245101
हापुड़ में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़ देखने को मिली। सबली ग्राम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में लगे हुए थे। इस मंदिर की विशेष मान्यता है कि यहां का शिवलिंग सिद्धपीठ के रूप में पूजा जाता है। सावन माह के हर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और मंदिर समिति ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सतना में धारदार हथियार से हत्या, राजबहोर कोरी की मौत
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के तिउनी निवासी राजबहोर कोरी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता संतोष कोरी के अनुसार, सोमवार दोपहर वह अपने परिवार के साथ आधार कार्ड बनवाने निकला था और कुछ जरूरी कागजात लेने के लिए वह मंदिर के पास छोड़कर अकेले घर लौट गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर शाम तक परिवार ने उसकी तलाश की। खोजबीन के दौरान राजबहोर तुर्की रेलवे स्टेशन के पास एक सुनसान दुकान के अंदर गंभीर घायल हालत में मिले। उनके सिर पर गहरे जख्म थे। परिवार उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। दुकान के अंदर खून के धब्बे और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। रीवा में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है और पुलिस आरोपियों की खोज में जुटी है।0
0
Report
शहरों के नाम बदलने से नहीं, क्षेत्रीय विकास से ही यूपी की कहानी बदलेगी
Bareilly, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदलने को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहां की शहरों के नाम बदलने का सिलसिला बसपा सरकार से शुरू हुआ था और सपा सरकार में भी कई शहरों के नाम बदले गए और अब योगी आदित्यनाथ भी इसी कड़ी को आगे बढ़ा रहे हैं उन्होंने शहर के नाम बदले जाने को लेकर कहा कि शहर के नाम बदले बदलने पर शहर का विकास नहीं होता है बल्कि उसका विकास उसके समस्याओं का निदान करने के उपरांत होता है उन्होंने कहा कि सरकार को शहरों के नाम बदलने के बजाय उसे क्षेत्रीय विकास पर ज्यादा जोर देना चाहिए0
0
Report
जीतू पटवारी ने मंदसौर प्रशिक्षण वर्ग में फीडबैक लिया और सभी की बात सुनी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर पहुंचे MP कांग्रेस के चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लिया इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने जमकर अपनी भड़ास निकाली जीतू पटवारी ने सभी की बात सुनी और उनके निराकरण का भी भरोसा दिया इस दौरान इस पूरे कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर में टक्कर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बोघेरा निवासी घायल
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। बोलोरो कैंपर गाड़ी ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर, हादसे में मां और बेटे की दर्दनाक मौत, बोघेरा निवासी 27 वर्षीय रामस्वरूप मेघवाल व 55 वर्षीय इमरती पत्नी सोहनलाल की मौत, शिमला गांव से बैंक का कार्य कर वापस जा रहे थे बोघेरा गांव, बोघेरा गांव के पास हुआ हादसा, दोनों के शवों को रखवाया राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में, घटना की सूचना पर भानीपुरा पुलिस पहुंची अस्पताल。0
0
Report
चारधाम यात्रा में भीड़ बढ़ी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत: सीएम धामी
Noida, Uttar Pradesh:DEHRADUN (UTTARAKHAND): PUSHKAR SINGH DHAMI (UTTARAKHAND CM) ON HIGH-LEVEL REVIEW MEETING ON THE CHAR DHAM YATRA/ CHAR DHAM YATRA PROGRESS / VISIT OF BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NABIN / LOK SABHA LOP & CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI UTTARAKHAND TOUR उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "... चारधाम यात्रा में पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है... सभी ने बहुत अच्छा काम किया है जिस कारण यात्रा व्यवस्थित रही है। अब मॉनसून आने वाला है और यात्रा अगले चरण में जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। पिछले दिनों अधिक संख्या होने के कारण यात्रुओं को कुछ परेशानियां हुई थीं... प्रत्येक दिन यात्रा में हर आवश्यकता और श्रद्धालुओं पर निगराणी रखी जाएगी..."0
0
Report
पोस्ट-पोल हिंसक झड़प पर ममता बनर्जी के समर्थकों का प्रदर्शन; कुणाल घोष की तबीयत बिगड़ी
