201002
Ghaziabad- कविनगर डकैती अपडेट, पुलिस ने जल्द घटना के खुलासे का दिया आश्वासन
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कविनगर में बदमाशों ने एक दंपति के घर में गन पॉइंट पर डकैती डालने की बड़ी घटना को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में इस घटना में घर के नौकर का महत्वपूर्ण रोल बताया जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बदमाशों की इस करतूत से पूरे कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया है जबकि दंपति परिवार डर के साए में नजर आ रहा है। पुलिस ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रंगों के बहाव में जीवंत हुआ अंतरिक्ष यात्री, तस्वीर ने बदली कलाकारी
Noida, Uttar Pradesh:कैनवास पर बनी तस्वीर को अगर आंखों के सामने बदलते हुए देखना हो, तो ये कलाकारी देखिए! आर्टिस्ट क्रिस जैकूब ने एक कंकाल जैसे अंतरिक्ष यात्री की तस्वीर बनाई है, जिसके हाथों में रंगों से भरा चमकदार गोला नजर आता है। लेकिन असली कमाल तब शुरू होता है, जब नीले, लाल और नारंगी रंग आपस में बहने और टपकने लगते हैं। ऐसा लगता है मानो तस्वीर में बनी दुनिया सचमुच हरकत करने लगी हो। ब्रश से नहीं, बहते रंगों से रची गई ये अनोखी कला है! कैनवास पर रंगों का बहता जादू! अंतरिक्ष यात्री के हाथों में रंगों का गोला! तस्वीर में हरकत भरती अनोखी कला! बहते रंगों से जीवंत हुई पेंटिंग! स्थिर तस्वीर बनी चलती हुई कलाकृति!0
0
Report
ऊंचाई पर रस्सी के रास्ते में चुनौती: सेफ्टी हार्नेस से भी डगमगते कदम
Noida, Uttar Pradesh:जमीन से ऊंचाई पर पहुंचते ही अच्छे-अच्छों के कदम लड़खड़ा जाते हैं... और यहां तो हर कदम पर संतुलन बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं! देखिए, रस्सियों के सहारे ऊंचाई पर बने इस लकड़ी के रास्ते पर सफेद जूतों में आगे बढ़ते कदम। नीचे जमीन काफी दूर है और रास्ता इतना संकरा कि जरा सी चूक भी मुश्किल में डाल सकती है। हालांकि, सेफ्टी हार्नेस के सहारे ये रोमांचक सफर जारी है। सच में, यहां हिम्मत से ज्यादा संतुलन की परीक्षा है! हवा में लटका लकड़ी का रास्ता! एक कदम आगे, नीचे गहरी खाई! ऊंचाई पर संतुलन की असली परीक्षा! रस्सियों के सहारे रोमांचक सफर!0
0
Report
बालकनी पर हुदहुद का जलवा: सिर पर कलगी, पंखों में धारियाँ वाला शाही पक्षी
Noida, Uttar Pradesh:सिर पर कलगी, लंबी मुड़ी हुई चोंच और पंखों पर काली-सफेद धारियां... ये पक्षी किसी शाही अंदाज से कम नहीं! इसे कहते हैं हुदहुद यानी EURASIAN HOOPOE। जब ये सतर्क होता है, तो सिर पर मौजूद इसकी खूबसूरत कलगी पंखे की तरह खुल जाती है। भूरे-नारंगी रंग का शरीर और अनोखा अंदाज इसे बाकी पक्षियों से अलग पहचान देता है। इस बार तो शहर की बालकनी की रेलिंग पर ही इसने अपना जलवा दिखा दिया! कलगी खोलकर हुदहुद ने दिखाया जलवा! बालकनी में दिखा खूबसूरत हुदहुद! सिर पर पंखा, अंदाज निराला! लंबी चोंच और शाही कलगी वाला पक्षी! कुदरत की कारीगरी का अनोखा नमूना!0
0
Report
Advertisement
एक पंजे ने रोक दिया नन्हे बिल्ली के तूफान को, शरारत पर ब्रेक
Noida, Uttar Pradesh:एक तरफ घर में तूफान मचा है, तो दूसरी तरफ कोई उसे शांत करने की पूरी कोशिश कर रहा है! पीले सोफे के आसपास ग्रे रंग का नन्हा बिल्ली का बच्चा लगातार गोल-गोल घूम रहा है, जबकि उसका क्रीम रंग का साथी बड़े आराम से बैठकर ये तमाशा देख रहा है। आखिरकार जब शरारत कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है, तो दूसरा बच्चा पंजा बढ़ाकर उसकी घूमती पूंछ पर रख देता है। बस, एक पंजे में सारी भागदौड़ पर ब्रेक लग गया! एक पंजे ने रोका नन्हे का तूफान! एक मस्ती में, दूसरा बना कंट्रोलर! पूंछ पर पंजा, शरारत पर ब्रेक! एक की मस्ती, दूसरे की समझदारी!0
0
Report
नज़रिए से बदला रूप: एक कलाकृति में दो जानवर
Noida, Uttar Pradesh:एक ही कलाकृति, लेकिन देखने का नजरिया बदला और तस्वीर ही बदल गई! फ्रांस के कलाकार मैथ्यू रॉबर्ट-ऑर्टिस ने तारों को जोड़कर ऐसा अनोखा वायर स्कल्पचर तैयार किया है, जो सामने से देखने पर दो जिराफ दिखाई देता है। लेकिन जैसे ही आप अपनी जगह बदलकर इसे दूसरे कोण से देखते हैं, वही तार मिलकर हाथी का आकार बना लेते हैं। यानी न कुछ जोड़ा गया, न कुछ हटाया गया... सिर्फ नजरिया बदला और पूरी कलाकृति का मतलब बदल गया! एक कलाकृति, दो अलग-अलग जानवर! दो जिराफ से बन गया हाथी! नजरिया बदला, तस्वीर बदल गई! तारों से रचा नजरों का धोखा! एक ही मूर्ति में छिपे दो रूप!0
0
Report
छठ महापर्व पर कटिहार रेलवे 18 जोड़ी और 6 विशेष ट्रेनें चलाने को तैयार
