icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow15 Jan 2025, 10:30 am

Hapur - सर्दी के साथ बढ़ रही चोरी की वारदाते

Hapur, Uttar Pradesh:

हापुड़ सिटी कोतवाली के गढ़ रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में तीसरी मंजिल में दीवार  में कुमल कर चोरों ने प्रवेश किया था और दुकान में रखी करीब 50 हजार की नगदी व चांदी के सिक्कों पर चोरों ने हाथ साफ किया है। वहीं जब सुबह दुकान मालिक ने दुकान खोली तो उसे पूरी घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बढ़ती सर्दी में लगातार जनपद में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है वही देखने वाली बात होगी कि कब तक पुलिस इस चोरी की घटना का खुलासा कर पाती है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रावस्ती में अवैध कब्जे पर बुल्डोजर, रास्ते की जमीन से मकान जमींदोज

Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में अवैध कब्जे पर बुल्डोजर, रास्ते की जमीन पर बने मकान को किया गया जमींदोज। यूपी के श्रावस्ती जिले में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बुल्डोजर कार्रवाई की है। कोतवाली भिनगा इलाके के खैरी कला गांव में रास्ते की जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर बनाए गए मकान को प्रशासन ने बुल्डोजर की मदद से हटवा दिया। कार्रवाई से पहले राजस्व टीम ने मौके पर जमीन की पैमाइश की, जिसके बाद अवैध कब्जा हटाया गया। मामला कोतवाली भिनगा क्षेत्र के खैरी कला गांव का है। जहां रास्ते की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाए जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद राजस्व टीम मौके पर पहुंची। राजस्व टीम ने मौके पर जमीन की पैमाइश की। पैमाइश के बाद रास्ते की जमीन पर किए गए कब्जे को चिन्हित किया गया। इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में बुल्डोजर चलाया गया। और बुल्डोजर ने कुछ ही देर में अवैध रूप से बनाए गए मकान को जमींदोज कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद रास्ते की जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में शटर खींचकर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश; लखनऊ से दो गिरफ्तार

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सर्राफा दुकानों को निशाना बनाने वाले चोरों के शातिर तरीके का CCTV फुटेज सामने आया है। चोर दुकान का शटर काटते नहीं थे, बल्कि उसे बाहर की तरफ खींचकर टेढ़ा कर देते थे। इससे शटर के निचले हिस्से में थोड़ी जगह बन जाती थी और इसी रास्ते से अंदर घुसकर जेवरात और नकदी चोरी कर लेते थे। बाहर से शटर बंद ही दिखाई देता रहता था, इसलिए सुबह तक किसी को वारदात की भनक नहीं लगती थी। एक रात में दो ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसी फुटेज और पुलिस की जांच के आधार पर कोतवाली शहर पुलिस ने लखनऊ से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखनऊ के ऐशबाग निवासी दीपांशु उर्फ प्रियांशु और न्यू गणेश मोहल्ला निवासी इजहार हुसैन उर्फ अरबाज हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों अपने एक अन्य साथी के साथ दिन में सर्राफा दुकानों की रेकी करते थे। इसके बाद भोर में मॉर्निंग वॉक के समय चिह्नित दुकान के पास पहुंचते और शटर को बाहर की तरफ खींचकर टेढ़ा कर देते थे। नीचे बनी जगह से अंदर घुसकर चोरी करने के बाद उसी रास्ते से बाहर निकल जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चांदी की चेन, 12 बच्चों के कंगन, एक जोड़ी पायल, 140 जोड़ी बिछुआ, 2,100 रुपये नकद, लोहे की रॉड और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 7 और 8 सितंबर की रात्रि शहर के बिलग्राम चुंगी के निकट राधा कृष्ण ज्वैलर्स और सेठ विष्णु नारायण ज्वैलर्स दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। दोनों मामलों की जांच के दौरान CCTV फुटेज अहम सुराग बनी। फुटेज में वारदात का तरीका और आरोपियों की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से उनकी पहचान की और लखनऊ पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हरदोई की दोनों घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। मुख्य आरोपी दीपांशु के खिलाफ लखनऊ के अलीगंज, हजरतगंज, बख्शी का तालाब, हसनगंज, कृष्णानगर थानों में चोरी व नकबजनी के 11 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इजहार पर भी गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब गिरोह के अन्य साथी और चोरी के माल से जुड़े सुराग तलाश रही है।
0
0
Report

