icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245304
MjChoudharyMjChoudharyFollow17 Jan 2025, 06:51 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महदेवा चौराहे पर मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने सड़क किनारे दिया सात माह के बच्चे को जन्म

Dipu RawatDipu RawatFollow1m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महदेवा चौराहे पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकानदारों ने सड़क किनारे एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। उसके पास एक नवजात शिशु का शव भी पड़ा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पिछले करीब आठ महीने से महदेवा चौराहे और जद्दू पिपरा मार्ग के आसपास सड़क किनारे रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला ने वहीं बच्चे को जन्म दिया था। रविवार सुबह महिला और नवजात को इस हालत में देखकर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय महिलाओं और आशा कार्यकर्ता बिंद्रावती की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, नवजात करीब सात माह का था। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
0
0
Report

गोरखपुर में विजिलेंस ने कुशीनगर के पशु चिकित्साधिकारी को 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने कुशीनगर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को उनके कार्यालय से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कुशीनगर जनपद में सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कथित तौर पर रिश्वत मांगना मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भारी पड़ गया। गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को उनके ही कार्यालय से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पशुपालक से पहले 50 हजार रुपये की मांग की गई थी, लेकिन आर्थिक मजबूरी बताने पर 30 हजार रुपये देने की बात तय हुई। शिकायत के बाद विज vigilence ने जाल बिछाया और शनिवार दोपहर करीब तीन बजे विकास भवन स्थित कार्यालय में कार्रवाई कर दी। सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन करने वाला पशुपालक आखिर रिश्वत देने को मजबूर क्यों हुआ? कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव निवासी दिनेश कुमार गुप्ता पशुपालक हैं। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवेदन किया था। आरोप है कि योजना के तहत सरकारी सहायता की धनराशि दिलाने के एवज में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दिनेश कुमार ने अपनी आर्थिक स्थिति और मजबूरियों का हवाला दिया तो कथित तौर पर 30 हजार रुपये देने की बात कही गई। सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए रिश्वत की मांग से परेशान पशुपालक ने आखिरकार विज vigilence का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर से पूरे मामले की लिखित शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद विज Vigilence अधिकारियों ने मामले की गोपनीय जांच कराई। शुरुआती जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की और आरोपी अधिकारी को पकड़ने की रणनीति तैयार की। शनिवार को तय योजना के मुताबिक दिनेश कुमार गुप्ता 30 हजार रुपये लेकर विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में मौका देखकर उन्होंने कथित तौर पर रिश्वत की रकम डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को सौंप दी। जैसे ही अधिकारी ने रुपये अपने हाथ में लिए, पहले से मुस्तैद विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। टीम ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई और लिखापढ़ी पूरी की। इसके बाद गिरफ्तार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को लेकर गोरखपुर रवाना हो गई। इस कार्रवाई के बाद मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत लाभ पाने वाले दूसरे पशुपालकों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है। सरकारी योजनाओं का उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत करना और पशुपालन को बढ़ावा देना है। ऐसे में योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विज Vigilence के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय के मुताबिक, मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल विज Vigilence की इस कार्रवाई के बाद कुशीनगर के प्रशासनिक महकमे में हलचल है। अब जांच में यह भी स्पष्ट होगा कि कथित रिश्वतखोरी का मामला केवल इसी लाभार्थी तक सीमित था या योजना से जुड़े अन्य आवेदकों से भी इसी तरह की मांग की गई थी। गोरखपुर विजिलेंस की कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर निगरानी की जरूरत को सामने ला दिया है।
0
0
Report
Advertisement

मदन नेगी टिपरी रोप वे शुरू नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

New Tehri, Uttarakhand:Tehri: टिहरी झील के ऊपर नई टिहरी और प्रताप नगर के मदन नेगी क्षेत्र को कनेक्ट करने वाली मदननेगी - टिपरी रोप वे सेवा जल्द शुरू नहीं करने पर क्षेत्रीय जनता ने DM को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है, मदननेगी - टिपरी रोप वे सेवा 1 सितंबर से बंद चल रही है जिससे मदन नेगी, दुंगमंदार, धारमंडल, रैका पट्टी के गांवों के ग्रामीणों का रोजाना आवागमन होता है और अब ग्रामीणों को लगभग 40 से 45 किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है जिससे पैसे के साथ समय की भी बर्बादी हो रही है। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने 15 दिन के अंदर रोप वे सेवा शुरू नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है।
0
0
Report

