icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201009
MjChoudharyMjChoudharyFollow5 Jan 2025, 06:12 am

Ghaziabad: जिला सरकारी अस्पताल में बंदरों का आतंक, मरीजों में चिंता

Ghaziabad, Uttar Pradesh:

गाजियाबाद के जिला सरकारी अस्पताल में बंदरों का आतंक मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मरीज न केवल बंदरों के कारण परेशान हैं बल्कि कई बार बंदर उनके सामान को भी उठा ले जाते हैं। इस समस्या को लेकर डॉक्टर और मरीज दोनों ही हताश नजर आ रहे हैं। नगर निगम को बंदरों को पकड़ने के लिए पत्र लिखा गया है लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। अस्पताल परिसर में अत्यधिक बंदर होने के कारण मरीजों को काटने की भी घटनाएं सामने आई हैं। जिला MMG अस्पताल की तस्वीरें इस समस्या की गंभीरता को दर्शाती हैं जहां बड़ी संख्या में बंदर देखे जा सकते हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में तेंदुए के हमले: 10 वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां तेंदुए ने एक 10 वर्षीय बच्चे को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, गंगोलीहाट के खेतीगांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे 10 वर्षीय प्रियांशु पुत्र भगवान राम घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। बच्चे के तेंदुए के हमले का पता चलते ही ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा किया। ग्रामीणों के पीछे आने का आभास होते ही तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। इसके बाद घर से करीब 200 मीटर दूर बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भारी आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। गंगोलीहाट की इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में मानव-वन्यजीव संघर्ष और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

नाली विवाद में दो पक्षों की मारपीट, वीडियो वायरल

Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में नाली से पानी निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान पुरुषों के साथ महिलाएं भी मारपीट में शामिल रहीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक शख्स महिला पर डंडे से वार करता हुआ दिखाई दे रहा है। महिलाएं भी एक दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के ककन्धु गांव की बताई जा रही हैं, जहां नाली से पानी निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान घूंसे, थप्पड़ और डंडे चलते दिखाई दिए। मारपीट में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स एक महिला पर डंडे से वार करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही मारपीट की पूरी वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

वृंदावन ट्रस्ट ने मौत के मामले पर संवेदना जताई, निष्पक्ष जांच में सहयोग

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा - रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में ट्रस्ट ने जताई संवेदना, निष्पक्ष जांच में सहयोग का भरोसा वृंदावन श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट ने आश्रम गुरु कृपा कुंज में 25 सितंबर को श्री दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के साथ हुई दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि घटना से पूज्य महाराज श्री सहित समस्त परिकर आहत हैं और ट्रस्ट मृतक साधक के परिवार के प्रति पूर्ण संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त करता है。 ट्रस्ट ने कहा कि घटना की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। जांच पूरी होने तक ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं, साधकों और आमजन से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी, अफवाह या अनुमान के आधार पर कोई वक्तव्य अथवा प्रचार न करें, जिससे पूज्य महाराज और आश्रम की छवि प्रभावित हो。 बयान में कहा गया कि ट्रस्ट को पुलिस प्रशासन की निष्पक्ष जांच पर पूरा विश्वास है। जांच के माध्यम से घटना से जुड़े वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाएगा। ट्रस्ट ने सभी लोगों से जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है。 ट्रस्ट की ओर से यह बयान 3 अक्टूबर 2026 को श्रीधाम वृंदावन से जारी किया गया।
0
0
Report

