201014
गाजियाबादः इंदिरापुरम पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 2 ऑटो बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ने गाड़ियों की ईसीएम चोरी करने वाले 3 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 2 ऑटो रिक्शा, गाड़ियों से चोरी की हुई 7 ईसीएम और ईसीएम चोरी करने में प्रयोग औजार बरामद किये हैं। यह शातिर चोरों का गैंग दिल्ली-एनसीआर में घटनाओं को अंजाम दिया करता था। आरोपियों की पहचान पुलिस साजिद, आसिफ और अफजल के रूप में हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खूंटी में 12-वर्षीय के साथ दुष्कर्म, इलाजरत पीड़िता की हालत बिगड़ी; गिरफ्तारी की माँग
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - नाबालिग 12 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार, चार दिनों से अस्पताल में हैं इलाजरत, नीलकंठ सिंह मुण्डा ने आरोपी को गिरफ्तार की मांग की। खूँटी में विगत 13 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की के साथ हुई बलात्कार के बाद 15 अप्रैल को तबियत खराब हो गयी । जिसके बाद से अस्पताल में पीड़िता का सदर अस्पताल खूँटी में ईलाज चल रहा है। वहीं आंशिक सुधार तो हुआ है पर परेशानी बढ़ गयी है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक आनन्द किशोर उराँव ने बताया कि मुरहू पुलिस 12 वर्षीय एक बच्ची को लायी थी। जो रेप पीड़िता है और उसका तबियत खराब हो गया है। पीड़िता का इलाज चिकित्सकों की टीम बनाकर की जा रही है। जिसके सुधार में अभी समय लगेगा। क्या था मामला - खूँटी मुरहू थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता फिलहाल खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा उसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना 13 अप्रैल की रात करीब 9 बजे की है। पीड़िता मुरहू में एक किराये के मकान में रहती है। आरोपी भी उसी के घर के पास ही किराए के मकान में रहता है। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर कर सुनसान स्थान पर अर्धनिर्मित घर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। दो दिनों के बाद 15 अप्रैल को बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसने मुरहू क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी बड़ी बहन को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाना पहुंचे, जहां उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बच्ची को पहले मुरहू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन वहां महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण उसे तुरंत खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में पीड़िता के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है और उसकी सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। नाबालिग जनजातीय बच्ची के साथ बलात्कार की घटना पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुण्डा ने दुःख जताया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।0
0
Report
नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया बयान
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा:नाबालिग (उम्र 3.5 वर्ष) से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को अमरोहा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना सम्पादित कर आरोप पत्र मात्र 27 दिन में माननीय न्यायालय प्रेषित करने तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी के तहत 60 दिन में आजीवन कारावास (शेष बचे जीवनकाल सहित) व 70,000/- रु0 अर्थदण्ड की सजा के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अखिलेश भदौरिया द्वारा दी गई बाईट-*।0
0
Report
सीसीटीवी कैमरे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष घटना का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान जमकर चले लाठी डंडे,घटना सीसीटीवी में कैद। मारपीट में दो लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर। घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,रुपयों के लेनदेन में हुआ विवाद,पुलिस के मुताबिक पशुओं के अवैध कटान के आरोप निराधार- पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई में जुटी पुलिस। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मौहल्ला पीरजादगान की घटना।0