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): TMC CHIEF MAMATA BANERJEE ALONG WITH TMC WORKERS HOLD PROTEST OVER POST-POLL CLASH. TMC LEADER KUNAL GHOSH FELL SICK AT PROTEST SITE. TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव के बाद हुई झड़पों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर TMC नेता कुणाल घोष की तबीयत बिगड़ गई0
0
Report
Advertisement
सिंध नदी पर अवैध खनन करने वाले रेत माफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में रेत माफिया द्वारा सिंध नदी का सीना चीर कर लिफ्टर मशीनों द्वारा किये जा रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। उमरी थाना क्षेत्र के अतरसुमा गांव के पास सिंध नदी के बीचो-बीच पनडुब्बियों के जरिए निकाली जा रही रेत के खिलाफ पुलिस प्रशासन और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिंध नदी में पनडुब्ब्बियों के जरिए अवैध खनन का खेल चल रहा था। रेत माफिया नदी की गहराइयों से मशीनों और पनडुब्ब्बियों के द्वारा NGT के नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से रेत निकाल रहे थे, जिसकी सूचना पर प्रशासन ने गोपनीय रणनीति बनाकर कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने नदी किनारे पहुंचे ही माफियाओं में हड़कंप मच गया कार्रवाई के दौरान दो पनडुब्बियों को मौके पर ही तोड़कर नष्ट कर दिया गया जबकि एक अन्य पनडुब्बी को माफिया नदी में डुबोकर फरार हो गया, प्रशासन का दावा है कि नदी में डुबोई गई पनडुब्बी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी जप्त कल नष्ट किया जाएगा। कार्यवाही के दौरान रेत परिबहन के लिए खड़ी दो ट्रालियों को भी जप्त किया गया है, हालांकि ट्रैक्टरों को माफिया प्रशासन के पहुंचने से पहले ही लेकर फरार हो गए, पनडुब्बियों के मलबे को डंपरों में भरकर उमरी थाने भेजा जा रहा है। हैरानी की बात है कि प्रशासन ने पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा था लेकिन इसके बावजूद भी रेत माफिया को इसकी भनक लग गई और कई आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। इससे सूचना लीक होने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि सिंध नदी में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जहां भी पनडुब्बियों के जरिए रेत खनन की सूचना मिलेगी वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी, सिंध नदी में पनडुब्बियों के जरिए चल रहे अवैध खनन पर इस कार्रवाई को रेत माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासन फरार आरोपियों और नदी में छुपाई गई पनडुब्बियों की तलाश में जुटा हुआ है। बाइट-1- अखिलेश शर्मा एसडीएम भिंड, बाइट-2- विजय यादव एसडीएम लहार, प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड0
0
Report
बारामुला सांसद राशिद अदालत के सामने अंतरिम जमानत खत्म होने पर दिल्ली लौटे
Noida, Uttar Pradesh:SRINAGAR (J&K): BARAMULLA MP & AWAMI ITTEHAD PARTY CHIEF ENGINEER RASHID LEAVES JAWAHAR NAGAR RESIDENCE FOR DELHI TO SURRENDER BEFORE COURT AS INTERIM BAIL ENDS. श्रीनगर, J&K: दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अपने पिता की मृत्यु के आधार पर दी गई अंतरिम ज़मानत की अवधि समाप्त होने के बाद अब्दुल राशिद शेख दिल्ली लौट आए हैं। अब्दुल राशिद शेख NIA के एक मामले में आरोपी हैं और तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। श्रीनगर: बारामूला के सांसद अब्दुल राशिद शेख अपनी अंतरिम ज़मानत समाप्त होने के बाद दिल्ली लौट रहे हैं। अवामी इत्तेहाद पार्टी के नेता खुर्शीद अहमद शेख कहते हैं, "...उन्हें लोगों के बीच होना चाहिए था... मुझे उम्मीद थी कि उन्हें पक्की ज़मानत मिल जाएगी और वे फिर से बाहर आ जाएँगे। लेकिन ihnen वापस जाना पड़ रहा है... हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं... इंजीनियर राशिद को आज वापस जाना है... हमें उम्मीद है कि CM इन मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा करेंगे..."0
0
Report
भाभी पर पिस्तौल तानी, मजाक में गोली चली; देवर योगेश कुशवाह गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जाह्नवी कुशवाह मौत का मामला फरार आरोपी देवर योगेश कुशवाह को पुलिस ने पकड़ा मजाक बना था मौत का कारण पुलिस पूछताछ में आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा बोला- "पता नहीं था मैगजीन में राउंड फंसा हुआ है"मजाक-मजाक में भाभी पर तान दी थी पिस्टल,ट्रिगर दबाते ही चल गई थी गोली घटना के बाद आरोपी मौके से हुआ था फरार पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा थाटीपुर तृप्ति नगर स्थित घर पर मृतका के दो महीने के बेटे का था दष्टोन कार्यक्रम कार्यक्रम के अगले दिन रविवार सुबह हुई थी दर्दनाक घटना पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री Majhi ने लोक सेवा भवन में दो-वर्षीय समारोह की तैयारी समीक्षा
