icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायबरेली में कपड़ा व्यापारी पर कार से हमला, ₹15000 लूट

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तौधकपुर गांव के पास दुकान बंद करके कपड़ा व्यापारी अपने घर जा रहा था। तभी कार लोगों ने रास्ते में रोक कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कपड़ा व्यापारी को गंभीर चोटे शरीर में आई है। आसपास के लोगों ने तुरंत परिवारजनों को सूचना दी। पास में रखे करीब ₹15000 लूटकर फरार हो गए। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिवारजनों ने घायल वेद प्रकाश को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर के द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही पीड़ित परिवार के द्वारा कोतवाली में शिकायती पत्र दी गई है शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
0
0
Report

हेमकुण्ड साहिब यात्रा: सेना ने बर्फ हटाकर मार्ग सुरक्षित किया, कपाट खुलेंगे

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद अब यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तयारी तेज हो गई हैं। भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा के सेवादार कठिन हिमालयी परिस्थितियों में ट्रेक मार्ग से बर्फ हटाने के कार्य में जुटे हुए हैं। यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बर्फबारी के बावजूद, भारतीय सेना और सेवादारों की संयुक्त टीम ने घांघरिया से आगे का मार्ग साफ करने का कार्य जारी रखा। सेना की 418 इंडिपेंडेंट फील्ड कंपनी (9 माउंटेन ब्रिगेड) की टीम, सूबेदार के नेतृत्व में, सेवादारों के साथ अटलकोटी ग्लेशियर को सफलताप्रव berpार कर चुकी है और अब श्री हेमकुंड साहिब से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर पहुंच गई है। टीम ऊंचाई वाले दुर्गम ट्रेक पर जमी मोटी बर्फ को काटते हुए मार्ग को तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित बना रही है。 बी ओ - वहीं, यात्रा के प्रमुख पड़ाव गोविंदघाट में मुख्य प्रवेश द्वार को भारतीय सेना के जवानों द्वारा रंग-रोगन कर तैयार किया जा रहा है। यह कार्य आर्मी के वाहन (वन-टन गाड़ी) की सहायता से किया जा रहा है। सेना के अनुसार, यह मुख्य गेट उनके जवान मदन सिंह की स्मृति में बनाया गया है, जिन्होंने हेमकुंड साहिब की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्री हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट शनिवार, 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, प्रथम जत्था 20 मई 2026 को ऋषिकेश से रवाना होगा। गौरतलब है कि भारतीय सेना पिछले कई दशकों से हर वर्ष इस दुर्गम क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा देते हुए यात्रा मार्ग को सुगम बनाती रही है, जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधक ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भारतीय सेना और सभी सेवादारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संयुक्त प्रयास सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल है। लगभग 15,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब सिखों का एक अत्यंत पवित्र तीर्थस्थल है, जो सात बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों और पवित्र हेमकुंड झील से घिरा हुआ है। ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी लेते रहें।
0
0
Report
Advertisement

आवारा कुत्तों के हमले से सांभर की मौत: अमरोहा के चमरौवा में दर्दनाक घटना

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर आवारा जनपद के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव चमरौवा में आवारा कुत्तों के हमले में सांभर की मौत अमरोहा जनपद के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव चमरौवा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक सांभर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना गांव निवासी जितेन्द्र सिंह के खेत पर हुई, जहां सांभर कुत्तों से बचने की कोशिश करता रहा लेकिन हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल सांभर को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। लोगो ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है
0
0
Report

दमोह में आंधी-तूफान से पीपल का पेड़ गिरा, सड़क जाम, बड़ा हादसा टला

Damoh, Madhya Pradesh:बस्ती में पीपल का पेड़ सड़क पर गिरा ,बड़ा हादसा टला, ग्रामीण इलाको में कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबर...एंकर/ दमोह में मौसम के बदले मिजाज ने बड़े پیمाने पर नुकसान पहुंचाया है। तेज आंधी तूफान ने सालों पुराने कई पेड़ जमीदोज कर दिए है। जिले के मड़ियादो बस्ती में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी आवास के पास लगे प्राचीन पीपल के पेड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया,तेज तूफान के कारण पेड़ गिरने डाली से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया दोनो ओर वाहनों की कतारें लग गई, पेड़ का एक हिस्सा बिजली केबिल लाइन पर भी गिरा जिससे लाइन झूलकर नीचे लटक गई, स्थानीय लोगो के सहयोग से पेड़ को काटकर मार्ग खोला गया,gनीमत रही पेड़ गिरने के दौरान स्थानीय निवासी या वाहन चालक इसकी चपेट में नही आये अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था。
0
0
Report