वृंदावन ट्रस्ट ने संवेदना जताई, निष्पक्ष जांच के लिए सहयोग का भरोसा व्यक्त किया

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा - रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में ट्रस्ट ने जताई संवेदना, निष्पक्ष जांच में सहयोग का भरोसा वृंदावन श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट ने आश्रम गुरु कृपा कुंज में 25 सितंबर को श्री दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के साथ हुई दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि घटना से पूज्य महाराज श्री सहित समस्त परिकर आहत हैं और ट्रस्ट मृतक साधक के परिवार के प्रति पूर्ण संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त करता है。 ट्रस्ट ने कहा कि घटना की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। जांच पूरी होने तक ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं, साधकों और आमजन से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी, अफवाह या अनुमान के आधार पर कोई वक्तव्य अथवा प्रचार न करें, जिससे पूज्य महाराज और आश्रम की छवि प्रभावित हो। बयान में कहा गया कि ट्रस्ट को पुलिस प्रशासन की निष्पक्ष जांच पर पूरा विश्वास है। जांच के माध्यम से घटना से जुड़े वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाएगा। ट्रस्ट ने सभी लोगों से जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है。 ट्रस्ट की ओर से यह बयान 3 अक्टूबर 2026 को श्रीधाम वृंदावन से जारी किया गया।
0
0
Report

इंद्रप्रस्थ नित्य महोत्सव का आयोजन, धरोहर जागरूकता के साथ रंगारंग नृत्य दिखा

एंकर इंद्रप्रस्थ नित्य महोत्सव एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। पुराना किला लोकेशन, विजुअल प्रोग्राम के प्रोग्राम में आए हुए गैस्ट्रो के विजी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट। खबर पर वॉकथ्रू। इंद्रप्रस्थ नित्य महोत्सव एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया यह प्रोग्राम पुराने किले के अंदर रखा गया था। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रोग्राम का उद्देश्य धरोहर के बारे में जागरूकता फैलाना था। प्रोग्राम में नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रोग्राम के चीफ गेस्ट CM रेखा गुप्ता और अन्य VIP गेस्ट मौजूद थे। प्रोग्राम में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम 2 तारीख से 4 तारीख तक चालू रहेगा जिसमें आज 3 तारीख को भारी भीड़ पहुंची। प्रोग्राम में काफी सुंदरता का ध्यान रखा गया। ZEE मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट। खबर पर वॉकथ्रू。
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन की शाही मस्जिद: तकनीक से सुरक्षा, अफवाहों पर स्पष्ट जवाब

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन वक्फ बोर्ड कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने शाही मस्जिद का किया निरीक्षण, मस्जिद के दूसरे भाग में निर्माणाधीन नई मीनार को उच्च तकनीक से बनाने के दिए निर्देश, चौडीकरण में आ रहे मस्जिद के हिस्से को मुस्लिमजनो द्वारा हटाने का कार्य जारी, मीनार हटाते समय तकनीकी त्रुटि से मस्जिद का अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है जिसे और बेहतर तकनीक से बनाया जाएगा, सनवर पटेल ने शहर काजी से मुलाकात कर पूरे मसले पर चर्चा की, शाही मस्जिद के पूर्व सदर अरशद खान के इंतेक़ाल पर परिजनो से की मुलाकात, मस्जिद ध्वस्त करने की अफवाह पर कहा की मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित है, साफ दिखाई दे रही है, राजनीति चमकाने वालों ने मस्जिद को अपना जरिया बना रखा है, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा कि कुछ लोगों ने भड़काना ही अपना व्यवसाय बना रखा है ऐसे लोगों की बातों में कोई ना आए, पत्थर बाजी में बेगुनाह लोगों को आरोपी नहीं बनने दिया जाएगा, वक्फ बोर्ड कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने शनिवार को उज्जैन की शाही मस्जिद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मस्जिद परिसर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित लोगों से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मस्जिद के दूसरे हिस्से में निर्माणाधीन नई मीनार को आधुनिक और उच्च तकनीक के माध्यम से तैयार करने के निर्देश दिए। चौड़ीकरण की जद में आ रहे मस्जिद के हिस्से को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा हटाने का कार्य जारी है। इसी दौरान मीनार हटाते समय तकनीकी त्रुटि के कारण मस्जिद के अन्य हिस्से को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई। पटेल ने कहा कि क्षतिग्रस्त हिस्से को अब पहले से बेहतर तकनीक और मजबूत निर्माण पद्धति के साथ तैयार किया जाएगा, ताकि मस्जिद की संरचना सुरक्षित और व्यवस्थित रहे। निरीक्षण के बाद सनवर पटेल ने शहर काजी से मुलाकात कर पूरे मामले पर चर्चा की। दोनों के बीच मस्जिद से जुड़े निर्माण कार्य, चौड़ीकरण और मौजूदा परिस्थितियों को लेकर बातचीत हुई। पटेल ने शाही मस्जिद के पूर्व सदर अरशद खान के इंतकाल पर उनके परिजनों से भी मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।। मस्जिद को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से चल रही अफवाहों पर पटेल ने स्पष्ट किया कि मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मौके पर मस्जिद स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और इसे लेकर किसी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा नहीं की जानी चाहिए। राजनीतिक बयानबाजी को लेकर पटेल ने कहा कि कुछ लोगों ने मस्जिद को राजनीति चमकाने का जरिया बना रखा है। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम लेते हुए कहा कि कुछ लोगों ने लोगों को भड़काना ही अपना व्यवसाय बना लिया है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे ऐसे लोगों की बातों में न आएं और किसी भी मामले में तथ्य एवं वास्तविक स्थिति को देखकर ही प्रतिक्रिया दें। पत्थरबाजी की घटना का जिक्र करते हुए पटेल ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को आरोपी नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों की पहचान तथ्यों और जांच के आधार पर होनी चाहिए, ताकि बेगुनाह लोगों के साथ अन्याय न हो। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पदाधिकारी और समाज के लोग भी मौजूद रहे। अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों से मस्जिद के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया गया।
0
0
Report