नाथद्वारा में भाजपा पार्षद के गायब होने पर भारी हंगामा, अपहरण की आशंका

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के नाथद्वारा में चुनावी नतीजों के बाद भारी हंगामा, भाजपा पार्षद के अपहरण का आरोप, भाजपा पार्षद प्रदीप काबरा के परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताई है। बेटे का दावा है कि अध्यक्ष पद का नामांकन करने का कॉल आने के बाद वे अचानक गायब हो गए。 नाथद्वारा, राजसमंदनगर परेव- निकाय चुनावी नतीजों के तुरंत बाद राजसमंद जिले के नाथद्वारा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजेता पार्षद प्रदीप काबरा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए उपखंड कार्यालय पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। पार्षद के बेटे द्वारा आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। 01- अध्यक्ष पद के नामांकन की कॉल के बाद से लापता आपको बता दे लापता पार्षद प्रदीप काबरा के परिजनों का आरोप है कि उन्हें अध्यक्ष पद के नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एक कॉल आई थी, जिसके बाद वे अचानक गायब हो गए। इसके साथ ही अन्य विजेता पार्षदों के परिजनों ने भी बाड़ेबंदी के नाम पर गुमराह किए जाने का दावा किया है। उनका कहना है कि पिछले 3 दिनों से पार्षदों से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है。 उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, नेताओं को बुलाने की मांग घटना से आक्रोशित परिजनों और समर्थकों की बड़ी संख्या नाथद्वारा उपखंड (SDM) कार्यालय के बाहर एकत्र हो गई और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की स्पष्ट मांग है कि क्षेत्रीय सांसद, स्थानीय विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष तुरंत मौके पर पहुंचें और पार्षदों की स्थिति पर स्थिति साफ करें。 बाइट 1- पार्षद प्रदीप काबरा बेटा 2- विजेता पार्षदों के परिजन
0
0
Report
Advertisement

चूरू में विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता रैली, ओजोन संरक्षण संकल्प

Churu, Rajasthan:विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता रैली निकाल ओजोन परत संरक्षण का लिया संकल्प चूरू। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर वन विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन चूरू के नेचर पार्क में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय वन सेवा के अधिकारी एवं उपवन संरक्षक संदीप कुमार ने की। इस वर्ष विश्व ओजोन दिवस की थीम ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लानेट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप वन संरक्षक संदीप कुमार ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि सीएफसी आधारित उपकरणों का न्यूनतम उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि ओजोन परत को सुरक्षित रखा जा सके। ओजोन परत के संरक्षण से सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों के दुष्प्रभावों से धरती पर रहने वाले जीव-जंतुओं एवं पादपों की रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने ओजोन परत के संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इसके बाद विश्व ओजोन दिवस की थीम पर छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिभागिता पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक चूरू मनीष कुमार, रेंजर वन सुरक्षा आशुतोष शर्मा, रेंजर चूरू महेश जाखड़ सहित वन विभाग के सभी मंत्रालयिक एवं फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।
0
0
Report

कुचेरा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर उलटफेर, महेन्द्र पाल चौधरी भाजपा में शामिल

Nagaur, Rajasthan:कुचेरा, नागौर अध्यक्ष चुनाव से पहले कुचेरा में बड़ा उलटफेर कांग्रेस नेता महेन्द्र पाल चौधरी ने थामा भाजपा का दामन निर्दलीय पार्षदों व समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए महेन्द्र पाल चौधरी बेटे अजयपाल चौधरी को भाजपा ने बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी नागौर जिले के कुचेरा नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले सियासी घटनाक्रम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस नेता एवं नागौर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र पाल चौधरी ने निर्दलीय पार्षदों और समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से दूरभाष पर बातचीत करवाने के बाद साफा व दुपट्टा पहनाकर महेन्द्र पाल चौधरी व अजयपाल चौधरी को कुचेरा में अपने निवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई । इसके साथ ही भाजपा ने अजयपाल चौधरी को नगरपालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा, पूर्व पालिकाध्यक्ष पukhराज टाक, भाजपा कुचेरा मंडल अध्यक्ष मनोहर माली सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

झोतेश्वर-गोटेगांव: एंबुलेंस दुर्घटना से दो घायल, बछड़े की मौत

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के झौतेश्वर चौराहा से लाठगांव चौराहा की ओर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बछड़े को टक्कर मारते हुए करीब 40 फीट गहरे बरसाती नाले में जा गिरी। हादसे में एंबुलेंस सवार दो युवक वाहन में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दोनों का उपचार जारी है। वहीं बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोटेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की तेज रफ्तार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सामने कोई वाहन या व्यक्ति आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
0
0
Report

