज़ल ने बताया कि उसे तीन पुत्र और तीन पुत्री है. मृतक मो फैज़ान उसका बड़ा बेटा था. मो अफ़ज़ल ने बताया कि वह मज़दूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी मो आसिफ द्वारा मृतक मो फैज़ान को दुकान से गुटखा लाने के लिए कहा गया था लेकिन मृतक द्वारा मना करने पर बहस हुई और इसी बीच आरोपी ने मो फैज़ान के गर्दन पर चाक़ू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना सूचना मिलते ही तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार और फुलवरिया थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बूझकर और अपराधी की गिरफ्तारी की आश्वासन देकर मामला को शांत कराया।हालांकि युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अभी भी पुलिस के खिलाफ आक्रोश दिखाई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
उदयपुर पहुंचे राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, समर्थकों ने किया स्वागत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से खबर, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पहुंचे उदयपुर, महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर समर्थकों ने किया स्वागत, विधायक ताराचंद जैन, उदय लाल डांगी, पूर्व महापौर रजनी डांगी और भाजपा नेता अतुल चंडालिया रहे मौजूद, पांच दिवसीय प्रवास पर उदयपुर आए हैं राज्यपाल कटारिया, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत0
0
Report
चिड़ावा में भाजपा नगर निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह और तैयारी
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा में भाजपा का नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि और जयपुर संभाग सह प्रभारी विजेंद्र पूनियां ने ली बैठक वार्ड प्रभारियों, संयोजकों और कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों पर किया मंथन निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, टिकट के लिए बड़ी संख्या में आवेदन वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत कर एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में भाजपा का नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी और जयपुर संभाग सहप्रभारी विजेंद्र पुनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन किया। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, वार्ड प्रभारियों, वार्ड संयोजकों, चुनाव संचालन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने वार्डवार संगठन की स्थिति, संभावित प्रत्याशियों और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। जयपुर संभाग सहप्रभारी विजेंद्र पुनिया ने कहा कि झुंझुनूं जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में निकाय चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। टिकट के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आना पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से जिले की सभी 19 निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने का लक्ष्य है।भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि ने बताया कि टिकट के लिए आवेदन मंडल अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों और उनके पास भी लिए जा रहे हैं। पार्टी स्तर पर आवेदनों की समीक्षा के बाद योग्य और जीतने की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं के नामों पर विचार किया जाएगा।बैठक में वार्डों में प्रभारियों और संयोजकों को सक्रिय करने के साथ चुनाव संचालन समिति के माध्यम से आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया。0
0
Report
रावतभाटा में मूसलाधार बारिश, तापमान 26°C, बांध जलस्तर पर निगरानी जारी
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - सोमवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह भी जारी रहा। रुक-रुककर हुई बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया और मौसम सुहाना हो गया। बारिश के चलते तापमान गिरकर करीब 26 डिग्री पहुंच गया। वहीं, चंबल नदी से जुड़े बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई है। राणा प्रताप सागर कैचमेंट में 10.20 MM बारिश हुई, जबकि बांध का जलस्तर 1142.10 फीट और पानी की आवक 5,311 क्यूसेक दर्ज हुई। जवाहर सागर कैचमेंट में 15.80 MM और कोटा बैराज क्षेत्र में 30 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Raipur, Chhattisgarh:राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन. इस महीने रायपुर में 10 से ज्यादा हत्या की वारदात के मामले पर विरोध-प्रदर्शन. हाल ही में डीडी नगर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर और बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी की घटना का भी विरोध. जिला कांग्रेस कमेटी ने डीडी नगर थाने का घेराव कर किया विरोध-प्रदर्शन. जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के साथ कांग्रेस नेताओं ने किया डीडी नगर थाने का घेराव0
0
Report
हरदा में पैसे लेकर निकला युवक धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच जारी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में दो लाख रुपये लेकर निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, जांच में जुटी पुलिस हरदा। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोलवा गांव में व्यक्ति पर धारदार हथियार से हत्या से सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार परमानंद जाट, पिता हारनाथ जाट, निवासी कोलवा, रात करीब 8:30 बजे घर से दो लाख रुपये लेकर निकले थे। बतायाजाता है कि उनके साथ कमल नाम का व्यक्ति भी गया था। घटना सड़क मार्ग से करीब 150 मीटर अंदर हुई। इसी दौरान परमानंद जाट पर तलवार जैसे धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हमले के पीछे की वजह और दो लाख रुपये से जुड़ी पूरी स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जांच कर रही है। बाइट 01 मृतक के परिजन घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाजजन सिटी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने घटना में शामिल अन्य लोगों की भी निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की। बाइट 02 शालिनी पसस्ते, SDOP हरदा0
0
Report
रीगा में CSP संचालक की लूट की कोशिश ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ा
Sitamarhi, Bihar:रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी में एक CSP संचालक धीरेंद्र कुमार से बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगो की तत्परता से अपराधी ग्रामीणों ने पकड़ लिए. अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में पिस्टल लहराई, लेकिन ग्रामीण डरे नहीं और अपराधियों को धर दबोचा. इस दौरान तीनों अपराधियों की पिटाई हुई और मौके पर पुलिस के हवाले कर दिया गया. CSP संचालक धीरेंद्र कुमार अपने बैग में पैसे लेकर प्रतिष्ठान पर जा रहा था; इसी दौरान बाइक सवार अपराधी लूट की नीयत से उसका पीछा करने लगे.0
0
Report
Advertisement