शेखपुरा में पचना गांव के पास CSP संचालक से लूट, 1.62 लाख रुपये छीने

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां नगर थाना क्षेत्र के पचना गांव के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने सीएसपी संचालक के साथ मारपीट कर 1.62 लाख रुपये समेत टैब और मोबाइल लूट लिए।अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट पाट का विरोध करने पर अपराधियों ने सीएसपी संचालक को पिस्टल के बट हमला कर दिया इससे सिर फट गया।देर शाम हंगामा की शोर का आवाज सुन जन ग्रामीणों आने लगे तो हथियार बंद अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग कर बाइक से फरार हो गए। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।घायल सीएसपी संचालक की पहचान पचना गांव निवासी बृजनंदन मालाकार के रूप में हुई है।घटना के बाद ग्रामीण और परिजनों ने खून से लथपथ हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया।बताया जाता ह कि घायल सीएसपी बंद कर रुपये से भरा बैग लेकर घर लौट रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने गांव के हाईस्कूल के गेट के समीप बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल से सिर पर वार कर घायल कर दिया और रुपये लूट लिए। लूट की घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report

हनुमान अंश के म्यूजिक डायरेक्टर ऋषि पाठक ने CM सम्राट चौधरी से मुलाकात की

Patna, Bihar:हनुमान अंश फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सह सिंगर ऋषि पाठक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से किया मुलाकात ऋषि पाठक दरभंगा (मिथिला) के रहने वाले हैं। ऋषि पाठक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को हनुमान अंश फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर लेखक विशाल चतुर्वेदी को वीडियो कॉल पर बात कराई। हनुमान अंश के फिल्म डायरेक्टर ने बिहार आ कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने की इच्छा जताई। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर ऋषि पाठक ने कहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिल कर काफी अच्छा लगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने फिल्म की काफी तारीफ किया। हमे उम्मीद नहीं फिल्म इतना सुपर हिट हो जाएगा। लेकिन हनुमान जी पर भरोसा था। कहा जो एक धरे पर फिल्म बनाने की सोच थी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का ओ हनुमान अंश फिल्म ने सभी को तोड़ दिया है। बेहद कम बजट की फिल्म है। लोगों ने बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया इस फिल्म को। वही ऋषि पाठक के पिता ने कहा आज मैं काफी ज्यादा खुश हो मेरे बेटे ने बिहार और पूरे देश का नाम रोशन किया है हनुमान अंश जैसी फिल्म में काम कर के।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार के मछली बाजार में रंगे मछली का वीडियो वायरल, जांच की मांग