गढ़वा में 26 केंद्रों पर टीईटी शांतिपूर्ण, सुरक्षा-ट्रैफिक के संग सम्पन्न

Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिला मे टेट यानी झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा का परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पहली पारी सम्पन्न हो रहा है जिले के 26 परीक्षा केन्द्रो पर संचालित इस परीक्षा की मोनेटरिंग खुद जिले के डीसी और एसपी कर रहे है। जिले के गर्ल्स हाई स्कूल एवं गोविन्द उच्च विद्यालय मे आज पहली पाली मे आयोजित परीक्षा मे लगभग 10 हजार की संख्या मे पहुंचे परीक्षार्थी अपने अपने सेंटर मे पहुंच कर परीक्षा दे रहे है इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है हर सेंटर पर पुलिस सुरक्षा से लेकर मेडिकल सुविधा तक प्रदान की जा रही है। सभी 26 केंद्र को संचालित करने के लिए कण्ट्रोल रूम बनाया गया है जहां से सीसीटीवी कैमरे से भी परीक्षा की निगरानी की जा रही है। जिले के डीसी और एसपी कई केन्द्रो पर पहुंच कर खुद से निगरानी कर रहे है। डीसी और एसपी ने कहा की झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के परीक्षा केन्द्रो का पुलिस अधीक्षक के साथ निरिक्षण किया गया है जिले मे कुल 26 केन्द्रो पर परीक्षा ससमय और शांतिपूर्ण तरीके से संचालित की जा रही है सभी केन्द्रो पर परीक्षाधीक्षक के साथ पर्याप्त मात्रा मे पदाधिकारी पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे है इसके अलावा सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को संचालित करने को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है सभी परीक्षा केन्द्रो पर पर्याप्त सुरक्षा बल नियुक्त किए गए है।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो डुमरिया जंगल में प्रेम त्रिकोण मौत की गुत्थी, जांच जारी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के डुमरिया टांड जंगल में फंदे से लटके मिले महिला-पुरुष के शव मिलने की घटना में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने। हत्या या आत्महत्या की बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस। इलाके में सनसनी। बताते चले कि बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया टांड जंगल में शनिवार को एक महिला और पुरुष का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। घने जंगल में मिले पेड़ से एक साथ लटकते दोनों शव की पहचान हो चुकी है दोनों धवाइयां बस्ती का रहनेवाला है। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया जहां लड़की शादीशुदा थी और पति बाहर काम करता था वही प्रेमी भी बाहर काम करने की बात बताई जा रही है जो 10 दिन पहले बोकारो अपने गांव आया था। बेरमो डीएसपी रविंद्र कुमार के अनुसार घटना दो दिन पहले का लग रहा है। उन्होंने कहा प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या लग रहा है लेकिन अगर घरवालों को कुछ शंका है तो लिखित आवेदन दे सकते है। बताते चले कि इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल में दोनों के शव पीले रंग की साड़ी के दोनों छोर के पल्लू से फंदे पर लटके हुए मिले। महिला लाल रंग का साया और गुलाबी रंग का ब्लाउज पहने हुई थी, जबकि पुरुष काले रंग की चेकदार शर्ट और नीले रंग की जींस पहने हुए था। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलने पर पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: विदेशियों को भी भाया नमामि गंगे का अभियान, मणिकर्णिका पर गंगा सेवकों के साथ की साफ-सफाई

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। सनातनी संस्कृति की आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत काशी के विश्व प्रसिद्ध गंगा घाट हमेशा से विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। अब विदेशी मेहमान भी गंगा स्वच्छता अभियान से जुड़कर स्वच्छता का संदेश देते नजर आ रहे हैं। मणिकर्णिका तीर्थ पर स्पेन और जापान से पहुंचे विदेशी पर्यटकों ने नमामि गंगे के गंगा स्वयंसेवक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। विदेशी पर्यटकों ने हाथों में स्वच्छ गंगा का स्लोगन लिखी तख्तियां उठाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान गंगा सेवकों ने मणिकर्णिका घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें विदेशी पर्यटकों ने सक्रिय भागीदारी की। पर्यटक काशी के घाटों के अप्रतिम सौंदर्य को देखकर अभिभूत नजर आए और उन्होंने नमामि गंगे के कार्यों की सराहना भी की। विदेशी पर्यटकों को स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाते देख आम जनमानस ने भी घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा सनातनी संस्कृति की आत्मा हैं। विदेशों से आने वाले लाखों पर्यटक पुण्य सलिला मां गंगा का दर्शन करने और इनके तट पर निवास करना पसंद करते हैं। गंगा हमारी आस्था भी है और आजीविका भी, इसलिए इसका संरक्षण करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक कर्तव्य है।
0
0
Report
Advertisement

बानसूर रामपुर में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, जांच जारी

Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़) बानसूर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही बानसूर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रामसिंह सिंह प्रजापत (35 वर्ष) पुत्र रामकिशोर प्रजापत, निवासी रामपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। जहां से निःशुल्क एंबुलेंस की मदद से शव को बानसूर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल और घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने के बाद पुलिस मौत के असल कारणों की जाँच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पायेगा...
0
0
Report

पटाखों की वैरायटी बढ़ी, दीपावली पर कीमतों में 10–15% उछाल

Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- पटाखों की दुकानों पर विभिन्न वैरायटी उपलब्ध, पिछले साल की तुलना में कीमतों में 10 से 15% की वृद्धि एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में दीपावली के पावन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मिठाई और नए कपड़ों के साथ-साथ इस त्योहारी सीजन में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए मुख्य आकर्षण रहने वाले पटाखों की दुकाने भी सज चुकी हैं। इस बार बाजार में बच्चो से लेकर बड़ो के लिए पटाखों की कई नई वैरायटी आई हैं। हालाकि पिछले साल की तुलना में इस साल पटाख़ो में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि हुई है | इधर बाजार में किस तरह के पटाखे, बंदूक की वेराइटी उपलब्ध है और पिछले साल की अपेक्षा इस साल कीमतों में कितना फ़र्क आया है | इन्ही सभी चीजो को लेकर पटाखा व्यापारी से बात की हमारे संवाददाता अखिलेश शर्मा ने |
0
0
Report

गढ़ पार्क की बदहाली: गंदगी, अवैध दुकानदार और सुरक्षा पर सवाल

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ आम लोगों के हक की आवाज उठाते हुए जी राजस्थान की हेल्पलाइन टीम पहुँच चुकी है। शहर के मध्य स्थित गढ़ पार्क पहुंचे जी राजस्थान की टीम ने हालात का आकलन किया। पार्क आमजन के लिए खुशियों भरा स्थल माना जाता है, जहां हर व्यक्ति आराम से बैठ सके, कुछ देर आनंद ले सके। लेकिन गढ़ पार्क पहुंचने वाले व्यक्ति को यहां सब कुछ उतना सहज नहीं मिलता। प्रवेश द्वार के बाहर छोटे ठेठड़ी विकेताओं ने कब्जा किया है और पार्किंग की समस्या बढ़ जाती है। अंदर प्रवेश करने पर भी हरियाली के बीच गंदगी, खाद्य सामग्री बिखरी नजर आती है, जगह-जगह पड़े वैपर्स और डिस्पोजल पार्क की शोभा बिगाड़ रहे हैं। सफाई نبود, टूटे डस्टबिन और उनके चारों तरफ गंदगी.walkers के लिए नाक-मुंह ढकने पर मजबूर कर देती है। व्यायाम के लिए लटकी जंजीरें और बच्चों के लिए फिसलने की बेंच भी टूटे और गंदगी भरे पड़े दिखते हैं। पार्क के मध्य फव्वारा कुड़ेदान-सा बन गया है और उसकी सप्लाई लाइन दुरुस्त नहीं है। किनारों पर उगे पौधों के बीच गंदगी अंबार है। महिलाओं के लिए टॉयलेट उपलब्ध हैं, लेकिन दरवाजे गायब हैं। पुरुष टॉयलेट के भीतर भी स्थिति ठीक नहीं है। पार्क बच्चों के लिए है, अतः आवारा कुत्ते नुकसान कर सकते हैं, सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। पार्क के कोनों में शराब की बोतलें पड़ी मिलती हैं, जिससे शाम के समय असामाजिक तत्वों का प्रवेश संकेतित होता है। देर शाम महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। जी मीडिया ने पार्क में आए शहरवासियों से बात की, जिन्होंने पार्क के आर्थिक और संरचनात्मक पहलुओं को लेकर रोष व्यक्त किया। बाजार के पास होने के कारण शहर और बाहर से लोगों का आना-जाना रहता है, पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। ओपन जिम के संसाधन टूटे हुए हैं, झूले भी अनुपयोगी हैं। चौकीदारों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था की दरकार है ताकि आवारा कुत्ते और मवेशी प्रवेश न कर पाएँ। دیر शाम पुलिस की राउंडिंग और अवैध दुकानदारों को अन्य स्थान पर भेजने जैसी व्यवस्थाओं की भी जरूरत है। नागरिकों ने कहा कि नगर परिषद को पार्कों की नियमित देखभाल करनी चाहिए और सुरक्षा से लेकर सफाई तक उचित इंतजाम करने चाहिए। नगर परिषद ने कहा है कि वे दोनों पार्कों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे, टूटे संसाधनों की मरम्मत कराई जाएगी तथा तालाब के जलकुंभी की सफाई के लिए भी कदम उठाए जाएँगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top