Chief Minister Shri Mohan Charan Majhi reviewing preparation for two years celebration at Lok Seva Bhawan on 2 June 20260
0
Report
MD ड्रग केस: फरार आरोपी शाहरुख धार से गिरफ्तार, नेटवर्क का पर्दाफाश
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बड़नगर पुलिस ने एमडी ड्रग सप्लाई करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले करीब दो महीने से पुलिस की गिरफ्त से दूर था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे धार जिले के बदनावर से दबोच लिया。 बड़नगर थाना पुलिस ने एमडी ड्रग तस्करी के मामले में फरार चल रहे 28 वर्षीय शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बड़नगर के अडान मोहल्ले का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी。 दरअसल 1 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि रुनिजा रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय ब्रिज के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर शेरू हुसैन नामक युवक को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 36.58 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई थी, जिसकी कीमत करीब तीन लाख 65 हजार रुपये बताई गई。 पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शेरू ने खुलासा किया था कि उसने यह एमडी ड्रग शाहरुख से प्राप्त की थी। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शाहरुख की तलाश शुरू कर दी थी。 लगातार मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शाहरुख धार जिले के बदनावर क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया。 गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एमडी ड्रग का नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है।0
0
Report
रत्नागिरी में समुद्र में फंसी टूरिस्ट कार गाँव वालों की वीरता से बची
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी... रत्नागिरी में, एक टूरिस्ट कार को समुद्र में बह जाने से ठीक कुछ पल पहले बचा लिया गया। अंजर्ले-सावने बीच पर स्थानीय लोग किसी रक्षक देवदूत की तरह सामने आए! रत्नागिरी ज़िले के अंजर्लले-सावने तट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। इस खूबसूरत बीच का आनंद लेने आए कुछ टूरिस्टों की कार बढ़ती लहरों में फँस गई और एक ऐसे नाज़ुक मोड़ पर पहुँच गई, जहाँ वह सीधे खुले समुद्र में बह जाने के कगार पर थी। जैसे-जैसे लहरें ऊँची होती गईं, कार धीरे-धीरे समुद्र की गहराई में खिंचती चली गई। जब कार के अंदर बैठे टूरिस्टों की जान बेहद खतरे में थी, तभी स्थानीय गाँव वालों की नज़र उनकी इस मुश्किल हालत पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, स्थानीय लोग बिना एक पल की भी देरी किए समुद्र की ओर दौड़ पड़े। अपनी खुद की सुरक्षा की परवाह किए बिना, उन्होंने फँसी हुई कार को चारों ओर से घेर लिया और सबने मिलकर ज़ोर लगाकर उसे सुरक्षित रूप से वापस किनारे पर धकेल दिया। स्थानीय लोगों की ज़बरदस्त सूझबूझ और बहादुरी भरे दखल की बदौलत, आज एक बड़ी दुर्घटना टल गई और टूरिस्टों को भारी आर्थिक नुकसान से बचा लिया गया। फ़िलहाल, इस रोमांचक बचाव अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफ़ॉर्म पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, और अंजर्ले-सावने के गाँव वालों को उनकी फुर्ती और सामाजिक ज़िम्मेदारी की मज़बूत भावना के लिए हर तरफ़ से खूब तारीफ़ मिल रही है।0
0
Report
Advertisement
कटिहार में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस को देर रात बड़ी सफलता मिली: 25,000 रुपये के इनामी अपराधी अंकित चौहान को गिरफ्तार किया गया। नगर थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन में मौजूद संदिग्धों को देखा। गिरफ्तार अपराधी की उम्र 28 वर्ष है और वह ड्राईवर टोला, ग्रिन सोप पाड़ा वार्ड नं0-16 का निवासी है। उसके पास से लोडेड देशी पिस्टल, 02 मोबाईल, 31 जिंदा कारतूस और एक स्कार्पियो बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि कटिहार पुलिस की नजर हर जगह है और अपराध से जुड़े तार भी जुटाए जा रहे हैं।0
