हापुड़ः NCC कैंडिडेट्स के लिए खुलने जा रही प्रदेश की पहली कंप्यूटराइज शूटिंग रेंज
Hapur, Uttar Pradesh:प्रदेश के NCC कैंडिडेट्स के लिए पहली कंप्यूटराइज शूटिंग रेंज हापुड़ में खुलने जा रही है। हापुड़ शहर के दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में एनसीसी द्वारा पहले कंप्यूटराइज फायरिंग रेंज की घोषणा की गई है जिसके बाद एसएसवी इंटर कॉलेज में शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य भी प्रबंधन ने शुरू कर दिया है। शूटिंग रेंज बनने से एनसीसी कैडेट्स प्रेक्टिस करने के बाद देश की विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। शूटिंग रेंज बनने से दिल्ली-एनसीआर सहित हापुड़ जनपद के एनसीसी कैडेट्स को निशानेबाजी सीखने को मिलेगी। यह पहली आधुनिक शूटिंग रेंज होगी जिसमें कंप्यूटराइज तरीके से एनसीसी कैडेट्स शूटिंग सीख सकेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