सेवन वंडर्स में आंधी-बारिश से छतरीनुमा संरचना गिरी, एक परिवार के 8 घायल

Kota, Rajasthan:कोटा में गुरुवार रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान सेवन वंडर्स में बड़ा हादसा हो गया। इंदिरा गांधी नगर निवासी एक ही परिवार के 8 लोग घूमने के लिए सेवन वंडर्स पहुंचे थे। बारिश शुरू होने पर सभी लोग हेरिटेज क्षेत्र में बनी छतरीनुमा संरचना के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान ऊपर लगी पत्थर की पट्टियां और हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो लोगों के हाथ फ्रैक्चर बताए जा रहे हैं। घायल दशरथ सिंह ने बताया कि सभी को पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
Advertisement

दौलतपुर में रात्री चौपाल: कलेक्टर ने ग्रामीणों को लाभ तुरंत दिए

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- रात्रिकालीन चौपाल में ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान दौलतपुर गांव पहुँची,जहां वह ग्रामीणों से रूबरू हुई।इस दौरान आमजनों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया गया,साथ ही शासन की योजनाओं के साथ कार्यक्रमों का लाभ हितग्राहियों को तत्परता से मिले इसकी जानकारी भी कलेक्टर रुचिका चौहान ने रात्रिकालीन चौपाल के माध्यम से दी। वीओ-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कलेक्टर रुचिका चौहान ग्रामीणों से रूबरू होने रात्रिकालीन चौपाल कार्यक्रम में दौलतपुर गांव पहुंची। कलेक्टर की चौपाल में उनके साथ SP धर्मवीर सिंह, सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, एडिशनल एसपी जयराज कुबेर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव समाधिया सहित जिले के अलग विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद रहे। रात्रिकालीन चौपाल में ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने अपनी-अपनी बात रखी। चौपाल में ग्रामीणों के समक्ष बीपीएल सूची का वाचन भी कराया गया। ग्रामीणों द्वारा गाँव के 5 लोगों को गरीब होने के कारण सूची में जोड़ने की मांग की गई। इसके साथ ही 5 ऐसे लोग जो गांव से बाहर गए हैं और मृत्यु हो गई है उनके नाम हटाने की सहमति भी दी गई। रात्रिकालीन चौपाल में विभागीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर भी ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन भी दिए। वीओ- रात्रिकालीन चौपाल को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा है कि जो भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं उनका तत्परता से निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। वहीं SP धर्मवीर सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी लोग शांति और सदभाव के साथ रहें, पुलिस उनकी सुरक्षा के लिये तैनात है। बाइट- रुचिका चौहान- कलेक्टर बाइट- धर्मवीर सिंह यादव- SSP वीओ- आपको बता दे कि भितरवार विकासखंड के गांव दौलतपुर में आयोजित हुई रात्रिकालीन चौपाल में पेंशन योजना के 4 हितग्राहियों सहित अनुग्रह सहायता (संबल) के 2, आयुष्मान कार्ड के 4, नामांतरण के 8, लाड़ली लक्ष्मी योजना के 5 और नि:शुल्क पुस्तक वितरण के 10 हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ दिलाया गया।
0
0
Report
Advertisement

NYAY को धरातल पर उतारे; शहरी रोजगार गारंटी से मजदूरों की आय बढ़ेगी

Noida, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर देश के नवनिर्माण में अपना पसीना बहाने वाले सभी मेहनतकश श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ。 श्रम ही राष्ट्र की असली शक्ति है। आज समय की मांग है कि श्रमिकों को न केवल सम्मान मिले, बल्कि उनकी आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। इसके लिए न्यूनतम आय में वृद्धि और मनरेगा को और अधिक सशक्त बनाना अनिवार्य है。 हमारी सरकार ने मनरेगा की तर्ज पर 'शहरी रोजगार गारंटी योजना' शुरू कर श्रमिकों को संबल प्रदान किया था। अब समय आ गया है कि श्री राहुल गांधी जी की न्यूनतम आय योजना (NYAY) को धरातल पर उतारा जाए, ताकि हर श्रमिक की आय में वास्तविक वृद्धि हो और उनके जीवन में एक ठोस, सकारात्मक बदलाव आ सके।
0
0
Report

*रोहनियां: हाईवे पर चार पहिया वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, गांव में पसरा मातम*

Dev KantDev KantFollow15m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:रोहनियां, वाराणसी।* मोहनसराय चौकी क्षेत्र के जगतपुर हाईवे पर प्राइमरी स्कूल के पास रविवार को सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सतेंद्र कुमार मोहनसराय बैरवन स्थित अपनी बहन रमवंती देवी के घर से लौट रहे थे। जगतपुर हाईवे पर सड़क पार करते समय मोहनसराय से रोहनियां की तरफ आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पत्नी रेखा देवी, बच्चे स्वतंत्र कुमार, शताब्दी पटेल, लक्ष्मी, आर्या व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटे थे। गांव में शोक की लहर है। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ रोहनियां थाने पहुंच गई। क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर घर भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।।
0
0
Report