0
Report
Advertisement
मैहर के खेत में आग ने रिहायशी इलाकों तक फैलने की आशंका, फायर ब्रिगेड सक्रिय
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर। अमिलिया कला क्षेत्र में खेत में लगी आग तेजी से फैलते हुए रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई, जिससे आसपास के कई गांव इसकी चपेट में आने की आशंका स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने की वजह बिजली लाइन के खंभे से लटकती तारों के आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, स्थानीय लोगों आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं0
0
Report
यह दमदार बोट ड्राइवर है – देखें उसकी ताकत
Noida, Uttar Pradesh:ये दमदार बोट ड्राइवर है0
0
Report
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने निवेदावोल्ले में विरोध रैली में हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:EAST GODAVARI (ANDHRA PRADESH): ANDHRA PRADESH CM N CHANDRABABU NAIDU PARTICIPATES IN PROTEST RALLY IN NIDADAVOLE AGAINST THE CONSTITUTION (131ST AMENDMENT) BILL FAILS TO PASS IN LOK SABHA0
0
Report
Advertisement
केवल 10 रुपये में स्वाभिमान की अन्नपूर्णा थाली, कैथल के 7 लाख भूखे पेट भरे
Kaithal, Haryana:₹10 में स्वाभिमान की अन्नपूर्णा थाली: कैथल में 7 लाख जरूरतमंदों का पेट भरा!कैथल की संस्था का स्वाभिमान भरा भोजन आंदोलन एंकर : कभी-कभी जीवन की मेहनत में भूख का दर्द भी सहना पड़ता है, लेकिन कैथल के पार्क रोड पर एक निजी संस्था पिछले कई वर्षों से आंसू पोछ रही है। मात्र 10 रुपये में रोटी, सब्जी, चावल और समय-समय पर मिठाई से सजी भरपेट अन्नपूर्णा थाली परोसकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है। यह महज खाना नहीं, बल्कि सम्मान की थाली है—क्योंकि 10 रुपये इसलिए लिए जाते हैं ताकि हर व्यक्ति का स्वाभिमान बरकरार रहे, वह सोचे कि वह खरीदकर खा रहा है, न कि भंडारे में लाइन लगाकर। हम वहां पहुंचे तो दिल छू लेने वाला नजारा मिला। साफ-सुथरी मेज-कुर्सियां, गर्मागर्म स्वादिष्ट भोजन और प्यार भरी सेवा। गांव-देहात से पढ़ने आए छात्र, छोटी-मोटी नौकरी करने वाले मजदूर, या शहर के काम से आए वे लोग जो ज्यादा खर्च न कर पाएं—सब यहां सम्मान से बैठकर पेट भर खाते हैं। एक भाई साहब ने भावुक होकर कहा, "खाना इतना लजीज है कि दिल खुश हो जाता है, जब भी भूख लगे यहीं आ जाते हैं।" संस्था के सदस्यों की आंखों में सेवा का जज्बा चमकता है। वे कहते हैं, "30 रुपये में एक थाली बनती है, बाकी खर्च हम अपनी जेब से उठाते हैं। चंदा नहीं मांगते, बस एक-दूसरे की मदद से चलाते हैं। अब तक 7 लाख थालियां परोस चुके हैं!" और खास बात—जब किसी सदस्य का जन्मदिन होता है, तो उस दिन थाली मुफ्त, विशेष भोजन के साथ। यह सेवा तब तक चलेगी, जब तक प्रभु की कृपा रहेगी। ऐसी निस्वार्थ सेवा देखकर मन गदगद हो जाता है—यह थाली न सिर्फ भूख मिटाती है, बल्कि इंसानियत की मिठास भी घोलती है।0
0
Report
*गोरखपुर के टैलेंट विजन जूनियर हाई स्कूल ने रचा इतिहास*राष्ट्रीय स्तर पर जीता शिक्षा अवार्ड 2025-
Tal Nadaur, Uttar Pradesh:गोरखपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित टैलेंट विजन जूनियर हाई स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए LEAD ग्रुप के शिक्षा अवार्ड 2025-26 में राष्ट्रीय विजेता का गौरव प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान 17 अप्रैल को हैदराबाद के होटल नोवोटेल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। देशभर के 3000 से अधिक स्कूलों और 22000 शिक्षकों के बीच हुए इस कड़े प्रतिस्पर्धी चयन में टैलेंट विजन स्कूल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना गोरखपुर ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय ने पिछले वर्ष 2024-25 में भी स्टेट विनर का खिताब हासिल किया था, और इस वर्ष सामूहिक प्रयासों से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई। विद्यालय के निदेशक जी.