गाजियाबाद- साइबर क्राइम टीम को मिली बड़ी सफलता, तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर फ्रॉड करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने साइबर क्राइम की बड़ी घटनाओं को किया था। एडीसीपी क्राइम ने बताया कि घटना मे इस्तेमाल 9 मोबाइल फोन, 1 चेकबुक, 1 पासबुक, 2 एटीएम कार्ड बदमाशों के कब्जे से बरामद किया गया है। विभिन्न राज्यों की लगभग 4.5 करोड़ रूपये के साइबर अपराध की विभिन्न घटनाओं का खुलासा भी किया गया है। पकड़े गए बदमाश बड़े शातिर किस्म के साइबर बदमाश है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