श्रमिक दिवस पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मुस्तैदी आई नजर।

PParveenFollow20m ago
Noida, Uttar Pradesh:श्रमिक दिवस पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मुस्तैदी आई नजर। शांति पूर्ण तरीके से श्रमिकों ने मनाया मजदूर दिवस। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही तैयार दिखा प्रशासन CP लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में मजबूत प्लानिंग 1000 पुलिसकर्मी और PAC की तैनात। औद्योगिक क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों पर चौकसी तेज। CP लक्ष्मी सिंह द्वारा फेस-2 पहुंचकर खुद हालात का लिया जायजा। अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी दिशा-निर्देश। श्रमिक दिवस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की पहल।
0
0
Report
Advertisement

पीकअप टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल: झालावाड़ के गंगधार में हादसा

Jhalawar, Rajasthan:गंगधार (झालावाड़) गंगधार थाना क्षेत्र में मान के कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार दम्पत्ति को पीकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वही पत्नी भी घायल हो गई। पुलिस के अनुसार देर रात्रि में थाना क्षेत्र के टिगरिया गांव निवासी दम्पत्ति रिश्तेदारी के कार्यक्रम में गुराडिया ईसर गांव गए थे। वापस लौटते समय में एक पीकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके चलते नारायणसिंह टिगरिया निवासी की मौके पर मौत हो गई, वही उनकी पत्नी भी घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगधार थाना पुलिस ने पीकअप को जप्त किया। वही मृतक नारायण सिंह के शव को चौमहला की मोर्चरी में रखवाया। आज सुबह पुलिस ने परिजनों से पर्चा बयान लिए तथा शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सोप दिया। पिकअप चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।
0
0
Report

2 वर्षीय बच्ची ने चूहा मार दवा खाने से मौत पाई, नरसिंहपुर

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले की सांईखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसकरपा गांव में एक मासूम बच्ची के साथ जहरीली वस्तु खाने से मौत का मामला सामने आया है. शिवांги पिता कृष्णकांत कुशवाहा उम्र 2 वर्ष ने रात को अपने घर में चूहामार दवा नीचे पड़ी होने के चलते खा ली थी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे गाडरवारा अस्पताल लाया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा नरसिंहपुर रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. वहीं डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. मृतिका बच्ची के पिता कृष्णकांत कुशवाहा ने बताया कि घर के लाफ्ट पर चूहामार रखी हुई थी जो बिल्ली द्वारा नीचे गिरा दी गई जिसे बच्ची ने उठाकर खा लिया जिससे यह घटना घटित हुई. वहीं आज अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पश्चात पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा.
0
0
Report

पन्ना जिले में ऑनलाइन पंजीयन के बावजूद खरीदी केंद्रों में परेशानी, बारिश से किसान परेशान

Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में स्लॉट बुकिंग और तुलाई के बाद रसीद काटने में आ रही परेशानी। जिले में 2 लाख 14 हजार किसानों में से मात्र 34 हजार ने खरीदी के पंजीयन करवाया है; खरीदी केंद्रों में देरी और अव्यवस्था के कारण किसानों का मोह भंग हुआ। सिस्टम और मौसम की दोहरी मार झेल रहा किसान; कल हुई बारिश में खरीदी केंद्र का गेहूं भीगा। पन्ना से बड़ी खबर: केवल 16 प्रतिशत किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीयन करवाया है; ऑनलाइन सिस्टम से परेशान हैं। लगभग 2 लाख 14 हजार किसानों में से 34 हजार ने आनलाइन पंजीयन करवाया है; 16 प्रतिशत किसानों को खरीदी केंद्रों में सिस्टम की मार झेलनी पड़ रही है। अगर 70 से 80 प्रतिशत किसान पंजीयन कर लेते तो खरीदी केंद्रों का क्या हाल होता, यह सवाल उठ रहा है। किसान SLOT बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया से परेशान हैं और तुलाई के बाद रसीद ऑनलाइन कटती है, जिसे लेकर भी वे परेशान हैं। मौसम खराब है और बारिश का डर बना हुआ है; किसान दोहरी मार से मजबूर होकर कम दामों पर स्थानीय व्यापारियों को अपनी फसल बेच देते हैं। कृषि विभाग के अधिकारी और खरीदी केंद्र पर काम करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर भी सर्वर डाउन की वजह से परेशानी झेल रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top