पी. गुणाकर ने इस उपलब्धि को समर्पित करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय परिवार के ईमानदार प्रयास, पूर्णकालिक समर्पण और गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखना है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय बच्चे, अभिभावकगण, शिक्षकगण एवं सभी शुभचिंतकों को दिया । शिक्षा अवार्ड, जो देश के सबसे बड़े स्कूल सम्मान कार्यक्रमों में से एक है, उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम और नवाचार के आधार पर दिया जाता है। टैलेंट विजन स्कूल की यह उपलब्धि न केवल संस्थान, बल्कि अभिभावकों और पूरे गोरखपुर क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।0
0
Report
RAS 2024: किशनगढ़ के हरियश राजपुरोहित 17वें स्थान से चमके
Ajmer, Rajasthan:एंकर - लोक सेवा आयोग की आर एएस 2024 की टॉप 20 लिस्ट में 17 वें स्थान पर किशनगढ़ के उजौली निवासी हरियश राजपुरोहित ने शानदार सफलता दर्ज करवाई है.. किशनगढ़ में मार्बल व्यापारी रामभरोस सिंह राजपुरोहित के पुत्र हरियश राजपुरोहित बेटे की सफलता से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया..किशनगढ़ के इंद्रानगर स्थित आवास पर बड़ी संख्या में पहुंचे शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी... हरियश राजपुरोहित ने अपनी सफलता को मेहनत,लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया है..इस मौके पर परिजन और शुभचिंतक ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है..हरियश फिलहाल जयपुर में कॉपरेटिव इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं.. पहले प्रयास में साल 2023 में भी सफलता मिली थी .. लेकिन उसके बाद दूसरे प्रयास में पहले से बेहतर प्रदर्शन कर मैरिट सूची में 17 वा स्थान हासिल किया ।0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ के लार में मंच पर अश्लील टिप्पणियों के बाद कलाकारों पर मारपीट—वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में जन्मदिन पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान एक युवक को कलाकारों पर अश्लील टिप्पणियां करना पड़ा भारी, आयोजकों ने युवक के साथ लाठी डंडो से जमकर की मारपीट, मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के लार गांव का है, जहां गौतम परिवार में जन्मदिन का कार्यक्रम था, जिसमें आर्केस्ट्रा पार्टी को भी बुलाया गया था और कलाकार जब अपनी प्रस्तुति मंच पर दे रहे थे, तभी गांव के एक युवक ने कलाकारों पर अभद्र टिप्पणियां कर दी, जिसके बाद आयोजकों ने युवक को कार्यक्रम स्थल से खींचकर अलग ले जाकर उसकी पहले तो लात घूंसों से जमकर मारपीट की, इसके बाद उस पर जमकर बरसाये लाठी और डंडे, बाद में गांव के ही कुछ लोगों ने बीच बचाव कर युवक को बचाया और विवाद खत्म किया, हालांकि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई हैं।0
0
Report
रन फॉर ग्रीन नोएडा: 3000 से अधिक इको सोल्जर दौड़े, हरियाली का संकल्प
Greater Noida, Uttar Pradesh:रन फॉर ग्रीन नोएडा में उमड़ा जनसैलाब. 3000 से ज्यादा इको सोल्जर ने लिया हरियाली का संकल्प. नोएडा सेक्टर 132 के डीपीएस जीबीएन स्कूल में आज एक मैराथन का आयोजन किया गया. इसमें नोएडा के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबमें एक अलग जोश नजर आया और सभी ने इस रन फॉर ग्रीन नोएडा में हिस्सा लिया. प्रतिभागी इको सोल्जर के रूप में दिखे. विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय पैरा ओलंपिक समिति के निदेशक विवेक सैनी और भारत के पहले दृष्टिबाधित पैरा शूटिंग कोच शिवम त्यागी भी शामिल हुए. डीपीएस जीबीएन की प्रिंसिपल सुप्रीती चौहान और संस्थापिका रेवा नैयर भी मौजूद रहीं. सुबह 5:00 बजे से डीपीएस स्कूल पहुंचे लोग 12 किलोमीटर, 6 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की तीन दौड़ में भागे. महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. दौड़ से पहले सभी ने जमकर जुम्बा किया. आयोजक ने कहा कि नोएडा कोIndौर की तरह साफ़-सुथरा और ग्रीन बनाना उनका सपना है, इसके लिए सफाई जागरूकता भी फैलायी गयी और लोग सुबह-सुबह निकलकर झाड़ू लगाते रहे. इस मैराथन में 3000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.0