गुरुग्राम हिट एंड रन: शिवानी चौहान के बयान के अनुसार दो गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:गुरुग्राम में हुए हिट एंड रन मामले की पीड़िता रेसिंग बाइक आज मीडिया के सामने आया है जैसा कि आप तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि जिस तरह से पीड़िता शिवानी चौहान को रेसिंग के दौरान एक कार चालक के द्वारा हिट किया गया था इसके बाद वह सड़क पर रेसिंग बाइक के साथ नीचे गिर गई थी और बाइक तकरीबन कई मीटर तक सड़क पर रगड़ती हुई काफी दूर तक जा पहुंची थी. वहीं अब रेसिंग बाइक सामने आया है जो कई जगह से सड़क पर गिरने के बाद टूट गई है अब इसे क्रेन के माध्यम से टोचन कर गुरुग्राम पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है. हालांकि इस दौरान पीड़िता के भाई ने किसी भी प्रकार का बयान देने से मना कर दिया लेकिन इस घटना के बाद दो आरोपियों की गिरफ्तारी गुरुग्राम पुलिस के द्वारा की गई है और बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है. वहीं पीड़िता ने अपने बयान में भी यह बात कही है कि हमें कानून पर पूरा भरोसा है और कोर्ट के द्वारा आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी ताकि यह एक महिला बाइकर के लिए मिसाल बने और इस तरह के अपराधियों में डर पैदा हो.
0
0
Report

HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान जगन्नाथपुर में 40 घर ढह, विरोध भड़क उठा

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना इलाके में वर्षों से जिस जगह पर बने घरों में कई जिंदगियां गुजर रही थी आज वह जगह मलबे में तब्दील हो गया है। दरअसल यह जमीन HEC की जमीन थी जिसमें अतिक्रमण कर कई घर बना लिए गए थे लेकिन अब इस पूरे जमीन को अतिक्रमण मुक्त करलिया गया है। जानकारी के मुताबिक 40 घरों को तोड़ा गया है और फिलहाल आज की कार्रवाई समाप्त हो गई है। आज सवेरे जब जिला प्रशासन की टीम पूरे दलबल और दर्जन भर जेसीबी की गाड़ियों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची तो उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई और पुलिस को लाठी चार्ज भी करने पड़े। लेकिन घंटे चली कार्रवाई के बाद अब पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया है और लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। लोगों का यह कहना है कि अगर वह अवैध तरीके से यहां पर रह रहे थे तो नगर निगम अलग-अलग टैक्स क्यों वसूल रहा था और अगर अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी दिया गया तो उसके लिए ज्यादा वक्त नहीं दिए गए इसीलिए इस कार्रवाई में उनके जरूरी सामान भी मलबे में दब गएहैं।
0
0
Report
Advertisement

Mandla वृद्धाश्रम में मौतों के पीछे क्या चल रहा है? जांच शुरू

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला — वृद्धाश्रम में लगातार वृद्धों की मौत, जांच शुरू मण्डला के सैद्धान्तिक सीनियर सिटीजन होम में वृद्धों की लगातार हो रही मौतों ने संस्थान की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब दो महीने पहले एक वृद्ध की मौत के बाद आज फिर एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, बीते करीब एक साल में इस संस्थान में 5 से अधिक वृद्धों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि वृद्धाश्रम एक एनजीओ द्वारा संचालित है, लेकिन इसके संचालन और गतिविधियों की जिला प्रशासन को स्पष्ट जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। आज हुई मौत के बाद मामला प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में आया है। अब वृद्धाश्रम में हुई मौतों के साथ-साथ संस्थान के संचालन, पंजीयन, व्यवस्थाओं और गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह वृद्धाश्रम जबलपुर के कुछ कथित समाजसेवियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। हालांकि, मौतों के वास्तविक कारण और संस्थान की कार्यप्रणाली को लेकर जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लगातार हो रही मौतों के बीच सबसे बड़ा सवाल—आखिर वृद्धाश्रम में क्या चल रहा था और अब तक जिम्मेदारों की नजर यहां क्यों नहीं पड़ी?
0
0
Report

दिषा त्रैमासिक बैठक: जल जीवन मिशन पर केंद्र की समीक्षा, सांसद महंत की नाराजगी

Korba, Chhattisgarh:एंकर - जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिषा) की trid trimestri बैठक सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई. बैठक में सांसद ज्योत्स्ना महंत ने केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की. बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते सांसद ने कहा है कि, जल जीवन मिशन पूरी तरह फैल रही है. प्रदूषण को लेकर भी लेकर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की है. वहीं स्कूल में कमियों के सुधार को लेकर उठाये गए कदम पर सांसद ने कलेक्टर की तारीफ की है. सड़क सुरक्षा को लेकर भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है. बाईट- ज्योत्सना महंत, सांसद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top