गाजियाबादः 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली
Ghaziabad, Uttar Pradesh:5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी नूर आलम के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। आरोपी बस में हेल्पर का काम करता है। आरोपी ने बताया कि बच्ची उससे 5 रूपये मांग रही थी, लेकिन बच्ची को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और वह बच्ची को अपने साथ ले गया। आरोप है कि बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। आज सुबह बच्ची की डेड बॉडी मिली है। 15 तारीख की रात को घटना को अंजाम दिया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