Katihar, Bihar:छठ महापर्व को लेकर कटिहार रेल मंडल अलर्ट यात्रियों की सुविधा के लिए 18 जोड़ी नियमित और 6 विशेष ट्रेनें संचालित स्टेशनों पर ठहरने की भी होगी व्यवस्था दक्षिण भारत से लेकर कोलकाता तक घर वापसी की सुविधा महानगरों से घर लौटने वाले छठ व्रतियों और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर महानगरों में रहने वाले बिहारवासियों का अपने घरों की ओर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए रेलवे ने भी कमर कस ली है। छठ व्रतियों और घर लौटने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए कटिहार रेल मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन से लेकर स्टेशनों पर सुरक्षा और ठहरने की व्यवस्था तक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए मंडल पूरी तरह तैयार है । यात्रियों की सुविधा के लिए 18 जोड़ी नियमित ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा डीएचआर सेक्शन में पूजा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए छह विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, फारबिसगंज और जोगबनी समेत प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यात्रियों की सहायता पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। छठ के दौरान ट्रेनों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को स्टेशन परिसर में अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है। पूर्णिया स्टेशन के बाहर यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था बनाई गई है। वहीं कटिहार जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाहर भी छठ से पहले यात्रियों के लिए ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने आगे बताया कि कटिहार स्टेशन से छठ व्रतियों और यात्र यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण भारत तक ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पूर्णिया स्टेशन से कोलकाता समेत विभिन्न स्थानों के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं। वहीं न्यू जलपाईगुड़ी से भी देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए रेल सेवाएं संचालित की जा रही हैं। रेलवे का प्रयास है कि छठ के इस महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों को ट्रेन में सफर से लेकर स्टेशन पर इंतजार करने तक किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। त्योहार की खुशियों के बीच सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करना ही रेल मंडल की प्राथमिकता है。0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी: गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में 27 दिन बाद युवती का कंकाल मिला
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप, 27 दिन बाद खेत में मिला युवती का कंकाल बाराबंकी में 27 दिन से लापता युवती की तलाश का अंत खेत में मिले कंकाल के रूप में हुआ। धान की फसल कटने के बाद कपड़ों और चप्पल के साथ मिले कंकाल की पहचान परिजनों ने अपनी पुत्री के रूप में की। पिता ने गांव के ही दो लोगों पर गैंगरेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है。 भैसुरिया मजरे सुल्तानपुर निवासी किशोरी अक्टूबर की शाम घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद पिता ने 17 अक्टूबर को रामनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। देर रात फतेहुल्लापुर गांव में अमर सिंह के धान के खेत में बकरी चराने गए चरवाहों को कंकाल, कपड़े और चप्पल दिखाई दिए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और चप्पल से उसकी पहचान की। क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत और प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। एएसपी विवेक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट से युवती की मौत के कारणों का पता चल सकेगा。0
0
Report
AATS टीम ने मुठभेड़ के बाद गैंग लीडर प्रकाश उर्फ चिनू को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल जिले की AATS टीम ने मुठभेड़ के बाद वांछित गैंग लीडर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चिनू को किया अरेस्ट मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी नबी करीम थाने का घोषित बदमाश (BC) है। सितंबर में सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा के दौरान प्रकाश उर्फ चिनू और विकास कालिया गैंग के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में था वांटेड0
0
Report
पयागपुर में मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर बब्बू गिरफ्तार, पैर में गोली