0
Report
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर मनोवैज्ञानिक अध्ययन से खोलेगा सफलता का राज
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी जो 15 वर्षीय है उनके ऊपर केस स्टडी करेंगे. वैभव मॉडल पर यह देश की पहली मल्टीडिसीप्लिनरी स्टडी होगी जिसमें खेल मनोविज्ञान प्रबंधन के एक्सपोर्ट साथ मिलकर इतनी छोटी उम्र में सफलता का फार्मूला पर रिसर्च करेंगे. वैभव सूर्यवंशी जो राजस्थान रॉयल्स के ओपनर है उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के मार कर क्रिस गेल के 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है. हैरत अंदाज़ इस बैटिंग से पूरी दुनिया को कायल करने वाले सूर्यवंशी पर अब इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट सक्सेस फॉर्मूला डिकोड करेगा. एक वीडियो बनाते हुए डायरेक्टर हिमांशु रॉय ने बताया यह पूरी स्टडी वैभव की उपलब्धि का विश्लेषण और उसके साथ सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, पारिवारिक व संस्थागत कार वालों को भी गहराई से समझने का प्रयास किया जाएगा. आगे उन्होंने कहा वैभव की पूरी क्रिकेट जर्नी काफी अद्भुत है जिसके पीछे समर्पण, मेंटर का योगदान और कड़ी मेहनत भी शामिल है. आगे डायरेक्टर ने कहा मात्र 15 वर्ष की उम्र में जिस आत्मविश्वास और कौशल के साथ वैभव ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है वह दर्शाता है की असाधारण प्रतिभा को अगर वातावरण और मार्गदर्शन के अवसर प्राप्त हो तो वह असाधारण प्रमाण दे सकती है. इसी के साथ असाधारण क्षमता रखने वाले युवा अपेक्षाओं के अत्यधिक बोझ और मानसिक थकान के कारण अपनी पूर्ण क्षमता तक नहीं पहुंच पाते हैं पहले ही बर्न आउट हो जाते हैं इसीलिए प्रतिभा का संरक्षण और मानसिक स्वास्थ्य भावनात्मक संतुलन और पूर्ण विकास को उतनी ही प्राथमिकता देनी चाहिए जितनी उनकी उपलब्धि.0
0
Report
यमुनानगर बाढ़ के खतरे के बीच सांसद मुलाना का हस्ताक्षर अभियान शुरू
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर- यमुनानगर के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित इलाके से सांसद वरुण मुलाना ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वरुण मुलाना ने कहा कि सोम नदी की खुदाई न होने से हर साल भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बाढ़ प्रभावित गांवों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो कांग्रेस राज्यपाल से मिलेगी। मांगें नहीं मानी गईं तो कार्यकर्ता पैदल चंडीगढ़ कूच करेंगे। साथ ही शहर के नालों की सफाई नहीं होने पर भी चिंता जताई। यमुनानगर में मानसून से पहले बाढ़ के खतरे को लेकर कांग्रेस ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। जिले के सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित इलाके बिलासपुर के खानुवाला से सांसद वरुण मुलाना ने हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई अभियान की शुरुआत करते हुए सांसद वरुण मुलाना ने प्रदेश सरकार पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सोम नदी की समय पर खुदाई नहीं होने के कारण हर साल आसपास के गांवों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। खेतों में पानी भर जाता है, फसलें खराब होती हैं और लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। वरुण मुलाना ने कहा कि सरकार को मानसून से पहले जरूरी इंतजाम करने चाहिए थे, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने बाढ़ प्रभावित गांवों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करेगा और पूरे मामले को उनके सामने रखेगा। सांसद ने यह भी कहा कि अगर इसके बावजूद भी उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो वे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ पैदल मार्च करते हुए चंडीगढ़ तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि बाढ़ प्रभावित लोगों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए लड़ी जा रही है। वरुण मुलाना ने शहर की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है, लेकिन शहर के नालों की अभी तक उचित सफाई नहीं करवाई गई है। ऐसे में भारी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या और गंभीर हो सकती है। फिलहाल कांग्रेस का यह हस्ताक्षर अभियान आने वाले दिनों में जिले के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक भी पहुंचाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