0
Report
नारी वंदन बिल लोकसभा से नहीं पास, विपक्ष-भाजपा में टकराव बरकरार
Ranchi, Jharkhand:नारी वंदन अधिनियम बिल लोकसभा से पास नहीं हुआ। मामले पर भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को महिला विरोधी बताते हुए कटघरे में खड़ा कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ गठबंधन के नेता केंद्र की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। मामले पर गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि वह पक्ष और विपक्ष दोनों को पता था कि बिल में क्या होने वाला था और यह जो बिल है वह 2023 में ही पास हो चुका था। उस बिल में जो भी शर्त थी कि पहले जनगणना कराईए फिर परिसीमन और फिर आरक्षण क्योंकि केंद्र सरकार ने एक सीक्वेंस की बात कही थी। लेकिन चुनाव के बीच में अचानक से तीन दिनों का विशेष सत्र बुलाना सही नहीं था। अगर इसमें डिस्कशन करने थे तो चुनाव से पहले होना चाहिए था या फिर चुनाव के बाद। मंशा किसकी क्या है यह सब को पता है जबकि केंद्र सरकार महिला अधिनियम बिल के बहाने क्या करना चाह रही थी यह किसी से छुपा नहीं। वही 35 फ़ीसदी पर भी सवाल उठाते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि जब हम आधी आबादी हैं तो रिजर्वेशन 50% होना चाहिए। झारखंड नहीं देश के हर राज्यों को पता है कि इनकी मंशा क्या थी।0
0
Report
Advertisement
वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 22, एक और मजदूर की मौत
Sakti, ब्रेकिंग अपडेट | सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसा. वेदांता पावर प्लांट हादसे में आज फिर 1 मजदूर की मौत कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 22 पहुंचा. मृतक की पहचान सुब्रतो जेना के रूप में हुई. रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत. मृतक पश्चिम बंगाल का निवासी बताया जा रहा है. हादसे में घायल 12 मजदूरों का इलाज अभी भी जारी. कई घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.0
0
Report
कम Congress ने कमल दीवान को मेयर पद के उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया
Sonipat, Haryana:कमल दीवान होंगे कांग्रेस मेयर पद के उम्मीदवार सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, सर्वसम्मति से कमल दीवान के नाम पर लगी मुहर अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी, दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में शीर्ष नेतृत्व ने लिया फैसला सोनीपत से कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष भी है कमल दीवान सोनीपत शहर की राजनीति में कमल दीवान के परिवार का रहा है दबदबा कमल दीवान के पिता देवराज दिवान सोनीपत से बार विधायक रह चुके है0
0
Report
नीमकाथाना की सरिता चौधरी ने तीसरे प्रयास में आरएएस में 419वीं रैंक पाई
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के चला निवासी सरिता चौधरी कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के दम पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरिता ने अपने तीसरे प्रयास में 419वीं रैंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया। सरिता के चयन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली सरिता ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार सफलता हासिल की। उनके पिता प्रभु दयाल खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-পोषण करते हैं। संयुक्त परिवार में रहने वाली सरिता के छह भाई-बहन भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जिससे परिवार में शिक्षा और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना हुआ है। सरिता की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव के युवाओं को प्रेरित किया है। इस अवसर पर रघुनाथ जाट, संतरा देवी सहित परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं और सरिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरिता की सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी परिस्थिति में सफलता पाई जा सकती है।0
0
Report
Advertisement