Katihar, Bihar: वायरल वीडियो -- कटihar में मछली को रंगने का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप ताज़ा दिखाने के लिए मछली को रंग में डुबोने का दावा, मत्स्य विभाग ने जांच का दिया भरोसा ताजा दिखाने के लिए रंग लगाने का आरोप मत्स्य विभाग ने लिया संज्ञान वायरल वीडियो ने कटिहार के मछली बाजार में खाद्य सुरक्षा और ग्राहकों के स्वास्थ्य को लेकर नई चिंता जरूर पैदा कर दी फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश की तो महिला विक्रेता ने उनके साथ बदसलूकी का दावा कटिहार शहरी क्षेत्र में मछली की बिक्री से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित स्टेट बैंक के समीप लगने वाले मछली बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला विक्रेता द्वारा मछली को रंग मिले पानी में डुबोते हुए दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो बनाने वाले संतोष कुमार के अनुसार, वह बाजार में मछली खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक महिला विक्रेता पर पड़ी, जो कथित तौर पर मछलियों को रंग से भरी बाल्टी में डुबो रही थी। संतोष कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने इसका फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश की तो महिला विक्रेता ने उनके साथ बदसलूकी की। संतोष कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले उनके परिवार के पांच सदस्य मछली खाने के बाद कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल से कटिहार रेफर किया गया था और तीन से चार दिनों तक उपचार चला था। इसी वजह के से मछली में कथित तौर पर रंग मिलाए जाने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। युवक का आरोप है कि बाहर से लाया गया कतली जैसा मछलियों को स्थानीय और ताजा दिखाने के लिए उन पर रंग लगाया जा रहा है। उनका दावा है कि रंग लगाने के बाद मछली देखने में ज्यादा ताजा और आकर्षक नजर आती है, जिससे ग्राहक आसानी से उसके झांसे में आ सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद बाजार में बिकने वाली मछलियों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, मछली में वास्तव में किस प्रकार का रंग इस्तेमाल किया गया, वह खाद्य रंग था या कोई अन्य रसायन, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले को लेकर जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार ने टेलीफोनिक बातचीत में बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि आखिर मछलियों को कथित तौर पर किस पदार्थ से रंगा जा रहा था और क्या वह मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है ? वीडियो की जांच, मछली और इस्तेमाल किए गए रंग के नमूनों की जांच से ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल वायरल वीडियो ने कटिहार के मछली बाजार में खाद्य सुरक्षा और ग्राहकों के स्वास्थ्य को लेकर नई चिंता जरूर पैदा कर दी है.
0
0
Report

जयपुर के पत्रकार कॉलोनी के निजी अस्पताल में ठगी, CCTV में कैद बदमाश

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu पत्रकार कॉलोनी में निजी हॉस्पिटल में ठगी का मामला हेलमेट पहनकर हॉस्पिटल पहुंचा बदमाश महिला स्टाफ को बातों में उलझाकर ले गया 4 हजार रुपये बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से आया था आरोपी पूरी वारदात हॉस्पिटल के CCTV कैमरे में कैद पत्रकार कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाओं के बाद ठगी की वारदात से चिंता हॉस्पिटल के आसपास रातभर पुलिस और निजी गार्ड की तैनाती के बावजूद वारदात संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और पुलिस से कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों से संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने और सतर्क रहने की अपील
0
0
Report
Advertisement

ऐशियन गेम्स में कांस्य जीतने पर माहेश्वरी चौहान का उदयपुर में गर्मजोशी से स्वागत

Udaipur, Rajasthan:एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली माहेश्वरी चौहान का शनिवार को उदयपुर पहुंची। जहां परिजनों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस मौके पर उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और जालौर जिले के खेल जगत की हस्तियों और खेलप्रेमी मौजूद रहे। फतहसागर स्थित राज बाग में आयोजित हुए सम्मान समारोह में माहेश्वरी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनकी मेहनत, संघर्ष और सफलता को सलाम किया गया। परिवार के सदस्यों ने माहेश्वरी के सफर के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पदक विजेता माहेश्वरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि वे इससे अच्छा प्रदर्शन और सकती थी, लेकिन देश के लिए पदक जीतना खुशी की बात है। उन्होने कहा कि अभी तो शुरुआत है अभी सफर बहुत लंबा है। वे इसके लिए लगातार मेहनत करती रहेंगी।
0
0
Report