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच, उत्तर प्रदेश: पुलिस ने पयागपुर में एक मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर बब्बू को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। बहराइच और अन्य जिलों में उसके खिलाफ 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. बहराइच के SP विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, "देर रात पयागपुर के SHO को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाजार में चोरी का सामान बेचने आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। भूपगंज-झाला रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा..."0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर कार से घसीटकर हमला, तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ की सर्विलांस सेल, जोन-दक्षिणी और थाना गोसाईगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल भराकर पैसे न देना और पेट्रोल पंप कर्मी के पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की नियत से कार से घसीटने वाले आरोपी आर्यन सिंह चौहान, समृद्ध चतुर्वेदी और दिव्यांश श्रीवास्तव गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन (बिना नंबर प्लेट) बरामद. आरोपियों की गिरफ्तारी कराने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने 25,000/- रूपये के पुरस्कार की घोषणा की गयी. दिनांक 08.11.2026 को प्रातः लगभग 04:20 बजे थाना गोसाईगंज क्षेत्रान्तर्गत जी0एस0 फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की कार सवार व्यक्तियों द्वारा ₹4,000/- का पेट्रोल भरवाया गया। पेट्रोल भरवाने के उपरांत जब कार सवार बिना भुगतान किए जाने लगे तो पेट्रोल पंप कर्मचारी सचिन कुमार पुत्र सत्यनाम द्वारा कार का दरवाजा पकड़कर रुपये मांगे गए। इस पर कार सवार व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से कार को तेजी से भगाया गया, जिससे कर्मचारी सचिन कुमार कार में फंसकर घसीटता चला गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को उपचार हेतु पीजीआई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी0
0
Report
देहरा में रंजिश के हिंसक संघर्ष में घायल, पुलिस ने फैला दी सुरक्षा
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ ज़िले के धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा गांव में अराजकता और कानून के खौफ से बेपरवाह उपद्रवियों का तांडव देखने को मिला. यहां पुरानी रंजिश ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि देखते ही देखते पूरा गांव जंग के मैदान में तब्दील हो गया. अराजकता की इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए… क्या बच्चे, क्या बड़े और क्या महिलाएं.. सब आपस में भिड़ने और पथराव करने में इस कदर मशगूल हैं कि इन्हें न तो कानून-व्यवस्था का कोई खौफ नजर आ रहा है और न ही खाकी का कोई डर. हालांकि, इस बवाल के बाद अब पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है और उपद्रव फैलाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है. जानकरी के अनुसार धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रही पुरानी रंजिश बीते दिन एक बार फिर भड़क उठी. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही पलों में लाठी-डंडों से मारपीट और भीषण पथराव में बदल गया. घटना के सामने आए सीसीटीवी और मोबाइल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि संकरी गलियों में दोनों पक्षों के लोग जिनमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.. एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर और डंडे बरसा रहे हैं. इतना ही नहीं, छतों पर चढ़कर भी उपद्रवियों ने नीचे मौजूद लोगों पर पत्थरबाजी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. इस हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. जिसमें एक पक्ष से कैफ पुत्र रशीद अली, उमर मोहम्मद पुत्र अफसर अली, नजर मोहम्मद पुत्र अफसर अली और फरहान पुत्र नजर मोहम्मद घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष रफाकत पक्ष के भी दो लोगों को चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलना में भर्ती कराया, जहां से दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है. फिलहाल गांव देहरा में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते हुए इस झगड़े की सूचना पर घायलों का उपचार कराया जा रहा है और तहरीर के आधार पर जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पथराव और मारपीट में शामिल एक-एक उपद्रवी की पहचान कर रही है, ताकि कानून हाथ में लेने वालों को सख्त सबक सिखाया जा सके.0
0
Report
हापुड़ के गंज रोड पर तेज कार ने ठेली-ई-रिक्शा समेत लोगों को चपेट लिया
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसका लाइव सीसीटीवी वीडियो देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. हापुड़ के व्यस्ततम फ्री गंज रोड पर दिल्ली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक काल बनकर सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों पर टूट पड़ी. अनियंत्रित कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महज चंद सेकंड में पूरी सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के समय फ्री गंज रोड पर सामान्य चहल-पहल थी. सड़क किनारे एक आइसक्रीम की ठेली पर कुछ लोग खड़े हैं, जबकि उसके ठीक बगल में एक ई-रिक्शा खड़ा है. तभी दिल्ली की ओर से हापुड़ सिटी की तरफ जा रही एक सफेद रंग की कार मारुति आल्टो अचानक अपना नियंत्रण खो बैठती है. कार लहराते हुए सीधे ठेली के पास खड़े लोगों की तरफ बढ़ती है. गनीमत रही कि ठेली पर खड़े लोग महज इंच भर के फासले से कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए. जबकि पास खड़े ई-रिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ई-रिक्शा खिलौने की तरह हवा में उछलता हुआ दूर जा गिरा. इसके बाद तीसरी टक्कर में बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और उसे घसीटते हुए सीधे सड़क किनारे रखी कृषि मशीनरी (थ्रेशर आदि) के ढेर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और बाइक सवार कार के पिछले हिस्से के नीचे बुरी तरह फंस गया. हादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके की तरफ दौड़े. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए कार को घेरा और कार के नीचे फंसी बाइक तथा घायल व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया. फ्रीगंज रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खौफनाक अंजाम की गवाही दे रहा है. सीसीटीवि फुटेज में कैद यह तस्वीरें साफ बताती हैं कि अगर ठेली पर खड़े लोग जरा भी न संभलते, तो यह हादसा और भी बड़ा जानलेवा रूप ले सकता था. फिलहाल, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
हरदोई में बदमाशों से मुठभेड़: चार गिरफ्तार, एक घायल, 1.62 लाख नकद बरामद
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार,एक के दाहिने पैर में लगी गोली,1.62 लाख नकद व अवैध तमंचा बरामद हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र में शराब सेल्समैन से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को दबोच लिया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों द्वारा की जा रही लगातार दबिश के क्रम में 12-13 नवंबर की रात पोखरी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार बदमाश बृजेंद्र ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बृजेंद्र के दाहिने पैर में गोली लगी,जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने इसके साथी कोतवाली देहात के रिक्खा पुरवा निवासी अंकुर, गंगेव और हरियावां के उतरा निवासी शोभित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई कुल 1 लाख 62 हजार रुपये की नकदी, वारदात में प्रयुक्त बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। गौरतलब है कि बीते रविवार,8 नवंबर 2026 की रात करीब साढ़े दस बजे शहर के आशानगर निवासी सेल्समैन राजेश कुमार सिंह हरियावां स्थित सतेन्द्र कुमार सिंह के देशी शराब ठेके को बंद कर कैंटीन संचालक सुरजीत कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पोखरी तिराहे से 100 मीटर आगे पिहानी चुंगी की तरफ बढ़े, बाइक सवार बदमाशों ने बिक्री के करीब ढाई से तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। सीओ सिटी हरदोई अजीत चौहान ने बताया कि 8 नवंबर को पोखरी तिराहे के पास हुई लूट की घटना में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है,मुठभेड़ में घायल एक बदमाश का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है और आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी व हथियार बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट-- अजीत चौहान सीओ सिटी हरदोई0
0
Report
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या: नालंदा के सलमानचक में सनसनी
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के सलमानचक गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान कुमकुम देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि कुमकुम की शादी 2024 में सलमानचक गांव के गौरव कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही ससुराल पक्ष पलंग और नकद रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। छठ पर्व के मौके पर मायके वाले कुमकुम की विदाई कराने पहुंचे थे, लेकिन ससुराल वालों ने विदाई से इनकार कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। घटना के बाद पति और ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा के अनुसार महिला की संदिग्ध मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
जहानाबाद NH-33 पर ऑटो-ऑटो टक्कर, एक सब्ज़ी व्यवसायी की मौत, चार घायल
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां NH-33 पर गुरुवार देर शाम यात्रियों से भरी दो ऑटो के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक सब्जी कारोबारी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के गोड़िहा गांव के पास की है। वही हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान धानाडिहरी गांव निवासी कृष्णा साव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कृष्णा साव गुरुवार की देर शाम जहानाबाद से ऑटो पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक अनियंत्रित ऑटो से उनकी ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल चार अन्य लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।0
0
Report
Advertisement