टोंक में पंचायती राज चुनाव: 8.22 लाख मतदाता तीसरे-चौथे चरण के लिए वोट डालेंगे

Tonk, Rajasthan:टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी: 8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; तीसरे और चौथे चरण में टोंक होंगे चुनाव, 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी टोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों और 282 सरपंचों व वार्ड पंचों के चुनाव के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिले में कुल 8 लाख 22 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे。 ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों से होगा मतदान चुनाव प्रक्रिया में इस बार दो अलग-अलग पद्धतियों का प्रयोग किया जाएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव ईवीएम (EVM) मशीन के माध्यम से होगा, जबकि सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान बैलेट पेपर (मतपत्र) द्वारा कराया जाएगा। चुनाव संपन्न होने और मतगणना के बाद जिला प्रमुख एवं प्रधान पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी。 50% आरक्षण से 148 महिला सरपंच और 4 प्रधान बनेंगी महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस बार टोंक जिले में 50% आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत जिले की 282 ग्राम पंचायतों में से 148 पंचायतों में महिला सरपंच चुनी जाएंगी। इसके अलावा, जिले की 8 पंचायत समितियों में से 4 सीटों पर महिला प्रधान काबिज होंगी, जिनमें अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की महिलाएं शामिल हैं। बता दें कि टोंक जिला प्रमुख का पद पहले ही एससी (SC) महिला के लिए आरक्षित किया जा चुका है। नई बनी पचेवर पंचायत समिति में पहली बार चुनाव जिले में इस बार पचेवर के रूप में नई पंचायत समिति का गठन किया गया है, जिसके बाद अब कुल 8 पंचायत समितियां हो गई हैं। पचेवर पंचायत समिति में पहली बार ही प्रधान की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित की गई है। लॉटरी के 8 दिन बाद जारी हुआ शेड्यूल आरक्षण स्थिति स्पष्ट करने के लिए गत 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर 31 जिला परिषद और 8 प्रधान पदों की लॉटरी निकाली गई थी। इसके अगले दिन, 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर 282 सरपंच और वार्ड पंच पदों की लॉटरी संपन्न हुई। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के ठीक 8 दिन बाद निर्वाचन विभाग द्वारा चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है。
0
0
Report

वेंकटेश्वरा यूथ पावर ड्रीम डिसिप्लिन लीडरशिप का आयोजन मुख्य अतिथि रहे में IPS अधिकारी क्वैयर खालिद।

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow16m ago
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा:- गजरौला के श्री वेंकटेश्वरा यूथ पावर ड्रीम डिसिप्लिन लीडरशिप विषय पर प्रेरणादायी का विषेश प्रोगाम का आयोजन किया गया जिसमें युवा शक्ति देश की बड़ी ताकत और सफलता के लिए बड़े सपनों के साथ अनुशासन एवं एकर्ता का संदेश दिया गया वही इस मौके पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं एडीजी महाराष्ट्र पुलिस क्वैसर खालिद ने विद्यार्थियों को लक्ष्य जीवन में संतुलन एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया साथ ही युवाओं से अपनी ऊर्जा में प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग कर राष्ट्र एवं समाज के विकास में योगदान देने का आवाहन भी किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस क्वैसर खालिद ने किया वही इस मौके पर प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.कृषणकान्तदवे, पीयूष कुमार पाण्डेय, प्रदीप कुमार आदि लौग उपस्थित रहे वहीं मुखिया तिथि को स्मृति चिन्ह बैठकर सम्मानित किया गया वही वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा युवा शक्ति देश देश की सबसे बड़ी ताकत है विभिन्न बातो को साझा किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top